icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डोल मेले में झूलों की दरों के विवाद से संचालक झूले बंद कर दिए

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां डोल मेले में झूलों की दरों को लेकर गतिरोध, संचालकों ने बंद किए झूले बारां जलझूलनी एकादशी के अवसर पर आयोजित 18 दिवसीय ऐतिहासिक डोल मेला अब परवान पर है। पिछले तीन दिनों से मेले में भीड़ बढ़ने के साथ ही दुकानदारों की ग्राहकी भी बढ़ी है, लेकिन झूलों की अधिक दर वसूली को लेकर गतिरोध खड़ा हो गया। मेले में झूलों और डोलर की अधिक दर वसूलने की शिकायतें आमजन की ओर से नगरपरिषद को मिली थी। शिकायतों पर नगरपरिषद ने हस्तक्षेप करते हुए झूलों की दरों में कटौती कर दी। परिषद के इस निर्णय के विरोध में झूला संचालक फर्म ने झूलों का संचालन बंद कर दिया। झूला संचालक फर्म का कहना है कि उसने करीब 85 लाख रुपए में मेले के झूलों का ठेका लिया है। नगरपरिषद द्वारा दर कम करने से उसे नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही फर्म ने निविदा शर्तों के अलावा अन्य लोगों को निशुल्क सेवा देने से भी इंकार कर दिया है। नगर परिषद आयुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार 16 सितंबर से डोल मेले में झूला संचालन का कार्य स्वीकृत कर कार्यादेश दिया गया था। निविदा शर्तों के अनुसार झूलों के टिकट की दरें मेला प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से निर्धारित की जानी थी। दर निर्धारण समिति व उपापन समिति ने बच्चों के झूले की दर 30 रुपए, ब्रेक डांस व नाव की 40 रुपए तथा बड़े झूले की 60 रुपए प्रति टिकट तय की है। झूला संचालकों को इन्हीं निर्धारित दरों पर संचालन के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के बाद रात को झूलों का संचालन बंद कर दिया गया। इधर नगर परिषद ने झूला व डोलर संचालकों को निर्धारित दर पर ही शुल्क लेने के सख्त निर्देश दिए हैं। अधिक वसूली पाए जाने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने तथा निविदा शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इससे पहले नगर परिषद सभापति शीतल कमल राठौर की अध्यक्षता में मेला प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मेले में डोलर, चकरी, झूला, साइकिल स्टैंड व दुकानों में आमजन से तय दरें ही वसूलने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।
0
0
Report

NH-9 पर ईको कार ट्रैक्टर-ट्रॉल की टक्कर, चार घायल

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नैशनल हाईवे-9 पर देर रात तेज रफ्तार ईको कार खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा ढकिया चमन गाँव के पास सेफ्टी डिवाइडर लगाने के चल रहे काम के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की तरफ जा रही ईको कार अचानक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

