Back
खस्ताहाल बस शेल्टर से इब्राहिमपुर में बच्चों की सुरक्षा खतरे में
NANasim Ahmad
Jan 03, 2026 06:36:55
New Delhi, Delhi
उत्तर दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में बना एक पुराना बस शेल्टर अब यात्रियों की सुविधा नहीं, बल्कि हादसों का पर्याय बनता जा रहा है। लोहे से बना यह बस शेल्टर पूरी तरह खस्ताहाल हो चुका है। जंग खा चुकी लोहे की चादरें, कमजोर खंभे और तिरछी संरचना किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।
तस्वीरों में दिख रहा ये हवा में झूलता बस शेल्टर स्थानीय जनता के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जहां से भारी वाहन के गुजरने से यह बस शेल्टर कभी भी गिर सकता है। खासतौर पर चिंता की बात यह है कि इस बस शेल्टर के ठीक पास एक एमसीडी स्कूल स्थित है, जहां रोजाना सैकड़ों बच्चे पढ़ने आते-जाते हैं। स्कूल समय के दौरान बच्चों की आवाजाही ज्यादा रहती है, ऐसे में बस शेल्टर के गिरने या उसके हिस्से टूटकर गिरने से बच्चों के घायल होने का खतरा लगातार बना हुआ है। अभिभावकों में भी इसे लेकर डर और नाराज़गी देखी जा रही है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद न तो बस शेल्टर की मरम्मत हुई और न ही इसे हटाकर नया सुरक्षित शेल्टर लगाया गया। नतीजतन, यह जर्जर ढांचा आज भी सड़क किनारे लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। वहीं, सरकारी संपत्ति होने के कारण स्थानीय लोग भी इस बस शेल्टर को खुद से हटाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे। लोगों का कहना है कि यदि कोई इसे हटाने की कोशिश करता है, तो उस पर जुर्माना या कानूनी कार्रवाई का डर रहता है। इसी वजह से सभी जानते हुए भी इस खतरनाक बस शेल्टर को यूं ही खड़ा रहने दिया गया है
ग्राउंड पर मौजूद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों किया जा रहा है? क्या प्रशासन तब ही जागेगा जब कोई अनहोनी हो जाएगी? स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस खस्ताहाल बस शेल्टर को हटाकर नया और सुरक्षित बस स्टॉप बनाया जाए, ताकि यात्रियों और खासकर स्कूल के बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इब्राहिम पुर , उत्तरी दिल्ली
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DPdnyaneshwar patange
FollowJan 03, 2026 12:46:320
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 03, 2026 12:46:000
Report
DRDivya Rani
FollowJan 03, 2026 12:45:400
Report
RSRajendra sharma
FollowJan 03, 2026 12:45:060
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 03, 2026 12:44:460
Report
BDBabulal Dhayal
FollowJan 03, 2026 12:44:330
Report
MSManish Sharma
FollowJan 03, 2026 12:43:540
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 03, 2026 12:43:030
Report
HCHEMANT CHAPUDE
FollowJan 03, 2026 12:42:220
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 03, 2026 12:41:550
Report
AAAteek Ahmed
FollowJan 03, 2026 12:41:440
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowJan 03, 2026 12:41:320
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowJan 03, 2026 12:41:170
Report