Back
दिल्ली में दिवाली-छठ एक साथ: यमुना किनारे छठ और मेड इन दिल्ली का जलवा
RKRaj Kumar Bhati
Oct 15, 2025 13:46:39
Delhi, Delhi
दिल्ली में इस बार दिवाली और छठ पूजा दोनों ही एक नए रंग में मनाई जाएंगी। “सनातन की सरकार” — ये कहना है दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा का। उन्होंने आज रोहतास नगर में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी घोषणा की — दिल्ली में अब यमुना किनारे छठ पूजा का आयोजन होगा और लोग पारंपरिक तरीके से, नियमों के अनुसार, पटाखों वाली दिवाली भी मना सकेंगे। रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। यह कार्यक्रम स्वदेशी अभियान के तहत गरीब और अशिक्षित महिलाओं के आत्मनिर्भरता से जुड़ा था। इन महिलाओं ने अपने हुनर से त्योहारों के लिए पारंपरिक वस्तुएं तैयार की हैं — होली पर गुलाल, रक्षाबंधन पर राखियां और इस दीपावली पर मिट्टी के दीपक। इस बार इन महिलाओं को दिल्ली सरकार का साथ मिला है। दिल्ली सरकार ने तय किया है कि इन्हीं महिलाओं के हाथों से बने उपहारों को देश की सर्वोच्च हस्तियों तक पहुंचाया जाएगा — इनमें देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, राज्यपाल, उपराज्यपाल और देशभर के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यानी रोहतास नगर की इन महिलाओं की मेहनत अब “मे़ड इन दिल्ली” के रूप में देशभर में अपनी पहचान बनाएगी। BITE – कपिल मिश्रा, कैबिनेट मंत्री, दिल्ली सरकार: “दिल्ली में अब सनातन की सरकार है। यमुना किनारे भव्य छठ पूजा होगी, और दिल्लीवासी फिर से पारंपरिक तरीके से दिवाली मना सकेंगे। साथ ही, इन महिलाओं का काम पूरे देश में सम्मान पाएगा — यही असली आत्मनिर्भर भारत है।” BITE – जितेंद्र महाजन, विधायक, रोहतास नगर: “यह हमारे क्षेत्र की उन महिलाओं के लिए गर्व का दिन है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद देश की संस्कृति को संजोए हुए हैं। सरकार का ये सहयोग उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।” तो इस बार की दिवाली होगी “दिल्ली वाली” — जब रोहतास नगर की महिलाओं के बनाए दीप जलेंगे राष्ट्रपति भवन तक, और यमुना किनारे गूंजेगा छठी माई का गीत।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ABAmit Bhardwaj1
FollowNov 18, 2025 19:45:23320
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowNov 18, 2025 19:45:11303
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowNov 18, 2025 19:30:59248
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowNov 18, 2025 19:30:37226
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowNov 18, 2025 19:30:11219
Report
URUday Ranjan
FollowNov 18, 2025 19:02:43139
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 18, 2025 19:02:29168
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 18, 2025 19:02:17147
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 18, 2025 19:02:03101
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 18, 2025 19:01:48243
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 18, 2025 19:01:28175
Report
MGManoj Goswami
FollowNov 18, 2025 19:01:10127
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowNov 18, 2025 19:00:57192
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 18, 2025 19:00:31133
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 18, 2025 19:00:20144
Report