110042
दिल्ली के भलस्वा डेरी में डिमोलिशन को लेकर स्थानीय लोग चिंतित
Delhi, Delhi:दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके में डिमोलिशन की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोग चिंतित हैं। डेरी चलाने वाले लोगों का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें खाली करने का आदेश दिया है और अगले 3 दिनों में डिमोलिशन की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे वे परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ महापंचायत आयोजित की जिसमें हजारों बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। प्रशासन ने अगले 3 दिनों में बिजली और पानी की सुविधाएं काटने की भी बात कही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा के फर्जी कॉल सेंटर: पति-पत्नी समेत 47 गिरफ्तार, ठगी नेटवर्क उजागर
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में ऑनलाइन प्रोडक्ट प्रमोशन के नाम पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 63 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी समेत 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य व्यापारियों को उनके प्रोडक्ट का ऑनलाइन प्रमोशन कराने और बड़े-बड़े बायर्स दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद प्रमोशन और खरीदार उपलब्ध कराने के नाम पर व्यापारियों से मोटी रकम वसूलकर उनके साथ ठगी की जाती थी। पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी कर भारी मात्रा में लैपटॉप, डेस्कटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि कॉल सेंटर में बड़ी संख्या में कर्मचारी इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम देने में जुटे थे। पुलिस ने मौके से पति-पत्नी समेत 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पकड़े गए 44 कर्मचारियों को पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ दिया। पुलिस अब गिरोह के सरगना, ठगी की रकम और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। सेक्टर-63 थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद ऑनलाइन प्रोडक्ट प्रमोशन के नाम पर व्यापारियों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटरों में हड़कंप मचा हुआ है। बाईट एडीसीपी सेन्ट्रल नोएड स्वतंत्र कुमार सिंह0
0
Report
पटना में टेंट व्यवसायी स्वर्गीय मनोज कुमार की मृत्यु पर न्याय की मांग तेज
Patna, Bihar:पटना सिटी के टेंट व्यवसायी स्वर्गीय मनोज कुमार (50 वर्ष) का शव पुनपुन नदी से बरामद होने की घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। आज उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की, उनकी पीड़ा सुनी और घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की। इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। हमने संबंधित प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष, गहन एवं शीघ्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।0
0
Report
नहरों में जलप्रवाह बढ़ाने की मांग पर किसानों ने आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
Kota, Rajasthan:नहरों में पानी बढ़ाने की मांग: किसानों ने संभागीय आयुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन भारतीय किसान संघ की चेतावनी — मांग पूरी नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे किसान कोटा। चम्बल की नहरों में जलप्रवाह बढ़ाकर खरीफ फसलों को बचाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने संभागीय आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष जगदीश कलमण्डा व जिला मंत्री रुपनारायण यादव के नेतृत्व में आक्रोशित किसानों ने जमकर नारेबाजी की और अतिरिक्त संभागीय आयुक्त से वार्ता की。 किसान नेताओं ने कहा कि नहरों में वर्तमान जलप्रवाढ़ बेहद कम है, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। यदि प्रशासन ने जल्द ही दांयी मुख्य नहर में पानी नहीं बढ़ाया, तो किसान सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में दाऊशंकर शर्मा, बृजराज नागर व देवीशंकर गोचर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
SGPC के साथ मिलीभगत के आरोप: गुरुद्वारा कमेटी मिरी पिरी कॉलेज-हस्पताल का प्रबंधन नहीं देगी
