icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110036
Nasim AhmedNasim AhmedFollow19 Jul 2024, 06:21 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जळगांव में सोना-चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट; खरीददारों के लिए राहत

ARAarti RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:सोने-चांदी के दाम में फिर से गिरावट शुरू\nजळगांव\n\nसोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी\n\nएक हफ्ते पहले सोने-चांदी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन एक हफ्ते के अंदर ही एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट आई है। पिछले हफ्ते सोने का दाम डेढ़ लाख के पार, तो चांदी का दाम ढाई लाख के पार चला गया था। हालांकि, सिर्फ एक हफ्ते में ही सोने के दाम में करीब 10 हजार रुपये और चांदी के दाम में 12 हजार रुपये की गिरावट आई है।\n\nआज जळगांव की सुवर्णनगरी में फिलहाल (GST के साथ) सोने का दाम 1 लाख 45 हजार 200 रुपये और चांदी का दाम 2 लाख 47 हजार 200 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।\n\nवैश्विक बाजार की हलचल, डॉलर की बढ़ी हुई कीमत और भारत द्वारा सोने-चांदी पर आयात शुल्क कम करने की चर्चा के कारण कीमती धातुओं के दामों पर दबाव आया है, ऐसा सराफा व्यापारियों का अंदाजा है।\n\nहालांकि सोने-चांदी के दामों में गिरावट आने से ग्राहकों में और खासकर महिला वर्ग में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
0
0
Report

अमरोहा के गोशाला में गोवंश की बदहाली पर बजरंग दल का प्रदर्शन

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद की हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव चकूनी स्थित गोशाला में गोवंश की कथित बदहाली और मौत को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोशाला में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गोवंश के लिए पर्याप्त चारे और पानी तक की व्यवस्था नहीं है। समय पर चारा नहीं मिलने के कारण कई गोवंश कमजोर और बीमार हालत में हैं। गोशाला में साफ-सफाई, शेड, उपचार और बीमार पशुओं की देखभाल की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। प्रशासन के स्तर से तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर नाराज कार्यकर्ता मृत गोवंश को उठाकर हसनपुर तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। यहां मृत गोवंश रखकर प्रदर्शन किया गया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हंगामे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने गोशाला की व्यवस्थाओं की जांच कराने, पर्याप्त चारा-पानी उपलब्ध कराने और बीमार गोवंश का उपचार सुनिश्चित कराने की मांग की। उनका आरोप है कि योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को लेकर बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कई जगह व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं
0
0
Report

बस ने स्कूटी को टक्कर मारी: 15-20 फुट घिसटते छात्राएं घायल

Damoh, Madhya Pradesh:स्टेट हाइवे और एप्रोच रोड के अलावा शहरी क्षेत्रों में बेलगाम वाहनों का आतंक साफ दिखाई दे रहा है। जिले के हटा मुख्यालय में आज फिर एक बड़ा हादसा सामने आया है जब एक स्कूटी को यात्री बस ने टक्कर मारी और ये स्कूटी बस में फस गई और स्कूटी सहित इसमें सवार दो स्कूली छात्राएं करीब 15 से 20 फुट तक घिसटती रही और गनीमत रही कि बच्चियां बस के टायर के नीचे नहीं आ पाई। हादसा हटा के खचना नाका के पास हुआ जहां से जी एस कांवेंट स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राएं स्कूटी से गुजर रही थी कि अचानक तेज रफ्तार यात्री बस ने उन्हें कट मारा और अनियंत्रित हुई स्कूटी बस के टायर में फस गई और छात्राएं इसमें फसी ही घिसटती रही , गनीमत रही कि दोनों छात्राएं बाहर की तरफ फिक गई और स्कूटी काफी दूर तक फसी रही और बस ड्राइवर ने बस रोकी और भाग खड़ा हुआ। आसपास भीड़ जमा हो गई और घायल छात्राओं को हटा सिविल अस्पताल लाया गया जहां दोनों को एडमिट किया गया है। इस हादसे ने फिर एक बार इलाके में बेलगाम ट्रैफिक की गवाही दी है। हटा पुलिस ने बस को जब्त किया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

