icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दुर्ग सेक्टर 6 सड़क हादसा, दीपक व कौशिक दास की मौत, शराब की आशंका

Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग के सेंट्रल एवेन्यू पर आज तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया सेक्टर 6 के निवासी दीपक और उसका दोस्त कौशिक दास की मौके पर ही मौत हो गई आपको बता दे दोनो ही सेक्टर 6 के रहने वाले है तो वही सुबह करीब 4:00 बजे घर मे बिना बताए कार लेकर निकल पड़े सेक्टर 8 से ग्लोब चौक की ओर जाते समय हादसा हुआ हादसे के वक्त कार की रफ़्तार इतनी ज्यादा तेज़ थी कि तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर सीधे एक पेड़ से टकरा गई टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए वही कार चला रहे दीपक और बगल में बैठे कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई आसपास के लोगों ने फोरन इसकी सूचना डायल 112 को दी पुलिस मौक़े पर पहुँची और शवों को सुपेला मर्च्युरी भिजवाया कार की तलाशी लेने पर शराब की बोतल और नमकीन भी मिली है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसे के पहले दोनों ने जमकर शराब पी थी वही बड़ा सवाल अब भिनये है कि दोनो इतनी सुबह-सुबह गाड़ी लेकर कहाँ जा रहे थे इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है इस ख़ौफ़नाक दुर्घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
0
0
Report

इंदौर में प्रेम प्रसंग के कारण पति की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। महिला के प्रेमी ने उसके पति की लोहे की टामी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में महिला और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल की टामी भी बरामद कर ली है। मामला बड़गोंदा थाना क्षेत्र की निसर्ग कॉलोनी, ग्राम आशापुरा का है। 16 जुलाई को पुलिस को एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पहचान 46 वर्षीय राजू बामनिया के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी आरती करीब एक साल पहले अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी संतोष चौहान के साथ रहने लगी थी। दोनों पिछले तीन महीने से आशापुरा की निसर्ग कॉलोनी में एक टापरी में रहकर मजदूरी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार 15 जुलाई की रात राजू बामनिया अपनी पत्नी आरती को वापस घर ले जाने के लिए वहां पहुंचा था। लेकिन आरती ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया और प्रेमी संतोष के साथ रहने की बात कही। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख प्रेमी संतोष ने लोहे की टामी से राजू के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी संतोष चौहान और आरती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संतोष की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की लोहे की टामी भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद सामने आया है।
0
0
Report
Advertisement

नीट पेपर लीक के विरोध में शेखपुरा में राजद का प्रदर्शन

Sheikhpura, Bihar:नीट पेपर लीक सहित अन्य मांग के समर्थन में दिल्ली और पटना में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में शेखपुरा में राजद ने प्रदर्शन किया है।शेखपुरा राजद छात्र इकाई द्वारा शहर ने रोष मार्च मार्च निकाला है।शहर के कच्ची रोड से निकला रोष मार्च में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुई।इस दौरान छात्र छात्राओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग किया है।छात्र के रोष मार्च को लेकर शेखपुरा पुलिस भी मुस्तैद दिखी ।सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और पुलिस जवान मार्च में शामिल शांति व्यवस्था के बीच मार्च समाप्त कराए जाने में जुट है।
0
0
Report

रायपुर में कांग्रेस भवन घेराव: पुलिस-खाकी पर FIR, सियासत तेज

Begun, Rajasthan:रायपुर में भाजपा के कांग्रेस भवन घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी अब सियासी संग्राम में बदल गई है.. इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस के 12 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसके बाद कांग्रेस ने सरकार और पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है.. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने सरकार के संरक्षण में कांग्रेस भवन पर हमला किया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंके गए, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया.. उनका आरोप है कि घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ही एफआईआर दर्ज कर दी गई.. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस को याद रखना चाहिए कि सरकारें बदलती रहती हैं और कांग्रेस इस पूरे मामले की शिकायत राज्यपाल से करेगी..\n\nवहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा का आंदोलन लोकतांत्रिक था, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डंडे लहराकर और हिंसक रवैया अपनाकर माहौल बिगाड़ा.. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को धमकाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कानून अपना काम करेगा.. अरुण साव ने कांग्रेस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शांति और सद्भाव का प्रदेश है और कांग्रेस के इस आचरण का जवाब जनता जरूर देगी.. अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सियासत और तेज होने के आसार हैं..
0
0
Report
Advertisement

