icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110085
NANasim Ahmad1 Oct 2025, 05:46 am

बुराड़ी के कादी विहार में नाले का जलभराव लोगों के लिए बना खतरा

Delhi, Delhi:दिल्ली में बीते मंगलवार को हुई बारिश ने एक बार फिर लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। खासकर बुराड़ी के कादी विहार इलाके में, जहां फ्लड विभाग के अधीन आने वाला बड़ा नाला खतरा बन चुका है। बारिश के बाद इस नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा, जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बुराड़ी का कादी विहार, जहां रहने वाले लोग हर बारिश के बाद खौफ में जीते हैं। वजह है ये बड़ा नाला, जो अब खतरे की वजह बन चुका है। बारिश होते ही नाले का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। हालत ये है कि लोगों को अंदाजा ही नहीं लग पाता कि सड़क कहां है और नाला कहां। यह स्थिति कभी भी हादसों को दावत दे सकती है। नाले के दोनों ओर न तो कोई सुरक्षा दीवार है और न ही सही तरह से सफाई होती है। यही कारण है कि बरसात के मौसम में इसका पानी आसपास के घरों और गलियों तक घुस जाता है। इस गम्भीर समसया पर यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नाला हर साल लोगों के लिए मुसीबत बनता है, लेकिन आज तक न तो फ्लड विभाग ने कोई स्थायी समाधान निकाला और न ही जनप्रतिनिधियों ने ध्यान दिया। बरसात होते ही ये नाला सड़क पर आ जाता है, बच्चों और बुजर्गों के लिए बड़ी परेशानी है। कोई सुरक्षा दीवार नहीं है, कभी भी हादसा हो सकता है। स्थानीय जनता का आरोप है कि नाले की वर्षों से सफाई नहीं की गई। गंदगी और जलभराव के कारण यहां की सड़कों से गुजरना आम लोगों के लिए चुनौती बन चुका है। इस वजह से अक्सर लोग गिरने और हादसों का शिकार भी हो जाते हैं। कई बार शिकायत की लेकिन न तो विभाग सुनता है और न ही नेता। हर साल यही हालात रहते हैं। फिलहाल यह स्पष्ट है कि बुराड़ी का यह नाला एक गंभीर खतरे में तब्दील हो चुका है। इलाके के लोग हर साल बारिश के मौसम में परेशानियों का सामना करते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और नेताओं की चुप्पी अब लोगों के गुस्से को और बढ़ा रही है। फिलहाल बुराड़ी के कादी विहार जैसे इलाके हादसों को दावत देते दिखाई दे रहे हैं। सवाल ये है कि आखिर कब फ्लड विभाग और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर ध्यान देंगे और यहां रहने वालों को स्थायी राहत देंगे। कादी विहार , बुराड़ी दिल्ली
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

योगी सरकार ने युवाओं के लिए 20,382 पदों पर रोजगार का बड़ा मौका: टीजीटी, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती

Noida, Uttar Pradesh:योगी सरकार में युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी टीजीटी के 17,735 पदों पर होगी भर्ती प्रधानाध्यापक के 1,172 और प्रधानाचार्य के 1,475 पदों पर भर्ती तीन भर्ती विज्ञापनों के जरिए कुल 20,382 पदों पर चयन का अवसर टीजीटी भर्ती के लिए 24 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन टीजीटी भर्ती के लिए 23 और 24 दिसंबर को प्रस्तावित है परीक्षा प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती की परीक्षा 7 जनवरी 2027 को टीजीटी, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती में ओटीआर अनिवार्य प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती के लिए 23 अक्टूबर से आवेदन शुरू टीजीटी आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती के लिए 22 नवंबर तक जमा कर सकेंगे शुल्क तीनों भर्तियों में आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों की होगी भर्तीर्तीभर्ती से माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार का कदम भर्ती से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा अवसर विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर करें विजिट
0
0
Report

