Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
South Delhi110074

दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलभराव से सड़कों पर तन्हा यातायात, लोग परेशान

VKVIJAY KUMAR2
Oct 07, 2025 07:52:58
New Delhi, Delhi
दिल्ली राजधानी में जलभराव के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। लोकेशन: दक्षिण दिल्ली MB Road। बारिश के कारण यातायात बाधित है। राहगीर परेशान हैं। तस्वीरों में सड़कों पर पानी कई जगह कमर तक पहुंच गया है और गाड़ियां पानी में फंसी दिखती हैं, जिससे जाम की समस्या स्पष्ट है। विभागों की तरफ से तत्काल कदम उठते नहीं दिख रहे हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DTDinesh Tiwari
Oct 07, 2025 09:47:55
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 07, 2025 09:47:40
Bhilwara, Rajasthan:रायला के विद्यालय में नाबालिग पर चाकू से हमला, विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे रायला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक विशेष समुदाय के नाबालिग लड़के ने विद्यालय में पढ़ने वाले सातवीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। गनीमत रही कि छात्र को गंभीर चोट नहीं आई, हाथ पर हल्का कट लगने के बाद उसे रायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। पीड़ित छात्र ने बताया कि दोपहर के समय लंच ब्रेक चल रहा था, तभी एक नाबालिग ने अचानक चाकू निकालकर वार करने की कोशिश की, लेकिन उसने हाथ बीच में डाल दिया जिससे हाथ पर चोट लगी। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और तुरंत रायला पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाधिकारी बच्छराज चौधरी जाब्ते सहित मौके पर पहुँचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि “विद्यालय परिसर के बाहर समुदाय विशेष के नाबालिग ने सातवीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हाथ पर चोट पहुंचाई है। हालांकि पुलिस नाबालिग को आगे घटना के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि क्रिकेट खेलने के विवाद में कहासूनी होने के बाद इस तरह की घटना को अंजाम दिया।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 07, 2025 09:47:30
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जयपुर अस्पताल में आगजनी की घटना के बाद जोधपुर के अस्पताल में ऐसा ना हो इसको लेकर एहतियात के लिए मॉक ड्रिल ka आयोजन किया गया। एमडीएम अस्पताल में अधीक्षक ने अपनी टीम के साथ पूरे फायर सिस्टम को चेक किया है। नए सिलेंडर भी मंगवाए गए है तो पुराने को रिफलिंग किया गया। पूरे अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरस्त किया जा रहा है। मॉक ड्रिल के जरिए मेडिकल स्टॉफ की सावधानी को भी परखा गया ताकि समय रहते हादसे से पहले ही उस पर नियंत्रण किया जा सके। डॉ राजपुरोहित ने कहा कि पूरे सिस्टम को चेक करने के लिए दमकल कर्मीयों को साथ लेकर स्मोक सिस्टम व अर्लाम को चेक किया गया तो वही लगे सिलेंडर कितने कारगार हो सकते है इसको लेकर भी जॉच पडताल की गई है। इस दौरान स्टॉफ को भी फायर सिस्टम को लेकर जानकारी दी गई ताकि आगजनी की घटना होने पर सबसे पहले वार्ड में डुयुटी पर स्टॉफ ही होता है तो उनको भी जानकारी दी जा रही है。
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 07, 2025 09:47:15
Bhilwara, Rajasthan:रायला रायला के विद्यालय में नाबालिग पर चाकू से हमला, विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे रायला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को उसके समय अफरा-तफरी मच गई जब एक विशेष समुदाय के नाबालिग लड़के ने विद्यालय में पढ़ने वाले सातवीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। गनीमत रही कि छात्र को गंभीर चोट नहीं आई, हाथ पर हल्का कट लगने के बाद उसे रायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया。 पीड़ित छात्र ने बताया कि दोपहर के समय लंच ब्रेक चल रहा था, तभी एक नाबालिग ने अचानक चाकू निकालकर वार करने की कोशिश की, लेकिन उसने हाथ बीच में डाल दिया जिससे हाथ पर चोट लगी。 घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और तुरंत रायला पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाधिकारी बच्छराज चौधरी जाब्ते सहित मौके पर पहुँचेऔर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि “विद्यालय परिसर के बाहर समुदाय विशेष के नाबालिग ने सातवीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हाथ पर चोट पहुंचाई है। हालांकि पुलिस नाबालिग को आगे घटना के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि क्रिकेट खेलने के विवाद में कहासूनी होने के बाद इस तरह की घटना को अंजाम दिया।”
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Oct 07, 2025 09:47:04
