त्योहारों पर किराया बढ़ाने का मामला, महंगे हवाई टिकट पर SC सख्त, केंद्र से 4 हफ्ते में जवाब तलब
त्योहारों के दौरान हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने कहा कि मांग बढ़ने के नाम पर आम यात्रियों का शोषण नहीं किया जा सकता। इस मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार से चार हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि त्योहारों के समय एयरलाइंस मनमाने तरीके से टिकट दरें बढ़ा देती हैं, जिससे आम लोगों को भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। कोर्ट ने यह भी पूछा कि किराया निर्धारण को लेकर क्या नियामक व्यवस्था प्रभावी ढंग से काम कर रही है या नहीं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|