Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110047

दिल्ली में अटल कैंटीन शुरू: हर व्यक्ति को ₹5 में भरपेट भोजन

HKHARI KISHOR SAH
Dec 25, 2025 07:51:06
New Delhi, Delhi
आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का 101वॉ जन्मदिवस है। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और शहरी मंत्री मनोहर लाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा पूरे दिल्ली में आज 100 अटल कैंटीन का उद्घाटन किया जा रहा है, जहां इस अटल कैंटीन में लोगों को ₹5 में भरपेट भोजन मिल सकेगा। इसी क्रम में आज दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार स्थित डीडीए पार्क में भी अटल कैंटीन की शुरुआत की गई है, जिसका उद्घाटन करने के लिए दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी पहुंचे हैं। तस्वीर में जैसा दिख रहा है, संगम विहार के डीडीए पार्क में आज 100 अटल कैंटीन की शुरुआत की जा रही है, जिसका उद्घाटन दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के द्वारा किया गया। इस अटल कैंटीन के माध्यम से अब लोगों को ₹5 में भरपेट भोजन मिलेगा। इस दौरान बीजेपी विधायक चंदन चौधरी ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं कि देश के मेरे परिवारजनों में से कोई भूखा नहीं सोए, हमारी सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। आज अटल बिहारी वाजपेई जी का 101वॉ जन्मदिवस है, इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 100 अटल कैंटीन की शुरुआत पूरे दिल्ली में की है, जहां ₹5 में भरपेट भोजन मिलेगा। वहां लोग रोज़ दिल्ली में कामकाज के कारण भाग दौड़ करते हैं और घर से भोजन करके नहीं निकलते, अगर कहीं भोजन करना होता है तो ज्यादा पैसा लगता है, जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार के द्वारा इस अटल कैंटीन की शुरुआत आज से की गई है, जहां लोग ₹5 में भरपेट भोजन कर सकेंगे। यह कैंटीन भाजपा सरकार के सेवा भाव से खोली जा रही है। वहीं उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक चंदन चौधरी भी मौजूद रहे और सैकड़ों की संख्या में लोग अटल कैंटीन को देखने के लिए पहुंचे हुए हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DDDeepak Dwivedi
Dec 25, 2025 09:37:21
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल के निशातपुरा इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ दिनदहाड़े घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसको राउंडअप कर लिया हैं। जानकारी के अनुसार बीस वर्षीय महिला मूलतः राजगढ़ जिले की रहने वाली है। फिलहाल वह निशातपुरा इलाके में किराए से रहती है और गृहणी है। उसका पति मजदूरी करता है। सोमवार की सुबह पति अपने काम पर चला गया था, जबकि महिला घर पर अकेली थी। दोपहर करीब बारह बजे मोहल्ले में रहने वाला भाऊसिंह नामक युवक सुई धागा मांगने के बहाने महिला के घर पहुंचा और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। उसके बाद उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसी दौरान महिला का भांजा पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग निकला। पति के घर लौटने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी और थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को राउंडअप कर लिया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Dec 25, 2025 09:35:19
Jamui, Bihar:जमुई:ईसाई धर्मावलंबियों का त्योहार क्रिसमस गुरुवार को चकाई प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके प्रखंड के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। चकाई मिशन स्थित सेक्रेट हार्ट चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या ईसाई धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया । वहीं क्रिसमस को लेकर बुधवार की शाम से ईसाई धर्मावलंबियों का चर्च पहुंचना शुरू हो गया था। इस मौके पर कैरोल गीत गया। उत्साह के साथ त्योहार मनाया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर चर्च को फुल रंगीन बल्बों एवं गुब्बारों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। चर्च परिसर में चरनी की झांकी एवं क्रिसमस ट्री सजाई गई थी। कौरेल गीत गाये गये। कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों ने मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशु को याद किया। रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म पर घंटा बजाये जाने के साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इस अवसर चर्च के पुरोहित ने संदेश दिया कि मनुष्य को बचाने और पापियों का उद्धार करने के लिए प्रभु यीशु ने अवतार लिया। उन्होंने परमेश्वर से प्रेम के बारे में बताया। प्रभु यीशु ने मनुष्य की सेवा की। दीन और नम्र बनकर चरनी में जन्म लिया। गुरुवार की सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर चर्च स्थलों के पास लोगों की भीड़ देखने को मिला। इसके अलावे प्रखंड के बामदह,बरमसिया,भलुआ,बन्दरभंगुआ, दुलमपुर सहित अन्य गिरजाघरों में भी क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Dec 25, 2025 09:34:38
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर सांसद खेल महोत्सव का समापन, पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों से किया सीधा संवाद नेहरू स्टेडियम में पीएम मोदी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण पीएम मोदी ने देशभर के युवा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत रहीं कार्यक्रम में मौजूद 3 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में विधानसभा स्तर से जिला स्तर तक मुकाबले पीएम से संवाद के बाद खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह डॉ. संगीता बलवंत बोलीं– सांसद खेल महोत्सव से गांव-गली की प्रतिभाओं को मंच विजयी खिलाड़ियों को बधाई, अन्य खिलाड़ियों को आगे मेहनत करने का संदेश गाजीपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का आज भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री का यह संबोधन गाजीपुर के नेहरू स्टेडियम में लाइव प्रसारित किया गया, जिसे देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से सीधे संवाद कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री का यह लाइव प्रसारण गाजीपुर के नेहरू स्टेडियम में किया गया, जहां बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी मौजूद रहे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला खेल अधिकारी अरबिंद यादव सहित खेल जगत से जुड़े कई अधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को गंभीरता और उत्साह के साथ सुना।       