icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले में विकास त्यागी का दावा, अंततः हटेगी मस्जिद

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बीच बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने न्यायालय के अंतरिम आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसे अंतिम राहत नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अदालत ने केवल अपील पर सुनवाई के लिए अंतरिम स्थगन (इंटरिम स्टे) दिया है और मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को निर्धारित है। विकास त्यागी ने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने तर्क अदालत के समक्ष रखते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय न्यायालय तथ्यों और कानून के आधार पर करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उनका मानना है कि सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा पहले दिया गया आदेश आगे की अदालतों में भी बरकरार रहेगा। उन्होंने दावा किया कि यदि मामला हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट तक भी जाता है, तब भी निचली अदालत के फैसले में कोई बदलाव नहीं होगा। उनके अनुसार संबंधित मस्जिद को अंततः हटाया जाएगा। विकास त्यागी ने कहा कि उन्होंने ही इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी और वह अपने पक्ष को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में हाल ही में अपील पर सुनवाई के दौरान अदालत ने अगली सुनवाई तक अंतरिम राहत प्रदान की है। मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी। इस बीच विकास त्यागी के इस बयान से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में एक बार फिर इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है।
0
0
Report

साहारनपुर मुठभेड़: वांछित आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर केस में नया मोड़

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग करने वाला एक वांछित आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, सबरीपुर नदी के कच्चे रास्ते पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि दोनों ने भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में इसरार पुत्र पीरू निवासी दतौली मुगल के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक तथा गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। घायल आरोपी को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग अभियान चला रही है। आरोपी पर पहले से गौकशी, गैंगस्टर और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
0
0
Report
Advertisement

झाँसी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स ने सोमवार को झाँसी सदर विधायक रवि शर्मा को ज्ञापन देकर

Adil AhmadAdil AhmadFollow10m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न्स एवं छात्र, आपका ध्यान एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न्स को लगभग ₹12,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाता है, जो प्रतिदिन मात्र ₹400 के बराबर है। यह राशि देश के अनेक राज्यों की तुलना में काफी कम है तथा वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में सम्मानजनक जीवनयापन के लिए अपर्याप्त है। महोदय, एमबीबीएस की 4.5 वर्ष की कठिन एवं निरंतर अध्ययनशील यात्रा पूर्ण करने के पश्चात इंटर्नशिप का एक वर्ष चिकित्सा प्रशिक्षण का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। इस दौरान इंटर्न्स अस्पतालों में वार्ड ड्यूटी, इमरजेंसी सेवाएं, नाइट ड्यूटी, मरीजों की निगरानी, विभिन्न चिकित्सकीय प्रक्रियाओं में सहायता तथा अस्पताल के दैनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। अनेक अवसरों पर हमारी कार्यावधि सामान्य कार्यालय समय से कहीं अधिक होती है और हम स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
0
0
Report

चूरू में मॉक ड्रील के दौरान रोडवेज-निजी बस टक्कर: तीन की मौत

Churu, Rajasthan:चूरू। चूरू के रोडवेज बस डीपो में रोडवेज बस व निजी बस की भिड़ंत में तीन जनों की मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हो गये। 108 एंबूलेंस के सायरन नया बस स्टैंड के पास गूंजने लगे। आसपास के लोग इस तरह एक साथ 108 एंबूलेंस को सड़क पर दौड़ता देख सहम गये। संबंधित विभाग के अधिकारी सूचना मिलते ही तुरंत नए बस स्टैंड पर पहुँच गये। मगर बाद में पता चला कि यह जिला प्रशासन की ओर से करवायी गयी मौक ड्रील है। सूचना मिलने पर एसपी निष्चय प्रसाद एम व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी सहित अनेक विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँच गये। 108 एंबूलेंस के द्वारा हादसे में घायलों को तुरंत DB अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुँचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का ईलाज किया गया। इस संबंध में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा व एसपी निष्चय प्रसाद एम ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद समय समय पर जिला प्रशासन के द्वारा मौक ड्रील करवायी जा रही हैं। सोमवार शाम नया बस स्टैंड पर मौक ड्रील करवायी गयी हैं। मॉक ड्रिल में 03 रोडवेज कार्मिक तथा निजी बस में 02 लोगों की मृत्यु तथा अन्य यात्रियों के गंभीर व सामान्य घायलों को आपात सेवाओं की उपलब्धता का अभ्यास किया गया। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों के आने का समय नोट किया गया हैं। देर से आने वाले विभागीय अधिकारी को देर से आने का कारण पूछा जायेगा。
0
0
Report