ई-रिक्शा में डिलेवरी: महोबा में 102 एम्बुलैंस से जच्चा-बच्चा की जिंदगी बची

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में आज भी लोगों में जागरूकता का अभाव है जिसके चलते लोग सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाने से वंचित ही नहीं हो रहे हैं, बल्कि अपनी जान भी जोखिम में डालने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया जब एक गर्भवती महिला को डिलेवरी के लिए परिजन ई-रिक्शा से अस्पताल लेकर आ रहे थे तभी रास्ते में महिला की डिलेवरी हो गई। ई-रिक्शा में प्रसव होते देख स्थानीय लोगों ने 102 एम्बुलैंस को कॉल कर जच्चा और बच्चा को अस्पताल पहुँचाया जहाँ अस्पताल प्रशासन ने दोनों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती जच्चा और बच्चा की हालत स्थिर बताई जा रही है। मामला शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के पुराने रामलीला मैदान के पास का है। चरखारी विकासखंड के सूपा ग्राम के रहने वाले अनिल कुमार अहिरवार की 25 वर्षीय पत्नी मालती को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन गाँव से ई-रिक्शा से जिला मुख्यालय स्थित महिला जिला अस्पताल आ रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा पुराने रामलीला मैदान के पास पहुंचा तब गर्भवती मालती को प्रसव पीड़ा बढ़ी और उसने ई-रिक्शा में ही बच्चे को जन्म दे दिया। ई-रिक्शा में डिलेवरी होने पर स्थानीय लोगों ने 102 एम्बुलेंस को कॉल करके बुलाया और प्रसूता को महिला जिला अस्पताल पहुँचाया गया। एम्बुलैंस से अस्पताल पहुंचे जच्चा और बच्चा को अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टरों की देखरेख में इलाज शुरू कर दिया गया है। अस्पताल में भर्ती जच्चा और बच्चा की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अब सवाल उठता है कि आखिर जब महिलाओं के लिए सरकार ने निशुल्क 102 एम्बुलैंस की सुविधा उपलब्ध कराई है तो ग्रामीण इलाकों के लोग आज भी इससे जागरूक क्यों नहीं हैं और जागरूकता के अभाव शासन से मिलने वाली निशुल्क सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। मालती की यह दूसरी डिलेवरी है इससे पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया था अब एक बेटा होने पर परिजन खुश नजर आ रहे हैं।
0
0
Report

भोपाल में भाजपा प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी का प्रवास; कोर ग्रुप बैठक प्रमुख

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में आज से भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी का प्रवास संगठन और सत्ता के समन्वय पर होगी चर्चा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में होंगे शामिल ज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब आज सुबह लालघाटी स्थित गुफा मंदिर के बूढ़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे तथा विभिन्न नेताओं के निवास पर पहुंचकर भेंट करेंगे देब शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे शाम 5 बजे प्रदेश कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे वहीं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा सुबह 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ता के निवास पर भोजन करेंगेगी और शाम 5 बजे प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगी 1 अक्टूबर को दोनों नेता भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे
0
0
Report

पानी भरे गड्ढे में डूबी कार, एक मौत और दो घायल

Moradabad, Uttar Pradesh:पानी भरे गड्ढे में डूबी कार एक की मौत बिजनौर के नूरपुर-धामपुर मार्ग पर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने मौके पर मौजूद लोगों को हिलाकर रख दिया। धौलागढ़ के पास तेज रफ्तार में जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में पानी भरा था, जिसकी वजह से कार पानी में पलट गई और उसमें सवार तीन युवक अंदर फंस गए। क़ार मे सवार तीनों युवक नूरपुर से धामपुर की तरफ जा रहे थे। धौलागढ़ के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और देखते ही देखते कार सड़क से नीचे उतरकर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। कार के गड्ढे में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई。 मौके पर पहुंचे लोगों ने बिना देर किए कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी। पानी में डूबी कार से तीनों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को बाहर निकाल लिया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया。 तीनों की हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इसी दौरान शहीदनगर नूरपुर निवासी 20 वर्षीय रिहान पुत्र छुट्टन ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की खबर परिवार तक पहुंची तो घर में चीख-पुकार मच गई। रिहान की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है。 वहीं अथाई निवासी उसैद पुत्र सल्लू की हालत गंभीर बताई गई है। उसे इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। तीसरे घायल हुसैन को उसके परिजन इलाज के लिए दिल्ली लेकर गए हैं。 इस हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। कुछ ही देर पहले जिस सड़क पर तीन युवक अपने सफर पर निकले थे, वहीं पानी से भरे गड्ढे में हुए हादसे ने एक परिवार को जिंदगी भर का गम दे दिया।
0
0
Report
Advertisement