Jaisalmer, Rajasthan:लखा गांव के वीरमसिंह राजपुरोहित का 17 दिन बाद निधन, गांव में छाया शोक जैसलमेर。 लखा गांव के वीरमसिंह राजपुरोहित, जो 19 सितंबर को खेत जाते समय हाइटेंशन तारों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे, का 17 दिन के संघर्ष के बाद सोमवार को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में निधन हो गया। हादसे के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में आइसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां वे लगातार जीवन और मृत्यु के बीच जूझते रहे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सोमवार शाम को वीरमसिंह का शव उनके पैतृक गांव लखा पहुंचा, जहां ग्रामीणों की आंखें नम थीं। गमगीन माहौल में उनका आज अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि इस हादसे के बाद 25 सितंबर से लखा गांव में न्याय की मांग को लेकर छह दिन तक धरना-प्रदर्शन चला था। इस दौरान शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी, आरएलपी नेता थानसिंह डोली और रामसिंह बोथिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण धरना स्थल पर मौजूद रहे। तीन दिन और दो रातें नेताओं ने भी धरना स्थल पर बिताईं। अंततः कंपनी प्रशासन द्वारा मांगों पर सहमति जताने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया था। वीरमसिंह के निधन की खबर से गांव लखा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इसे बड़ी क्षति बताया और प्रशासन से हाइटेंशन तारों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।
0
comment0
Report
APAvaj PANCHAL
Oct 07, 2025 09:46:35
Jaipur, Rajasthan:एवज पांचाल जयपुर SMS ट्रॉमा सेंटर अग्निकांड के बाद प्रशासनिक फेरबदल। डॉ. मृणाल जोशी बने SMS अस्पताल के नए अधीक्षक। डॉ. बीएल यादव को सौंपी ट्रॉमा सेंटर की जिम्मेदारी। पदभार ग्रहण से पहले दोनों अधिकारियों ने किया। ICU और OT का निरीक्षण। नए अधीक्षक बोले – SMS अस्पताल मेरा घर, परिवार की तरह काम करेंगे तो आएगा बदलाव डॉ. बीएल यादव – OT चालू करवाना पहली प्राथमिकता, हरसंभव सुधार करेंगे। ट्रॉमा अग्निकांड में गई थीं 6 जानें, अब उठाए जा रहे कड़े कदम。 एंकर जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। इसी कड़ी में डॉ. मृणाल जोशी को एसएमएस अस्पताल का नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है, वहीं ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी का कार्यभार डॉ. बीएल यादव को सौंपा गया है। पदभार ग्रहण करने से पहले दोनों अधिकारियों ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर ओटी कॉम्प्लेक्स और आईसीयू का निरीक्षण किया। बता दें कि 5 अक्टूबर को हुई इस भीषण अग्निकांड की घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। हालात को सुधारने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है。 नए अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने कहा कि “एसएमएस अस्पताल मेरा घर है। मैंने यहां से पीजी किया है और करीब 40 वर्षों से जुड़ा हूं। अब जब मुझे यह जिम्मेदारी मिली है, तो मैं पूरे समर्पण के साथ इसे निभाऊंगा। मैं सभी स्टाफ से यही कहना चाहता हूं कि इस अस्पताल को परिवार मानकर काम करेंगे, तो निश्चित रूप से बदलाव आएगा।” वहीं, ट्रॉमा इमरजेंसी के नए प्रभारी डॉ. बीएल यादव ने कहा कि ट्रॉमा की बिगड़ी स्थिति को जल्द ही सुधारा जाएगा। जो ऑपरेशन थियेटर फिलहाल बंद हैं, उन्हें चालू करवाना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि चाहे किसी की भी मदद लेनी पड़े, ट्रॉमा को दोबारा मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बाइट - नए अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी बाइट - डॉ बीएल यादव, इंचार्ज, ट्रॉमा सेंटर
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 07, 2025 09:46:12
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में आगजनी की घटना के बाद जी मीडिया की टीम ने पश्चिमी राजस्थान के सबसे बडे मथुरादास माथुर अस्पताल का जायजा लिया तो हालात कुछ ठीक नही थे। आगजनी के लिए तो पूरा फायर सिस्टम बना हुआ है लेकिन लम्बे समय से उसका उपयोग नही होने से जंग लग रहा है ऐसे में समय समय पर उसकी जॉच की आवश्यकता है। वही परिसर की बात करे तो कही पर बिजली के बोर्ड खुले है तो कही पर तार लटक रहे है जो हादसे को निमंत्रण दे रहे है बिते साल इसी वजह से आईसीयू में एक मरीज के बेड पर रात को आगजनी होने की वजह से मौत हो गई थी ऐसे में उस घटना के बाद सबक लेकर काम करने की आवश्यकता है। अस्पताल प्रशासन की माने तो अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित ने कहा कि जयपुर की घटना के बाद जोधपुर में ऐसे हालात ना हो इसको लेकर जिला कलेक्टर एवं जयपुर से आदेश मिल चुके है जिसकी पालना के लिए लगातार काम चल रहा है। फायर सिस्टम को चेक किया गया है जो बिजली के बोर्ड खुले पडे है उनकी रिपेयरिंग के लिए भी आदेश दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि प्रयास जारी है लेकिन समय रहते इनकी मरम्मत होना आवश्यक है क्योकि जोधपुर में अस्पताल का कुछ साल पहले ही नया भवन बना है ऐसे में नए भवन में भी वैसे ही हालात नजर आ रहे है जिसकी वजह से सबक लेने की आवश्यकता है अन्यथा यहाँ पर भी बड़ा घटनाक्रम हो सकता है।
