icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाई कोर्ट के फैसले के बाद अभिषेक बनर्जी के विदेश इलाज पर विपक्ष की प्रतिक्रिया

Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता: अभिषेक बनर्जी को आंखों के इलाज के लिए तुरंत विदेश जाने की इजाज़त न देने के कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले पर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता (LoP) रिताब्रत بندोपाध्याय कहते हैं, "यह एक स्वागत योग्य फैसला है... मेरा मानना है कि आंखों का इलाज तो बस एक बहाना है। हाई कोर्ट ने उन्हें SSKM अस्पताल जाकर बोर्ड के सामने पेश होने का आदेश दिया है। अगर बोर्ड को लगता है कि उन्हें विदेश जाने की ज़रूरत है, तो उन्हें इजाज़त मिल जाएगी... लेकिन वह सुप्रीम कोर्ट चले गए। हमारा मानना है कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने इजाज़त दे दी होती, तो वह भाग जाते, क्योंकि डिप्लोमैटिक पासपोर्ट में अतिरिक्त सुविधाएं होती हैं। अगर वह अपना डिप्लोमैटिक पासपोर्ट सरेंडर कर दें और किसी ऐसे देश में शरण ले लें जिसके साथ हमारी प्रत्यर्पण संधि (extradition treaty) नहीं है, तो वह आज़ाद हो जाएंगे... ममता बनर्जी दावा करती थीं कि SSKM से बेहतर कोई अस्पताल नहीं है, तो फिर क्या समस्या है? हमें लगता है, और जनता को भी लगता है कि वह डिप्लोमैटिक पासपोर्ट के ज़रिए भाग जाते।"
0
0
Report

दमोह के किसानों ने मूंग खरीद रोक के विरोध में सड़कों पर चक्का जाम

Damoh, Madhya Pradesh:अब हटّا ने सड़कों पर आए किसान.. दमोह जिले में किसानों की परेशानियाँ कम होने का नाम नहीं ले रही है; जिले भर में अलग-अलग जगहों पर किसान सड़क पर आने को मजबूर हो रहे हैं. सोमवार को दोपहर में जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी खाद वितरण केंद्र पर खाद न मिलने से किसानों ने चक्का जाम किया, दो घंटे तक हंगामा हुआ. दोपहर बाद जिले के तेंदूखेड़ा में किसानों ने खाद वितरण केंद्र पर बवाल किया, किसानों के आपस में धक्कामुक्की हुई. शाम होते होते जिले के हटّا में किसान सड़क पर आ गए. हटّا कृषि उपज मंडी गेट के बाहर किसानों ने जमकर बवाल काटा, रास्ता जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की गई. दरअसल हटّا के ये किसान मूंग खरीदी बंद होने से नाराज हो गए हैं. खरीदी केंद्र पर बारदाना नहीं होने की वजह से खरीदी बंद हैं, जिसके बाद किसान गुस्से में आ गए. किसानों के मुताबिक वो पिछले 9 दिनों से तो कोई एक हफ्ते से कृषि मंडी में डेरा डाले हुए हैं और घर तक नहीं गए लेकिन उनकी फसल नहीं बिकी है जिससे वो परेशान है. करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखने के बाद प्रशासन के आश्वासन के बाद अभी किसानों ने रास्ता खोल दिया है लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सुबह से खरीदी शुरू नहीं हुई तो किसान फिर सड़कों पर डेरा डालेंगे.
0
0
Report
Advertisement

अन्न सुरक्षा आयुक्त के दावे के बाद सावजी पर विवाद, सोशल मीडिया पर गलतफहमी

Nagpur, Maharashtra:नागपूरचं सावजी खाल्लं तर एक महिन्यात हॉस्पिटलमध्ये जावं लागेल अशी परिस्थिती आहे असं वक्तव्य अन्न प्रशासन आयुक्त तुकाराम मुंढे यांनी अमरावतीच्या कार्यक्रमात केलं होतं.. यावरून आता नवा वादाचा तडका बसण्याची शक्यता आहे.. सावजी बद्दल गैर समाज पसरवला जात असल्याच भावना आहे.... सावजी बनवण्याची खास पारंपारिक पद्धत आहे.. तशा पद्धतीने बनवून खाल्ल तर तुम्ही त्याच्या प्रेमात पडाल अशी प्रतिक्रिया प्रसिद्ध शेख विष्णू मनोहर यांनी दिलीय . मात्र आजकाल जास्त तेल आणि तिखट टाकलं म्हणजे सावजी होतं... अशा पद्धतीचं सोशल मीडियावर गैरसमज पसरवला जात असल्याचे प्रसिद्ध शेफ विष्णू मनोहर यांनी सांगितलं
0
0
Report

