दिल्ली पुलिस ने सरोजिनी नगर में किया मॉक ड्रिल
New Delhi, Delhi:दक्षिणी पश्चिमी जिले की पुलिस टीम ने सरोजिनी नगर मार्केट में आतंकियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की। इस ड्रिल में दिल्ली पुलिस, SWAT टीम, बम स्क्वायड और फायर एंबुलेंस के जवानों ने भाग लिया। दिल्ली पुलिस समय-समय पर सुरक्षा को लेकर ऐसी मॉक ड्रिल करती रहती है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम तैयार रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