Panchkula, Haryana:हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कई सदस्यों ने पंचकूला में की मीटिंग कमेटी के सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल ने दी जानकारी मिरी पिरी कालेज और अस्पताल का प्रबंधन एसजीपीसी को देने की कोशिश करने का आरोप लगाया हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा पर एसजीपीसी और बादल परिवार के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया दादूवाल ने कहा कि आज की मीटिंग में कमेटी के सदस्यों ने मिरी पिरी कालेज और अस्पताल का प्रबंधन हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दिये जाने की मांग की बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि किसी भी कीमत पर मिरी पिरी कालेज अस्पताल का प्रबंधन एसजीपीसी को नहीं देने देंगे0
0
Report
ANTF का दूसरा ऑपरेशन: 50-50 हजार के दो इनामी तस्कर गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क पर हमला
Jaipur, Rajasthan:ANTF का लगातार दूसरा बड़ा ऑपरेशन: 50-50 हजार के दो इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार, दक्षिण से उत्तर तक ड्रग्स नेटवर्क पर करारा प्रहार राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए 50-50 हजार रुपये के दो इनामी फरार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही झालावाड़ से दौसा और फलोदी से हनुमानगढ़ तक फैले ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। आईजी ANTF विकास कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।ANTF ने पहले ऑपरेशन "ग्रीनचाफ" के तहत करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर हड़मानाराम उर्फ हनुमानराम विश्नोई निवासी चिड़ीमोटाई, थाना चाखू, जिला फलोदी को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2021 में एनडीपीएस एक्ट के तीन मामलों में वांछित था और उस पर हनुमानगढ़ तक अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने का आरोप है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अंडमान-निकोबार भाग गया था और वहीं छिपकर रह रहा था। दूसरी कार्रवाई "ऑपरेशन मदगुप्तार" के तहत ANTF ने एक साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी शोभाराम को गिरफ्तार किया।0
0
Report
कोटपूतली-बहोड़ में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म: अदालत ने आजीवन कारावास सुनाई
Jaipur, Rajasthan:Koṭputli Bahroḍ जिला एवं सेशन न्यायालय (DG Court) ने मासूमों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर एक नजीर पेश करते हुए ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने 6 साल की बालिका के साथ दुष्क्रम के मामले में त्वरित सुनवाई करते हुए दोषी को प्राकृतिक मृत्यु (आखिरी सांस) तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला न्याय व्यवस्था की मुस्तैदी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई का एक उदाहरण बनकर सामने आया है। शर्मनाक घटना करीब दो महीने पहले की है 15 मई को बहरोड़ थाना क्षेत्र में घटित हुई थी। बहरोड़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के मात्र तीन दिन बाद ही कोर्ट में चालान (आरोप पत्र) पेश कर दिया था। ऐतिहासिक फैसला विशिष्ट लोक अभियोजक (PP) धंशीराम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया की जिला एवं सेशन न्यायास्त रवि शर्मा ने मामले की गंभीरता और साक्ष्यों के आधार पर दोषी सुमित कुमार को सख्त से सख्त सजा से दंडित किया है। न्यायालय का संदेश कोर्ट के इस त्वरित और कड़े फैसले से समाज में अपराधियों के बीच एक कड़ा संदेश गया है मासूमों के साथ दरिंदगी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
खाटूधाम के बाबा श्याम दरबार में केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री प्रताप राव जाधव की दर्शन-पूजा
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूधाम में केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद सेवक परिवार की ओर से डॉ. भरत सिंह चौहान ने केन्द्रीय मंत्री का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मंत्री जाधव ने कहा कि बाबा श्याम के दरबार में आकर उन्हें हमेशा सुखद अनुभूति होती है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं बाबा श्याम पूर्ण करते हैं। पत्रकारों से बातचीत में महाराष्ट्र की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में उद्धव ठाकरे की शिवसेना छोड़कर आए छह सांसदों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे बालासाहेब ठाकरे के पदचिह्नों पर चल रहे हैं और भविष्य में भी सांसद एवं विधायक असली शिवसेना के साथ जुड़ते रहेंगे। इस दौरान तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार एवं पटवारी रोहिताश्व सेपट सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।0
0
Report
उत्तराखंड दौरे पर मंत्री का तीखा तंज: राहुल गांधी से कांग्रेस को नुकसान?
