मुखर्जी नगर छात्र बैठे धरने पर राजेन्द्र नगर हादसे में हुई छात्रो की मौत के बाद इंसाफ की मांग
Delhi, Delhi:मुखर्जी नगर में छात्रों ने राजेन्द्र नगर में हुए हादसे में छात्रों की मौत के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों पर हत्या का आरोप लगाया और इंसाफ की मांग की। धरने पर बैठे छात्रों ने कहा कि सरकार बड़े हादसों के बाद एक कमेटी बनाकर जांच करती है, लेकिन नतीजे में कुछ नहीं बदलता और मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। छात्रों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी अवैध कोचिंग सेंटरों और छात्रों के साथ हो रहे दुराचार पर कोई ठोस कदम नहीं उठाते।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
