icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राशन डीलरों के लिए राहत: लाभांश 125 रुपये प्रति कुंतल

Jaunpur, Uttar Pradesh:राशन डीलरों को बड़ी राहत, कमीशन बढ़कर हुआ ₹125 प्रति कुंतल जौनपुर। प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े राशन विक्रेताओं को बड़ी राहत देते हुए उनके लाभांश में बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय के बाद कोटेदारों को अब प्रति कुंतल 125 रुपये लाभांश मिलेगा, जबकि पहले यह राशि 90 रुपये प्रति कुंतल थी। इस निर्णय को लेकर जौनपुर के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षणागृह सहित जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और राशन विक्रेताओं ने सरकार के फैसले का स्वागत किया। जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रियांशु’ ने कहा कि लाभांश बढ़ाए जाने से प्रदेशभर में 78 हजार से अधिक कोटेदार परिवारों को आर्थिक फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि जौनपुर जिले में भी 2 हजार से ज्यादा राशन विक्रेता परिवार इस फैसले से सीधे लाभान्वित होंगे। एमएलसी ने कहा कि राशन कोटेदार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके हित में लिया गया यह निर्णय उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है。 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के विभिन्न वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार फैसले ले रही है। जनसेवा से जुड़े रसोइयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, चौकीदारों और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का भी उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के कमजोर और अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। कोटेदारों के लाभांश में वृद्धि भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है。 बाईट बृजेश सिंह प्रिशु एमएलसी
0
0
Report

गंगा बाढ़ के बीच स्नान करते हुए तीन दोस्तों की डूबकर मौत

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गंगा में नहाने गए 3 दोस्तों पर टूटा कहर, 2 की दर्दनाक मौत, एक की बची जान मोहम्मदाबाद के गौसपुर गायत्री गंगा घाट पर बड़ा हादसा, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत गंगा में आई बाढ़ के बीच स्नान करने पहुंचे थे तीन दोस्त, तेज बहाव में हुआ हादसा पैर फिसलने से अरुण पाण्डेय और गुलशन कुशवाहा गहरे पानी में चले गए दोनों दोस्तों को डूबता देख शिवम कुशवाहा ने बचाने के लिए गंगा में लगाई छलांग तेज बहाव की चपेट में आया शिवम भी डूबने लगा, ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया ग्रामीणों ने अरुण और गुलशन को भी गंगा से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची मोहम्मदाबाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर गायत्री गंगा घाट पर सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। गंगा में आई बाढ़ के बीच स्नान करने पहुंचे तीन दोस्तों पर तेज बहाव और गहराई कहर बनकर टूट पड़ी। देखते ही देखते दो युवक गहरे पानी में समा गए, जबकि तीसरे युवक को स्थानीय लोगों ने जान पर खेलकर बचा लिया। जानकारी के मुताबिक सहनिन्दा सौ टोला निवासी अरुण पाण्डेय, गुलशन कुशवाहा और शिवम कुशवाहа तीनों दोस्त सुबह करीब 6 बजे गौसपुर गायत्री गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान तेज बहाव के बीच अरुण पाण्डेय और गुलशन कुशवाहा का पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में चले गए। दो दोस्तों को डूबता देख शिवम कुशवाहा ने उन्हें बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। लेकिन तेज बहाव की चपेट में आने से शिवम भी डूबने लगा। यह देख घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल गंगा में उतरकर शिवम को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अरुण और गुलशन को भी बचाने के लिए काफी मशक्कत की। दोनों युवकों को गंगा से बाहर निकालकर तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो दोस्तों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पर मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। गंगा का तेज बहाव और बाढ़ के बीच हुआ यह हादसा एक बार फिर लापरवाही के खतरनाक नतीजे की तस्वीर दिखाता है। एक दोस्त की जान तो बच गई, लेकिन दो दोस्तों की जिंदगी गंगा की लहरों में हमेशा के लिए समा गई。
0
0
Report
Advertisement

नाग पंचमी पर मुरादाबाद के 400 साल पुराने नाग देवता मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटी

Moradabad, Uttar Pradesh:नाग पंचमी के दिन मुरादाबाद मे 400 साल पुराने नाग देवता के मंदिर मे सुबह से लगा भक्तो का ताँता, नागफनी थाना क्षेत्र मे पड़ने वाले नाग देवता मंदिर जिसे नाग मठ के नाम से भी जाना जाता है मे सुबह से पहुंच रहे भक्त, बड़ी संख्या मे भक्तो द्वारा नाग देवता कोں चढ़ाया जा रहा दूध, जानकारों के मुताबिक करीब 400 सालो से अधिक पुराना है मंदिर, Zee मीडिया ने जब भक्तो से बात की तो कोई भक्त बोला 60 सालो से आ रहा तो कोई बोला 30 और 28 साल, मंदिर की मान्यता है की जो भी नाग देवता के मंदिर की मिट्टी लेजाकर अपने घर के चारो कोनो मे छिड़कते है उस घर मे कभी कोई सांप नहीं आता ना ही नाग देवता का प्रकोप होता। लोगो का कहना है की क्षेत्र का नाम नागफनी इसी नाग देवता मंदिर के नाम पर पड़ा।
0
0
Report
Advertisement

