Back
भागलपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी: पुलिस ने गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार
AKAshwani Kumar
Feb 18, 2026 07:40:59
Bhagalpur, Bihar
एंकर — भागलपुर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जोगसर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग पीड़ितों से कुल 77 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय कुमार और निवास कुमार के रूप में हुई है, जो लंबे समय से एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से पैसे उड़ाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक भी बरामद की है। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि तकनीकी जांच के आधार पर गिरोह तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी एटीएम के बाहर ग्राहकों पर नजर रखते थे और मदद के बहाने अंदर जाकर उनका कार्ड बदल लेते थे। इसके बाद खाते से पैसे निकालकर फरार हो जाते थे और कार्ड वापस करते समय मशीन खराब होने का बहाना बनाते थे। एक पीड़ित के खाते से निकाले गए 40 हजार रुपये से आरोपियों ने वॉशिंग मशीन तक खरीद ली थी। दोनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि एटीएम में किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 18, 2026 09:05:000
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 18, 2026 09:04:460
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 18, 2026 09:03:250
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 18, 2026 09:03:060
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 18, 2026 09:02:460
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 18, 2026 09:02:290
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 18, 2026 09:02:160
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 18, 2026 09:01:580
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 18, 2026 09:01:340
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 18, 2026 09:01:170
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 09:00:570
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 18, 2026 09:00:310
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 18, 2026 09:00:100
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 18, 2026 08:56:090
Report