Gen-Z के लिए राजस्थान कांग्रेस की नई रणनीति: AI वर्कशॉप और युवा कमेटी

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने युवा मतदाताओं, खासकर Gen-Z वोटर्स के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी रणनीति के तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म विभाग ने ‘GenZ for Change’ कैंपेन का आगाज किया और प्रदेश स्तरीय प्रोफेशनल Gen-Z कमेटी के गठन की घोषणा की। राजस्थान कांग्रेस सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म विभाग के चेयरमैन सुमित भगासरा ने प्रेसवार्ता में अभियान और कमेटी की जानकारी दी। कांग्रेस का दावा है कि इस पहल के जरिए युवा मतदाताओं की समस्याओं, आकांक्षाओं और सुझावों को सीधे पार्टी संगठन तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी की रणनीति केवल चुनावी प्रचार तक सीमित नहीं रखने की है। युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए AI वर्कशॉप, इंटर्नशिप और नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से Gen-Z के साथ लगातार संवाद स्थापित करने पर जोर रहेगा। वहीं, कांग्रेस ने जयपुर नगर निगम चुनावों में भी युवाओं को प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया है। पार्टी की ओर से घोषित 150 उम्मीदवारों में करीब 30 टिकट Gen-Z आयु वर्ग के युवाओं को दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें 22 वर्ष की उम्र के युवाओं को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है और 50 से कम उम्र के 80 फीसदी उम्मीदवार और उम्मीदवारों की औसत आयु 37 साल रखी गई हैं。
0
0
Report

भाजपा में टिकट वितरण को लेकर जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी घिरी; महिला मोर्चा इस्तीफा

Sirohi, Rajasthan:सिरोही आबूरोड नगरपालिका चुनाव में टिकट वितरण पर भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी घिरी महिला मोर्चा जिला मंत्री स्वीटी शर्मा के इस्तीफे के बाद संगठन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी और बाहरी लोगों को टिकट देने के आरोपों ने बढ़ाई सियासी गर्मी वार्ड 20 के टिकट को लेकर नाराजगी खुलकर सामने आई अधिकृत सूची जारी होते ही भाजपा में पहला बड़ा विरोध अब सवाल—क्या जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी टिकट वितरण की नाराजगी संभाल पाएंगी? इस मामले में जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने साधी चुपी
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में चोरी की गुमटी पर पुलिस दबिश: एक गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - जरियागढ़ चौक की गुमटी में चोरी का प्रयास, एक गिरफ्तार; दो किशोर निरुद्ध। खूँटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जरियागढ़ चौक स्थित गुमटी में लगातार चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी पु०अ०नि० वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित छापामारी दल रात में गुमटी की निगरानी कर रहा था। इसी दौरान करीब रात 1:30 बजे तीनों गुमटी में दोबारा चोरी का प्रयास करते पकड़े गए। गिरफ्तार युवक की पहचान जरियागढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़टोली गांव निवासी 22 वर्षीय अमित आईन्द के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर उसके घर से चोरी में प्रयुक्त लोहे की दउली सहित विभिन्न खाद्य सामग्री और साबुन बरामद किए गए। वहीं, दोनों किशोरों की निशानदेही पर मुरुचकेल रेलवे लाइन के समीप झाड़ियों से चोरी किए गए लेज़, कुरकुरे, बिस्कुट, टॉफी समेत अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सामानों को विधिवत जब्त कर लिया है। छापामारी दल में थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार और पु०अ०नि० शंकर दयाल मेहता शामिल थे। एसडीपीओ तोरपा विजय कुमार सिंह ने बताया कि जरिया गढ़ में लगातार चोरी की घटना का मामला हो रहा था। वहीं फिर एक गुमटी में चोरी का मामला हुआ । जिसमें तीन लोग शामिल थे। उसमें एक अभियुक्त 22 वर्षीय अमित आईंद और उसके साथ दो नाबालिग लड़के थे। तीनों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उसमें अमित के घर से चैरी करने में प्रयुक्त औजार और अन्य दो लोगों की पहच न बतायी जिसके बाद उसको गिरफ्तार किया गया और नाबालिग दो लड़कों को पकड़ने के बाद सामानों के बारे में बताया जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाईट - विजय कुमार सिंह डीएसपी, तोरपा ।
0
0
Report

बोकारो में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों में पानी घुसने से हालात भयावह

