110042
दिल्ली में चोरों के हौसले बुलंद
Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में चोरों के हौसले बुलंद हैं और एक के बाद एक लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। दिल्ली में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, जिससे यह बड़ा सवाल उठता है कि आखिर कब तक इन अपराधों पर अंकुश लगेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड झाँसी के विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत हुए फराज़ खान
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अनुमति, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मा० अनीस राजा की संस्तुति पर झाँसी में संगठन का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में श्री फराज़ खान को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का झाँसी विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष श्री सैय्यद अली एवं महानगर अध्यक्ष श्री अनिकेत चौधरी द्वारा जिला उपाध्यक्ष श्री मोहम्मद ज़ैद की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष फराज़ खान को मनोनयन पत्र सौंपते हुए पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की नीतियों और समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर फराज़ खान ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।0
0
Report
बून्दी में RSS के 101 वर्ष पर विशाल पथ संचलन; अनुशासन व राष्ट्रीय एकता का संदेश
Jaipur, Rajasthan:बून्दी जिले के केशवरायपाटन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को विराट पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन बाबा रामदेव मंदिर परिसर से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित तरीके से भाग लिया। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पथ संचलन चामुंडा माता मंदिर पहुँचकर संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर अनुशासन और संगठन का परिचय दिया। आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और संगठन की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। पथ संचलन को लेकर स्वयंसेवकों में खासा उत्साह देखने को मिला。0
0
Report
उज्जैन में जेन जी विरोध के बीच गरबा प्रदर्शन, हिंदू जागरण मंच घर घेरा
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जेन जी ने हिंदूवादी संगठन के खिलाफ भरी हुंकार, गरबो का विरोध करने वाले हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी का घर घेरा, डीजे की धुन पर घर के बाहर गरबा किया, नारे लगाए, माता जी आरती की, धर्म नगरी उज्जैन में जेन जी का आज अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। बड़ी संख्या में जेन जी हिंदूवादी संगठन हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी के घर पहुंचे और विरोध स्वरूप डीजे की धुन पर गरबा किया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। हालां की यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शन में युवकों के साथ युवतियां भी थी। दरअसल पूरा मामला इस प्रकार है कि गरबा रास संगठन द्वारा 16 से 19 अक्टूम्बर तक इंदौर रोड स्थित निजी होटल में गरबा कराया जाना था । इस गरबे को लेकर पास भी बांटे गए । आयोजकों ने इस इवेंट को पेड किया था इसलिए पास सशुल्क दिए जा रहे थे। गरबे में पास का शुल्क लेने पर हिंदू जागरण मंच लगातार विरोध कर रहा था। विरोध स्वरूप गरबे के शुरुआत वाले दिन 16 अक्टूबर को हिंदू जागरण मंच के अर्जुन भदोरिया कार्यकर्ताओं के साथ गरबा स्थल पहुंचे और आयोजन बंद कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में जेन जी गरबा करने पहुंचे थे। आयोजन बंद होने के कारण यहां युवा भड़क गए। विरोध स्वरूप रविवार को जेन जी लामबंद हुए और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी अर्जुन भदोरिया के बहादुरगंज स्थित घर पर पहुंचे। यहां डीजे की धुन पर गरबा किया गया, माता जी की आरती की गई व गरबा बंद कराने वाले हिंदू जागरण मंच के अर्जुन सिंह भदोरिया का सम्मान किया गया। गरबा कराने वाले आयोजक जेन जी हर्षवर्धन राणा, अनिकेत वर्मा और आयुषी राय ने हिंदूवादी संगठनों की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए...0
0
Report
Advertisement
जयपुर शिवदासपुरा में बच्चे के अपहरण का मास्टरमाइंड पिता कालूराम मीणा गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnuशिवदासपुरा थाना इलाके में बालक के अपहरण की वारदात का खुलासा अपहृत बालक का पिता ही निकला साजिश का मास्टरमाइंड पिता कालूराम मीणा और चाचा मुकेश मीणा पर साजिश रचने का आरोप पत्नी को वापस लाने के लिए रची बेटे के अपहरण की साजिश तीन महीने पहले पत्नी पड़ोसी राकेश मीणा के साथ चली गई थी राकेश मीणा और उसके परिजनों पर दबाव बनाने के लिए रची साजिश पिता कालूराम समेत चार आरोपी गिरफ्तार, 16 अक्टूबर 2026 को शिवदासपुरा थाने में दर्ज कराई गई थी अपहरण की रिपोर्ट पुलिस ने तकनीकी सहायता से 48 घंटे में किया घटना का खुलासा फिलहाल चाचा मुकेश मीणा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है0
