Back
बुराड़ी के 100 फुटा रोड की बदहाली पर बुराड़ीवासियों का धरना
NANasim Ahmad
Feb 17, 2026 07:03:33
New Delhi, Delhi
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में 100 फुटा मेन रोड की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा आज सड़कों पर फूट पड़ा। वर्षों से अधूरे पड़े सीवरेज और सड़क निर्माण कार्य से परेशान बुराड़ी वासियों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सांकेतिक धरना देकर चेतावनी दी है।
उत्तरी दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा के 100 फुटा मेन रोड पर पिछले कई वर्षों से दिल्ली जल बोर्ड और संबंधित विभागों द्वारा सीवरेज पाइपलाइन व सड़क निर्माण का काम अव्यवस्थित तरीके से चल रहा है। जगह-जगह खुदाई, अधूरे गड्ढे और टूटी सड़कें अब आम तस्वीर बन चुकी हैं। हालात ऐसे हैं कि रोज़ाना इस सड़क से गुजरने वाले राहगीर, स्कूली बच्चे और दफ्तर जाने वाले लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
सड़क पर बने गहरे खड्डों की वजह से आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं। वहीं निर्माण सामग्री और टूटी सड़क से उड़ती धूल-मिट्टी ने बुजुर्गों और बच्चों के लिए सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्थमा, एलर्जी और आंखों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।
समस्या यहीं खत्म नहीं होती। 100 फुटा रोड पर फैले अतिक्रमण ने ट्रैफिक जाम को और गंभीर बना दिया है। पीक ऑवर में हालात ऐसे हो जाते हैं कि एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपात सेवाओं को भी निकलने में दिक़्त होती है। जाम में फंसे लोगों का घंटों समय बर्बाद हो रहा है, जिससे स्थानीय व्यापार और रोज़मर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है।
इन तमाम परेशानियों को देखते हुए आज बुराड़ी के सैकड़ों लोग एकजुट होकर सड़क किनारे इकट्ठा हुए और सांसद मनोज तिवारी तथा विधायक संजीव झा के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सीवरेज और सड़क निर्माण का काम तय समयसीमा में पूरा किया जाए और अतिक्रमण हटाकर यातायात सुचारु किया जाए।
स्थानीय लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और जनप्रतिनिधियों के आवास का घेराव करेंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि बुराड़ी वासियों की इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YSYeswent Sinha
FollowFeb 17, 2026 10:21:430
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 17, 2026 10:21:300
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 17, 2026 10:21:160
Report
0
Report
GBGovindram Bareth
FollowFeb 17, 2026 10:19:390
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 17, 2026 10:19:240
Report
0
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 17, 2026 10:18:070
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 17, 2026 10:17:53Noida, Uttar Pradesh:विपुल गोयल, नागर, गौरव गौतम ने की नितिन नवीन से मुलाकात
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 17, 2026 10:17:440
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 17, 2026 10:17:150
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowFeb 17, 2026 10:16:550
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 17, 2026 10:16:350
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 17, 2026 10:16:240
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 17, 2026 10:16:130
Report