Back
23 साल बाद फरार दोहरे हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी: क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
RKRaj Kumar Bhati
Nov 21, 2025 11:01:51
Delhi, Delhi
23 साल बाद दोहरे कत्ल के फरार आरोपी गिरफ्तार! क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी
दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने 23 साल पुराने दोहरे हत्याकांड को सुलझाते हुए दो खतरनाक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सरिता विहार में मां और 2 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या के इस मामले में दोनों आरोपी दशकों से फरार थे। एनडीआर, आरके पुरम क्राइम ब्रांच की टीम ने लगातार निगरानी और तकनीकी विश्लेषण के जरिए इनको पकड़ा है।
पहला आरोपी अमलेश को पुलिस ने 23 साल बाद गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया है। वह बिहार के शिवहर जिले का रहने वाला है और फरारी के दौरान मजदूरी करते हुए अपनी पहचान छुपाकर जीवन बिता रहा था। दूसरा आरोपी सुशील कुमार, जिसे अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी और बाद में हाई कोर्ट ने उसे उम्रकैद में बदल दिया था, 2007 में परोल पर बाहर आकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे भारत-नेपाल बॉर्डर के पास लालगढ़ गांव से पकड़ा। वह अलग-अलग राज्यों में फर्जी पहचान से रह रहा था।
यह दिल दहला देने वाला मामला 28 जनवरी 2002 का है, जब मदनपुर खादर में शिकायतकर्ता अनिल कुमार घर पहुंचे तो मकान का दरवाजा खुला और सामान बिखरा मिला। रसोई की ओर जाने पर दरवाजा बाहर से बंद था। खोलने पर उन्होंने अपनी पत्नी अनीता (22) और बेटी मेघा (2) को खून से लथपथ मृत पाया। आरोपियों ने धारदार हथियार से कई वार किए थे। जांच में पता चला कि हत्या की वजह सिलाई के काम में बिजनेस रंजिश थी।
58
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowNov 21, 2025 11:46:060
Report
VAVijay Ahuja
FollowNov 21, 2025 11:45:370
Report
AKAtul Kumar
FollowNov 21, 2025 11:45:170
Report
0
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowNov 21, 2025 11:37:5165
Report
MGMohd Gufran
FollowNov 21, 2025 11:37:1281
Report
FWFAROOQ WANI
FollowNov 21, 2025 11:36:3218
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 21, 2025 11:36:1796
Report
IKIsateyak Khan
FollowNov 21, 2025 11:35:5317
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 21, 2025 11:35:3271
Report
LSLaxmi Sharma
FollowNov 21, 2025 11:35:0876
Report
PPPoonam Purohit
FollowNov 21, 2025 11:34:5037
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowNov 21, 2025 11:34:2238
Report
49
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 21, 2025 11:34:0881
Report