0
Report
सीजेपी के सवाल पर अरविंद सावंत: शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र की रक्षा
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के मामले पर कहा, \"ये लोग आंदोलनकारी नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र के रक्षक हैं। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाली यह हमारी युवा पीढ़ी है। सर्वोच्च न्यायालय कुछ कह तो रहा है, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि उसके बयानों से कोई प्रभावी दबाव बन रहा है। पुलिस ने जिस स्तर की बर्बरता की है, उस पर अगर सर्वोच्च न्यायालय की ओर से कोई सख्त टिप्पणी आती, तो बेहतर होता। सर्वोच्च न्यायालय एक वाक्य में स्पष्ट निर्देश दे सकता था कि इन लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने दिया जाए। जब तक कोई प्रदर्शनकारी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होता या हिंसा नहीं करता, तब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए...\"0
0
Report
मेगा टिकट जांच: जोधपुर मंडल ने एक दिन में 3.33 लाख के जुर्माने वसूले
Jodhpur, Rajasthan:-मेगा अभियान में 2.16 लाख रुपए वसूले,बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई जोधपुर। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर शनिवार को लूनी जंक्शन को आधार बनाकर चलाए गए मेगा टिकट जांच अभियान में एक ही दिन में 333 मामले पकड़े गए। रेलवे ने इनसे 2.16 लाख रुपए जुर्माना वसूला。 जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक बीके गौड़ के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना टिकट व अनियमित टिकट यात्रा के 332 मामले पकड़े गए,जिनसे 2 लाख 15 हजार 190 रुपए वसूले गए। वहीं ट्रेन में गंदगी फैलाने के एक मामले में 1 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है。 अभियान में 22 टिकट जांच कर्मियों और रेलवे सुरक्षा बल के छह जवानों सहित कुल 28 कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने जोधपुर-लूनी-पाली मारवाड़,लूनी-समदड़ी-भीलड़ी और लूनी-बाड़मेर रेलमार्ग पर चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में औचक जांच की। टिकट चेकिंग स्टाफ ने जांच के दौरान यात्रियों को उचित टिकट के साथ नियमों के पालना के प्रति जागरूक किया。 सीनियर डीसीएम के अनुसार,अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के साथ वैध टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के हितों की रक्षा करना है। रेलवे ने यात्रियों से उचित टिकट लेकर यात्रा करने और रेल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
पटना ब्रेकिंग: लालू यादव परिवार के साथ डाकबंगला पूजा पंडाल पहुँचे
Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ पटना के डाकबंगला चौराहे स्थित पूजा पंडाल पहुंचे। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य भी साथ दिखीं। लालू यादव हर साल माँ के दर्शन के लिए पूजा पंडाल जाते रहे है।0
0
Report
जयपुर समेत राजस्थान जिलों में जीएसटी चोरी पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों कर मामले
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान में जीएसटी चोरी और अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के मामलों के खिलाफ वाणिज्यिक कर विभाग ने बड़ा अभियान चलाया है। विभागीय टीमों ने 12 और 13 अक्टूबर को जयपुर, अजमेर, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा और फलोदी में 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सर्वे एवं जांच की कार्रवाई की। इसमें करीब 2.85 करोड़ रुपये की संभावित कर अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई के दौरान करदाताओं ने लगभग 2.51 करोड़ रुपये जमा कराए और आईटीसी रिवर्स किया। जांच में रिसॉर्ट और अचल संपत्ति निर्माण में अपात्र आईटीसी लेने, बिना बिल माल की बिक्री, कारोबार छिपाने और गलत कर दर लागू करने जैसे मामले सामने आए। जयपुर के स्टर्बन रिसॉर्ट्स ने 55.26 लाख रुपये तथा एजीआरएस वेंचर्स ने 99.76 लाख रुपये का आईटीसी रिवर्स किया। हेयर विग हाउस ने गलत कर वर्गीकरण के मामले में 13.49 लाख रुपये जमा कराए। अजमेर, केकड़ी और ब्यावर में फर्नीचर, टिम्बर एवं प्लाईवुड कारोबारियों के यहां स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। संदिग्ध कारोबारी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा भी जब्त किया गया। डीडवाना-कुचामन में माहेश्वरी प्लाईवुड एंड हार्डवेयर ने 7 लाख रुपये जमा कराए। खैरथल-तिजारा में वान्स एल्युमिनियम डिजाइन की जीएसटी विवरणियों में 53.89 लाख रुपये का अंतर सामने आया, जबकि फर्म ने 22.21 लाख रुपये जमा कराए। फलोदी के एस.के. क्रेन सर्विस में अपात्र आईटीसी और डीजी सेट की अघोषित बिक्री का मामला सामने आया।0
