110095
दिल्ली में कुख्यात गिरोह का शातिर शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:क्राइम ब्रांच ने कुख्यात गिरोह के शातिर शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। वह एक जेल में बंद गैंगस्टर का करीबी सहयोगी और हिस्ट्रीशीटर है। लोकेश दिल्ली के नजफगढ़ थाने का गैरहाजिर बीसी है और तीन जघन्य मामलों में अदालती कार्यवाही से बच रहा था। उसके खिलाफ एफआईआर संख्या 92/2021 के तहत मामले दर्ज हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
ठेमी में हाईवे-22 के शेढ नदी में युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर -नरसिंहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-22 पर शेढ नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। डायल-112 को नदी में शव देखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान सूरवारी गांव के रहने वाले अमित विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल यह हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह, ठेमी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विवेचना में जुट गई है।0
0
Report
दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा: AQI 370 पार, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी
Amauli, Uttar Pradesh:नई दिल्ली, 9 नवंबर 2026: दिवाली की आतिशबाजी और पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं ने राजधानी दिल्ली-एनसीआर की हवा को फिर से जहरीला बना दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 366 से 376 के बीच रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया और ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। दिवाली (8 नवंबर) की रात सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय समय सीमा के बावजूद शहर भर में पटाखे फोड़े गए। इसके चलते रात के समय कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक हो गया। कुछ निजी मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म्स पर AQI 1000 के करीब या उससे ऊपर भी दिखाया गया, जबकि आधिकारिक स्टेशनों पर भी कई जगह 400 से ऊपर के आंकड़े दर्ज हुए। सोनिया विहार, बुराड़ी क्रॉसिंग, विवेक विहार, जहांगीरपुरी, रोहिणी, डीटीयू, बवाना और चांदनी चौक जैसे इलाकों में AQI 430 से 450 के आसपास रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, दिवाली की रात आतिशबाजी से निकला धुआं पहले से मौजूद प्रदूषण में जुड़ गया। मौसम की स्थिति भी प्रतिकूल रही। हवा की गति कम होने और तापमान में गिरावट के कारण प्रदूषक कण जमीन के पास ही जमा हो गए। इससे सुबह घना स्मॉग छा गया और दृश्यता काफी कम हो गई। पंजाब में पराली की आग का रिकॉर्ड उछाल प्रदूषण की इस समस्या में पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं ने और इजाफा किया। दिवाली के दिन पंजाब में 1,152 खेतों में आग लगाने के मामले दर्ज किए गए, जो इस सीजन का सबसे बड़ा एक-दिवसीय आंकड़ा है। इससे पूरे सीजन की कुल संख्या 4,459 तक पहुंच गई। इससे पहले नवंबर 7 तक 3,307 मामले थे। संगुर, फिरोजपुर, बठिंडा, पटियाला और बरनाला जैसे जिलों में सबसे ज्यादा घटनाएं हुईं। किसान गेहूं की बुवाई की समय सीमा (15 नवंबर के आसपास) को ध्यान में रखते हुए पराली जला रहे हैं। प्रशासन के प्रयासों, FIR और पर्यावरणीय जुर्माने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पाई। दिल्ली सरकार और कुछ मंत्रियों ने पंजाब में अचानक बढ़ी इन घटनाओं पर सवाल उठाए हैं। वहीं, पंजाब सरकार का कहना है कि वे लगातार अभियान चला रहे हैं। स्वास्थ्य पर असर और सरकारी कदम डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणी की हवा बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी वाले लोगों के लिए खासतौर पर नुकसानदायक है। आंखों में जलन, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ और अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कई लोगों ने मास्क पहनकर बाहर निकलना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-3 के प्रतिबंध लागू हैं। निर्माण कार्य, कुछ वाहनों पर रोक और अन्य उपाय जारी हैं। मुंबई में भी दिवाली के बाद आग की घटनाओं को देखते हुए रॉकेट और हवाई पटाखों पर 25 नवंबर तक पाबंदी लगा दी गई है। यह समस्या नई नहीं है। हर साल दिवाली के बाद दिल्ली की हवा खराब होती है। इस बार दिवाली के दिन का औसत AQI 376 रहा, जो पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा में से एक है। आतिशबाजी, वाहनों का धुआं, उद्योग और पराली—ये सभी मिलकर समस्या को जटिल बनाते हैं। सियासी आरोप-प्रत्यारोप प्रदूषण को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है। विपक्षी दल सरकार पर आंकड़ों को छिपाने या पर्याप्त कदम न उठाने का आरोप लगा रहे हैं। कुछ स्टेशनों के आंकड़े रात में गायब होने की शिकायतें भी सामने आईं। सरकार का कहना है कि वे लगातार निगरानी कर रहे हैं और हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली आदर्श नगर में 22 वर्षीय युवक की चाकुओं से हत्या, इलाके में दहशत