आदित्य ठाकरे-पप्पू यादव हमला; ब्रज भूषण सिंह बरी, राम मंदिर पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): ADITYA THACKERAY (SHIV SENA UBT) ON BRIJ BHUSHAN SINGH SEXUAL HARASSMENT CASE/ SIDDHIVINAYAK TEMPLE DONATION ALLEGATIONS/ SLIPPER THROWN AT PAPPU YADAV/ SRA PROJECTS IN WORLI CONSTITUENCY मुंबई, महाराष्ट्र | शिवसेना(UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हुए हमले की घटना पर कहा, "वे चंदा चोरी का मुद्दा उठा रहे थे। राम मंदिर के चढ़ावे में जो घोटाला हुआ है, या फिर वहां चंदे में जो चोरी हुई है, बहुत से अलग-अलग मंदिरों में भी जो भाजपा ने चोरी की है, वे(पप्पू यादव) उसके खिलाफ आवाज उठा रहे थे और इसलिए उनकी आवाज बंद करने का प्रयास किया गया..." नेता आदित्य ठाकरे ने बृज भूषण शरण सिंह को कोर्ट द्वारा बरी किए जाने पर कहा, "...वे लोग जो हमें पिछले 10 दिनों से संस्कृति और भाषा सिखा रहे हैं कि 'ये सभ्यता है' या 'वो सभ्यता है', पहले उनसे सवाल होना चाहिए कि ये कौन सी सभ्यता है?" बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर कहा, "मुझे लगता है कि बदलाव की हवा देश भर में घूमेगी। ये एक ऐसी सीट है जहां भाजपा हारती नहीं थी जिसे लेकर रविशंकर प्रसाद ने भी बया दिया था लेकिन अब असर दिखाई दे रहा है।"
0
0
Report
Advertisement

आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा से भाजपा का 2027 में मोदी-योगी सरकार पर दावा

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित आरवी नॉर्थलैंड कॉलेज, चिटहेरा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा' का आयोजन किया गया। इस सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल पर पंकज चौधरी का बुलडोजर से फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। दोपहर करीब 2:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे चौधरी ने लगभग ढाई घंटे तक कार्यकर्ताओं और जनसभा को संबोधित किया। सभा में सुबह 11 बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था, और आयोजकों ने 20 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी का दावा किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए उमड़े जनसैलाब के कारण आसपास की सड़कों पर जाम लग गया。 अपने संबोधन में पंकज चौधरी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए "अबकी बार फिर मोदी-योगी सरकार" का नारा बुलंद किया। उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने यह तय कर दिया है कि 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्ष द्वारा राम मंदिर के मुद्दे को उठाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "जो लोग चंदा चोरी में राम जन्म के अस्तित्व पर सवाल उठाते रहे, जिन्होंने सरयू नदी को राम भक्तों के खून से लाल कर दिया था, आज उनको राम जन्मभूमि के चंदे की चोरी की चिंता हो रही है। बाइट पンクज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा चौधरी ने आगे बताया कि जैसे ही यह मामला सामने आया था, सरकार ने सख्त कदम उठाए। एक एसआईटी (SIT) का गठन किया गया, दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें जेल भेजा गया। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान गुर्जर समाज ने पगड़ी पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, डॉ. महेश शर्मा, पश्चिम अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, तेजपाल नागर, दादरी विधायक जेवर विधायक धीरेंद्र ठाकुर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, बिजेंद्र प्रमुख दादरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report