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग 16 जुलाई 26 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसते हुए उनके दौरों को लेकर टिप्पणी की है。 रुद्रप्रयाग पहुंचे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने राहुल गांधी के उत्तराखंड आगमन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "जहां-जहां पांव पड़े संतन के, तहां-तहां भई बंटाधार हो।" मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पहले पश्चिम बंगाल गए थे और वहां के परिणाम सबने देखे। इसके बाद बिहार का उदाहरण देते हुए भी उन्होंने कांग्रेस की स्थिति पर सवाल उठाए। मंत्री ने कहा कि अब राहुल गांधी उत्तराखंड आ रहे हैं और यहां क्या होगा, यह भी जनता देखेगी。 बाइट: भरत सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री0
0
Report
दिल्ली: 108 सरकारी स्कूल असुरक्षित, इनमें 7 गिराने की मंजूरी
एंकर CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली के झज्जर हालत में स्कूलों को में से नैब सराय स्थित स्कूल GGSSS ध्वस्त करने का आदेश दिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुराने और जर्जर स्कूल भवनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने 108 सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल भवनों को असुरक्षित पाया है. इनमें 54 भवन बेहद जर्जर हैं और उन्हें गिराने से पहले उनके ऑडिट कराने का फैसला किया गया है. 7 स्कूल भवन ऐसे हैं जिन्हें गिराने की मंजूरी मिल गई है और वे अगले कुछ महीनों में गिराए जा सकते हैं. रेखा सरकार सभी पुराने स्कूलों की सुरक्षा जांच (स्ट्रक्चरल ऑडिट) कराएगी, जर्जर इमारतों की जगह भूकंपरोधी आधुनिक G4 स्कूल भवन बनाए जाएंगे. साथ ही 27 खाली सरकारी भूखंडों पर नए स्कूल बनाने की भी योजना है. उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी. और उनमें से 7 स्कूल जो बिल्कुल झज्जर हालत में हैं, उनमें से एक स्कूल थाना नेब सराय के अंतर्गत स्थित है. तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरीके से स्कूल का बोर्ड लगा हुआ है और यही वह स्कूल है जिसे दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने 7 स्कूलों में से ध्वस्त करने के लिए बोला है. विजुअल्स ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट.0
0
Report
Advertisement
हिसार जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने स्वर्गीय नंदकिशोर गोयनका के निधन पर श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:स्वर्गीय श्री नंदकिशोर गोयनका जी के निधन पर श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदनमा महोदय, हिसार जर्नलिस्ट एसोसिएशन (रजि) की ओर से स्वर्गीय श्री नंदकिशोर गोयनका जी के निधन पर हम अपनी बहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। स्वर्जीत नंदकिशोर कोतवाल ओं का विवाद अनुसार कर्मलिता और उस मानवीय मूल्यों का अनुपम उदाहरु था। उन्होने व्यवहारतं जीवन सुयों में समाज में ओ सम्मान और विश्वास अर्जित किया, वह सदैव स्मरणमा उप्रेती जीतब आने वाली पीड़ितों के लिए भी एक आदर्श बना रहेगा। इस दुःखद पड़ों में हिसार जर्नलिस्ट एसोसिएशन (रजि) का समस्त पत्रकार परिवार आपके पूर्व समस्त मोगनका परिवार के साथ खड़ा है। हम ईघर से प्रार्थना करते हैं कि दिवमत पुप्यारमा को अपने श्रीधरणों में स्थान प्रदान करें तथा आपको एवं परिवार के सभी सदस्यों को इस अपूरणीत क्षति को सहन करने की शकि सैर्यपूर्व संबल प्रदान करें। सवर्गीय श्री नंदकिशोर बोगनका जी को हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि।0
0
Report
बिहार शराबबंदी के बावजूद बिजली विभाग में नशे में ड्यूटी, विधायक ने पुलिस को दी सूचना
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड में बिजली की आंख मिचौली से परेशान, स्थानीय एआईएमआईएम विधायक तौसीफ आलम अचानक बहादुरगंज के एलआरपी चौक स्थित बिजली पावर हाउस में देर रात पहुंचे। जहां रवि सिंह नामक ऑपरेटर ऑन डियूटी शराब के नशे में धुत थे। मामले की गंभीरता और Bihar में पूर्ण शराबबंदी कानून का उल्लंघन देखते हुए विधायक ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना बहादुरगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस की एक विशेष टीम दलबल के साथ पावर हाउस पहुंची। विधायक की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने डिजिटल ब्रेथ एनालाइजर मशीन से ऑपरेटर रवि सिंह की ऑन-द-स्पॉट जांच की। जांच रिपोर्ट में उसके अत्यधिक मात्रा में शराब पीने की पुष्टि हो गई। शराब पीने की पुष्टि होते ही पुलिस ने आरोपित ऑपरेटर रवि सिंह को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। विधायक ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार बिहार में शराबबंदी का ढिंढोरा पीट रही है दूसरी तरफ सरकारी कर्मी शराब के नशे में डियूटी कर रहे हैं। ऐसे में बिजली से संबंधित कोई अप्रिय घटना शहर में घटती है तो नशे में धुत बिजली कर्मी कैसे पावर सप्लाई को कटेगा। जो गंभीर सवाल खड़े करती है।0
0
Report
बोकारो में जगन्नाथ रथ यात्रा: सुरक्षा के बीच उमड़ी भीड़
