Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
South Delhi110074

छतरपुर में पानी संकट के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जल बोर्ड पर मटका प्रदर्शन

VKVIJAY KUMAR2
Oct 14, 2025 07:18:26
New Delhi, Delhi
छतरपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और वहां की जनता पानी से परेशान होकर दिल्ली जल बोर्ड पर मटका लेकर प्रदर्शन किया. छत्तरपुर में पानी संकट लगातार बना हुआ है. प्रदर्शन में महिलाओं, समाजसेवी नरेश त्यागी और अन्य आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे. प्रदर्शन का उद्देश्य था जनता को पानी न मिलने की समस्या के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन. एक महिला ने दिल्ली जल बोर्ड के ड्राइवर पर पानी देने के चक्कर में ₹2000 लेने का आरोप लगाया. दिल्ली जल बोर्ड ने टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन जल संकट छतरपुर विधानसभा के लोगों की जिंदगी में बना रहा.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAnup Das
Oct 14, 2025 10:49:41
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *ঋণের টাকা পরিশোধ এর চাপ ঋণদাতাদের।এলাকা থেকে চড়া সুদের টাকা নিয়ে দিতে না পারায় লাগাতার হুমকি।বাড়িতে এসে গালিগালাজ করার অভিযোগ।জোর করে কেড়ে নেওয়া হয় বাড়ির দলিল।। অপমানে আত্মঘাতী যুবক। নদীয়ার নাকাশিপাড়া থানার বহিরগাছি এলাকার ঘটনা。 এলাকার কয়েক জন সুদখোড় ব্যক্তির কাছ থেকে চড়া সুদে টাকা নিয়েছিলেন নাকাশিপাড়া থানা বহিরগাছি এলাকার বাসিন্ধা বাপন দাস।বছর ৩৫ এর বাপন পেশায় কাঠমিস্ত্রি।। এলাকায় তেমন কাজ না থাকায় সময় মতো সুদের টাকা দিতে পারছিলেন না তিনি,বাড়িতে এসে লাগাতার হুমকি দিয়ে যাচ্ছিল টাকা ধার দেনা ব্যক্তিরা আজ সকালে বাড়িতে এসে তাকে টাকার জন্য চাপ দিতে থাকে একজন, তিনি দুই এক দিন সময় চান তার এর মধ্যে তাদের দেওয়া টাকা ফেরত দিয়ে দেবেন বলে জানান, কিন্তু কোনো কথাই শুনতে চান না ওই সুদখোররা। এরপরই তাকে গালিগালাজ করে বাড়ির দলিল নিয়ে নেওয়া হয় বলে অভিযোগ।। এরপরই অপমানে ঘরে গলায় দড়ি দিয়ে আত্মঘাতী হ্য় ওই কাঠমিস্ত্রি বাপন দাস।। খবর পেয়ে মৃতদের উদ্ধার করে ঘটনা তদন্ত শুরু করেছে নাকাশীপাড়া থানা পুলিশ। ঘটনার পর পলাতক 소 সুদখোর অভিযুক্তরা। যদি এখনো পর্যন্ত এই ঘটনায় কাউকে গ্রেফতার করা হয়েছেনি।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Oct 14, 2025 10:49:18
Harda, Madhya Pradesh:हरदा में आरएसएस का संदेश, हजारों स्वयंसेवकों ने निकला पथसंचलन शहरवासियों ने की फूलों की बारिश हरदा शहर के रविदास चौक से शिवम वाटिका शिवाजी बस्ती सहित कई इलाकों से हजारों स्वयंसेवक पूर्ण गणेश में कदमताल करते दिखाई दिए इस दौरान शहर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर संचालन का स्वागत किया पथ संचलन में घोष दल सबसे आगे था तथा पीछे कतारबद्ध स्वयंसेवक चल रहे थे कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख कैलाश चंद मुख्य वक्ता थे उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रति आस्था तथा समर्पण को आवश्यक बताया तथा स्वयंसेवक को भारत माता और संघ के लिए सदैव तत्पर रहने का आहवान किया इस वर्ष पत्र संचालन की एक विशेषता यह रही कि इसमें व्यापारी उद्योगपति, समाजसेवी,डॉक्टर, वकील इंजीनियर,और कारपोरेट जगत के कर्मचारियों सहित अन्य पेशेवरों को भी आमंत्रित किया गया संघ का लक्ष्य इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाना था जिसके लिए पूरे जिले से प्रत्येक घर से कम से कम एक सदस्य को संचालन में शामिल करने का प्रयास किया गया शाम के समय स्टेडियम ग्राउंड में अखंड भारत का नक्शा उकेरा गया जिसमें स्वयं सेवको ने मानव श्रृंखला बनाकर हाथ में जलती मशाल लेकर अखंड भारत का नक्शा बनाया
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Oct 14, 2025 10:48:49
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Oct 14, 2025 10:48:35
