icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भातसा नदी में बाढ़: गांव में पानी घुस गया

Thane, Maharashtra:भातसा नदीचं पाणी थेट गावात घुसलंय. चिखलाचं तपकिरी पाणी, घरांपर्यंत पोहोचलंय, परिस्थिती गंभीर आहे. भातसा नदीला पूर, पाणी थेट गावात शिरलं! मुसळधार पावसामुळे भातसा नदी दुथडी भरून वाहत आहे. नदीचं पाणी आता गावात शिरलं असून अनेकांच्या घरात पाणी शिरलं आहे. घरं, अंगण, रस्ते सगळीकडे पाणीच पाणी. ग्रामस्थ भयभीत झाले आहेत. भातसा नदीने आपली मर्यादा ओलांडली आहे. सर्वत्र पाणीच पाणी. झाडं, वीजेचे खांब अर्धे पाण्यात बुडाले आहेत. पाणी थेट गावात शिरलंय. घराच्या अंगणात आणि भिंतीपर्यंत पूराचं पाणी पोहोचलं आहे. अनेकांच्या घरात पाणी शिरल्याने संसारोपयोगी साहित्य, धान्य पाण्यात बुडालंय. ग्रामस्थ भयभीत आहेत. पाणी आणखी वाढल्यास घरं सोडण्याची वेळ येऊ शकते अशी भीती व्यक्त केली जात आहे. भातसा नदीच्या पाणीपातळीत वाढ होत आहे. नदीकाठच्या आणि सखल भागातील नागरिकांनी तातडीने सुरक्षित स्थळी स्थलांतर करावं. प्रशासनाने सतर्कतेचा इशारा दिला आहे. नदीपात्रात जाणं, सेल्फी काढणं टाळा.
0
0
Report

चारागाह के अवैध खनन पर भूख हड़ताल, एसडीएम ने सात दिन में कार्रवाई का आश्वासन

Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ालोकेशन –जहाजपुर चारागाह में कथित अवैध खनन के विरोध में उप सरपंच भूख हड़ताल पर बैठे, एसडीएम ने सात दिन में कार्रवाई का दिया आश्वासन जहाजपुर ग्राम पीपलूँद के चारागाह में कथित अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उप सरपंच सावन टांक मंगलवार शाम करीब 7 बजे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के चारागाह में करोड़ों रुपये का अवैध खनन हुआ है, लेकिन प्रशासन अब तक दोषियों पर कार्रवाई करने में विफल रहा है। उप सरपंच सावन टांक ने कहा कि जब तक अवैध खनन के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी। भूख हड़ताल की सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी एवं थाना अधिकारी लोकपाल सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर उन्हें समझाइश दी। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने मामले में जांच कर सात दिनों के भीतर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसी दौरान उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक धीरज गुर्जर से भी दूरभाष पर वार्ता की। वार्ता के दौरान उन्होंने आंदोलन समाप्त कराने का आग्रह करते हुए सात दिनों के भीतर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। गौरत है कि चारागाह में कथित अवैध खनन के विरोध में इससे पहले भी उप सरपंच सावन टांक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा था। कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को खून से लिखा ज्ञापन भी देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, जब उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी से आंदोलनकारियों के साथ हुई वार्ता और दिए गए आश्वासन को लेकर मीडिया ने प्रतिक्रिया जाननी चाही, तो उन्होंने कोई बयान देने से परहेज किया।
0
0
Report

ACB ने पंचकूला DRO जोगिंद्र शर्मा को गिरफ्तारी; 2.4 करोड़ नकद छिपाने का दावा

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के पंचकूला DRO जोगिंद्र शर्मा को ACB ने देर रात पानीपत से गिरफ्तार करके आज दिनांक 7 जुलाई 2026 को अतिरिक्त सेशन जज विक्रमजीत कोर्ट से 8 दिन मांगा लेकिन बचाव पक्ष के वकील दीपांशु बंसल की दलीलों के बाद जज साहब ने 7 दिन का रिमांड मंजूर फरमाया जांच में सामने आया कि घोटाले में उसके हिस्से आए कैश का 2.4 करोड़ रुपए उसने दिल्ली, मनाली व भिवानी में छिपा रखा है। रिमांड के दौरान उससे कैश की बरामदगी करवाई जाएगी। वहीं जोगिंद्र शर्मा ने राजस्थान के सालासर में अपने रिश्तेदारों के पास मोबाइल छिपाया है। जहां से मोबाइल बरामद किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

