Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085

यमुना के झाग के बीच छठ पूजा: नहाए-खाए से शुरू हुआ महापर्व

HKHARI KISHOR SAH
Mar 22, 2026 07:46:58
New Delhi, Delhi
महापर्व छठ साल में दो बार मनाई जाती है पहले गर्मी के चैत्र मास में तो वहीं दूसरा शारदीय छठ का आयोजन होता है. दोनों ही छठ व्रत एक जैसे नियमों और तौर-तरीकों के अनुसार किया जाता है. चैत्री छठ महापर्व बहुत कम संख्या में लोग करते हैं क्योंकि इस दौरान गर्मी ज्यादा होता है. ऐसा में लोगों को प्यास ज्यादा लगती है क्योंकि महापर्व छठ तीन दिनों का निर्जला व्रत होता है जो ज्यादा कठिन माना जाता है. शारदीय छठ ठंड के समय होता है इसलिए इस महापर्व छठ में श्रद्धालुओं की संख्या भी ज्यादा होती है. आज महापर्व छठ का नहाए खाए हैं और आज से छठ पूजा का शुरुआत हो गया है. चैत्र मास में होने वाला महापर्व छठ का आज पहला दिन है और पहले दिन छठ व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं का नहाए खाए हैं. इस दिन लोग घरों में और ज्यादातर नदियों में जाकर स्नान करने के बाद पूजा करते हैं. लेकिन आज जब छठ व्रती कालिंदी कुंज स्थित यमुना नदी में स्नान करने पहुंची तो देखा कि नदी के पानी के सतह पर बड़े पैमाने पर झाग तैर रहा है. इसके बावजूद उनकी आस्था कम नहीं हुई और आस्था की पहली डुबकी के साथ महापर्व छठ के नहाए खाए की शुरुआत की गई. नदी में स्नान करने पहुंचे छठ व्रती सरोजनी देवी बताती है कि आज छठ पर्व का पहला दिन नहाए खाए से शुरुआत होती है इसलिए हम यमुना नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे हैं लेकिन यमुना के पानी पर झाग तैर रहा है लेकिन क्या करें आज हमारे व्रत का पहला दिन नहाने के बाद शुरू होती है इसलिए हम फिर भी अपने आस्था की डुबकी जरुर लगाएंगे क्योंकि यमुना माँ है, वही इस डुबकी के बाद घर में चने का दाल, लौकी की सब्जी और चावल बनेगा हम लोग आज एक बार खाने के बाद कल (सोमवार) को खरना है जो कल से हमारा निर्जल व्रत शुरू हो जाता है फिर मंगलवार को संध्या अर्ध्य है और बुधवार को उगते सूर्य का अर्ध्य देकर पूजा का समापन होगा.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 22, 2026 09:01:36
Majhaulia, Bihar:मझौलिया के महनागनी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब छठ घाट के समीप एक विशाल अजगर सांप देखा गया,जानकारी के अनुसार,कुछ स्थानीय लोग जब घाट की ओर जा रहे थे,तभी उनकी नजर इस बड़े अजगर पर पड़ी,देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, अजगर के निकलने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है,लोग अपने घरों से निकलने में भी