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में वारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, घरों में घुसा पानी। बताते चले कि बोकारो में पिछले कई दिनों से रुक रुकर लगातार हो रही वारिश के चलते आमजनो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। चास सहित चीरा चास थाना क्षेत्र के कई घरों में पानी घुसने से मुश्किल हालत बन गए है। सड़क पर भी पानी घुटने भर बह रहा है ऐसे में लोगो को रोजमर्रा के जीवन पर भी असर पड़ा है। अगर यही हालत रहा तो बिजली और पीने के पानी के लिए भी लोगो के लिए संकट गहराएगा। आप तस्वीर में साफ देख सकते है कि किस तरह से आज की वारिश से चीरा चास के कुंज बिहार में सड़क में लबालब पानी भर गया। अगर यही हाल रहा जैसा कि मौसम विभाग का अनुमान है तो अगले कुछ दिनों में लगातार वारिश होती है तो जनजीवन पर खासा असर पड़ेगा।
0
0
Report

चतरा में भूख से महिला की दर्दनाक मौत, स्टेडियम के बाहर सनसनी

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, स्टेडियम के बाहर तड़प-तड़प कर महिला की मौत; भूख बनी वजह! चतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और समाज को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। हंटरगंज प्रखंड में कथित तौर पर भूख से तड़पकर एक अज्ञात मानसिक विक्षिप्त महिला की मौत हो गई। कॉलेज और स्टेडियम जैसी प्रमुख सार्वजनिक जगह पर हुई इस हृदयविदारक घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और हमारी सामाजिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पूरी घटना हंटरगंज के डुमरी इलाके की है। मंगलवार सुबह राम नारायण मेमोरियल कॉलेज के सामने शालिग्राम रामनारायणपुर स्टेडियम के मुख्य गेट के बाहर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। वह पिछले कई दिनों से भोजन की तलाश में सड़कों पर भटकती देखी जा रही थी। आशंका है कि भीषण भूख और खाना न मिलने के कारण ही उसने दम तोड़ दिया। हालांकि थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि हमने वहां पर काम करने वाले मजदूरों से उसको खाना खिलाने की व्यवस्था करवा दिया था। लेकिन वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। और उसका घर और पता कहा है ये भी किसी को पता नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और अब महिला की शिनाख्त के साथ-साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

फरार अपराधी विक्रम उर्फ टिल्ला यादव की मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

Bharatpur, Rajasthan:डीग जिले के बृजनगर कस्बे के नदबई रोड पर राठा भट्टा के पास मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सीकरी थाने की हवालात से फरार हार्डकोर अपराधी विक्रम उर्फ टिल्ला यादव को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम से उसकी मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घिरने के बाद एक पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया व अस्पताल में भर्ती कराया है। विक्रम उर्फ टिल्ला यादव 29 अगस्त को सीकरी थाने की हवालात से फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी सुल्तान सिंह के नेतृत्व में डीएसटी और सीकरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी दौरान उसके ब्रज नगर कस्बे के नदबई रोड स्थित राठा भट्टा के पास होने की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक टीम ने आरोपी को घेर लिया। खुद को चारों तरफ से घिरा देखकर आरोपी ने पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई में गोली चला दी, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में भारी पुलिस जाप्ता सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने आरोपी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 17 आपराधिक मामलों का रिकॉर्ड पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विक्रम उर्फ टिल्ला यादव के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हवालात से फरारी के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर फरारी और पुलिसकर्मी से हथियार छीनने सहित पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। बाईट--SP D hún गण गोपीनाथ कांबले।
0
0
Report

बिहार में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का काला दिन प्रदर्शन

Samastipur, Bihar:नई पेंशन नीति के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिन ,आज ही के दिन वर्ष 2005 में बिहार सरकार ने लागू की थी नई पेंशन नीति। समस्तीपुर में नई पेंशन नीति के विरोध में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सरकारी कर्मचारियों ने मंगलवार को काला दिन मनाया। इस दौरान कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग की। इसके बाद आयोजित सभा में नई पेंशन नीति के विरोध में कर्मचारियों ने अपनी बातें रखीं और पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली की मांग दोहराई। सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि आज के ही दिन वर्ष 2004 में केंद्र सरकार ने देशभर के सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू की थी। उन्होंने कहा कि यह दिन कर्मचारियों के लिए काला दिन के रूप में याद किया जाता है। नई पेंशन नीति लागू होने के बाद कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था के तहत मिलने वाली कई सुविधाओं से वंचित होना पड़ा। बिहार समेत देशभर के कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। केंद्र सरकार के निर्णय का अनुसरण करते हुए बिहार सरकार ने भी 1 सितंबर 2005 को पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नई पेंशन नीति लागू कर दी थी। इसलिए 1 सितंबर संगठन और कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक रूप से काला दिन है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की पुनर्बहाली की मांग को लेकर बिहार के कर्मचारी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के मामले में नुकसान उठाना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

