Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085

बुराड़ी दशहरे हादसे में अवैध तारों से गणेश चंद्र की मौत, रावण दहन रोका गया

NANasim Ahmad
Oct 03, 2025 08:41:20
Delhi, Delhi
दशहरे की खुशियां बुराड़ी में मातम में बदल गईं. रावण दहन से पहले एक हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया. बिजली करंट की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो लोग बाल-बाल बच गए. हादसे की वजह भूमाफियाओं की लापरवाही और अवैध तरीके से खींचे गए बिजली के तार बताई जा रही है. बुराड़ी थाना पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. कौशिक एन्क्लेव बी ब्लॉक में दशहरे के मौके पर खुशी का माहौल था. रावण दहन की तैयारी चल रही थी, लेकिन पास के खेतों के रास्ते से गुजर रहे तार अचानक टूटकर करंट दौड़ा और तीन लोग चपेट में आ गए. गणेश चंद्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. परिवार ने आरोप लगाया कि तार खेतों से अवैध कॉलोनी तक बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों के बिछाए गए थे. इलाके के विधायक संजीव झा मौके पर पहुंचे और परिजनों को भरोसा दिलाया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बिजली विभाग की भी जांच हो रही है. आसपास के लोग भूमाफियाओं के अवैध बिजली कनेक्शन से नाराज हैं.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRupesh Kumar
Oct 03, 2025 10:36:18
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Oct 03, 2025 10:35:13
0
comment0
Report
RSRavikant Sahu
Oct 03, 2025 10:34:52
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तामड़ा गांव में बीती देर रात करीब 10 और 11:00 के बीच में अज्ञात चोरों के द्वारा निवासी कन्हैया केसरी के घर के ग्रिल का ताला काट कर तथा इसके अलावा बेडरूम का ताला तोड़कर और अलमारी का लॉकर को तोड़कर उसमें रखें लाखों रुपए के गहने एवं नगद राशि लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी तब पता चली जब कन्हैया केसरी रावण दहन समारोह सिमडेगा से लौटकर अपने घर का मुख्य द्वार की ओर से खोलकर घुसा तब उसने देखा दूसरा पीछे का दरवाजा खुला हुआ है। तब जाकर जब आसपास देखा तो सामान बिखरा हुआ था इसके अलावा उसके किराने की दुकान के गला से भी नगद राशि की चोरी कर ली गई ।इधर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि चोरों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Oct 03, 2025 10:34:39
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 03, 2025 10:34:31
Bihar:समस्तीपुर में विजयादशमी की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक पर सवार दंपति में से पति की मौत हो गई जबकि पत्नी और बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर-चकलाल शाही फोरलेन पर असाढ़ी गांव के पास हुई। मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा चंदौली निवासी गिरीश चौधरी के पुत्र सत्य प्रकाश चौधरी के रूप में हुई है। उनकी पत्नी मुस्कान कुमारी और 2 साल की बच्ची आराध्या कुमारी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के भाई आजाद कुमार ठाकुर ने बताया कि सत्य प्रकाश अपनी पत्नी और बच्ची के साथ विजयादशमी की रात करीब 9 बजे बाइक से घर से निकले थे और असाढ़ी गांव के पास उनकी टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने सत्य प्रकाश को पटना रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें निजी नर्सिंग होम ले जाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी की हालत गंभीर है और वह गर्भवती भी हैं।
0
comment0
Report
Oct 03, 2025 10:34:27
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Oct 03, 2025 10:34:12
Chaka, :कश्मीर में सर्दी ने दस्तक दे दी है, पहाड़ों पर पहली बर्फबारी दर्ज की गई है, आईएमडी ने अगले दो दिनों में मध्यम से भारी बर्फबारी का अनुमान लगाया है। ला नीना के प्रभाव के कारण यह सर्दी दशकों की सबसे कठोर सर्दियों में से एक होगी। आईएमडी कश्मीर। कश्मीर के ऊँचाई वाले इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई है और एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 5-7 अक्टूबर तक मध्यम बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है। यह मौसम ला नीना के कारण पूरे भारत में कठोर सर्दी पड़ने की भविष्यवाणी के अनुरूप है। कश्मीर के ऊँचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। गुलमर्ग में अफरवत चोटी और अनंतनाग में सिंथन टॉप सहित कई जगहों पर बर्फबारी दर्ज की गई। श्रीनगर जैसे मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई। 