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के थाना आदर्श नगर के लाल बाग इलाके में 22 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है, थाना आदर्श नगर पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और युवक को बाबू जगजीवन राम अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राहुल निवासी आजादपुरगांव के रूप में हुई है जो कि मारुति के शोरूम में काम करता था और परिवार का इकलौता कमाने वाला था, मौके पर घटना के बाद से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, आम हुई इस हत्या की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त के लिए कैमरे खंगालने का काम कर रही है जिससे कि आरोपियों की शिनाख्त हो सके।0
0
Report
गोवर्धन पूजा: छापी में सफेद गाय ने दौड़ जीती, सुख-समृद्धि की उम्मीद बरकरार
Dungarpur, Rajasthan:छापी गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर सुबह से ही धार्मिक माहौल रहा। ग्रामीणों ने विधि-विधान से गायों की पूजा की। पशुपालकों ने अपनी गायों की अलग अलग रंग, कपड़ों की कतरन से सजाया। छापी समेत आसपास के कई गांवों के पशुपालक सजी धजी गायों को लेकर मैदान पहुंचे। इसके बाद पशुपालक हो हल्ला करते हुए गायों को दौड़ाया। दोनों तरफ लोगो की भीड़ भी हो हल्ला करती हुई दिखी। सफेद गाय ने रेस जीत ली तो ग्रामीणों में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की मान्यता है कि गोवर्धन पूजा पर गायों की दौड़ का विशेष महत्व है। परंपरा के अनुसार, इस बार सफेद गाय के सबसे आगे रहने को ग्रामीण शुभ मान रहे हैं। उनका विश्वास है कि आने वाला साल गांव में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा। छापी गांव में गायों की दौड़ की यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। ग्रामीण हर साल गोवर्धन पूजा पर इसे उत्साह के साथ निभाते हैं। आयोजन के जरिए ग्रामीण अपनी पुरानी मान्यताओं और परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं। गोवर्धन पूजा पर गायों की पूजा और दौड़ का यह आयोजन गांव की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बन गया है。0
0
Report
बोकारो में CISF-डॉग स्क्वाड के साथ अवैध कोयला कारोबार पर दबिश, रात भर अलर्ट
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में कोयला चोरों पर CISF का कड़ा प्रहार। रात को खेतको और आसपास के इलाकों में चला सघन अभियान। बताते चले कि बोकारो के पेटरवार पुलिस के साथ CISF के संयुक्त एरिया डोमिनेशन, डॉग स्क्वॉड की मौजूदगी से बढ़ी कार्रवाई। अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने दिखाई सख्ती। बेरमो में कोयला चोरी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध CISF ने अब पूरी सख्ती के साथ मोर्चा संभाल लिया है। अवैध कोयला गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से CISF यूनिट CCL करगली एवं पेटरवार पुलिस की संयुक्त टीम ने खेतको तथा आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में देर रात तक व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि क्षेत्र में गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमांडेंट के दिशा-निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने दिनदयाल चौक, हिन्दुस्तान पुल, चलकरी पुल, बेरमो पुल सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच, गश्ती एवं निगरानी की। अभियान की विशेषता यह रही कि इसमें CISF का डॉग स्क्वॉड भी शामिल रहा। डॉग स्क्वॉड की सहायता से संभावित मार्गों एवं संदिग्ध स्थानों की जांच करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अभियान के दौरान पुलिस एवं CISF के जवानों ने समन्वित तरीके से क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन किया। इसका मुख्य उद्देश्य अवैध कोयले की आवाजाही, चोरी एवं अवैध भंडारण की संभावनाओं पर नजर रखना तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना था। MMDR अधिनियम के प्रावधानों के तहत लगातार की जा रही कार्रवाई और नियमित निगरानी से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े तत्वों पर दबाव बढ़ा है। CISF की औचक जांच, रात्रि गश्ती एवं स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं। CISF ने स्पष्ट किया है कि कोयला चोरी, अवैध भंडारण एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आवश्यकता के अनुसार संयुक्त छापेमारी, रात्रि गश्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी भी की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मथुरा में फर्जी ED अधिकारी बन रोब दिखाने वाला युवक गिरफ्तार, CO रिफाइनरी ने दबोचा