भेड़ों के पहरे पर झगड़ा, साथी चरवाहे की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:भेड़ों के पहरे की बात पर हत्या, लाठी व पत्थर से हत्या, साथी चरवाहा गिरफ्तार Jaipur vishnu जयपुर में चरवाहे की हत्या मामले का भांकरोटा थाना पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में उसके ही साथी चरवाहे को गिरफ्तार किया है। भेड़ों पर पहरे की बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद साथी ने ही हत्या को अंजाम दिया था। DCP (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया हत्या के मामले में आरोपी हरदेव बागरिया (43) निवासी गांव गिदानी दूदू को गिरफ्तार किया है। उसने अपने ही साथी कालूराम बागरिया (46) निवासी मौखपुरा का मर्डर किया था। दोनों साथ मिलकर 25 दिन से भेड़ चरा रहे थे। रात को खाली खेत और प्लाटों में भेड़ों को रोककर बारी बारी से रखवाली करते थे। वह भेड़ों का एक ग्रुप चराने के लिए भांकरोटा इलाके में आए थे। महापुरा के बीड़ की ढाणी में शनिवार रात भेड़ों के झुंड के साथ रुके थे。 रात को भेड़ों के पेहरे को लेकर दोनों की आपस में बात हुई। हरदेव ने शराब पीने के बाद कालूराम को पहले पहरा देने को कहा। देर रात उठकर वह पहरा दे देगा कहकर सो गया। रात करीब 3 बजे कालूराम ने हरदेव को पहरा देने के लिए जगाया। नींद से जागते ही हरदेव व कालूराम की आपस में कहासुनी हो गई।दो दिन पहले भी पहरे की बात को लेकर हुई कहासुनी ने झगड़ा के रुप ले लिया। गुस्से में हरदेव ने पास पड़ा पत्थर उठाकर कालूराम को मारा। उसके पास लाठी से सिर पर वार कर दिया। लहूलुहान होकर कालूराम नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह कालूराम बागिरया का शव देखकर लोगों ने भांकरोटा पुलिस को सूचना दी ताे डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मिले उसके साथी हरदेव से कालूराम की मौत के बारे में पूछताछ की。 पूछताछ के दौरान हरदेव ने बचने के लिए बताया कि कालूराम को खून की उल्टी हो रही थी। उसके बाद वह जमीन पर गिर गया। सिर में चोट लगने पर खून बहने लगा। कालूराम के ऊपर चद्दर डालकर वह मदद के लिए आस-पास गया था। पुलिस ने शक होने पर हरदेव को पकड़ सख्ती से पूछताछ की। हरदेव ने झगड़े में कालूराम की लाठी से वार कर हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी की ओर से वारदात में उपयोग में लाई गई लाठी को भी बरामद कर लिया है।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान ने जन धन योजना से बदली लाखों की जिंदगी: 3.85 करोड़ खाते