बरौदा हलके में 2002 लिस्ट नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायक ने चुनाव आयोग को शिकायत

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ कांग्रेस विधायक इंदू राज नरवाल उर्फ भालू ने लगाए गंभीर आरोप बरौदा हलके की नहीं मिली 2002 की लिस्ट आज चुनाव आयोग को दी शिकायत बरौदा हलके के तमाम अधिकारीयों को दे चुके शिकायत SIR के नाम पर बरौदा हलके से धोखा किया जा रहा है 2001 की लिस्ट दी जा रही है उसमें नहीं है मैपिंग जिन्होंने राज्यसभा में क्रॉस वोट किए थे वह पहले से ही भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं पिछले रास्ते से और एक तो हमने अब देखा एक विधायक के पति ने तो भाजपा सबके सामने ज्वाइन की कल कांग्रेस की अहम बैठक होने वाली है इसके अंदर प्रभारी संजय दत्त पहुंच रहे हैं संजय दत्त तमाम विधायकों और सांसदों से 121 संवाद करेंगे
0
0
Report

काजीपुरा क्रिकेट स्टेडियम में युवक लाइट पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के काजीपुरा स्थित क्रिकेट स्टेडियम में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कथित मंदबुद्धि युवक स्टेडियम की हाईमास्ट लाइट पर चढ़ गया। युवक को ऊंचाई पर देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वेव सिटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत, सूझबूझ और धैर्य के साथ युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टل गया। फिलहाल युवक सुरक्षित है। इस घटना ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ या विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले लोगों पर परिवार और समाज को विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
0
0
Report

गडकरी दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करेंगे; टूटी सड़कों पर सख्त कदम

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को आएंगे. एक्सप्रेसवे पर कई जगह से सड़क टूटने की बात सामने आई थी. जिसके बाद यह मुद्दा सुर्खियों में आ गया. इसके बाद ही नितिन गडकरी सीधे सड़क मार्ग से ही एक्सप्रेसवे के जरिए पूरा निरीक्षण करने के लिए आ रहे हैं.गडकरी दिल्ली से सुबह 11 बजे रवाना होंगे. शाम 5:30 बजे वह मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के नजदीक बन रही टनल का निरीक्षण करेंगे. गडकरी दोपहर में करीब 3 बजे बूंदी जिले में स्थित लबान इंटरचेंज पर पहुंचेंगे. जहां पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उनके साथ में निरीक्षण करेंगे. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के राजस्थान के जनरल मैनेजर संजय कदम का कहना है कि नितिन गडकरी पूरे एक्सप्रेसवे का दौरा करेंगे.
0
0
Report
Advertisement

शामली में भारी बारिश ने शहर को जलभराव के कारण टापू बना दिया

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद में मानसून की पहली तेज बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी, लेकिन साथ ही नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल भी खोलकर रख दी। महज आधे घंटे की बारिश में शहर के करीब एक दर्जन मोहल्लों और प्रमुख बाजारों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया, वहीं कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। नेहरू मार्केट सहित कई प्रमुख इलाकों में पानी भरने से व्यापार भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों और नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बन जाती है। दरअसल, शामली जनपद में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका के जल निकासी प्रबंधों की हकीकत सामने ला दी। करीब आधे घंटे की बारिश के बाद शहर के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। नेहरू मार्केट, आवासीय कॉलोनियों और कई गली-मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन पानी में फंस गए, जबकि पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा。 बारिश के चलते एक कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राएं भी जलभराव के कारण काफी देर तक वहीं फंसे रहे। कोचिंग सेंटर के बाहर सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी भर जाने के कारण बच्चे करीब एक घंटे तक पानी कम होने का इंतजार करते रहे। इसके बाद ही वे सुरक्षित अपने घरों के लिए निकल सके。 स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा समय पर नालियों और नालों की सफाई नहीं कराई जाती, जिसके चलते हर बार बारिश में शहर की यही तस्वीर सामने आती है। लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
0
0
Report