Mathura, Uttar Pradesh:ईडी का फर्जी अधिकारी बनकर मथुरा के अफसरों पर जमा रहा था धौंस, सीओ रिफाइनरी ने दबोचा मथुरा: मथुरा में रुतबा और धौंस जमाने के लिए एक युवक इस कदर अंधा हुआ कि उसने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी ही बता डाला। निजी गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर पिछले दो साल से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर रॉब झाड़ रहे इस फर्जी ईडी अधिकारी का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। रिफाइनरी के क्षेत्राधिकारी (CO) प्रवीण तिवारी ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को अपने दफ्तर में ही दबोच लिया। पुलिस की सख्ती के आगे फर्जी अधिकारी का रसूख चंद मिनटों में हवा हो गया और वह फूट-फूटकर रोने लगा। एसएसपी के पास पहुंच रही थीं शिकायतें पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए फर्जी अधिकारी की पहचान थाना क्षेत्र के दीनदयाल धाम स्थित नगला बर निवासी सचिन शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी पिछले दो वर्षों से अपनी निजी कार पर नीली बत्ती (ब्लू बेकन लाइट) लगाकर घूमता था और स्थानीय अधिकारियों पर अपना प्रभाव जमाने की कोशिश करता था। सचिन शर्मा के खिलाफ कई शिकायतें पहले भी मिल रही थीं, जिनकी जांच खुद एसएसपी मथुरा कर रहे थे। सीओ ने मांगे साक्ष्य तो गिड़गिड़ाने लगा सोमवार की दोपहर सचिन शर्मा अपनी नीली बत्ती लगी निजी गाड़ी से किसी काम के सिलसिले में सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी के कार्यालय जा पहुंचा। उसने खुद को ईडी का बड़ा अधिकारी बताकर रौब गांठने की कोशिश की। लेकिन, सीओ प्रवीण तिवारी ने तुरंत उससे उसके पद और विभाग से जुड़े आधिकारिक साक्ष्य (आईडी व दस्तावेज) मांग लिए। अचानक हुए इस सवाल-जवाब से आरोपी के होश उड़ गए। वह घबरा गया और मौके पर ही गिड़गिड़ाकर रोने लगा। पुलिस की कड़ी पूछताछ में उसने सच उगल दिया और स्वीकार किया, "मैंने कोचिंग की थी, लेकिन मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ। मेरा सपना ईडी का अधिकारी बनने का था, इसलिए मैंने यह ढोंग रचा।" परिवार में फर्जीवाड़े का पुराना इतिहास जांच में यह भी सामने आया है कि इस शातिर युवक के परिवार में फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का पुराना इतिहास रहा है। आरोपी के चाचा मुकेश शर्मा पर शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी हथियाने का मामला अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि मुकेश शर्मा के साले जगदीश शर्मा (निवासी पथोली) की 1990 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद 1994 में मुकेश शर्मा ने अपने कागजात लगाकर मृत साले की जगह पर नौकरी हथिया ली। मामला उजागर होने पर 2018 में तत्कालीन बीएसए आगरा ने उसे बर्खास्त कर दिया था। इसके अलावा, आरोपी का पिता भी निजी गाड़ी में दरोगा की टोपी रखकर टैक्सी चलाता है। हैरानी की बात यह है कि अब तक किसी ने भी इस फर्जीवाड़े की गाड़ी को रोकने की जहमत नहीं उठाई थी, लेकिन सीओ रिफाइनरी की मुस्तैदी ने इस हाई-प्रोफाइल ड्रामे का अंत कर दिया। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। बाइट--एसपी सिटी-राजीव कुमार सिंह0
0
Report
नेशनल हाईवे 43 कठोतिया: ट्रक-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत, चालक फरार
मनेन्द्रगढ़ ब्रेक। ट्रक और बाइक सवार की आमने सामने भिड़त। बाइक सवार दो लोगों की मौत। स्थानीय लोगों ने ट्रक को आग के हवाले किया। ट्रक चालक मौके से फरार। पुलिस मौके पर रवाना हुई। नेशनल हाईवे 43 के कठोतिया की घटना।0
0
Report
अजमेर में दीपोत्सव पर राम राम की परंपरा को लेकर जमकर भीड़
