icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन: उमरी-नावर मार्ग पर धँसा सड़क, बड़ा गड्ढ़ा बनते ही खतरे बढ़े

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के उमरी गांव से नावर जाने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह अचानक सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया। देखते ही देखते गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों में हादसे की आशंका बनी हुई है। सड़क के बीचोंबीच बने गड्ढे के कारण वाहन चालकों को आवागमन के दौरान काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यदि समय रहते गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है। लोगों का आरोप है कि सड़क पर बड़ा गड्ढा होने की जानकारी के बावजूद अभी तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से मौके पर बैरिगेटिंग, चेतावनी बोर्ड अथवा अन्य कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके पर सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है। साथ ही गड्ढे की जांच कराकर सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि आवागमन सुरक्षित बना रहे और संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।
0
0
Report

हाई कोर्ट के आदेश के बाद बलरामपुर में SP ने पचपेड़वा प्रभारी निरीक्षक निलंबित किया

Balrampur, Uttar Pradesh:हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन बलरामपुर एसपी का बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी पचपेड़वा को किया निलंबित बलरामपुर जनपद से बड़ी खबर है जहां पर हाई कोर्ट के आदेश के क्रम में हुई जांच के बाद पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने थाना पचपेड़वा के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ में योजित रिट याचिका के संबंध में न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को सौंपी गई थी। जांच के दौरान थाना पचपेड़वा में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात ओम प्रकाश चौहान की ओर से की गई कार्रवाई की पड़ताल की गई। जांच में कार्यवाही में लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए। अपर पुलिस अधीक्षक की जांच आख्या के आधार पर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने 11 सितंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में ड्यूटी के प्रति लापरवाही, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई होगी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद हुई जांच और उसके आधार पर थाना प्रभारी के निलंबन की कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर एसपी के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

कोटपूतली बहरोड़ में शिक्षक पर बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, ग्रामीण हंगामा

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:खबर में विराटनगर कस्बे के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में शनिवार को एक अध्यापक पर करीब आधा दर्जन छात्रों के साथ कथित रूप से बेवजह मारपीट करने का आरोप लगा। घटना से आक्रोशित अभिभावक एवं ग्रामीण विद्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों ने आक्रोशित अभिभावकों एवं ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोपी अध्यापक को तत्काल निलंबित करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा का स्थान है ऐसे में विद्यार्थियों के साथ मारपीट की घटना गंभीर है। जब तक संबंधित अध्यापक के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भी ग्रामीणों में अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आक्रोश बना रहा।
0
0
Report
Advertisement

बागपत में शराब तस्करी के आरोपियों की गिरफ्तारी, 22 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस और आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दोघट थाना क्षेत्र में टीम ने शराब की तस्करी करते हुए एक महिला तस्कर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चंडीगढ़ मार्का शराब की 22 पेटियां और एक कार बरामद की गई है। दरअसल, दोघट थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी टीम संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम ने शराब तस्करी के शक में एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से चंडीगढ़ मार्का शराब की 22 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से एक महिला तस्कर और उसके साथी अश्वनी उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अश्वनी उर्फ गोल्डी बालैनी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का रहने वाला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी चंडीगढ़ मार्का शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। बरामद शराब और कार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

फर्जी दस्तावेज़ से अग्निवीर चयन: ललितपुर के तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे अग्निवीर में चयन होने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है । आरोपी युवकों की पुलिस द्वारा अभिलेखों के सत्यापन के दौरान पोल खुल गई ,जिसके बाद पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है । मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का है । पुलिस द्वारा बताया गया कि कन्हैया निवासी बिरारी के द्वारा यशवंत लोधी निवासी बीघामहावत ग्राम के दस्तावेजों पर अपनी फोटो लगाकर अनुचित तरीके से अग्निवीर में नौकरी पाई थी । इसी तरह आकाश लोधी निवासी बीघामहावत और वीरेंद्र नाम के युवकों द्वारा भी फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया गया था । जो पुलिस वेरीफिकेशन में पकड़े गये, जिनके खिलाफ सदर कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top