युवा सोच से संसद की प्रक्रियाओं में भागीदारी: YIP पार्लियामेंट जयपुर

Jaipur, Rajasthan:द यंग इंडियंस पार्लियामेंट की अनूठी पहल, भारतीय युवाओं को संसदीय प्रक्रिया से जोड़ने, लोकतांत्रिक शासन की गहरी समझ विकसित करने और उनमें नेतृत्व के गुण निखारने के मकसद से शुरू किया गया है. YIP युवा सोच वाले छात्रों को बहस, चर्चा और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में शामिल होने का मंच देता है, जो संसदीय लोकतंत्र के वास्तविक कामकाज की झलक दिखाते हैं. छात्रों में नागरिक जागरूकता और लोकतांत्रिक सोच पैदा करता है, युवाओं से भविष्य में राजनीतिक नेताओं की भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया है. Yi जयपुर चैप्टर के चेयर राहुल कलानी ने बताया कि हम कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. YIP युवा सोच वाले छात्रों को बहस, चर्चा और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में शामिल होने का मंच देता है, जो संसदीय लोकतंत्र के वास्तविक कामकाज की झलक दिखाते हैं. छात्रों में नागरिक जागरूकता और लोकतांत्रिक सोच पैदा करता है. हम युवाओं से जुड़ने और उन्हें भविष्य में राजनीतिक नेताओं की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने की कोशिश कर रहे हैं. इंडियन रेलवे के सीनियर अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने कहा कि ऐसी पीढ़ी बनें जो सीमाओं से परे जाकर सपने देखने की हिम्मत रखे; ऐसी पीढ़ी बनें जो बदलाव का इंतज़ार न करे, बल्कि खुद बदलाव लाए. युवा प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए, राजस्थान हॉस्पिटल्स लिमिटेड के CEO और हेल्थकेयर के को-कन्वेनर डॉ. सर्वेश अग्रवाल ने कहा कि "आत्मनिर्भर भारत" पहल युवाओं के लिए भारत से ही ग्लोबल इनोवेशन का नेतृत्व करने का सबसे बड़ा मौका है. दो दिवसीय सेशन में बीस अलग-अलग स्कूलों के 150 से ज़्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया.
0
0
Report
Advertisement

शहापूर के डेहणे में दराड़ गिरने से 6-7 घर ध्वस्त, जान बची

Thane, Maharashtra:ब्रेकिंग... शहापूरातील डेहणे - खांडीचा पाडा येथील दरड कोसळण्याची घटना.... जीवितहानी टळली पण 6-7 घरं उध्वस्त... शहापूर हादरला | डेहणे गावातील खांडीचा पाडा येथे दरड कोसळून 6-7 घरांचं नुकसान! गेल्या काही दिवसांपासून सुरू असलेल्या मुसळधार पावसामुळे शहापूर तालुक्यात दरडी कोसळण्याच्या घटना वाढल्या आहेत। डेहणे गावातील खांडीचा पाडा येथे डोंगराचा भाग खचून घरांवर दरड कोसळली। सुदैवाने कोणतीही जीवितहानी झाली नाही, मात्र परिसरात भीतीचं वातावरण पसरलं आहे。 मुसळधार पावसामुळे डोंगराची माती भुसभुशीत झाली होती। अचानक डोंगराचा काही भाग खचला आणि मोठमोठे दगड व माती थेट घरांवर कोसळली। दरडीच्या तडाख्यात 6 ते 7 घरांच्या भिंती, छप्परे पूर्णपणे उध्वस्त झाली आहेत। कुटुंबांचं धान्य, कपडे, संसारोपयोगी साहित्य सगळं मातीखाली दबलं गेलं आहे। दरड कोसळल्याचा आवाज होताच ग्रामस्थांनी तातडीने घराबाहेर धाव घेतली। वेळीच सुरक्षित ठिकाणी आश्रय घेतल्याने मोठी जीवितहानी टळली। पण या घटनेमुळे नागरिकांमध्ये भीतीचं वातावरण निर्माण झालंय। काही कुटुंबांनी सुरक्षित स्थळी स्थलांतर सुरू केलं आहे। घटनेची माहिती मिळताच ग्रामपंचायत सरपंच राही धुपारी, सदस्या दीपिका पाटेकर, महसूल कर्मचारी आणि आपत्ती व्यवस्थापन पथक घटनास्थळी दाखल झालं। नुकसानग्रस्त घरांचे पंचनामे सुरू आहेत。 प्रशासनाने डोंगरपायथ्याशी आणि दरडप्रवण भागात राहणाऱ्या नागरिकांना सतर्क राहून प्रशासनाच्या सूचनांचं पालन करण्याचं आवाहन केलं आहे। पाऊस असल्यास आणखी दरडी कोसळण्याचा धोका आहे。
0
0
Report
Advertisement