0
Report
महेश जोशी: जमानत मिलने के बाद कहा- षडयंत्र हुआ, पार्टी मदद करे तो चुनाव लडूंगा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन घोटाले में सुप्रीम राहत मिली है. जेल से बाहर आने के बाद महेश जोशी ने जी मीडिया से बातचीत में कहा कि JJM घोटाले में मेरे साथ षड्यंत्र रचा गया. मेरे साथ राजनीति हुई, 1 केस में 2 बार गिरफ्तारी हुई. मामला कोर्ट में चल रहा, मैं खुलकर नहीं बोल पाऊंगा. मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा. मेरे साथ न्याय होगा. मेरी राजनीति खत्म नहीं हुई है, मैं राजनीति करता रहूंगा. पार्टी विश्वास जताएगी तो मैं चुनाव भी जरूर लड़ूंगा.0
0
Report
Advertisement
कासगंज में जमीनी विवाद के कारण खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और गोलीबारी
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट और कई राउंड फायरिंग, वीडियो वायरल कासगंज。 यूपी के कासगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और कई राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ में तमंचा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। मामला पटियाली थाना क्षेत्र के गांव ढकपुरा का है। जानकारी के अनुसार, दो पक्षों में जमीन को लेकर चल रहा विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के दौरान मारपीट और फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में प्रेम प्रताप के हाथ में तमंचा दिखाई देने की बात सामने आई है। हालांकि, वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है。 घटना की सूचना मिलते ही कासगंज के एसपी ओमप्रकाश सिंह और एएसपी आलोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है。 बाइट: ओमप्रकाश सिंह, एसपी कासगंज0
0
Report
चूरू महिला थाने में काउंसलिंग से 36 परिवार सुधरे, 10 दंपतियों ने संवाद शुरू किया
Churu, Rajasthan:चूरू\n\nविधानसभा-चूरू\n\nलोकेशन--चूरू\n\nमहिला थाने में काउंसलिंग के जरिए दंपतियों के बीच संवाद, 10 दंपतियों की हुई रिकाउंसलिंग; बच्चों को पुरस्कार देकर किया प्रोत्साहित,\n\nपौधे की तरह रिश्तों को भी सींचें,\n\nबिखरते परिवारों को फिर बसाने की पहल\n\nचूरू। रिश्तों में आई दूरियाँ को मिटाकर बिखरते परिवारों को फिर से बसाने और दंपतियों के बीच आपसी समझ बढ़ाने के उद्देश्य से गढ़ स्थित महिला थाने में काउंसलिंग एवं रिकाउंसलिंग संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दंपतियों को आपसी मतभेद भुलाकर रिश्तों को एक और मौका देने तथा परिवार की खुशहाली के लिए मिलकर प्रयास करने का संदेश दिया गया।\n\nजिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस पहल में महिला थाना पुलिस ने परिवारों को जोड़ने के लिए संवाद और समझाइश का रास्ता अपनाया। महिला थानाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन के माध्यम से बेटियों के सम्मान और घर में उनके महत्व का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि बेटी घर की लक्ष्मी है और उसका सम्मान परिवार की जिम्मेदारी है। परिवार में प्रेम, सम्मान और आपसी विश्वास बना रहे, तो कई समस्याओं का समाधान बातचीत से संभव है।\n\nजिला पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान 10 दंपतियों को पौधे भेंट किए तथा उनके बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस पहल का उद्देश्य दंपतियों को परिवार के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराने के साथ बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर प्रयास करने के लिए प्रेरित करना रहा।\n\nपौधा देकर दिया रिश्ते संवारने का संदेश..\n\nकार्यक्रम में दंपतियों को पौधे भेंट कर एक अनूठा संदेश दिया गया। उन्हें समझाया गया कि जिस तरह एक पौधे को नियमित देखभाल, पानी और संरक्षण की जरूरत होती है, उसी तरह रिश्तों को भी प्यार, विश्वास, धैर्य और समय देकर सींचना पड़ता है। यदि रिश्तों की अनदेखी की जाए तो उनमें दूरियाँ बढ़ने लगती हैं। दंपतियों से अपील की गई कि वे आपसी मतभेदों को बातचीत से सुलझाएं और अपने रिश्तों को मुरझाने न दें।\n\n36 परिवारों की काउंसलिंग, 10 दंपतियों से फिर संवाद..\n\nमहिला थानाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 36 परिवारों की काउंसलिंग की गई, जिनमें से 10 दंपतियों की रिकाउंसलिंग कर उनसे दोबारा संवाद किया गया। पुलिस का प्रयास है कि पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी समझाइश और सकारात्मक बातचीत के माध्यम से किया जाए, ताकि परिवारों को टूटने से बचाया जा सके।\n\nबाईट__ निश्चय प्रसाद एम , एसपी चूरू।\n\nनवरतन प्रजापत0