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर सिद्धार्थनगर जिले में बस की खिड़की खोलने और बंद करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी बस में मारपीट में बदल गई। प्रयागराज जाने वाली बस में तीन महिला शिक्षिकाओं के बीच झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिठवल बीआरसी के सिसई खुर्द विद्यालय में तैनात शिक्षिका स्वाति चटर्जी का आरोप है कि बांसी बीआरसी अंतर्गत घरहरा विद्यालय की शिक्षिका रुचि गुप्ता और शिवांगी ने मिलकर उनकी बस के अंदर और बाहर पिटाई की। इस दौरान एक अज्ञात युवक ने भी स्वाति चटर्जी से मारपीट की और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तीनों शिक्षिकाओं को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Oct 14, 2025 10:48:14
Chandigarh, Chandigarh:*चंडीगढ़ ब्रेकिंग* आईपीएस वाई पूरन Kumar की आत्महत्या का मामला केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री चिराग पासवान ने वाई पूरन कुमार की पत्नी और परिजनों से की मुलाकात चिराग पासवान ने करीबन पौने घण्टे परिवार से बातचीत की मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत की बड़े दुख की बात है आज भी हमारे देश में जाति और धर्म के नाम पर लोगों को प्रताड़ित किया जाता है औऱ जाति आधार भेदभाव होता है भारत आज चांद पर पहुंच चुका है, बड़े-बड़े काम कर रहा है वही देश में एक दलित ऑफिसर की प्रताड़ना भी हो रही है आखिर में ऑफिसर को अपना जीवन भी गंवाना पड़ा जो दिखता है समाज में जाति पाती का जहर घुला हुआ है भारत में सभी जाती और धर्म के लोग मिलकर रहते हैं--चिराग पासवान कुछ लोग इसे तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं--चिराग पासवान मैं आज यहां पर एक मंत्री या नेता के तौर पर नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य के तौर पर आया हूं--चिराग पासवान मैं परिवार को विश्वास दिलाता हूँ उनकी सारी मांगे पूरी होगी, जल्द पूरी होगी और आरोपियों पर कार्रवाई होगी मैं परिवार को सरकार की तरफ से विश्वास दिलाता हूं --चिराग पासवान अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई भी दलित व्यक्ति अपने बच्चों को IAS या आईपीएस बनने की नहीं सोचेगा--चिराग पासवान दलित अपने आप को मुख्य धारा से काट लेंगे--चिराग पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से आश्वासन देता हूं कि आरोपी ऑफिसर्स के ऊपर एक ऐसी कार्रवाई होगी जो मिसाल बनेगी दुख की घड़ी में मृतक आईपीएस पूर्ण कुमार का परिवार अकेला नहीं है --चिराग पासवान
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Oct 14, 2025 10:47:59
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा अथॉरिटी ने बकाएदार ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के बाहर होर्डिंग लगाने का काम शुरू किया, सोसाइटी के बाहर सरकारी जमीन पर लगाए जा रहीं होर्डिंग, नोएडा अथॉरिटी बकायेदार बिल्डर की लिस्ट भी ऑनलाइन करेगा, परियोजना पर कितना बकाया इसकी दी जा रही जानकारी, आंकड़ों के मुताबिक करीब 30 हजार करोड़ रुपए बिल्डर पर बकाया, नोएडा में कुल 57 बिल्डर परियोजनाएं, 35 बिल्डर परियोजनाओं ने अमिताभ कांत सिफारिश के तहत 25% जमा किया..... 35 बिल्डरों से अबतक 528.13 करोड़ राजस्व मिला, हालांकि अब बिल्डर राजस्व जमा करने में आनाकानी कर रहे, ऐसे में उन्हें नोटिस भी भेजा गया था, इसके अलावा अमिताभ कांत सिफारिशें के तहत 22 बिल्डर प्रोजेक्ट ने लाभ नहीं उठाया, 6 बिल्डर प्रोजेक्ट के खिलाफ नोएडा अथॉरिटी EOW को पत्र लिखा है, परियोजनाओं से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक कर नोएडा अथॉरिटी आम आदमी को सतर्क तो कर रही, उसे प्रोजेक्ट्स पर कितना बकाया है इसकी भी जानकारी दे रही है
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Oct 14, 2025 10:47:25
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Oct 14, 2025 10:47:02