मथुरा जन्मभूमि पर धर्म संसद का ऐलान, अखिलेश यादव के पोस्टर से हलचल

Noida, Uttar Pradesh:मथुरा कृष्ण जन्मभूमि को लेकर सैकड़ो संतो की मौजूदगी में धर्म संसद का ऐलान 4 अक्टूबर को लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का धर्म संसद का ऐलान धर्म संसद से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर के पास लगाए गए पोस्टर पोस्टर पर लिखा गया अखिलेश यादव जी क्या आपका चुनावी रथ धर्म संसद में भी आएगा विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बादल यादव ने लगाए पोस्टर पोस्टर में सवाल पूछा गया अखिलेश यादव जी यदुवंशी जानना चाहते है कि आपका चुनावी रथ क्या कृष्ण जन्मभूमि धर्म संसद में भी आएगा? 1090 और तमाम चौराहों पर लगाये गए पोस्टर
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी में ABVP के विरोध के बीच मतगणना के दौरान हंगामा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मतपत्रों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मतपेटियों से ऐसे कई मतपत्र मिले हैं, जिन पर केवल अध्यक्ष पद के सामने ही मुहर लगी हुई है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की मिलीभगत से मतगणना में गड़बड़ी की गई है। इसी आरोप को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज के बाहर धरने पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
0
0
Report

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के पी.ए के कमरे में सामान से छेड़छाड़...

RRRajiv RamFollow35m ago
Mainpura, Bihar:देवघर सर्किट हाउस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के पी.ए के कमरे में सामान से छेड़छाड़ का आरोप, उठे सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल..... बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में देश-विदेश से हर दिन हजारों श्रद्धालु और वीआईपी मेहमान पहुंचते हैं। इनके ठहरने के लिए सर्किट हाउस को सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। लेकिन अब यहीं से सामने आए कथित सामान से छेड़छाड़ के मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि सर्किट हाउस के स्टाफ ने मेहमानों के सामान के साथ छेड़छाड़ की। दावा यह भी है कि कभी सामान गायब होने की शिकायत सामने आती है, तो कभी कमरे में आपत्तिजनक सामान रखकर मेहमान को फंसाने की आशंका जताई जा रही है। यह कोई मामूली घटना नहीं है। सवाल मेरे पांच रुपये का नहीं है। सवाल यह है कि सर्किट हाउस की सारी चाबियां स्टाफ के पास रहती हैं। अगर वही ऐसा करेगा तो बाहर से आने वाले लोगों में क्या संदेश जाएगा? यह देवघर और झारखंड दोनों की छवि खराब करने वाली बात है।
0
0
Report

ये बिहार है जहां महिलाओं के साथ घूमे तो फिर....

RRRajiv RamFollow37m ago
Mainpura, Bihar:शेरघाटी में पहाड़ी के पास कपल को घेरकर की बदसलूकी, गाली-गलौज, मारपीट और गाड़ी की चाबी छीनने का दावा; VIDEO वायरल, पुलिस अब जांच में जुटी। बिहार के गया जिले जिले के शेरघाटी में घूमने निकले युवक-युवती के साथ कुछ युवकों द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है। बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना सोमवार दोपहर दो बजे की बताई जा रही है। महुआडीह गांव के पहाड़ी के पास युवक-युवती को घेरकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इस घटना की चर्चा तेजी से हो रही है। अचरज की बात है कि जिन लड़कों ने मारपीट व लड़की के साथ अभद्रता की उन्होंने ही सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल कर दिया। आर्यन ग्रुप नाम से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपियों में महुआडीह निवासी बीरबल मांझी और आर्यन कुमार के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, शेरघाटी पुलिस ने अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार, गुरुआ का रहने वाला युवक अपनी एक दोस्त के साथ घूमने निकला था। दोनों शेरघाटी थाना क्षेत्र के महुआडीह स्थित पहाड़ी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने दोनों के साथ अभद्र व्यवहार किया। यही नही गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। गाड़ी की चाबी छीनी, टायर से हवा निकालने का भी आरोपघटना को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, युवकों ने कपल की गाड़ी की पहले चाबी छीन ली। गाड़ी के टायर से हवा निकालने की बात भी सामने आ रही है। यही नहीं गाड़ी का प्लक भी निकाले जाने की बात वीडियो में सुनाई दे रहा है। इसके बाद दोनों को काफी देर तक वहां रोके जाने का आरोप है।पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों की पहचान भी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। आर्यन नाम से सोशल मीडिया ग्रुप चलाने की चर्चा घटना में शामिल बताए जा रहे युवकों के सोशल मीडिया कनेक्शन की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक आर्यन नाम से इंस्टाग्राम आईडी और ग्रुप चलाते हैं। घटना के बाद पीड़ित युवक के थाने पहुंचकर शिकायत देने को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने युवक को थाने बुलाकर बयान दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस उसे बार बार बुला रही है लेकिन वह अब तक अपनी शिकायत लेकर थाने नहीं पहुंचा है। पुलिस बोली- वीडियो और घटना की जांच हो रही।मामले में शेरघाटी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि घटना की पड़ताल की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो और उससे जुड़ी जानकारी की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मराठा समाज ने मनोज जरांगे-पाटलाओं के समर्थन में आंदोलन तेज किया