दरअसल गाजीपुर के नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस खेल महोत्सव का शुभारंभ 23 दिसंबर को राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया था। विधानसभा स्तर से चयनित टीमें जिले स्तर पर पहुंचीं और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गांव-गली के बच्चों को एक मंच देने के लिए सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की है। आज गाजीपुर में जो उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है, वह इस बात का प्रमाण है कि हमारे युवा खिलाड़ी आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रधानमंत्री जी ने एक अभिभावक की तरह बच्चों से संवाद किया, जिससे बच्चों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मैं सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई देती हूं और जो विजयी नहीं हो पाए, उन्हें भी शुभकामनाएं देती हूं कि वे मेहनत करें और आने वाले समय में अपनी बुलंदी को छुएं। प्रधानमंत्री के संबोधन और संवाद से युवा खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। सांसद खेल महोत्सव ने न सिर्फ प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि भविष्य के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी एक नई दिशा देने का काम किया। बाइट– डॉ. संगीता बलवंत,राज्यसभा सांसद
0
comment0
Report
Dec 25, 2025 09:34:37
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Dec 25, 2025 09:34:21
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. सीजेएम कोर्ट ने फर्जी मुठभेड़ के मामले में 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश जारी किए। बहजोई थाने के तत्कालीन SHO पंकज लवानिया समेत 12 पुलिस कर्मियों पर जेल में बंद शख्स के साथ फर्जी मुठभेड़ दिखाकर लूट के आरोप में जेल भेजने का आरोप। 2 इंस्पेक्टर, 4 दारोगा समेत सिपाहियों पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप। तत्कालीन सी ओ गोपाल सिंह की कोर्ट ने नहीं माना है आरोपी। कथित मुठभेड़ से 7 दिन पूर्व सीओ गोपाल सिंह का हो चुका था ट्रांसफर। कोर्ट ने FIR दर्ज कर, मामले की तफ्तीश सुनिश्चित कर 3 दिन में मांगी जानकारी। बहजोई थाना क्षेत्र का मामला। बाइट...ओमवीर...पुलिस के अनुसार लूट का आरोपी बाइट...एडवोकेट सुकांत...
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Dec 25, 2025 09:34:05
Bhiwani, Haryana:ब bite :बवानी खेड़ा विधायक कपूर वाल्मीकि, भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ भिवानी -सुशासन दिवस पर निष्ठावान अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित -सुशासन दिवस कार्यक्रम में विधायक घनश्याम सर्राफ ने और बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने की शिरकत -कांग्रेस पर साधा निशाना -जनता ने कांग्रेस को दिखाया आईना:कपूर -आविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद कांग्रेसी हुए नदारद:कपूर - कांग्रेस के 35 विधायकों में से 14 विधायक ही बचे थे अविश्वास प्रस्ताव देने के दौरान : कपूर - हरियाणा की जनता की चाह रही है भाजपा पार्टी को : कपूर - भारतीय जनता पार्टी ने किया हर पिछड़े से पिछड़े वर्ग का विकास भिवानी, सुशासन दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ ने मुख्य अतिथि और बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने निष्ठा और लगन से कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पंचकुला में आयोजित प्रदेश स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना संदेश दिया। बवानीखेड़ा से विधायक वाल्मीकि ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जन-सहभागिता सुशासन का मूलमंत्र है। आज बिना पर्ची-खर्ची, बिना भेदभाव, योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। यही सुशासन की सच्ची पहचान है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयां छू रहा है। निष्ठावानअधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित अपनी ड्यूटी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा और लग्न के साथ करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित जिला प्रशासन की तरफ से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। वही कपूर वाल्मीकि ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता ने आईना दिखा दिया है। तीसरी बार हरियाणा में पूरे बहुमत के साथ के भाजपा सरकार बनी है। वही हल्के ही विधानसभा शीतकालीन सत्र में कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। लेकिन उसके विधायक ही वहां से नदारद हो थे। 14 विधायक ही रह गए थे। कांग्रेस का हरियाणा से सुपड़ा साफ गया है।हरियाणा की जनता भाजपा की सरकार को चाह रही क्योंकि भाजपा सरकार ने हर पिछड़े से पिछड़े व्यक्ति का विकास करने का काम किया है।
0
comment0
Report
AKAjay Kumar Rai
Dec 25, 2025 09:32:33
Buxar, Bihar:बक्सर के भाजपा कार्यालय में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा व सहयोगी दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं का सम्मान करना रहा।कार्यक्रम में बक्सर सदर से भाजपा विधायक आनंद मिश्रा, राजपुर से जदयू विधायक संतोष कुमार निराला, डुमरांव से जदयू विधायक राहुल सिंह, लोजपा (रामविलास) से ब्रह्मपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हुलास पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Dec 25, 2025 09:31:56
0
comment0
Report
christmas
Advertisement
Back to top