110042
दिल्ली में प्रॉपर्टी विवाद के चलते नाबालिग को छत से फेंका
Delhi, Delhi:दिल्ली के रोहिणी स्थित अमन विहार थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई। प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई कहासुनी में एक नाबालिग लड़की को छत से फेंक दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाँच साल में बेटी से नहीं मिल पाया पिता; न्याय में देरी पर सवाल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल की सड़कों पर दौड़ती कार बनी 11 मुकदमों की कहानी छतरपुर के मुदित चौरसिया ने कार पर लिखवाए अपने वैवाहिक विवाद के अनुभव कार पर लिखे हैं न्याय में देरी, कथित भ्रष्टाचार और सिस्टम पर सवाल आरोप - थाने से कोर्ट तक अपमान और लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है गरीब आदमी तो अपनी लड़ाई बीच में ही छोड़ देता है सबसे दर्दनाक बात - 5 साल से अपनी बेटी से नहीं मिल पाए पिता बेटी से मिलने का मामला इंदौर फैमिली कोर्ट में चल रहा है जब केस शुरू हुआ तब बेटी 8 साल की थी, आज भी अधिकार नहीं मिला मांग - मुकदमों की समय-सीमा तय हो, गलत कार्रवाई पर भी हो एक्शन झूठा आरोप साबित हो तो कार्रवाई हो बच्चों के हित को मिले प्राथमिकता0
0
Report
कैथल में प्रदूषण ने AQI 235 पहुंचाया, धुंध से लोगों को परेशानी
Kaithal, Haryana:कैथल में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, AQI 235 पर पहुंचा; धुंध और स्मॉग से लोगों की बढ़ी परेशानी पूरे उत्तरी भारत में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कैथल में भी सर्दी का असर साफ दिखाई देने लगा है। यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि हवा की रफ्तार महज 2 किलोमीटर प्रति घंटा है। हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में जमा हो रहे हैं। इसके चलते कैथल का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़कर 235 तक पहुंच गया है。 ठंड और कम हवा की गति के चलते धुंध और प्रदूषण का मिश्रण यानी स्मॉग जमीन के नजदीक छाया हुआ है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है。 बढ़ती ठंड और प्रदूषण को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें, ठंडी हवा से बचें और पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी का सेवन करें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।0
0
Report
कांग्रेस में जिला प्रमुख चुनाव पर आंतरिक मतभेद उजागर: यशवीर सूरा का चयन विवाद
Jaipur, Rajasthan:Jaipur बिना विधायकों के समर्थन के ही बन गए जिला प्रमुख यशवीर सूरा ! कांग्रेस विधायक इंद्राज गुर्जर का वीडियो वायरल जयपुर जिला प्रमुख यशवीर शूरा के चुनाव को लेकर कांग्रेस में आंतरिक मतभेद आए सामने कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो में इंद्राज गुर्जर का दावा, यशवीर शूरा के पक्ष में एक भी विधायक नहीं था। बातचीत के दौरान रिकॉर्डिंग का अहसास होते ही वीडियो बंद करने की बात कहते नजर आए इंद्राज गुर्जर। वायरल वीडियो ने कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरणों और जिला प्रमुख चुनाव में विधायकों की भूमिका पर खड़े किए सवाल। अब इंद्राज गुर्जर के इस बयान को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी मतभेद चर्चाओं का दौर...0
0
Report
Advertisement
रुद्रपुर में पुलिस मुठभेड़: फरार आरोपी शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर गिरफ्तार
Dehradun, Uttarakhand:पुलिस मुठभेड़ एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख – रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में फरार अभियुक्त शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर गिरफ्तार। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी गोली, उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद। senior police ... इसी क्रम में आज दिनांक 28.11.2026 को कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 618/2026 में वांछित एवं फरार चल रहे अभियुक्त शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया जा रहा है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण – शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर पुत्र पप्पू, निवासी रेशमबाड़ी, कोतवाली रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 25 वर्ष। बरामदगी का विवरण – 1. एक अदद तमंचा, 315 बोर । 2. एक अदद खोखा कारतूस。 3. एक अदद जिंदा कारतूस。 प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। ऊधम सिंह नगर पुलिस।* लोकेशन रुद्रपुर बाइट मणिकांत मिश्रा SSP उधम सिंह नगर0
0
Report
दमोह में चलती कार में आग लगने से मची अफरातफरी, लोग बाल-बाल बचे
Damoh, Madhya Pradesh:भीड़भाड़ वाले इलाके में चलती कार में लगी आग मची अफरातफरी. एंकर दमोह में बीती रात एक कार में अचानक आग लग जाने की वजह से अफरातफरी का माहौल बना और लोग खासे दहशत में आ गए. दरअसल देर रात शहर के जबलपुर नाका इलाके में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही हो रही थी इसी मार्ग पर मेरिज गार्डन है और शादियों के चलते अच्छी खासी भीड़ इस रास्ते पर थी तभी अचानक चलती हुई एक कार से धुआं निकला , लोग डरे और जैसे ही कार का बोनेट खोला उसके अंदर से आग के गोले निकलने लगे और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. इस दौरान अफरातफरी मची लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से कार की आग पर काबू पा लिया गया।0
0
Report
