महादेव सेना के प्रमुख पंकज नंदा ने लिखा बांग्लादेश सरकार को पत्र
New Delhi, Delhi:महादेव सेना के प्रमुख पंकज नंदा ने बांग्लादेश सरकार को एक पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री से बांग्लादेश में हाल ही में हुए हिंदू विरोधी हमलों की निंदा की है। पत्र में कहा गया है कि बांग्लादेश में हाल ही में मंदिरों को तोड़ा गया, हिंदू घरों को लूटा गया और हिंदुओं को सड़क पर लटकाया गया। हिंदू लड़कियों को जबरदस्ती उठाया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री से बांग्लादेश के हालात में सुधार की अपील की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