Sangli, Maharashtra:आरोपींच्या पार्श्वभूमीवर मनोज जरांगे-पाटलांच्या समर्थनासाठी मराठा बांधवांचे आंदोलन..मनोज जरांगेंच्या पोस्टरला घालण्यात आला दुग्धाभिषेक.. मनोज जरांजेच्यावर सुरु आरोपांच्या पार्श्वभूमीवर,जरांगेंच्या समर्थनासाठी सांगलीतला मराठा समाज सरसावला आहे. पलूस तालुक्यातल्या आंधळी येथील मराठा समाज बांधवांकडून मनोज जरांगे-पाटलांच्या समर्थनार्थ आंदोलन करण्यात आले आहे. मनोज जरांगे पाटलांच्यावर सुरू असलेल्या आरोप आणि टीकेच्या विरोधात मराठा समाज बांधवांकडून निदर्शने करत आरोप करणाऱ्यांचा निषेध नोंदवण्यात आला आहे. त्याचबरोबर मनोज जरांगेंच्या पाटलांच्या पोस्टरला दुग्धाभिषेक घालून मराठा समाज मनोज-जरांगे पाटलांच्या पाठीशी ठाम असल्याची जाहीर करत सरकारच्या माध्यमातून मनोज जरांगे-पाटलांचे सहकारी उठावे भविष्यातील आंदोलन होऊ नये,जरी झाल्यास त्याची तीव्रता कमी राहावी,यासाठी राज्य सरकारकडून हा कुटील डाव सुरू असल्याचा आरोप मराठा बांधव प्रदीप माने यांनी केला आहे.
0
0
Report

गंगा कटाव से मालदा-शाहिबगंज क्षेत्र में रेल सेवा बाधित, ट्रेनों का विनियमन और परिवर्तन