Jaipur, Rajasthan:प्रधानमंत्री जन धन योजना में राजस्थान ने बनाई मजबूत पहचान वित्तीय समावेशन से बदल रही लाखों जिंदगियां राज्य में 3.85 करोड़ से अधिक जन धन खाते, 24,610 करोड़ रुपये से अधिक की जमा राशि राजस्थान देशभर में चौथे स्थान पर प्रधानमंत्री जन धन योजना प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने में एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में 3 करोड़ 85 लाख 84 हजार से अधिक प्रधानमंत्री जन धन खाते खोले जा चुके हैं। प्रधानमंत्री जन धन खातों में जमा राशि के मामले में राजस्थान देशभर में चौथे स्थान पर है। इन खातों से केन्द्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर सुनिश्चित हो रहा है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में जन धन योजना ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की महिलाएं खाते खुलवाने में पुरूषों से आगे निकल गई हैं राजस्थान में जन धन योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 19 लाख से अधिक महिलाओं के खाते खोलकर उन्हें औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया है। इस तरह प्रदेश में कुल जन धन खातों में 57 प्रतिशत खाते महिलाओं के नाम हैं, जो देश के राष्ट्रीय औसत 56 प्रतिशत से भी अधिक है। विशेषकर असंगठित क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और ऋण सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था में बढ़ा विश्वास अगस्त 2014 में शुरू हुई प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खातों में जमा राशि लगातार बढ़ रही है। राजस्थान में इन खातों में 24 हजार 610 करोड़ रुपये की राशि जमा है। देशभर में पीएमजेडीवाई खातों में कुल जमा राशि 2 लाख 67 हजार 755 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था के प्रति लाभार्थियों के बढ़ते विश्वास तथा उनकी सक्रिय वित्तीय भागीदारी का प्रमाण है। डिजिटल भुगतान को मिली नई मजबूती प्रदेश के जन धन खाताधारकों को 2 करोड़ 87 लाख 65 हजार से अधिक रुपे डेबिट कार्ड जारी किए गए हैं। 28 अगस्त, 2018 के बाद खोले गए जन धन खातों पर खाताधारकों को नकदी रहित लेनदेन के साथ 2 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा सुरक्षा का लाभ भी मिल रहा है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत खाताधारकों को 10 हजार रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा, जीरो बैलेंस सुविधा तथा सरकारी योजनाओं के डीबीटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे वित्तीय समावेशन के साथ-साथ पारदर्शी एवं प्रभावी सेवा वितरण को भी बढ़ावा मिला है。
0
0
Report

घायल पुलिसकर्मी के परिवार का दावा: प्रदर्शनकारी आतंकी थे, पूरी जांच जरूरी

New Delhi, Delhi:जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर घायल पुलिस कर्मी के पीड़ित परिवार की तरफ से कहा गया कि प्रदर्शनकारी छात्र नहीं लेकिन एक आतंकी थे । जिनकी पूर्णता जांच होनी चाहिए। क्योंकि जिस तरीके से जंतर मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन चल रहा था और उसके बाद पार्लियामेंट पर जाकर मचाया गया। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जद्दोजहद की और प्रदर्शन कार्यो ने पथराव कर पुलिस कर्मियों को ही घायल किया वह छात्र नहीं बल्कि देश विरोधी आतंकी भी हो सकते हैं। नीरज मीणा , पत्नी अशोक कुमार मीणा जी की वाइफ। विधु मीणा , बेटी दुव्यांशु , बेटा
0
0
Report

सीएम सम्राट चौधरी तारापुर-असरगंज दौरे पर शिक्षा और पेयजल योजनाओं का शुभारंभ

Munger, Bihar:मुंगेर: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को तारापुर और असरगंज के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शिक्षा, पुलिस और पेयजल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात देंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी जबकि यातायात संचालन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निपाणिकर ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर तारापुर प्रखंड के लौना स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। यहां प्लस टू किसान वैदिक उच्च विद्यालय लौना में मॉडल स्कूल का उद्घाटन करेंगे। इसी परिसर से जिले के दस मॉडल स्कूलों का भी शुभारंभ होगा। विद्यालय में पुस्तकालय कंप्यूटर कक्षा और आधुनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री करेंगे। इसके बाद हरपुर में नवनिर्मित आदर्श थाना भवन का उद्घाटन करेंगे। फिर असरगंज स्थित रामानंद परसीराम इंटर कॉलेज परिसर में नवनिर्मित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन कर वहां शैक्षणिक गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद असरगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम کا गठन किया गया है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र सिंह कल्लू ने बताया कि मुख्यमंत्री का लौना से विशेष लगाव रहा है। उनके प्रयास से पूर्व में स्वीकृत तीन मॉडल स्कूलों के साथ जिले के दस नए मॉडल स्कूलों का शुभारंभ होगा। इसके अलावा 71 आरओ आधारित पेयजल इकाइयों को विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित करने का काम भी शुरू हो गया है जिससे विद्यार्थियों और आम लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार दौरा करते रहे हैं और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा भी करते हैं। प्रशासन के अनुसार तारापुर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगभग 50 मिनट का रहेगा जबकि असरगंज में करीब एक घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सरकारी कार्यक्रमों के अलावा वे कुछ निजी आयोजनों में भी शामिल होंगे। दौरे से पूर्व सोमवार को जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने सभी कार्यक्रम स्थलों का अंतिम निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। बाइट निखिल धनराज जिलाधिकारी बाइट सैयद इमरान एसपी मुंगेर बाइट : रविन्द्र सिंह उर्फ कल्लू बीजेपी नेता
0
0
Report
Advertisement