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में जगन्नाथ रथ यात्रा, शामिल हुए हजारों लोग। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। बताते चले कि बोकारो में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार को पूरे धार्मिक उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली जाएगी। सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर से दोपहर 2 बजे भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य रथ पर सवार होकर सेक्टर-1 स्थित राम मंदिर (मौसीबाड़ी) के लिए प्रस्थान किए। रथ यात्रा के दौरान आगे-आगे उड़िया भाषी कीर्तन मंडली भक्ति गीतों और संकीर्तन की प्रस्तुति देगी। श्रद्धालु द्वारा जय जगन्नाथ के उद्घोष के बीच भगवान के रथ को खींचते हुए पूरे मार्ग में चलें। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई। इस दौरन शहर में ट्रैफिक रूट में बदलाव भी किया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जगह-जगह सादे लिबास मे पुलिस बल देखा गया। पुलिस बल रथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। मंदिर परिसर से लेकर पूरे यात्रा मार्ग पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात थे। रथ के आगे और पीछे सुरक्षा कर्मी मौजूद रहें, जबकि महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। प्रशासन की ओर से यातायात और विधि-व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई थी। रथ में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा मोजूद थे। बोकारो के सेक्टर 4 जगरनाथ मंदिर से सेक्टर-1 स्थित राम मंदिर (मौसीбаड़ी) में 23 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। इस दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा, आरती, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद का आयोजन होगा। 24 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे घुरती रथ यात्रा के साथ भगवान पुनः सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर लौटेंगे। बोकारो के विभिन्न जगहों से रथ यात्रा निकाली गई जहां सेक्टर 1 टाउन हॉल, चास सहित गोमिया, चन्दनक्यारी, बेरमो और फुसरो में भी बड़े धूम धाम से रथ यात्रा निकाली गई।0
0
Report
Advertisement
शुक्लागंज (उन्नाव): जयघोष के बीच निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का जन
Murtazanagar, Uttar Pradesh:शुक्लागंज (उन्नाव)। भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा गुरुवार को गोपीनाथपुरम स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के सुसज्जित रथ के साथ निकली, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक रथ की रस्सियां खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे मार्ग पर "जय जगन्नाथ" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। रथ यात्रा गोपीनाथपुरम स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर राजधानी मार्ग, अंबिकापुर, नेहरू नगर, आनंद नगर, ऋषि नगर होते हुए कोनी रोड पहुंची। यात्रा का समापन सब्जी मंडी परिसर में किया जाएगा। यात्रा में बड़ी संख्या में आकर्षक रथ शामिल रहे। देवी-देवताओं के भेष में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान की आरती उतारी तथा प्रसाद और शीतल पेय का वितरण किया। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक झांकियों ने पूरे नगर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। रथ यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। श्रद्धा, आस्था और उल्लास से परिपूर्ण इस भव्य रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे पूरा शुक्लागंज भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति में रंगा नजर आया।0
0
Report
मैनपुरी-डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी ने खुद मौके पर जाकर44साल बाद किसान को दिलाया पट्टे की जमीन पर कब्जा ।
Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी में जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक किसान को 44 साल बाद उसकी पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाया है। मामला ग्राम रावरी किरथुआ का है,यहां रनवीर सिंह को वर्ष 1982 में पट्टे पर भूमि आवंटित हुई थी,लेकिन उन्हें अब तक दखल नहीं मिल पाया था। समाधान दिवस में शिकायत मिलने के बाद डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी खुद मौके पर पहुंचे और राजस्व टीम के साथ आवंटित भूमि पर किसान रनवीर सिंह को दखल दिलाया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पट्टे की जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर न होने दिया जाए और पात्रों को समय पर दखल दिलाया जाए।0
0
Report
पिता के निधन पर शोक: संवेदना संदेश और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना
Noida, Uttar Pradesh: आपके पिता श्री नन्द किशोर गोयन्का जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ । समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित एवं हृदय मर्माहत है। पिताश्री के चले जाने पर जीवन में आई स्चितता को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। आपके परिवार पर आई इस दुःख की घड़ी में मैं गहरी संवेदना एवं शोक व्यक्त करता हूँ। द्वुःख, शोक एवं पीड़ा की स्थिति में दम भारतवासियों को अपने पूज्यशास्त्रों से साठस और बल मिलता है। "श्रीमद् भागवत" में भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं कि 'जिसने जन्म लिया है, उसकी मृत्यु निश्चित है और जिसकी मृत्यु हो गई है, उसका जन्म निधित है। इसलिये यह जन्म-मरण रूप भाव अपरिहार्य है, अर्थात् किसी प्रकार भी इसका प्रतिकार नहीं किया जा सकता है। में, दिवगत जीवात्मा को विनम्र श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की अदम्य शक्ति प्रदान करें।0
0
Report
Advertisement
