Back
शाहदरा नॉर्थ जोन में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, पक्की भर्ती की मांग तेज
RKRakesh Kumar
Feb 10, 2026 10:20:44
New Delhi, Delhi
लंबित मांगों को लेकर शाहदरा नॉर्थ जोन में सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन।
शाहदरा रोड जोन में में आज कर्मचारियों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में एमसीडी कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
दिल्ली में एमसीडी कर्मचारियों ने आज नगर निगम दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्हें पक्का नहीं किया जा रहा है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से निगम में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें स्थायी करने को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर एमसीडी शाहदरा नॉर्थ जोन कार्यालय के बाहर मंगलवार सुबह सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर एमसीडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और वर्षों से अटकी समस्याओं को लेकर नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शन से पहले दिल्ली प्रदेश सफाई मजदूर यूनियन की उपायुक्त शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के साथ बैठक हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल Sका। इसके बाद यूनियन के आह्वान पर कर्मचारी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। यूनियन संरक्षक जय भगवान चरण ओर संजीत चंदेल ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और वर्षों से काम करने के बावजूद उन्हें पक्की नौकरी से वंचित रखा गया है।
कर्मचारियों का कहना है कि कई सफाई कर्मचारी पिछले 25 से 27 सालों से अस्थायी रूप से काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक नियमित नहीं किए गए। वहीं, जिन कर्मचारियों को पक्का किए जाने की स्वीकृति मिल चुकी है और पुलिस वेरिफिकेशन भी पूरा हो गया है, उन्हें अब तक ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया गया। यूनियन का आरोप है कि 1996 और 1998 से जुड़ी फाइलें तक मुख्यालय नहीं भेजी गईं।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कामकाजी हालात पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि सुबह 5 बजे ड्यूटी पर बुला लिया जाता है, लेकिन बैठने, खाने, आराम करने और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।
यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे भी धरना दिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 11:53:520
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 10, 2026 11:53:410
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 10, 2026 11:53:270
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 10, 2026 11:53:080
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 10, 2026 11:52:580
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 11:52:460
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 10, 2026 11:52:290
Report
AAafssar alaam
FollowFeb 10, 2026 11:52:05Noida, Uttar Pradesh:MP Pappu Yadav को 31 साल पुराने मामले में जमानत, दूसरे मामले में जमानत नहीं मिली #PappuYadav
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 10, 2026 11:51:540
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 10, 2026 11:51:420
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 10, 2026 11:51:270
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowFeb 10, 2026 11:51:030
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 10, 2026 11:50:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 11:49:59Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम योगी का यह बयान भड़काऊ बयान है, यह सामाजिक ताने-बाने बिगड़ने वाला बयान है।
0
Report