खड़गे की 8 अगस्त की हल्द्वानी जनसभा से कुमाऊं में कांग्रेस की राजनीतिक धार तेज

Haldwani, Uttarakhand:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की देहरादून रैली के बाद अब कांग्रेस ने कुमाऊं में भी अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां वह रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने रणनीति को अंतिम रूप दिया। हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में आयोजित बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक सुमित हृदयेश सहित कई विधायक, वरिष्ठ नेता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 8 अगस्त की जनसभा को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी जनसभा में प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों पर कांग्रेस का पक्ष रखेंगे। साथ ही पेपर लीक, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे जनसरोकारों के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएंगे। कांग्रेस का दावा है कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में होने वाली यह जनसभा कुमाऊं मंडल की सबसे बड़ी राजनीतिक सभाओं में से एक होगी। पार्टी का कहना है कि रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता शामिल होगी। अब सभी की नजरें 8 अगस्त को होने वाली इस राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी के सदर अस्पताल में बालक की मौत के बाद बवाल, डॉक्टर से मारपीट

Madhubani, Bihar:अस्पताल में बालक की मौत से मधुबनी सदर अस्पताल बना अखाड़ा। मृतक के परिजनों ने जमकर बवाल काटा। अस्पताल में किया तोड़फोड़। मृतक बालक की पहचान राजनगर थाना के सिमरी गांव निवासी 11 वर्षीय बालक राकेश कुमार के तौर पर हुई है। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा कर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है स्कूटी दुर्घटना में बालक को चोट लगा था, जख्मी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया। सदर अस्पताल में बच्चे का इलाज किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है चिकित्सक इलाज के दौरान लापरवाही बरता बार बार बोलने के बाद भी बच्चे का इलाज नहीं किया और बालक ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजन उग्र हो गए और जमकर तोड़फोड़ किया। मौजूदा चिकित्सक पर हमला कर दिया और डॉक्टर से मारपीट किया। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन लोग शांत नहीं हुए। करीब 5 घण्टे तक सदर अस्पताल अखाड़ा बना रहा और दर्जनों पुलिस की मौजूदगी में हंगामा जारी रहा। सिविल सर्जन ने बच्चे की मौत पर दुख जताते हुए कहा चिकित्सक ने इलाज किया लेकिन बच्चा नहीं बच सका। लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ किया चिकित्सक से मारपीट किया जो सही नहीं है। पब्लिक सम्पति की क्षति हुई है। बहरहाल स्कूल में दर्जनों पुलिस कर्मी हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रयास रत हैं लेकिन परिजनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।
0
0
Report

बरेली में बिजली संकट से लोग परेशान, शिकायत के बावजूद नहीं उठे अधिकारियों के फोन

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow17m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जिले में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था से आम लोग परेशान हैं। ताजा मामला शहर के संजय नगर क्षेत्र का है, जहां आज दोपहर करीब 1 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई मोहल्लों में एक फेस की बिजली आ रही थी, जबकि दूसरा फेस बंद होने से लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि बिजली समस्या की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को फोन कर दी गई थी। अधिकारियों ने जल्द ही आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन दिया, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि इसके बाद लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों, कंट्रोल रूम और शिकायत नंबरों पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर बिजली विभाग के अधिकारी शहर में बेहतर बिजली व्यवस्था के दावे करते हैं, वहीं दूसरी ओर धरातल पर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनने वाला कोई नहीं है। लोगों का कहना है कि यदि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अधिकारी फोन न उठाएं और समय पर समस्या का समाधान न करें, तो आम जनता आखिर अपनी परेशानी किससे कहे।क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संजय नगर सहित प्रभावित क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top