विदिशा के बरईपुरा चौराहे पर पुतला दहन, झड़प के बाद आग बुझी

Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर: विदिशा के बरईपुरा चौराहे पर सोमवार शाम जिला महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और सांसद कंगना रनौत के विरोध में पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतला छीनने को लेकर छीना-झपटी भी हुई। बाद में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर पुतले में लगी आग बुझा दी। वीओ: जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका किरार के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और वाटर कैनन से पुतले की आग बुझा दी। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका किरार का कहना है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सांसद कंगना रनौत द्वारा की गई टिप्पणी आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और सांसद कंगना रनौत को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। बाइट: प्रियंका किरार, जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस। बाइट: प्रीति कुशवाहा, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता。
0
0
Report
Advertisement

7 साल की बच्ची से छेड़छाड़: पंचायत सचिव गिरफ्तार, लोगों ने पिटाई कर दी

Giridih, Jharkhand:बगोदर प्रखंड के हीेसला पंचायत के पंचायत सचिव पर एक 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी और फिर बगोदर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना रविवार की है. जानकारी के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय के नए भवन के पास खेल रही बच्ची को आरोपी पंचायत सचिव गलत नियत से भवन के पीछे ले गया. इसी दौरान बच्ची ने शोर मचाया. शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया. लोगों ने पहले उसकी पिटाई की, फिर बगोदर थाना पुलिस को सौंप दिया. इस मामले में बच्ची के पिता ने बगोदर थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने आरोपी पंचायत सचिव को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना की जानकारी बगोदर-सरिया अनुमंडल पदाधिकारी धनन्जय कुमार राम को मिली. उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि एक सरकारी कर्मी द्वारा बच्ची के साथ इस तरह की हरकत बेहद निंदनीय है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है. गिरिडीह, झारखण्ड
0
0
Report

खेती के अवशेषों से बैटरी बनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम

Jaipur, Rajasthan:महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के वैज्ञानिकों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए खेती के अवशेषों का उपयोग कर बैटरी निर्माण में काम आने वाली उन्नत और विशेष सामग्री विकसित की है। इस नवाचार को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और कृषि आयुक्त नरेश गोयल ने विश्वविद्यालय के नवीकरणीय ऊर्जा अभियांत्रिकी विभाग का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह शोध स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास को बल देगा और देश की आयातित संसाधनों पर निर्भरता कम करेगा। फसलों के अवशेष यानी पराली आदि जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की समस्या का यह तकनीक एक वैज्ञानिक और स्थायी समाधान होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने वैज्ञानिकों को बधाई दी और आश्वस्त किया कि इस प्रकार के राष्ट्रहित और समाज हित से जुड़े अनुसंधान कार्यों में वित्तीय संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि कृषि अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन के साथ-साथ यदि इस तकनीक का बड़े पैमाने पर व्यावसायिक उपयोग किया जाए, तो बैटरी निर्माण क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता काफी मजबूत होगी।
0
0
Report

गरडदा डैम के पास शव मिलने से नमाना में सनसनी, हत्या की आशंका

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले के नमाना थाना क्षेत्र के गरडदा डैम के पास सोमवार को करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की हत्या की बात सामने आ रही है जबकि एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना सामने आ रही है। मौके पर लाठी-डंडे, रजाई और गद्दे मिले हैं। मृतक सफेद शर्ट और गमछा पहने हुए था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मृतक मछली के ठेकेदार के पास काम करता था और परिजन पिछले दो दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलते ही नमाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक राजेश टेलर और नमाना थाना अधिकारी नवल शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है
0
0
Report
Advertisement

शेखपुरा में चहल्लुम शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया

Sheikhpura, Bihar:चेहल्लुम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारी पूरी कर लिया है। इसी कड़ी में नगर थाना से फ्लैग मार्च निकाला गया। एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार के अगुआई में निकाला गया फ्लैग मार्च में कई थानों की पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के साथ अरियरी और चेवाड़ा थाना क्षेत्र में किया गया। इस मौके पर एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि चहल्लुम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर लोगों से अपील किया जा रहा है। जबकि शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रखनें की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top