नीट पेपर लीक के बाद झारखंड में भी आक्रोश तेज, सत्ता- विपक्ष आमने सामने

Ranchi, Jharkhand:नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बाद उपजे राजनीतिक हालात में दिल्ली में सुलगते सियासी आक्रोश की आँच अब झारखंड में भी शोध और प्रतिशोध के रुप में तब्दील हो रही है कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे को रियायत देने के मूड में नहीं बीजेपी और कांग्रेस वार और पलटवार की रणनीति पर काम कर रहे हैं कांग्रेस ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने आए थे जवाब में बीजेपी कार्यालय का घेराव होगा फिलहाल सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने है भारतीय जनता पार्टी ने सारी हदें पार कर दी है बीजेपी निम्न स्तर की राजनीति कर रही है युवा आज सड़क पर हैं उनसे बात करना चाहिए लेकिन बीजेपी उल्टा आंख दिख रही है युवाओं को कांग्रेस कार्यालय के अंदर हमने बंद रखा था ताकि लोग उग्र ना हो जाएं और आज कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी का घेराव करेगी मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि डॉक्टर बनने का सपना बच्चे देखते हैं और पेपर लीक हो जाता है अब आर पार की लड़ाई होगी तुमने छात्रों पर गोलियां चलाई है हम डंडा चलाएंगे बाइट डॉक्टर इरफान अंसारी, मंत्री नीट की परीक्षा का पेपर लीक हुआ हमारी सरकार ने कार्रवाई करते हुए तुरंत फिर से एग्जामिनेशन लिए और रिजल्ट जारी किया गया भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों को टुकड़े-टुकड़े गैंग के नेता गुमराह कर रहे हैं और विपक्ष खून पर राजनीति कर रही है रही बात बीजेपी दफ्तर के घेराव की तो प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस अराजकता फैलाना चाहती है डॉ इरफान अंसारी को घर वापसी का प्रतुल शाह देव ने नेवता दिया है बाइट प्रतुल शाह देव, बीजेपी नीट पेपर लीक के मामले पर झारखंड मुक्ति मोर्चा भी हमलावर है पूरे भारत में सिर्फ एक चिंगारी दिख रही थी लेकिन आज वोल्कानो दिख रहा है छात्र आज सड़क पर हैं और कुछ भी करने को आमादा है क्योंकि उनके साथ उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है प्रधानमंत्री का एक वक्तव्य सहानुभूति के लिए नहीं आ रहा है और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं हो रहा है इस देश में परिवर्तन का वाहक रहे हैं छात्र उसकी आहट सुनाई पड़ रही है मनोज पांडे ने कहा कि आक्रोश चरम पर है जिसकी आज झारखंड में दिख रही है और ऐसा ना हो कि केंद्र का तख्तों ताज छात्रों के द्वारा चीन लिया जाए बाइट मनोज पांडेय, जेएमएम
0
0
Report

पेपर लीक के खिलाफ मोदी सरकार का फास्ट-ट्रैक कोर्ट, विपक्ष ने सवाल उठाए

Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Pramod Tiwari (Congress) On PM Modi Tweet 'Nothing is More Important Than The Welfare And Future of Our Youth!'/ Rahul Gandhi /Govt Ready For In-Depth Parliament Discussion On Paper Leaks/ JP Nadda प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर ज़ोर देते हुए, पेपर लीक से जुड़े सभी मामलों में दोषियों को जल्द सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की। उन्होंने मंत्रियों को जवाबदेह ठहराने की परंपरा का ज़िक्र किया और इसकी तुलना मौजूदा स्थिति से की, जहाँ बार-बार पेपर लीक के लिए ज़िम्मेदार मंत्री अपने पद पर बने हुए हैं। राहुल गांधी और जेपी नड्डा ने सरकार की आलोचना करते हुए उस पर राजनीतिक फ़ायदे के लिए छात्रों का इस्तेमाल करने और चुनिंदा मामलों पर ही नाराज़गी दिखाने का आरोप लगाया। नड्डा ने इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग की और कहा कि सरकार की रणनीति में सीधी कार्रवाई और विरोध-प्रदर्शन शामिल हैं, जो सरकार के डगमगाने का संकेत है। विपक्ष इस मामले पर तुरंत चर्चा और कार्रवाई की मांग कर रहा है और कुछ नियमों और कानूनों पर सरकार की कोई प्रतिक्रिया न होने की आलोचना कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top