बक्सवाहा सरकारी स्कूल में छात्र के साथ मारपीट: शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बक्सवाहा के सांदीपनि स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्र के साथ मारपीट के मामले मे शिक्षक नितिन कुमीँ को निलंबित कर दिया गया है, जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उस शिक्षक के संदर्भ में पहले हमने बक्सवाहा के जो विकास खंड शिक्षा अधिकारी हैं उनके माध्यम से जांच करवाई थी और जांच में बच्चे के साथ मारपीट किए जाने के तथ्य प्रमाणित पाए जाने पर उसको नियमानुसार उसके विरुद्ध कार्यवाही की गई है, अभी उसे निलंबित किया गया है. निलंबित करने के पश्चात उसकी विभागीय जाँच की कार्यवाही की जाएगी और दोषी पाए जाने पर आचरण नियम के अनुसार उसको दंड भी मिल सकता है. बताएं कि बक्सवाहा के एक शासकीय स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया था।जिस पर पीडित छात्र के परिजनो ने थाने मे भी शिकायत की थी औ फिर परिजनों की शिकायत पर बीईओ ने जांच की थी, जिसमें आरोप सही पाए गए. जिसके बाद DEO ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
0
0
Report

प्रतापगढ़: CMHO समेत 2 के खिलाफ निजी अस्पताल संचालन रिश्वत मामले में ACB दर्ज

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जीवराज मीणा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के संविदाकर्मी महेश पाटीदार के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि निजी चिकित्सालय के संचालक से अस्पताल संचालन, सोनोग्राफी सुविधा, MAA आयुष्मान योजना के MOU पर हस्ताक्षर और मासिक बंदी के एवज में कुल 2 लाख 75 हजार रुपए की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद ACB चौकी प्रतापगढ़ इकाई ने गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत की मांग किए जाने की पुष्टि हुई। हालांकि आगे की कार्रवाई से पहले ही आरोपी के सतर्क हो जाने के कारण रिश्वत की राशि की बरामदगी अथवा ट्रैप की कार्रवाई नहीं हो सकी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार ACB मुख्यालय के निर्देश पर प्रतापगढ़ इकाई ने यह कार्रवाई की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जीवराज मीणा और कार्यालय के संविदाकर्मी महेश पाटीदार द्वारा निजी चिकित्सालय प्रतापगढ़ एवं धरियावद के अस्पताल के संचालन, सोनोग्राफी सुविधा तथा MAA आयुष्मान योजना के MOU पर हस्ताक्षर करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि रिश्वत की मांग के साथ मासिक बंदी के रूप में भी राशि मांगी जा रही थी। ACB को इस संबंध में 3 जनवरी 2026 को शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में ACB प्रतापगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में रिश्वत की मांग का गोपनीय सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान जीवराज मीणा और महेश पाटीदार द्वारा परिवादी से अस्पताल संचालन, सोनोग्राफी, MAA आयुष्मान योजना के MOU पर हस्ताक्षर करने तथा मासिक बंदी के एवज में रिश्वत की मांग किए जाने की पुष्टि होना बताया गया। ACB के मुताबिक इसी दौरान आरोपी को पूर्व की घटनाओं को लेकर समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने की जानकारी मिल गई, जिसके चलते वह सतर्क हो गया। आरोपी के सतर्क हो जाने के कारण रिश्वत की राशि के लेन-देन की आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी और ट्रैप की कार्रवाई नहीं की जा सकी। ACB ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 में वर्ष 2018 में किए गए संशोधन के तहत धारा के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में की जा रही है। मामले में ACB की ओर से शिकायत, गोपनीय सत्यापन और दर्ज प्रकरण के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top