चोरबागान प्रतिमा विसर्जन को लेकर गड़बड़, पुलिस हिरासत में नौ गिरफ्तार

Kolkata, West Bengal:চোরবাগানের প্রতিমা নিরঞ্জন নিয়ে জটিলতা কাটল। শুক্রবার ওই পুজো চত্বরে প্রতিমা নিরঞ্জনের প্রস্তুতি শুরু হয়েছে। মণ্ডপের একটি অংশ খুলে প্রতিমা বার করার প্রক্রিয়া শুরু হয়েছে। বৃহস্পতিবার রাতেই তদন্ত কমিটির প্রধান হিসেবে কলকাতা হাই কোর্টের প্রাক্তন বিচারপতি ঘটনাস্থলে পৌঁছে জানিয়েছিলেন, তদন্তের প্রয়োজনে প্রতিমা রেখে দেওয়ার ব্যাপার নেই। এর পরেই শুক্রবার বিকেলে নিরঞ্জনের প্রস্তুতি শুরু হয়। মণ্ডপের মূল প্রবেশ পথের একটা অংশ লোহা কাটার ড্রিল মেশিন দিয়ে কাটার কাজ শুরু হয়। প্রতিমা প্রবেশ করানো হয়েছিল মণ্ডপের পিছনের অংশ দিয়ে। এরপর মণ্ডপ গঠন সম্পূর্ণ করতে শুরু করেন শিল্পী সুশান্ত শিবানী পাল। প্রতিমাও সম্পূর্ণ হতে থাকে। প্রায় ২৫ ফুট উঁচু প্রতিমা শুধুমাত্র সামনের মুল প্রবেশপথের একটা অংশ কেটে আদৌ বের করা সম্ভব কিনা সেটা এখনও পর্যন্ত স্পষ্ট নয়। কাজটা বড় সহজ নয়। তাই কাল বিকেল থেকে কাজ শুরু হলেও আজ নিরঞ্জনের গাইডলাইনের শেষ দিনে ঠিক কখন কিভাবে প্রতিমা বের করে বিসর্জনে নিয়ে যাওয়া হবে তা নিয়ে পুজো কর্তাদের তরফে কোনও স্পষ্ট ধারণা মিলছে না। ইতিমধ্যেই পুজোর অন্যতম কর্মকর্তা সহ ৯ জন গ্রেফতার। বাকিরা এই বিষয়টি নিয়ে স্পষ্ট করে কিছু বলতে চাননি। তদন্তের স্বার্থে এবং আরও ফরেনসিক নমুনা সংগ্রহের পথ খোলা রাখতে মণ্ডপ থেকে বেরোনোর দুটি পথ বন্ধ রাখা হয়েছে। সামনের দিকের পথ দিয়েই প্রতিমা বার করা হতে পারে বলে খবর। সে জন্য মণ্ডপের সামনের অংশ ভেঙে বার করা হতে পারে প্রতিমা। সেই কারণে গতকাল এই পুজোর শিল্পী সুশান্ত শিবানী পালকে মণ্ডপে ডাকা হয়েছিল পুলিশের তরফে। তাঁর কাছ থেকে গিরিশ পার্ক থানার পুলিশ মণ্ডপের সামনের দিকের অংশ কী ভাবে ভেঙে প্রতিমা বার করা যায়, সে ব্যাপারে ধারণা চাওয়া চেয়েছে। প্রয়োজনে প্রতিমা বের করার সময় তাঁকে সেখানে সশরীরে উপস্থিত থাকতে বলা হয়েছে। প্রসঙ্গত কলকাতা পুলিশের বিসর্জন গাইডলাইন অনুযায়ী আজ ২৪ অক্টোবর শনিবার বিসর্জনের শেষ দিন। चोरবागানের প্রতিমা পুজো কমিটির তরফে আজকেই বিসর্জন দেওয়া হবে। তবে ঠিক কিভাবে এখন কখন, তা নিয়ে রয়েছে বিস্তর প্রশ্ন এবং ধোঁয়াশা।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