टीकाराम जूली के बयान पर सरकार घिरी, स्कूलों में वीडियो रोक वापस लें

Jaipur, Rajasthan:जयपुर - नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बयानसरकारी स्कूलों में वीडियो बनाने पर पाबंदी को लेकर बयान जूली ने कहा कि जेन अल्फा के पांच प्रदर्शन से ही सरकार घबरा गई स्कूलों की समस्याओं को लेकर बच्चे मुखर हो रहे हैं मीडिया और सोशल मीडिया पर क्लिप डाल रहे हैं, तो सरकार को दिक्कत हो रही है सरकार का मानसिक दिवालियापन सामने आ गया है पीएम नरेंद्र मोदी जो दिमागी नक्सली की बात कर रहे थे वह दिमागी नक्सली यह है, जो स्कूल के वीडियो बनाने से रोकना चाहता है। जूली ने कहा कि जंतर–मंतर के एक प्रदर्शन से उनकी हवा निकल गई टीकाराम जूली ने कहा - सरकार बच्चों के हितों से कुठाराघात कर रही है। जूली बोले - हम विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाएंगे जूली ने कहा संविधान के तहत जो अभिव्यक्ति की आजादी है उस पर रोक लगाने का प्रयास यह सरकार कर रही है सरकार तत्काल इस आदेश को वापस ले वरना कांग्रेस पार्टी विधानसभा के सत्र में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी राजस्थान में कांग्रेस की आंधी, कोई नहीं रोक पाएगा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का आगामी निकाय चुनावों को लेकर बड़ा दावा बोले- जिला परिषद, पंचायत समिति और नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस जीतकर आएगी सर्वसम्मति वाले उम्मीदवारों को पार्टी आगे करेगी, जीतने की क्षमता रखने वालों को मिलेगी प्राथमिकता एक परिवार के चार लोगों को टिकट देने के बयान पर रंधावा की सफाई बोले- जो नेता चार उम्मीदवारों को जिताने की जिम्मेदारी लेगा, पार्टी उस पर विचार करेगी 2027 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाने का लक्ष्य टिकट वितरण में PAC के साथ जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों से होगा मंथन सचिन पायलट, अशोक गहलोत समेत वरिष्ठ नेताओं से भी होगी सलाह MLA या संभावित उम्मीदवारों को टिकट का कोई संदेश या लिफाफा भेजने से किया इनकार भाजपा के कांग्रेस में गुटबाजी के आरोपों पर रंधावा का पलटवार बोले- “हम एकजुट हैं, राजस्थान में कांग्रेस की आंधी को कोई नहीं रोक पाएगा” राजस्थान में अमित शाह के आरोपों पर रंधावा का पलटवार- “गृह मंत्री कांग्रेस पर आरोप लगाने के बजाय गंभीर मुद्दों पर जवाब दें” पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन और गैंगस्टर नेटवर्क को लेकर केंद्र पर साधा निशाना सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् के अपमान के आरोप पर बोले- “कांग्रेस को भाजपा से देशभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं” रंधावा का अमित शाह पर तंज- “जो राजस्थान में पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन नहीं रोक सकते, वे कांग्रेस की आंधी को कैसे रोकेंगे?”
0
0
Report

कुल्लू में वंदे मातरम के अपमान पर भाजपा का प्रदर्शन; सोनिया गांधी के विरोध पर कांग्रेस से माफी की मांग

Kullu, Himachal Pradesh:कांग्रेस पार्टी द्वारा वंदे मातरम के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू ने सोमवार को प्रदर्शन किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के द्वारा वंदे मातरम गायन के दौरान उसे बीच में रोकने के लिए कहा गया और देश के राष्ट्रगान वंदे मातरम का विरोध किया गया ऐसे में भाजपा इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करती है और कांग्रेस से मांग करती है कि वह इसके लिए पूरे देश से माफी मांगे। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में भी भाजपा नेताओं के द्वारा वंदे मातरम के अपमान को लेकर एक रोष रैली निकाली गई और ढालपुर में धरना प्रदर्शन भी किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी देश विरोधी हरकतें कर चुकी है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जब एक कार्यक्रम में वंदे मातरम चल रहा था तो इस दौरान कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी के द्वारा उसे रोकने के लिए कहा गया और इसका वीडियो भी जगह-जगह पर वायरल हो रहा है। वंदे मातरम को लेकर भारत सरकार के द्वारा कानून भी पारित किया गया है और नियमों के अनुसार वंदे मातरम का गायन पूरा होना चाहिए। लेकिन सोनिया गांधी के द्वारा उसे बीच में ही रोकने की कोशिश की गई। जो देश का अपमान है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा इस मामले को लेकर कांग्रेस की कड़ी निंदा करती है और मांग रखनी है कि वह वंदे मातरम के अपमान को लेकर पूरे देश से माफी मांगे。 बाइट - गोविंद सिंह ठाकुर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता
0
0
Report
Advertisement