चतरा के एकलव्य विद्यालय में 14 वर्षीय छात्र हत्या: चार नाबालिग गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (चारु) में सातवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र की हत्या के मामले में चतरा पुलिस ने एक बड़ा और सनसनीखेज खुलासा किया है। गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत चोरनीतरी गांव निवासी राजेश हेंब्रम के पुत्र रविकांत हेंब्रम की विद्यालय परिसर में हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग छात्रों को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। सदर एसडीपीओ सनी वर्धन ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मृतक छात्र रविकांत हेंब्रम अक्सर अपने साथियों के खिलाफ शिक्षकों से शिकायत (कंप्लेन) किया करता था। इसी बात से नाराज होकर उसके चार सहपाठी दोस्तों ने आपसी विवाद के दौरान योजनाबद्ध तरीके से गमछे से गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है। घटना के बाद मृतक के पिता के लिखित आवेदन पर राजपुर थाना में कांड संख्या 85/26 के तहत बीएनएस की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसने त्वरित अनुसंधान करते हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी को कुछ ही समय में सुलझा लिया। छापामारी दल में एसडीपीओ के साथ-साथ राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार, पु०अ०नि० संदीप प्रसाद वर्मा, स०अ०नि० विजय कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे。0
0
Report
Advertisement
रोडवेज बस से टक्कर में बुलेट सवार दरोगा की मौत, पूरे परिवार में कोहराम
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा की मौत, परिवार में मचा कोहराम ड्यूटी समाप्त कर डिबाई स्थित बच्चों के पास लौट रहे थे दरोगा राजवीर सिंह तीन दिन पूर्व ही हुआ था ट्रांसफर बुलन्दा शर: शिकारपुर मेरठ-बदायूं हाईवे पर मां भगवती इंटरनेशनल स्कूल के निकट शुक्रवार देर शाम रोडवेज की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा की मौत हो गई हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा की पहचान राजवीर सिंह पुत्र जगत सिंह करीब 57 वर्ष के रूप में हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार दरोगा राजवीर सिंह बुलन्दशहर कोतवाली नगर में तैनात थे शुक्रवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से डिबाई स्थित अपने बच्चों के पास लौट रहे थे इसी दौरान शिकारपुर क्षेत्र में मां भगवती इंटरनेशनल स्कूल के निकट उनकी बाइक रोडवेज बस से टकरा गई हादसे में उनकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व ही उनका डिबाई कोतवाली से बुलन्दशहर कोतवाली नगर में स्थानांतरन हुआ था घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, एसएसआई कस्बा इंचार्ज अमित कुमार, सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी पुलिस का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी साथ ही रोडवेज बस की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है ।0
0
Report
दिल्ली इंडिया गेट के आसपास AQI 161, हवा की गुणवत्ता पर बढ़ी चिंता
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: इंडिया गेट के आसपास वायु गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है, जहां एसीवाईआई 161 दर्ज किया गया है।0
0
Report
अंता मिनी सचिवालय बनकर रह गया सपना, 4 साल में अधूरा, सीएडी कॉलोनी वीरान
Baran, Rajasthan:अंता (बारां) राजनीति की भेंट चढ़ा अंता का मिनी सचिवालय: 4 साल से खटाई में निर्माण कार्य, ध्वस्त सीएडी कॉलोनी हुई वीरान एंकर-बारां जिले के अंता कस्बे में मिनी सचिवालय बनाने का सपना राजनीति की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के दौरान बजट में हुई घोषणा के 4 साल बीत जाने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो سका है। वहीं, इस प्रोजेक्ट के लिए ध्वस्त की गई सीएडी कॉलोनी आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। कांग्रेस शासन काल में कोटा-बारां मेन रोड पर स्थित सीएडी कॉलोनी की जमीन पर आधे हिस्से में मिनी सचिवालय और आधे हिस्से में उप जिला अस्पताल बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सीएडी कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया और कॉलोनी के मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। जो कॉलोनी कभी पेड़-पौधों और हरियाली के कारण कस्बे की रौनक हुआ करती थी, वह आज मलबे और वीरानी में तब्दील हो चुकी है। प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य पूरी तरह ठंडे बस्ते में चला गया। विधानसभा उपचुनाव के दौरान भी यह मुद्दा जोर-शोर से गूंजा था, लेकिन इसके बावजूद धरातल पर कोई पहल शुरू नहीं हुई। प्रशासनिक और राजनीतिक उदासीनता के चलते क्षेत्र की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। किसानों की बढ़ी परेशानी: मिनी सचिवालय निर्माण के लिए जमीन देते समय यह शर्त रखी गई थी कि नए भवन के एक हिस्से में सीएडी का कार्यालय संचालित होगा। लेकिन सचिवालय का निर्माण अटकने से अब सीएडी कार्यालय कस्बे से दूर दाईं मुख्य नहर के पास एनटीपीसी द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन में चल रहा है। कस्बे से दूर होने के कारण दूर-दराज से आने वाले किसानों को अपने कामकाज के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइट 1: एडवोकेट भगवान दाधीच बाइट 2: नगर पालिका पार्षद शेख आरिफ विजुअल: ध्वस्त पड़ी सीएडी कॉलोनी के हालात और खाली मैदान।0
0
Report
Advertisement
आपातकालीन तैयारियों की परख: एयर रेड और ब्लैक आउट मॉक ड्रिल सम्पन्न
