icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110036
Nasim AhmedNasim AhmedFollow18 Jul 2024, 06:40 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वैशाली: महनार में अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस छापेमारी, भारी मात्रा बरामद

Hajipur, Bihar:वैशाली में SSP शुभांक मिश्रा के आदेश पर पुलिस लगातार एक्शन में है। महनार पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर महनार बाजार में छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया गया है। SSP शुभांक मिश्रा के सख्त निर्देश के बाद जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में महनार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महनार बाजार में दो जगहों पर अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही महनार पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की।छापेमारी के दौरान सुरेंद्र चौधरी और संजीव कुमार के घर से भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर इन पटाखों का भंडारण किया गया था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। SSP के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।फिलहाल पुलिस ने बरामद पटाखों को जब्त कर लिया है और दोनों ठिकानों के संचालकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस बरामदगी को लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। वैशाली पुलिस का कहना है कि त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report

उदयपुर के महालक्ष्मी मंदिर में गजलक्ष्मी स्वरूप से दीपावली में सुख-सौभाग्य का संयोग

Udaipur, Rajasthan:एंकर- दीपावली... यानी सुख, समृद्धि और खुशहाली का पर्व। इस पावन अवसर पर भक्त माता महालक्ष्मी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर अपने घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। लेकिन आज हम आपको माता लक्ष्मी के एक ऐसे दिव्य स्वरूप के दर्शन करवाएंगे, जिन्हें सुख, सौभाग्य, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उदयपुर के ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर की, जहां माता गजलक्ष्मी के स्वरूप में विराजमान हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद माता पूरी करती हैं। पेश है एक रिपोर्ट
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ के कपासन में गोशाला चारा गोदाम में आग, 9 गाड़ी जलकर नष्ट

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र के हिंगोरिया गांव स्थित श्री झोईड़ा श्याम गोशाला में शाम को चारा गोदाम में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से करीब 9 गाड़ी चारा जलकर नष्ट हो गया। इसमें मक्का और ज्वार की कुट्टी के साथ मूंगफली और सोयाबीन का भूसा भी शामिल है। आग लगने की सूचना मिलते ही गोशाला प्रबंधन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में कपासन नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गोशाला अध्यक्ष देवेंद्र जाट और सचिव विष्णु शंकर शर्मा ने बताया कि चारा नष्ट होने से गोवंश के लिए आगामी दिनों में चारे की व्यवस्था करना चुनौती बन गया है। उन्होंने गोवंश के चारे के लिए सहयोग की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

संतकबीरनगर में त्योhaar सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर : त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ़्लैग मार्च आएंकर- संतकबीरनगर जिले में आगामी त्योहारों दीपावली, छठ, एवं लक्ष्मी पूजा, मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस- प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले में त्योहारों को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी अनुज मलिक व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने भारी पुलिस बल के साथ बखिरा कस्बे में पुलिस बल के साथ सघन फ़्लैग मार्च किया। इस दौरान बखिरा के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा_local नागरिकों_, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहारों की आड़ में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

खगड़िया के व्यापारी पिता-पुत्र पर गोली: अपराधी फरार, इलाज शुरू

Khagaria, Bihar:खगड़िया में घात लगाए अपराधियों ने प्लाई व्यवसाई पिता और पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने गोली लगने से जख्मी दोनों पिता पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद दोनों पिता पुत्र को बेहतर इलाज के लिए बेगुसराय रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद खगड़िया सांसद राजेश वर्मा भी जख्मी पिता पुत्र से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे। खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने कहा की जिस तरह से बीच बाजार में घात लगाकर अपराधियों ने व्यवसाई को गोली मारी है उससे व्यापारी वर्ग खौफजादा है, पुलिस प्रशासन अपराधियों की अविलम्ब गिरफ्तारी करें। घटना नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड की है। बताया जा रहा है की दोनों पिता पुत्र प्लाई की दुकान को बंद कर घर जा रहे थे इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मारकर फरार हो गया है। हालाकी अभी तक घटना के कारणों का पता नही चल सका है। पुलिस पूरे मामले की पङताल में जुटी है।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में राज्यपाल ने रास वर्ल्ड की 133वीं शाखा उद्घाटन, अनाथ बच्चों के लिए ट्रेनिंग