Ajmer, Rajasthan:एंकर - पांच दिवसीय दीपोत्सव के दूसरे दिन राम राम का पर्व अजमेर में भी उत्साह श्रद्धा और उमंग से मनाया गया... राजनेता सहित प्रशासनिक अधिकारियों और आम एवं खास लोगों के घर राम राम करने आने वालों के तांता लगा रहा... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के अजमेर निवास पर सुबह से ही लोगोंकी बड़ी संख्या में आवाजाही चलती रही.. भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य लोगों ओर क्षेत्रवासियों की खासी भीड़ लगी रही.. देवनानी ने दीपोत्सव की बधाई और राम राम करने आए लोगोंको मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दी.. उनके पुत्र महेश देवनानी ने भी मेहमानों को आगवानी की..इसी तरह अजमेर नगर निगम की महापौर अनामिका शर्मा के निजी निवास पर भी लोगों ने उन्हें दीपोत्सव की बधाई दी और राम राम पर्व को परंपरा के रूप में निभाया... निवर्तमान जिला प्रमुख सुशील कंवर पलड़ा के पति भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा के निवास पर भी कमोबेश यही आलम देखा गया... राम राम की परम्परा का निर्वहन के लिए लोगों की आवाजाही बनी रही... इसी प्रकार कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल के निवास पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दीपोत्सव की बधाई दी और राम राम की परम्परा का निर्वाहन किया। बाइट - वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष बाइट - अनामिका शर्मा मेयर अजमेर बाइट - भंवर सिंह पलाड़ा,भाजपा नेता बाइट - डॉ.राजकुमार जयपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
खातेगांव टीआई शहादत मामला: मनीष जायसवाल गुजरात से गिरफ्तार, शराब तस्करी सिंडिकेट कड़ी
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:खातेगांव टीआई शहादत कांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गुजरात से गिरफ्तार, शराब तस्करी सिंडिकेट की अहम कड़ी था आरोपी, पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. राहुल जायसवाल को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया है, गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले मोहिन जायसवाल की बेन हेमरेज के चलते मौत चुकी है।0
0
Report
गिरिडीह: यूको बैंक डकैती के तीनों अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गाड़ी समेत बरामद
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के धनवार चौक स्थित यूको बैंक में दिनदहाड़े हथियार के बल पर करीब 5 करोड़ के सोने के पैकेट और 11 लाख 50 हजार रुपये नकद डकैती की घटना को अंजाम देने के पांच अपराधकर्मियों के बारे में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान लोडेड पिस्टल, देसी कट्टा, 7 जिंदा गोली, स्कॉर्पियो और 2 अपाचे बाइक बरामद की गई है. एसपी ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. 5 नवंबर को धनवार थाना क्षेत्र के धनवार चौक स्थित बैंक में घुस कर हथियार के बल पर लॉकर से सोना और नकद लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था. कांड के संबंध में धानवार थाना कांड संख्या दर्ज किया गया था. SIT टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच की और अपराधी जंगल में भागने के दौरान पकड़े गए. मो. रिजवान, मुल्ला अली उर्फ रॉकी, आयुष पाण्डेय आदि को गिरफ्तार किया गया और उनके निशानदेही पर लुटे गए सामानों के साथ वाहन और हथियार बरामद हुए. तत्पश्चात आगे की कार्रवाई के लिए तीन और SIT गठित किए गए ताकि बाकी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई हो सके. गिरफ्तार अपराधियों के नाम और विवरण के साथ साथ घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो एवं अपाचे मोटरसाइकिलों के पंजीकरण नंबर भी दर्ज हैं. एसआईटी टीम में विभिन्न अधिकारी शामिल थे. बाइट: डॉ. बिमल कुमार, एसपी, गिरिडीह. मृणाल सिन्हा, गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
दीपावली के बाद बुंदेली मौनिया नृत्य ने परमा में लोक-संस्कार का जादू दिखा
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के बरुआसागर कस्बे में दीपावली के अगले दिन सोमवार को परमा के अवसर पर बुंदेली लोकसंस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। गोमटा खिरक और फुटेरा इलाके के युवाओं की टोलियों ने नगर के विभिन्न मोहल्लों और चौराहों पर पारंपरिक मौनिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। हाथों में चाचर और लाठियां लेकर युवाओं ने बुंदेली लोकगीतों की धुन और ढोलक की मधुर थाप पर कदमताल करते हुए लाठी की ठक-ठक से पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने टोलियों का स्वागत किया और नृत्य का आनंद लिया। वी/ओ.1- दरअसल बुंदेली परंपरा के अनुसार युवाओं ने मौन व्रत धारण कर मौनिया नृत्य किया। इसे दीवारी नृत्य के नाम से भी जाना जाता है। बुंदेलखंड की लोकपरंपरा से जुड़ा यह नृत्य दीपावाली के बाद परमा के अवसर पर विशेष रूप से किया जाता है। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे युवाओं की टोली जब लाठियों के साथ ताल मिलाकर नृत्य करती है तो दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। बताया जाता है कि यह भगवान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पण, भक्ति और खुशहाली का संदेश देता है। साथ ही इस परंपरा के माध्यम से बुंदेली संस्कृति और लोक विरासत को जीवंत रखने का प्रयास किया जाता है।0