कुआंवाला स्थित हिमालयन पावर टेक्नोलॉजी लिमिटेड में तड़के भीषण आग, दमकलों ने काबू पाया

RARAM ANUJ15m ago
Noida, Uttar Pradesh:कुआंवाला स्थित 'हिमालयन हाइब्रिड पावर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड' की तीसरी मंजिल पर आज तड़के करीब 3:24 बजे अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन डोईवाला (DAD) और लालतप्पड़ की टीमें फायर सर्विस अधिकारियों व कर्मचारियों (LFM राजेश शर्मा, FSSO देवेंद्र चौहान आदि) के नेतृत्व में तुरंत वाटर और फोम टेंडर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। आग कंपनी के प्रोडक्शन एरिया, इन्वर्टर, यूपीएस और एलईडी लाइट सेक्शन में फैली थी, जिसने पीछे की झाड़ियों को भी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए एक तरफ फोम टेंडर और मॉनिटर ब्रांच से मुख्य आग को बुझाया, वहीं दूसरी तरफ डिलीवरी लाइन बिछाकर झाड़ियों की आग को घेरा। पानी खत्म होने पर विदलास रीवर वैली सोसाइटी के हाइड्रेंट से रिले पंपिंग कर पानी लाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से गोदाम का कीमती सामान जलने से बच गया। कंपनी मैनेजर शिव शंकर के मुताबिक, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
0
0
Report

उदयपुर पुलिस ने वॉट्सएप हेल्पलाइन से पर्यटकों को त्वरित सहायता की नई पहल शुरू की

Udaipur, Rajasthan:देश और दुनिया से उदयपुर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए उदयपुर पुलिस ने एक अनूठा प्रयास किया है। जिससे मुसीबत में फंसे पर्यटकों तक अविलम्ब पुलिस की मदद पहुंच जाएगी। इसके लिए पुलिस ने एक वाट्सअप हेल्प लाइन नम्बर जारी किया है। जो एआई चैट बोर्ड से जुड़ा रहेगा। जिसके माध्यम कोई भी पर्यटक या आमजन आसानी से जल्द ही पुलिस तक अपनीं परेशानी पहुचा देगा और उसे तुरंत मदद मिल जाएगी। उदयपुर आईजी और एसपी ने आज इस हेल्पलाइन की शुरुआत की। लेकर मीडिया से पुलिस लाइन में रूबरू हुए हे। उन्होंने बताया कि इस वॉटसएप हेल्पलाइन से बाहर से आने वाले पर्यटको को त्वरित किसी भी तरह की मदद मिल सकेगी। यह पहल प्रदेश में सबसे पहले उदयपुर पुलिस की ओर से की जा रही हे। जब भी पर्यटक उदयपुर घूमने आएंगे तो उन्हें हर पर्यटक स्थल पर पुलिस की ओर से बनाई गई हेल्पलाइन के नंबर उपलब्ध रहेंगे। जिससे वह नंबर या क्यूआर कोड के माध्यम से एएआई चैट से चैटिंग करके अपनी परेशानी बता सकेंगे। यह चैट सीधे कंट्रोल रूम में बैठी पुलिस की विशेष टीम के पास पहुंचेंगी। टिम त्वरित इस पर काम करते हुए संबंधित थाने, सिगमा, एल्फा या गश्त कर थी पुलिस टीम तक पहुंचाएंगी। जिससे वह टीम सीधे पर्यटक से संपर्क कर उनकी परेशानी दूर करेगी। इस हेल्पलाइन को समय समय पर अपडेट भी किया जायेगा।
0
0
Report

AGTF सूचना पर संगरिया पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:अवैध हथियारों के खिलाफ संगरिया पुलिस की कार्रवाई, AGTF की सूचना पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी से दो देशी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद, पुलिस ने सुखमंदर सिंह को किया गिरफ्तार हनुमानगढ़ जिले की संगरिया पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के सहयोग से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी से दो देशी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने जंडवाला सिखान निवासी सुखविंदर सिंह को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स टीम की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। विजुअल बाइट - अरविंद बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top