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर: आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए जिला प्रशासन की बड़ी कवायद। अपर कलेक्टर सोहन कनास की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में 'एयर रेड' और 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल का आयोजन। सायरन बजते ही शहर के निर्धारित हिस्से में छाया अंधेरा, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 'हवाई हमला' यानी एयर रेड और 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर कार्यालय परिसर में यह अभ्यास किया गया। ठीक शाम 7 बजे जैसे ही खतरे का सायरन बजा, पूरे परिसर की विद्युत आपूर्ति बंद कर ब्लैक आउट की स्थिति निर्मित की गई। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य युद्ध या किसी भी आपदा जैसी आपात स्थिति में सुरक्षा, बचाव और राहत व्यवस्थाओं की मुस्तैदी को जांचना था।0
0
Report
शहर के बाजार में देर रात भीषण आग, कपड़ों की दुकान जलकर खाक
Narmadapuram, Madhya Pradesh:शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में देर रात कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से उठती ऊंची लपटों और धुएं के गुबार से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, बाजार स्थित प्रकाश रेडीमेड दुकान में देर रात अचानक आग भड़क उठी। दुकान में बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान रखा होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से आसपास की अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।0
0
Report
अशोकनगर में पुलिस ने मॉक ड्रिल से आपात स्थिति से निपटने की तैयारी दिखाई
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर- किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर.. - पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में किया गया विशेष 'मॉक ड्रिल' का आयोजन.. - जवानों ने आपात हालात में त्वरित कार्रवाई, भीड़ नियंत्रण और रेस्क्यू ऑपरेशन का किया अभ्यास.. एंकर -अशोकनगर में किसी भी आपातकालीन स्थिति और कानून-व्यवस्था की चुनौती से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में पुलिस तुलसी सरोवर ग्राउंड में एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान जवानों को भीड़ नियंत्रण, आपदा राहत और आकस्मिक परिस्थितियों में तुरंत मोर्चा संभालने का अभ्यास कराया गया। सायरन बजते ही पुलिस टीमों ने तय समय में मौके पर पहुँचकर अपनी कार्यक्षमता दिखाई। वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों की मुस्तैदी परखी और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए..!!0
0
Report
Advertisement
नौगांव रोड के डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में भीषण आग, पिकअप-स्कूटी जलकर राख, नुकसान 20-25 लाख
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर -छतरपुर के नौगांव रोड पर एक कार डेंटिंग-पेंटिंग गैराज में भीषण आग लग गई। आग में एक पिकअप और एक स्कूटी जलकर राख हो गई। आग से करीब 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के करीब एक घंटे बीत जाने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, गैराज में कारों की पेंटिंग और डेंटिंग का काम किया जाता था। आग लगने के बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और गैराज में रखे वाहनों व अन्य सामान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोग अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार घटना के करीब एक घंटे बीत जाने के बावजूद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची। ऐसे में स्थानीय लोगों ने खुद मोर्चा संभालते हुए टैंकर, पानी और बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग की चपेट में आने से एक पिकअप वाहन और एक स्कूटी जल गई है। वहीं, गैराज में लगी आग से 25 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। हालांकि, आग से हुए कुल नुकसान का वास्तविक आकलन अभी होना बाकी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।0
0
Report
चकेरी मुठभेड़: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 315 बोर का तमंचा बरामद
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर चकेरी में पुलिस और हत्यारोपी के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी राज के पैर में लगी गोली 12 नवंबर को एचएएल परिसर के पास मिला था ई-ऑटो चालक बृजनंदन यादव का शव परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाश करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी की हुई पहचान 27 नवंबर को पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोचा आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद मृतक का लूटा गया ई-ऑटो भी पुलिस ने किया बरामद आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने चकेरी थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
मुज़फ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, वायरल वीडियो में आरोप पति-सास-ससुर पर
Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर में 27 वर्षीय विवाहिता जेबा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, लेकिन विवाहिता जेबा खातून की मौत से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि मौत से पहले उसने रोते हुए एक वीडियो बनाया और कहा था कि उसे शौहर, सास और ससुर फांसी लगाकर मारना चाहते हैं, अगर मर गई तो वे जिम्मेदार होंगे। वीडियो व्हाट्सएप के जरिए मायके वालों को भेजा गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। वायरल वीडियो की भी जांच फोरेंसिक टीम को सौंपी गई है।0
0
Report
Advertisement