सावधानी बरत रहे हैं,विशेष रूप से बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित नजर आ रहे हैं, स्थानीय मुखिया अजय राय ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है,वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है ताकि अजगर को सुरक्षित तरीके से अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके, ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का बड़ा अजगर पहली बार इस इलाके में देखा गया है,जिससे लोगों में भय और कौतूहल दोनों बना हुआ है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Mar 22, 2026 09:00:20
Keonjhar, Odisha:ଶୃଙ୍ଖଳା ସହିତଏକ ପାଦ ଆଗକୁ ଯାଇ ଶେଷ ହେଲା ଚତୁର୍ଥ ମେଘା ଷ୍ଟିଲ ପ୍ଲାଣ୍ଟ ବୈଠକ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ପାଟଣା ବ୍ଲକ ଚେମେଣା ପଂଚାୟତ ର ଧନୁର୍ଜୟପୁର ଗ୍ରାମ ରେ ଆଜି ଶୁକ୍ରବାର ରେ ଚତୁର୍ଥ ମେଘା ଷ୍ଟିଲ ପ୍ଲାଣଟ ଜିନ୍ଦଲ ଓ ପୋଷ୍କ ର ଗ୍ରାମ ସଭା ଶାନ୍ତି ଶୃଙ୍ଖଳା ର ସହିତ ସଫଳତା ର ସହ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇ ଯାଇଛି,, ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ଦୁଇ ହଜାର ରୁ ଅଧିକ ଗ୍ରାମ ବାସୀଟେଣ୍ଟ ଭିତରେ ଉପସ୍ଥିତ ଥିବା ବେଳେ ଦୁଇ ହଜାର ରୁ ଅଧିକ ମହିଳା ଟେଣ୍ଟ ବାହାରେ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ,, ଏହି ସଭାରେ ଯେତେ ମହିଳା ଓ ପୁରୁଷ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ ସମସ୍ତ ଙ୍କ ମୁହଁ ରେ ଗୋଟେ କଥା ଥିଲ-a ସୁନାର କେନ୍ଦୁଝର ଗଠନ ପାଇଁ ମୋହନ ସରକାର ଯେଉଁ ନିଷ୍ପତି ନେଇ ଛନ୍ତି ତାହା ସ୍ୱାଗତ ଯୋଗ୍ୟ,, ଆମକୁ ଦାଦନ ସମସ୍ୟା ରୁ ମୁକ୍ତି ମିଲିବା ସହିତ ଆମର ଉପଯୁକ୍ତ ଦୁଇ ହଜାର ପଚିଶ ଛବିଶ ବିସ୍ଥା ପିତ ନିୟମ ଅନୁଯାଇ ପାଉଣା ଦେବା ପାଇଁ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି,, କିପରି ଭାବେ ତାଙ୍କର ପିଲାମାନେ ନିଯୁକ୍ତି ପାଇବେ,, ଗ୍ରାମ ରେ ସ୍କୁଲ, କଲେଜ remains with the main content, and details of proper assistance and facilities are discussed,, ଉପଯୁକ୍ତ ମେଡିକାଲ ସହାୟତା,, ପାଣି ବିଜୁଳି ପ୍ରଦାନ,, ଜମିର ସଠିକ ମୂଲ୍ୟ ଦେଲେ ଆମର ଜମି ଦେବା ପାଇଁ କୌଣସି ଅସୁବିଧା ନାହିଁ ବୋଲି ଗ୍ରାମ ବାସୀ କହି ଥିଲେ, ଏହି କାଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ କେନ୍ଦୁଝର ର ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲା ପାଳ ଶ୍ରୀ ରବୀନ୍ଦ୍ର କୁମାର ପ୍ରଧାନ,,ଶ୍ରୀ ଉମା ଶଙ୍କର ଦଳାଇ ଉପ ଜିଲ୍ଲା ପାଳ,, ଶ୍ରୀ ଅଶ୍ୱିନୀ କୁମାର ନାୟକ ପାଟଣା ତହাসିଲଦାର,, ଶ୍ରୀ ମାନସ କୁମାର ଦଣ୍ଡ ପାଟ ଗୋଷ୍ଠୀ ଉର୍ନୟନ ଅଧିକାରୀ ସହିତ କେନ୍ଦୁଝର ପୋଲିସ ଓ ତୁରୁମୁଙ୍ଗା ଥାନା ଅଧିକାରୀ ଦୀପ୍ତି ରଞ୍ଜନ ସାହୁ ଉପସ୍ଥିତ ରହି ଶାନ୍ତି ଶୃଙ୍ଖଳା ସହିତ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କୁ ସଫଳ କରି ଥିଲେ,
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top