Muzaffarpur, Bihar:Anchor - बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन आज मुजफ्फरपुर पहुंचे, मुजफ्फरपुर में महामहिम राज्यपाल ने रास वर्ल्ड की 133वीं शाखा का उद्घाटन किया. डॉ जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज, चंदवारा परिसर स्थित एम.पी.एस. इंडोर स्टेडियम में विश्व प्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स संस्थान रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की इस नई शाखा का उद्घाटन बिहार के महामहिम राज्यपाल ने किया. इस खास मौके पर अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के उच्च शिक्षा व विधि विभाग के मंत्री संजय सिंह टाईगर उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार उच्च जाति आयोग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने की. इस गरिमामयी अवसर पर रास वर्ल्ड के सीईओ सह संस्थापक शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव, मैनेजिंग डायरेक्टर सेशाई शिल्पी सोनम, एसोशिएट डायरेक्टर नंद कुमार समेत रास वर्ल्ड के सभी जिलों के पदाधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित थे. उद्घाटन के मौके पर अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए रास वर्ल्ड के सीईओ शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि रास वर्ल्ड के सभी ब्रांचों पर शहीदों के बच्चों व अनाथ बच्चों के लिए ट्रेनिंग व किट के साथ ही सारी सुविधाएं निःशुल्क रहेंगी. रास वर्ल्ड का मुख्य लक्ष्य देश के विभिन्न जिलों में कम से कम एक क्लब खोलना है, ताकि उस क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं व लड़कियों को सेल्फ डिफेन्स के माध्यम से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सके. उद्घाटन समारोह के दौरान कराटे व सवात् यानी फ्रेंच बॉक्सिंग के खिलाड़ियों द्वारा एक बेहतरीन शो दिखाया गया, जिसकी सभी अतिथियों ने जमकर सराहना की. बाइट - शिहान राहुल श्रीवास्तव, CEO, रास वर्ल्ड
0
0
Report
Advertisement

नोएडा-ग्रेटर नोएडा की मिठाई इकाइयों पर छापे, रसगुल्ले-बूंदी नष्ट-सीज

Greater Noida, Uttar Pradesh:दीपावली के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मिठाई बनाने वाली इकाइयों पर छापे मारे। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। टीमें ने कुल 7 नमूने लिए। इस दौरान 400 किलो रसगुल्ला को नष्ट किया गया और 450 किलो बूंदी को सीज किया गया। इन रसगुल्ला में मक्खी और मच्छर पड़े हुए थे और यह खाने योग्य नहीं थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता और रितु सक्सैना की टीम ने गढ़ी चौखंडी, सेक्टर 121, नोएडा की गणेश स्वीट निर्माणशाला से बूंदी के लड्डू का एक नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह और अमर बहादुर सरोज की टीम ने विलासपुर, दनकौर, ग्रेटर नोएडा में सुंदर सिंह की मिठाई निर्माणशाला से छेना और रसगुल्ले के एक-एक नमूने लिए। वहां करीब 100 किलो रसगुल्ले में मक्खी-मच्छर पाए गए। विभाग ने उन्हें खाने के लिए अनुपयुक्त मानकर नष्ट कराया। इसी टीम ने बिशनपुर, सेक्टर 58, नोएडा की सोनू मिठाई निर्माणशाला से बूंदी के लड्डू का एक नमूना लिया。 खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल की टीम ने सेक्टर 62, रसूलपुर नवादा, नोएडा में सम्यक मिठाई की निर्माणशाला से रसगुल्ले, बूंदी के लड्डू और बूंदी के एक-एक नमूने लिए। टीम ने करीब 450 किलो बूंदी सीज की और करीब 300 किलो रसगुल्ले व मिठाई नष्ट कराई। इनमें मक्खी-मच्छर पाए गए थे और इन्हें खाने के लिए अनुपयुक्त माना गया। निर्माण इकाई में बेहद गंदगी के बीच मिठाई बनाई जा रही थी। विभाग ने साफ-सफाई में सुधार होने तक लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई शुरू की है। तब तक इकाई का कारोबार बंद रखने का आदेश दिया गया है। विभाग ने मिठाई कारोबारियों से लाइसेंसधारी या पंजीकृत सप्लायर से सामान खरीदने और बिल लेने को कहा है। कारोबारियों से निर्माण तारीख और बैच नंबर देखकर ही खाद्य सामग्री खरीदने और बेचने की हिदायत दी गई है। विभाग ने कहा कि कार्रवाई देर रात तक जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर गैस विस्फोट से घर तहस-नहस, दीवारें गिरीं, मलबा चारों ओर

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी रोड पर PNG गैस पाइपलाइन में हुए भीषण विस्फोट की भयावहता अब धीरे धीरे सामने आ रही है। धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब ढाई किलोमीटर के दायरे में घरों, दुकानों और अपार्टमेंट तक की दीवारें हिलीं। कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा, तो कुछ घरों का हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। धमाके के वक्त अचानक धरती में इतना कंपन महसूस हुआ कि लोगों को लगा मानो भूकंप आ गया हो। गोबरसही चौक स्थित एक मॉल के शीशे भी तेज कंपन से हिलने लगे। घटनास्थल के आसपास क्षतिग्रस्त मकान देखकर माना जा सकता है कि धमाके की तीव्रता कितनी रही। गृहस्वामियों ने बताया कि गैस का रिसाव शुरू होते ही वे बाहर निकल गए थे और बाद में घर के भीतर के नजारे देखकर अंदाजा लगाया गया कि भूकंप की तरह सब कुछ तहस-नहस हो गया। अब सवाल उठता है कि एक गलती के कारण दर्जनों घर और दुकानों को नुकसान पहुंचा है और दीवालों की हालत ताश के पतों जैसी बिखर चुकी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top