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करने की उम्मीद है। आईएमडी कश्मीर ने इस अवधि के दौरान व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है, जिसकी अधिकतम गतिविधि 5 अक्टूबर की रात और 7 अक्टूबर की सुबह के बीच होगी। उन्होंने कहा, "पहलगाम, कुलगाम, सिंथन दर्रा, शोपियां, पीर की गली, सोनमर्ग, ज़ोजिला दर्रा, राजदान दर्रा, गुलमर्ग और साधना दर्रा सहित प्रमुख पर्वतीय दर्रों और क्षेत्रों के ऊँचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी के अलावा, तापमान में भारी गिरावट का अनुमान है। आईएमडी का कहना है कि तापमान में 8-10 डिग्री की गिरावट हो सकती है।" बाइट मुख्तार अहमद, आईएमडी निदेशक, जेके आईएमडी ने यात्रियों, पर्वतारोहियों और परिवहनकर्ताओं के लिए एक सलाह जारी की है कि वे अपनी यात्रा की सावधानीपूर्वक योजना बनाएँ, क्योंकि मौसम के कारण भूस्खलन, भूस्खलन और फिसलन भरी सड़कों के कारण व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। प्रत्याशित बर्फबारी, ला नीना जलवायु पैटर्न से प्रभावित, संभावित रूप से कड़ाके की सर्दी का प्रारम्भिक संकेत है। आईएमडी और अन्य वैश्विक जलवायु मॉडल इस बात की प्रबल संभावना दर्शाते हैं कि 2025 के मानसून के बाद के महीनों में ला नीना की स्थिति उत्पन्न होगी। ला नीना के तहत, कश्मीर में सर्दियाँ बहुत अधिक ठंडी होंगी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि वर्तमान ला नीना के कारण उत्तरी और मध्य मैदानी इलाकों में भीषण शीत लहरें और नवंबर 2025 और फरवरी 2026 के बीच लंबी और अधिक तीव्र शीत लहरें आ सकती हैं。
0
comment0
Report
PSPrasenjit Sardar
Oct 03, 2025 10:33:58
0
comment0
Report
PSPrasenjit Sardar
Oct 03, 2025 10:33:42
Baruipur, West Bengal:উত্তরপ্রদেশে আই লাভ মুহাম্মদ লেখা ব্যানার খুলে দেওয়া ও গ্রেফতারের প্রতিবাদে ভাঙ্গড়ে প্রতিবাদ মিছিল। উত্তরপ্রদেশের কানপুরে নবী দিবস উপলক্ষে “আই লাভ মোহাম্মদ” লেখা ব্যানার লাগানোর কারণে বেশ কয়েকজন মুসলিম সম্প্রদায়ের মানুষকে গ্রেফতার করে পুলিশ। শুধু তাই নয়, সেই ব্যানারও খুলে দেওয়া হয় পুলিশের তরফে। এই ঘটনায় দেশজুড়ে মুসলিম সমাজের মধ্যে ক্ষোভ ছড়িয়ে পড়ে। গত শুক্রবার দক্ষিণ চব্বিশ পরগনার ভাঙ্গরের কচুয়া এলাকা থেকে এক প্রতিবাদী বাইক র‍্যালি মিছিল বার হয়। মিছিলে এলাকার ইমাম, মুয়াজ্জিন ও অসংখ্য মুসলিম সম্প্রদায়ের মানুষ অংশ নেন। প্রতিবাদীদের অভিযোগ—ভারতের সংবিধান প্রতিটি নাগরিককে নিজের ধর্ম পালনের অধিকার দিয়েছে। অথচ উত্তরপ্রদেশে নবী দিবস উপলক্ষে ব্যানার লাগানোয় মুসলিম সম্প্রদায়ের মানুষদের গ্রেফতার করা হচ্ছে। তাই এই অন্যায়ের বিরুদ্ধে তারা পথে নেমেছেন。
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Oct 03, 2025 10:33:02
Kaithal, Haryana:कैथल में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार की प्रेस वार्ता....\n-मोहन भागवत के ब्यान_amir-गरीब के बीच मे अंतर बढ़ता जा रहा है पर बोले मंत्री कृष्ण पंवार - कहा: मोहन भागवत भविष्य की सोच रखते हैं लेकिन केंद्र और हरियाणा की सरकार गरीब-अमीर सबके लिए समान कार्य कर रही -गरीबों के सवाल पर स्कार्पियो का उदाहरण देते नजर आए कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार -पंचायत समितियां 195 करोड़ रूपये से करवा सकेंगी विकास. ..दिवाली के बाद हो जायेगी राशि जारी -मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया दावा हरियाणा में भी 25 साल तक रहेगा BJP का राज एंकर : हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार कैथल के भाजपा कार्यालय कपिल कमल में पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी, साथ ही हरियाणा में विकास और राजनीति को लेकर भी बड़ा दावा किया।अमीर-गरीब पर बयानमंत्री पंवार ने कहा कि मोहन भागवत दूरदृष्टि रखते हैं और समाज को लेकर उनकी सोच भविष्य की दिशा तय करती है। उन्होंने जो अमीर-गरीब के बीच बढ़ते अंतर की बात कही, वह विचारणीय है। लेकिन केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार गरीब और अमीर, दोनों वर्गों के लिए समान रूप से कार्य कर रही है।\nमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि वस्तुओं पर जीएसटी कम होने से हर वर्ग—अमीर हो या गरीब—को लाभ मिला है।\nस्कॉर्पियो का उदाहरण\nगरीबों और आम जनता के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने स्कॉर्पियो गाड़ी का उदाहरण देते हुए कहा कि बाजार में उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं का फायदा सभी को समान रूप से मिल रहा है।\nपंचायतों को मिलेगा 195 करोड़...\nपंवार ने बताया कि हरियाणा सरकार दिवाली के बाद पंचायत समितियों के विकास कार्यों के लिए 195 करोड़ रुपये जारी करेगी।यह राशि ग्राम पंचायत, ब्लॉक समिति और जिला परिषद को दी जाएगी ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को तेज़ी मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन पंचायतों ने अब तक अपने खाते की 75% राशि खर्च नहीं की है, उन्हें यह फंड बाद में दिया जाएगा।\n25 साल तक BJP का राज का दावा..\nमंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की नीतियों और जनहित कार्यक्रमों के चलते पार्टी आगामी 25 साल तक सत्ता में बनी रहेगी।\nकांग्रेस पर निशाना...\nप्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर भी तीखा हमला बोला। पंवार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हालिया बयान को "अलूल-चलूल" बताते हुए कहा कि ऐसी पार्टी को हम गंभीर विपक्ष की तरह भी नहीं मानते।\nबाइट: कृष्ण लाल पंवार, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top