0
Report
तालेड़ा में कांग्रेस की बड़ी बैठक: पंचायत चुनाव पर रायशुमारी शुरू
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी तालेड़ा में कांग्रेस की बड़ी बैठक, पंचायती राज चुनाव को लेकर रायशुमारी बूंदी। पंचायती राज चुनाव को लेकर तालेड़ा में ब्लॉक कांग्रेस की बड़ी बैठक आयोजित हुई। बैठक में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने जिला परिषद की 9 सीटों और पंचायत समिति तालेड़ा के लिए आवेदन करने वाले दावेदारों से चर्चा की और स्थानीय कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की。 विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में बड़ी लहर है। उन्होंने दावा किया कि बूंदी जिले में कांग्रेस का जिला प्रमुख और सभी पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनेंगे。0
0
Report
Advertisement
23 वर्षीय बाघिन महक डिस्प्ले एरिया से हटाकर नाइट शेल्टर में रखी गई
Noida, Uttar Pradesh:कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में 23 वर्षीय बाघिन महक की बिगड़ी शारीरिक स्थिति के कारण उसे डिस्प्ले एरिया में नहीं बल्कि नाइट शेल्टर में रखा जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण में पिछले हिस्से की कार्यक्षमता प्रभावित होने से संतुलन बनाने में दिक्कत पाई गई। समिति ने उम्र और मौजूदा स्थिति को देखते हुए डिस्प्ले एरिया में न रखने की अनुशंसा की। 17 अक्टूबर को महक ने भोजन नहीं किया था, 18 अक्टूबर को लगभग 2.8 किलो चिकन खाया। तापमान और श्वसन दर सामान्य रहे। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वन विभाग ने यह निर्णय लिया। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) टी. मोहनराज और क्षेत्र निदेशक ने डिस्प्ले एरिया में नहीं छोड़ने की पुष्टि की। महक को नाइट शेल्टर और कराल क्षेत्र में रखा जाएगा ताकि उसे आराम और आवश्यक देखभाल मिल सके। सहायक वन संरक्षक पंकज मीणा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार पाण्डेय और डॉ. त्रिलोक गोचर की समिति नेHealth परीक्षण किया। बाघिन की निगरानी के लिए केयरटेकर और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी को तैनात किया गया है.0
0
Report
रायपुर के निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस बढ़ोतरी पर पालकों ने कार्रवाई की मांग
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस और अन्य शुल्कों को लेकर पालकों ने गंभीर सवाल उठाए हैं. पालकों का आरोप है कि हॉस्टल और ट्रांसपोर्ट के नाम पर हर साल साढ़े चार लाख रुपये से अधिक की राशि वसूलने के लिए छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है. इस मुद्दे को लेकर निश्चय बाजपेयी ने रायपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 से इन शुल्कों में अचानक बढ़ोतरी की गई है.. आरोप है कि नेशनल मेडिकल कमीशन और डीएमई के नियमों के विपरीत स्वैच्छिक सुविधाओं को भी छात्रों के लिए अनिवार्य बनाया जा रहा है.. पालकों का कहना है कि इन सुविधाओं के लिए शुल्क नो प्रॉफिट, नो लॉस के आधार पर लिया जाना चाहिए.. इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है.0
0
Report
सतना की धर्मशाला में 70 वर्षीय बुजुर्ग हत्या की आशंका, पुलिस जांच जारी
Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जगतदेव तालाब परिसर में बनी धर्मशाला में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव गद्दे में लिपटा हुआ चारपाई पर पड़ा था। कमरे से दुर्गंध आने पर स्थानीय निवासी अंबरीश पांडे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाहर से बंद कमरे का ताला तोड़ा और अंदर पहुंची। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान बिहारी पाठक (70), पिता प्यारेलाल, निवासी हिलौंधा, थाना नागौद के रूप में हुई है। वह कई वर्षों से पत्नी देवकली पांडे के साथ जगतदेव तालाब स्थित धर्मशाला में रह रहे थे। दोनों तालाब के पास बैठकर भीख मांगकर गुजारा करते थे। करीब आठ दिन पहले पत्नी देवकली की मौत हो गई थी। परिजन उसका अंतिम संस्कार प्रयागराज (इलाहाबाद) में करने गए थे। धर्मशाला के कमरे से दुर्गंध आने पर अंबरीश पांडे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर जांच की तो बुजुर्ग का शव गद्दे में लिपटा हुआ चारपाई पर मिला। पलंग के नीचे कुछ खाली पर्स भी मिले। आशंका है कि किसी ने करीब तीन दिन पहले बुजुर्ग की हत्या कर शव को गद्दे में लपेट दिया और कमरे में बाहर से ताला लगाकर चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए घटनास्थल की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