संभाजीनगर के उपमहापौर को रंगदारी धमकी; 5 लाख रुपये की सुपारी, गिरफ्तारी की मांग

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगरचे उपमहापौर आणि शिवसेनेचे जिल्हा प्रमुख राजेंद्र जंजाळ यांना खंडणी साठी जीवे मारण्याची धमकी देण्यात आलीय, त्यांना मारण्यासाठी पाच लाखांची सुपारी घेतल्याची आणि दहा लाख रुपयांची खंडणी न दिल्यास जिवे मारण्याची धमकी देणारा व्हिडिओ कॉल शुक्रवारी रात्री आला. या धक्कादायक प्रकारानंतर जंजाळ यांच्यासह शेकडो कार्यकत्यांनी मध्यरात्री उशिरापर्यंत पुंडलिक नगर - पोलिस ठाण्यासमोर ठिय्या मांडून आरोपीच्या तत्काळ अटकेची मागणी केली. या प्रकरणी पुंडलिक नगर पोलीस ठाण्यात खंडणीचा गुन्हा दाखल करण्याची प्रक्रिया रात्री उशिरापर्यंत सुरू होती. जंजाळ यांच्या फोनवर हा धमकीचा व्हिडिओ कॉल आला होता. फोनमध्ये स्क्रीन रेकॉर्डिंग शक्य नसल्याने त्यांनी प्रसंगावधान राखून दुसऱ्या मोबाइलवर हे संपूर्ण संभाषण रेकॉर्ड केले. यानंतर त्यांनी थेट पोलिस आयुक्त प्रवीण पवार यांच्याकडे तक्रार करत गुन्हा दाखल करण्याची मागणी केली. तसेच, पोलिस सराईत गुन्हेगारांवर कारवाई करण्यात असक्षम ठरत असल्याचा आरोपही जंजाळ यांनी केला. धक्कादायक म्हणजे पुरावा नाही म्हणून पोलिसांनी उपमहापौर याना आलेल्या धमकी बाबत गुन्हा दाखल करण्यास असमर्थता दर्शवली होती...
0
0
Report

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव में वायरल ऑडियो से भाजपा में घमासान, टिकट बेचने के आरोप

Ajmer, Rajasthan:सवाई माधोपुर से बड़ी खबर बामनवास में पंचायत चुनावों के बीच सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने मचाई खलबली, भाजपा पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र मीणा और भाजपा कार्यकर्ता मक्खन लाल मीणा से जुड़ा ऑडियो, आज नामांकन के अंतिम दिन टिकट कटने के बाद दोनों के मध्य हुई करीब 20 मिनट तक बातचीत, करीब 15 लाख रूपए में टिकट बेचनe की चर्चा, भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर और एक अन्य शख्स विजय गुर्जर पर पैसे लेने का आरोप, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी शिकायत करने की चर्चा, बामनवास पंचायत चुनावों में भाजपा की आपसी कलह पार्टी को पहुंचा सकती नुकसान, “जी मीडिया” ने जब जानना चाहा दोनों का पक्ष तो दोनों के द्वारा कॉल नहीं किया गया रिसीव, हालांकि “जी मीडिया” नहीं करता इस वायरल ऑडियो की पुष्टि。
0
0
Report
Advertisement

श्रद्धा दुबे केस: फोरेंसिक रीक्रिएशन के लिए पुलिस तीनों को रिमांड

Lucknow, Uttar Pradesh:श्रद्धा दुबे अपडेट शिवा शर्मा की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, इसका पता करने के लिए पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से घटना का रिक्रिएशन करेगी। श्रद्धा के पास से महज दो फोन बरामद हुए हैं। श्रद्धा की बहन रश्मि ने बयान में पुलिस को बताया कि उसका एक फोन नेपाल में कहीं गिर गया था। श्रद्धा का भी एक फोन अभी बरामद नहीं हो सका है। घटना के रिक्रिएशन और आरोपियों के फोन बरामदगी के लिए पुलिस तीनों को कस्टडी रिमांड ले सकती है श्रद्धा का फोन मिलने के बाद उसके मददगारों का पता चल सकेगा। पुलिस ने आरोपियों की मदद करने वाले तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने श्रद्धा को मदद पहुंचाई थी। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के नाम FIR में बढ़ाए जा सकते है
0
0
Report

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow1h ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र में टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर उपचार के लिए भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 4 हजार 600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी पुलिस ने बरामद की है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से .315 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी मिले हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर टप्पेबाजी की अन्य घटनाओं और उनके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इस पूरे मामले में सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने पुलिस कार्रवाई को लेकर जानकारी दी।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी स्नातक खंड का चुनाव संपन्न जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव संपन्न के पश्चात कही बात।

KDKAPIL DEVFollow1h ago
Sadawpur, Pali, Uttar Pradesh:वाराणसी स्नातक व शिक्षक विधान परिषद चुनाव जहां संपन्न हुआ वही जिला निर्वाचन अधिकारी जिला उप निर्वाचन अधिकारीयों सहित आलाधिकरी लगातार बूथों पर चक्रमण करते रहे। भदोही जनपद में स्नातक के लिए जहां 48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया वहीं शिक्षक एमएलसी के लिए 74 % मताधिकारों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराया गया चुनाव संपन्न के पश्चात वाराणसी में जहां मतगणना होगा वही मत पेटियों को भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top