0
Report
Advertisement
धनवार में हैदर अली हत्या: मुख्य आरोपी मो. सनाउल्लाह अंसारी गिरफ्तार
Giridih, Jharkhand:धनवार थाना क्षेत्र में हैदर अली की मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बिहार के नवादा में छिपा था और पुलिस के दबिश के बाद वापस लौटकर धनवार के डोमायडीह स्थित महाराजा होटल में छिपा हुआ था. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी. एसपी ने बताया कि दिनांक 05 नवम्बर को धनवार थाना अंतर्गत मो. हैदर अली की मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में धनवार थाना कांड सं- 287/26 दर्ज किया गया था. घटना के बाद से ही प्राथमिक अभियुक्त मो. सनाउल्लाह अंसारी भाग कर नवादा (बिहार) में रह रहा था. 8 नवम्बर को एसपी गुप्त सूचना मिली कि आरोपी नवादा में छिपा हुआ है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी ने एक टीम गठित कर नवादा भेजा. टीम द्वारा नवादा में आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी किए जाने पर आरोपी नवादा से भाग कर पुनः गिरिडीह जिले के धनवार थाना अंतर्गत ग्राम डोमायडीह में स्थित महाराजा होटल में आकर छिप गया. गठित टीम ने आरोपी मो. सनाउल्लाह अंसारी उम्र 26 वर्ष को महाराजा होटल डोमायडीह थाना धनवार जिला गिरिडीह से विधिवत गिरफ्तार किया. छापामारी दल में पुअनि ब्रजेश कुमार थाना प्रभारी धनवार, पुअनि गोबिन्द साव धनवार थाना, पुअनि विकाश कुमार यादव धनवार थाना, सअनि प्रवीण कुमार धनवार थाना एवं सशस्त्र बल धनवार थाना में जवान शामिल थे.0
0
Report
नोएडा बिसरख में गांजा तस्करी: तीन शातिर गिरफ्तार, 55 लाख के गांजे के साथ
Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा स्थित थाना बिसरख पुलिस ने सोमवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 55 किलो 124 ग्राम नाजायज गांजा और घटना में इस्तेमाल हुंडई एसेंट कार बरामद की है। बरामद गांजे की कीमत करीब 55 लाख रुपये है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से गांजे की बुकिंग लेते थे। पिछले दो साल से वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने बताया कि सोमवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग गोल्डन ग्रांड रोड से तीनों आरोपियों को अवैध गांजे की खेप के साथ रंगे हाथों दबोच लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ओडिशा और अन्य क्षेत्रों से कम दामों में गांजा लाते थे। इसके बाद कार के जरिए इसे स्थानीय युवाओं और गांजा पीने के शौकीन लोगों तक पहुंचाते थे। गांजे को विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों की पन्नियों में पैक किया जाता था। जिससे किसी को शक न हो। टेलीग्राम ऐप और ऑनलाइन पार्सल के माध्यम से मांग के अनुसार डोर टू डोर आपूर्ति की जाती थी। गांजे की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण ग्राहक इसे ज्यादा पसंद करते थे, जिससे आरोपी इसे ऊंचे दामों पर बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलम खान (30) निवासी गाजियाबाद, वसीम (26) निवासी बागपत व लक्ष्य राठौर (19) निवासी चोटपुर कॉलोनी थाना सेक्टर-63 नोएडा के रूप में हुई है। आरोपी वसीम का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ में मुकदमा अपराध संख्या पहले से मामला दर्ज है।0
0
Report
ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर दौड़ते एक ट्रक के पिछले हिस्से में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया। इस दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक आरिफ सहारनपुर से हल्द्वानी के रामनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव कैलाशपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। चालक ने खतरे को भांपते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग इतनी भयंकर हो गई कि ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक की जान बच गई। फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
Advertisement