NSUI ने NTA दफ्तर के बाहर UGC-NET पेपर लीक के विरोध में किया प्रदर्शन

New Delhi, Delhi:यूजीसी-नेट (UGC-NET) परीक्षा के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के पेपर रद्द होने और प्रश्नपत्रों में गड़बड़ियों के विरोध में आज 17 अगस्त को NSUI छात्र संगठन NTA दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया. इसके दौरान छात्रों ने NTA दफ्तर को बैन करने की मांग की. लगातार हो रही परीक्षाओं में अनियमिताओं के खिलाफ NSUI का रोष प्रदर्शन NTA दफ्तर के बाहर देखा गया. प्रदर्शन में शामिल सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि प्रश्न पत्र लीक और गड़बड़ियों से एजेंसी की जिम्मेदारी पर सवाल उठते हैं और छात्र भविष्य के साथ खिलवाड़ रोकने के लिए एजेंसी बंद करने की मांग करते हैं. बिहार में छात्र पर लाठीचार्ज और पैलेट गन से हमले के मुद्दे भी उठे, जिससे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी चर्चा में रहा; फिर भी परीक्षा में अनियमितताओं का नज़ारा बना हुआ है. हम मांग करते हैं कि जो भी एजेंसी या परीक्षा ले रही है, उसकी जिम्मेदारी स्पष्ट की जाए.
0
0
Report
Advertisement

नैनीताल में भारी बारिश से सड़कें बाधित, प्रशासन अलर्ट मोड पर, भूस्खलन की आशंका

Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते जिले के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले में फिलहाल कुल 5 ग्रामीण सड़कें बाधित हैं, जिन्हें खोलने के लिए संबंधित विभागों की टीमें लगातार मौके पर काम कर रही हैं। प्रशासन की ओर से सड़क मार्गों को जल्द से जल्द सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। जिले में बिजली और पेयजल आपूर्ति फिलहाल सामान्य बनी हुई है। प्रशासन लगातार बारिश और उससे उत्पन्न स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में अगले 24 घंटे के दौरान भी भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है, नैनीताल के जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में रेस्पॉन्स टाइम कम से कम रखने और सड़क मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। प्रशासन का फोकस बारिश के दौरान संभावित भूस्खलन, सड़क अवरोध और अन्य आपदा की स्थिति से निपटने के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने पर है。
0
0
Report

कुरुक्षेत्र में सामूहिक हमला: 10 आरोपी गिरफ्तार, CCTV कैद

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में सामूहिक जानलेवा हमला करके चोट मारने व तोड़फोड़ करने के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना केयूके टीम ने सामूहिक जानलेवा हमला करके चोट मारने व तोड़फोड़ करने के आरोपी सुभाष, सतेन्द्र सिंह, सन्नी, बलविन्द्र सिंह, निर्मल सिंह, मनोज सिंह, जसमेर सिंह, छतरपाल सिंह, रामेश्वर उर्फ रामा व सतीश वासीयान रामगढ रोड जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को दिए अपने ब्यान में जय प्रकाश वासी रामगढ रोड जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह मौजूदा सरपंच प्रतिनिधी है। दिनांक 13 अगस्त सुबह निजी काम से सैक्टर13 पंचायत भवन आये थे। उसके गांव के पुराने सरपंच सुभाष, रामेश्वर, राजेन्द्र, रणबीर वासियान रामगड रोड भी पंचायत भवन में मौजूद थे। जो सुभाष उसके साथ आए प्रीतम को गाली-गलोच की व धमकी दी तथा अन्य लोगो ने उसके व प्रीतम के साथ झगडा किया। प्रीतम के को चेओतें मरी व जान से मारने कि नियत से उसके गले में रस्सी डाली। वह झगडे मे लगी चोटों का मेडिकल करवाकर अस्पताल के मेन गेट से अपनी कार निकाल रहा था तो सतिन्द्र ने अपनी कार की साईड से उनकी कार में टक्कर मारी। टक्कर लगने के कारण कार में बैठे सुलतान के सिर में गहरी चोटे आई और मुंह व नाक खून निकलने लगा। जब वो सब नीचे उतरे तो बलविन्द्र, सन्नी, राजेन्द्र, निर्मल, छत्तरपाल, सुभाष, सतीश, बलजिन्द्र, विक्रम, मनोज, जसमेर, राजकुमार, रामेश्वर, राजिन्द्र, रणबीर, नवदीप वासियान रामगढ रोड ने उनके ऊपर डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की तथा उनकी कारों को तोड़ दिया। उनको ईलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में 17 लोगो पर मामला दर्ज करके जांच पीएसआई प्रदीप कुमार को सौंपी गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 2 दिन का पुलिस रिमांड दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top