0
comment0
Report
RKRAJESH KATARIA
Oct 07, 2025 09:46:01
Firozpur, Punjab:ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਸਤਲੁਜ ਨੇ ਢਾਇਆ ਕਹਿਰ , ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ 40 ਹਜਾਰ ਕਿਊਸਿਕ ਪਾਨੀ ਛੱਡੇ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਫਿਰ ਮਾਰ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਸਤਲੁਜ ਦੇ ਪਾਣੀ ਨੇ , ਸਰਹੱਦ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੀ ਕਈ ਏਕੜ ਜਮੀਨ ਨੂੰ ਵਹਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਗਿਆ ਸਤਲੁਜ ਦਰੀਆ , ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵੱਲੋਂ ਆ ਰਿਹਾ پਾਣੀ ਭਾਰਤ ਦੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਬਰਬਾਦ , ਸਤਲੁਜ ਨੇ ਨਵਾਂ ਰਸਤਾ ਕੀਤਾ ਅਖਤਿਆਰ , ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਵਧੇ ਪਾਣੀ ਨੇ ਆਪਣਾ ਅਲੱਗ ਰਸਤਾ ਬਣਾਇਆ , ਕਿਸਾਨ ਪਰੇਸ਼ਾਨ , Vo 1= ਫੜ ਦੇ ਸੰਤਾਪ ਤੋਂ ਅਜੇ ਲੋਕ ਬਾਹਰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲੇ ਕਿ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਸਤਲੁਜ ਨੇ ਆਪਣਾ ਕਹਿਰ ਬਰਪਾਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਪਹਾੜਾਂ ਵਿੱਚ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੇ ਬਾਰਿਸ਼ ਨਾਲ ਸਤਲੁਜ ਦਾ ਜਲਸਤਰ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਵਧਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਡੈਮਾਂ ਤੋਂ ਸਤਲੁੱਜ ਵਿੱਚ ਪਾਨੀ ਛੱਡੇ ਜਾਣ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਫਿਰ ਤੋਂ ਸਤਲੁਜ רੋਡ ਕੇ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਰਹੱਦ ਤੇ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਗੱਟੀ ਰਾਜੋ ਕੇ ਵਿਖੇ ਜੋ ਕਿ ਭਾਰਤ ਦਾ ਅਖੀਰੀ ਪਿੰਡ ਹੈ ਦੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੀ ਤਰਫ ਤੋਂ ਮਾਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਪਾਣੀ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਵਹਾ ਕੇ ਲੈ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕਈ ਕਿੱਲੇ ਜਮੀਨ ਜਿੱਥੇ ਸਤਲੁਜ ਵਿੱਚ ਸਮਾ ਗਈ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਨੇ ਆਪਣਾ ਅਲੱਗ ਤੋਂ ਹੀ ਰਸਤਾ ਬਣਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਇੱਕ ਹੋਰ ਦਰਿਆ ਦਾ ਰਸਤਾ ਬਣਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਕਈ ਏਕੜ ਜਮੀਨ ਰੁੜ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਲਗਾਤਾਰ ਵਧਣ ਨਾਲ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਹੜਾਂ ਦਾ ਖਤਰਾ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਿਰਾਂ ਤੇ ਮੰਡਰਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਬਾਈਟ= ਉਥੇ ਹੀ ਸਰਹਦੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਕੱਚੀਆਂ ਹਨ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਆਵਜਾ ਵੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦਾ ਅਤੇ ਜੋ ਫਸਲ ਬੀਜੀ ਸੀ ਉਹ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਹੜ ਦਾ ਪਾਣੀ ਰੋੜ ਕੇ ਲੈ ਗਿਆ ਹੈ ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਉੱਪਰ ਤੋਂ ਆ ਰਿਹਾ ਪਾਣੀ ਰੋਡ ਕੇ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਤੀਜੀ ਮਾਰ ਹੁਣ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵੱਲੋਂ ਆ ਰਹੇ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਪੈ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਨੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਆਪਣਾ ਰਸਤਾ ਅਖਤਿਆਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਜਮੀਨਾਂ ਬਰਬਾਦ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਨੇ ਸਤਲੁਜ ਵਿੱਚ ਸਮਾ ਰਹੀਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਪੱਕੀਆਂ ਕਰਨ ਤਾਂ ਕਿ ਇਦਾਂ ਦੀ ਮੁਸੀਬਤ ਵੇਲੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਆवਜੇ ਦੀ ਕੁਝ ਤਾਂ ਮਲਹਮ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਜਖਮਾਂ ਤੇ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇ
0
comment0
Report
Oct 07, 2025 09:45:52
Faizabad, Uttar Pradesh:अयोध्या, 8 अक्टूबर को रामनगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अयोध्या के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वो टेढ़ी बाजार चौराहे पर स्थित बृहस्पति कुंड का उद्घाटन करेंगी, जहां दक्षिण भारतीय महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ये प्रतिमाएं विशेष रूप से दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं को समर्पित की गई हैं। वित्त मंत्री राम मंदिर परिसर में भी दर्शन और पूजन करेंगी। इस मौके पर राम मंदिर परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस पूरे कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
0
comment0
Report
Oct 07, 2025 09:43:46
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top