Sahibganj, Jharkhand:पूर्व रेलवे मालदा मण्डल के महाराजपुर के झुंझरी पुल के पास पोल नंबर 219/32 के समीप गंगा का कटाव तेजी से बढ़ने के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे की टीम कटाव रोकने के लिए बोल्डर एवं गिट्टी का छिटाव कर रही है। रेलवे लाइन से गंगा की दूरी करीब 13 मीटर रह गई है। स्थिति को देखते हुए रेलवे कर्मी तेजी से कटावरोधी कार्य में जुटे हुए हैं। इसके साथ साथ पूर्व रेलवे ने सावधानी बर्तते हुए एक दर्जन ट्रैन को तत्काल रद्द कर दिया हैँ जबकि दर्जन भर ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर संचालन की जाएगी. यह जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के मुख्य सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी शिवराम मांझी ने वीडियो मैसेज जारी कर दिया. मालदा मंडल के सकरीगली – महाराजपुर के बीच गंगा नदी के तटबंध के कटाव के कारण ट्रेनों का विनियमन साहिबगंज–बड़हरवा रेलखंड में सकरीगली एवं महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध के कटाव के कारण डाउन लाइन पर यात्री एवं मालगाड़ियों का परिचालन स्थगित रहेगा। इसके मद्देनजर निम्नलिखित ट्रेनों का विनियमन किया गया है: *दिनांक 30.09.2026 से प्रारंभ होने वाली यात्रा वाली ट्रेनों का रद्दीकरण:* • 63401 साहिबगंज–मालदा टाउन मेमू • 63421 आजीमगंज–साहिबगंज मेमू • 63411 साहिबगंज–भागलपुर मेमू • 63063 बर्द्धमान–साहिबगंज मेमू • 53411 बरहरवा–साहिबगंज पैसेंजर • 13427 हावड़ा–साहिबगंज एक्सप्रेस • 63405 रामपुरहाट–साहिबगंज मेमू • 63402 मालदा टाउन–साहिबगंज मेमू • 63422 साहिबगंज–आजीमगंज मेमू • 63412 भागलपुर–साहिबगंज मेमू • 63064 साहिबगंज–बर्द्धमान मेमू • 53412 साहिबगंज–बरहरवा पैसेंजर *ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन:* • 13106 बलिया – सियालदह एक्सप्रेस (दिनांक 29.09.2026 को प्रारम्भ होने वाली यात्रा) एवं 13020 काठगोदाम – हावड़ा बाघ एक्सप्रेस (दिनांक 28.09.2026 को प्रारम्भ होने वाली यात्रा) का मार्ग परिवर्तन मुंगेर – भागलपुर – बांका – देवघर – जसीडीह बाईपास के रास्ते किया जाएगा। इन ट्रेनों का ठहराव भागलपुर एवं देवघर में रहेगा। • 13024 गया–हावड़ा एक्सप्रेस (दिनांक 30.09.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्रा) का मार्ग परिवर्तन किऊल – झाझा – आसनसोल के रास्ते किया जाएगा। *ट्रेनों का आंशिक समापन/आंशिक प्रारम्भ:* 53029 आजीमगंज–भागलपुर पैसेंजर (दिनांक 29.09.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्रा) का आंशिक समापन बड़हरवा में किया जाएगा। 53403 रामपुरहाट – गया पैसेंजर ((दिनांक 30.09.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्रा) एवं 13409 मालदा टाउन – किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस (दिनांक 30.09.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्रा) का आंशिक प्रारंभ साहिबगंज से किया जाएगा। बाइट :- शिवराम मांझी मुख्य सुचना जनसम्पर्क अधिकारी, पूर्व रेलवे कोलकाता. Pankaj Verma Sahibganj 7488347617
0
0
Report

महराजगंज के सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापेमारी, दवाओं के सैंपल कब्जे

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग- अलग थाना क्षेत्र के सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई में नशीली दवाओं के कथित भंडारण और बिक्री, संदिग्ध दवाओं के साथ-साथ बिलिंग से जुड़ी शिकायतों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक साथ कई जगहों पर मेडिकल स्टोर की जांच की। टीम ने मेडिकल स्टोर में मौजूद दवाओं के स्टॉक का मिलान खरीद-बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड से किया। जांच के दौरान अलग-अलग दवाओं के सैंपल लिए गए जबकि बिल, स्टॉक रजिस्टर और अन्य जरूरी दस्तावेज भी जांच के लिए कब्जे में लिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र के होलसेल और फुटकर मेडिकल की दुकानों पर आकस्मिक जांच की गई चेकिंग के दौरान उनके भंडारण लाइसेंस और कोल्ड चेन की व्यवस्था फार्मासिस्ट की व्यवस्था तथा खरीद और विक्री के रिकॉर्ड चेक किए गए। कुछ औषधि के सैंपल संदिग्ध पाए जाने के बाद चार सैंपल लिए गए हैं जिन्हें सील कर गवर्नमेंट लैबोरेरी के लिए भेजा गया है। बाइट- सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top