दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर, SJF के दो स्लीपर सेल गिरफ्तार, बलजिंदर और रोहित की गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन SJF से जुड़े दो स्लीपर सेल सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलजिंदर और रोहित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से राजधानी में रहकर देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने इनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|