Back
बुराड़ी के लक्ष्मी विहार में जलभराव से लोग परेशान, सड़क निर्माण का इंतजार जारी
NANasim Ahmad
Feb 18, 2026 06:15:46
New Delhi, Delhi
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में जलभराव की समस्या एक बार फिर लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। लक्ष्मी विहार की गली नंबर 3 की बदहाली ने राहगीरों और स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुराड़ी के लक्ष्मी विहार की गली नंबर 3 इन दिनों जलभराव और टूटी सड़क की वजह से बदहाल स्थिति में है। हल्की बारिश या पानी की आपूर्ति के बाद गली में पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलने वालों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कीचड़ और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। नसीम अहमद स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह रास्ता लाल डोरा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, लेकिन इसके बावजूद वर्षों से सड़क का पक्का निर्माण नहीं हो सका। लक्ष्मी विहार से शंकरपुर को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, पर आज तक यहां स्थायी समाधान नहीं हुआ। निवासियों का आरोप है कि गली में बने नए निर्माणों के कारण नालियां ऊंची-नीची हो गई हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से पानी जमा हो जाता है और बदबू के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों के हवाले से कहा गया है कि सड़क निर्माण को लेकर योजना तैयार की जा चुकी है और ग्रामीण विकास योजना के तहत जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नालियों को तोड़कर दोबारा समतल निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द शुरू होने वाले निर्माण कार्य से जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और आवाजाही फिर से सुगम हो सकेगी। रिपोर्ट - नसीम अहमद। बुराड़ी उत्तरी दिल्ली
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 07:45:530
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 18, 2026 07:42:220
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 18, 2026 07:42:060
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 18, 2026 07:41:450
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 18, 2026 07:41:300
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 18, 2026 07:41:190
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 18, 2026 07:40:590
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 18, 2026 07:40:440
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 18, 2026 07:40:170
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 07:39:45Noida, Uttar Pradesh:Varanasi Breaking
वाराणसी के दालमंडी में नगर निगम द्वारा जर्जर घोषित किये 3 नए भवनों पर चला बुलडोजर
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 18, 2026 07:39:350
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 18, 2026 07:39:230
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 18, 2026 07:37:180
Report
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 18, 2026 07:36:410
Report