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल हेमंत खंडेलवाल की बीजेपी नेताओं को नसीहत यूनिटी मार्च कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष की कार्यकर्ताओं को नसीहत कार्यकर्ताओं से कहा मजबूत टीम बनाए जिला अध्यक्ष चयन करें अपनी टीम का तो मजबूत टीम का चयन करें पार्टी के कार्यक्रम होते हैं आने वाले समय में चुनाव है ऐसा 5–7 कार्यकर्ता काम करें पूरी टीम एक्टिव होनी चाहिए कि आने वाले समय में कार्यकर्ता जो भी काम करें बाइट... हेमंत खंडेलवाल.. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष.. कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक का बयान चार दिन पहले टीम गठित की चार दिन बाद ही मार्गदर्शन देने लगे पावर शेयरिंग को लेकर बीजेपी में चल रही कलह बाइट...मुकेश नायक, अध्यक्ष, कांग्रेस मीडिया विभाग
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Oct 14, 2025 10:46:09
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - जनसहभागिता से जल संरक्षण के कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम देने में जनजातीय बाहुल्य बैतूल जिले ने पूरे देश में अपनी विशेष पहचान बनाई है। केंद्र सरकार के जल संसाधन और नदी विकास विभाग द्वारा संचालित ‘जल शक्ति अभियान’ के अंतर्गत प्रारंभ किए गए नवाचार ‘जल संचय जनभागीदारी अभियान’ में बैतूल जिले ने वेस्टर्न जोन में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए बैतूल जिले को 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। नेशनल वॉटर मिशन के मिशन डायरेक्टर एवं एडिशनल सेक्रेटरी ने जिला प्रशासन को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई पत्र भी भेजा है। बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 से 31 मई 2025 तक जिले में 13,499 जल संरक्षण कार्यों का सत्यापन किया गया, जो स्थल पर पूर्ण हो चुके हैं। इन कार्यों में खेत तालाब, स्टॉप डैम, कंटूर ट्रेंच, सोखपीट, चेक डैम, कपिलधारा, तालाब सौंदर्यीकरण जैसी गतिविधियाँ प्रमुख रहीं। जिले में जल संरक्षण के लिए समग्र रणनीति अपनाई गई, जिसमें उद्योगों, स्वयंसेवी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। कम लागत और अधिक प्रभावी कृत्रिम पुनर्भरण संरचनाएँ तैयार की गईं, वहीं पुराने जल स्रोतों का पुनर्जीवन भी किया गया। ग्रामीण अंचलों में हजारों कृत्रिम रिचार्ज स्ट्रक्चर और प्रत्येक गाँव में जल संरचनाएँ बनाकर वर्षा जल संचयन को बढ़ावा दिया गया। बैतूल की इस पहल ने साबित किया है कि यदि जनता और प्रशासन मिलकर काम करें, तो जल संरक्षण का सपना साकार हो सकता है। बाइट -नरेन्द्र सूर्यवंशी,कलेक्टर बैतूल
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Oct 14, 2025 10:45:54
Chapra, Bihar:सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्हनपुर गांव में बीती रात अफरा-तफरी मच गई जब अवैध रूप से चलाए जा रहे पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरा इलाका दहल उठा. इस हादसे में पटाखा बना रहे दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, इलाज के क्रम में एक मजदूर की मौत हो गई, अन्य दो जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है. फिलहाल परिवार वाले दोनों का उपचार कहां करवा रहे है इस विषय की विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस एवं एसडीपीओ नरेश पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. जांच के क्रम में पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध पटाखे और बारूद बरामद किए हैं. पुलिस द्वारा दो व्यक्ति को पूछताछ के लिए उठाए गया है. यह साफ दर्शाता है कि यह फैक्ट्री बिना किसी कानूनी अनुमति के और अत्यंत खतरनाक तरीके से चलाई जा रही थी. फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध फैक्ट्री का संचालन कौन कर रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. मृतक की पहचान सजिब अंसारी के रूप में हुई है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top