icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों पर साइबर ठगी: रात में गाड़ी बंद कर पैसे मांगना

Ujjain, Madhya Pradesh:रात में सुनसान जगहों पर फंसाते थे चालक, फिर ई-रिक्शा चालू करने के नाम पर 200 से 300 रुपये ऐंठते थे। पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया, क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की संयुक्त टीम जांच में जुटी। उज्जैन। शहर में ई-रिक्शा चालकों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले साइबर ठगों का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार कुछ असामाजिक तत्व देर रात सुनसान इलाकों में सक्रिय रहते थे। आरोप है कि वे किसी मोबाइल ऐप या तकनीकी तरीके से ई-रिक्शा के सिस्टम को प्रभावित कर वाहन बंद कर देते थे। इसके बाद खुद ही मददगार बनकर पहुंचते और ई-रिक्शा चालू करने के बदले 200 से 300 रुपये या उससे अधिक की रकम वसूल लेते थे。 इस मामले की शिकायत ई-रिक्शा चालकों और असंगठित ई-रिक्शा चालक-परिचालक संघ ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) आलोक शर्मा से की। शिकायत मिलने के बाद उज्जैन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि वाहन को मोबाइल ऐप से प्रभावित करने के दावे की तकनीकी जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त विशेष टीम बनाई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों का विश्लेषण कर रही है। जांच के दौरान थाना नीलगंगा पुलिस ने रीतेश भानूपा (18 वर्ष), निवासी ग्राम नवली, थाना भैरूगढ़ को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों से अपील की है कि अगर वाहन अचानक बंद हो जाए तो किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और पैसे न दें। केवल अधिकृत सर्विस सेंसर या कंपनी के तकनीशियन से ही संपर्क करें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति पैसा मांगता है तो उसकी फोटो, वीडियो या वाहन का नंबर सुरक्षित रखें और तुरंत डायल 100/112, साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। उज्जैन पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की भी अपील की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बस्तर के नए आईजी बद्रीनारायण मीणा का पदभार ग्रहण, सुंदरराज पी ने विदाई दी

Jagdalpur, Chhattisgarh:सीनियर आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज के आईजी का पदभार ग्रहण कर लिया है, उन्होंने सुंदरराज पी से कार्यभार संभाला, इस दौरान आईजी कार्यालय के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए आईजी का स्वागत करते हुए पूर्व आईजी को विदाई दी, बता दें कि बस्तर रेंज के पूर्व आईजी सुंदरराज पी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे, इस दौरान सुंदरराज पी ने वीडियो जारी कर उनके कार्यकाल के दौरान सहयोग करने वालों का धन्यवाद दिया उन्होंने कहा सबके सहयोग से ही निर्धारित समय में बस्तर से नक्सलवाद खत्म किया जा सका । बाइट सुदंरराज पी आईजी बस्तर
0
0
Report
Advertisement

शादी का वादा देकर दुष्कर्म: राहुल बघेल गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में जेल

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामला घुमका थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने राहुल बघेल नामक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि आरोपी लंबे समय तक शादी का भरोसा देकर उसका शोषण करता रहा। विरोध करने पर वह दबाव बनाता था और धमकियां भी देता था। जब पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, तब परिजन उसे लेकर घुमका थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी राहुल बघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

चाकू की नोंक पर लूट गैंग धरा, 3 गिरफ्तार; 25 हजार इनाम

Kota, Rajasthan:कोटा चाकू की नोंक पर लूट करने वाला गैंग धरा गया 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी निरुद्ध अनन्तपुरा में राहगीर से की थी डकैती SP तेजस्वनी गौतम ने 25000 के इनाम की घोषणा मोबाइल, 1000 नकद और शराब की बोतलें लूटी थीं कोटा शहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। SP तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में अनन्तपुरा थाना पुलिस ने चाकू की नोंक पर राहगीर से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों चन्द्रप्रकाश उर्फ रौनक संगर 19 साल, सागर मीणा 20 साल, विकास उर्फ विक्की बैरवा 23 साल को गिरफ्तार किया, साथ ही 3 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है। 16 जून को फरियादी नूतन महावर शराब की 6 बोतल लेकर जा रहा था, तभी आरोपियों ने चाकू-सरिया दिखाकर रोक लिया। मारपीट कर 6 बोतल शराब, 1000 रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया था। थानाधिकारी रमेश कविया के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने तकनीकी मदद से आरोपियों को पकड़ा। SP ने गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
0
0
Report

नीमकाथाना में लापता भावेश की तलाश के लिए ड्रोन-थर्मल उपकरणों की मांग

Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लापता 5 वर्षीय भावेश का अब तक नहीं लगा कोई सुराग, सेना व आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद लेने की मांग सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के निमोद गांव स्थित हिंगलाज माता मंदिर क्षेत्र से लापता हुए 5 वर्षीय मासूम भावेश का कई दिनों बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। राष्ट्रीय सचिव युवा लोकदल विनोद भूदोली ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम को ज्ञापन सौंपकर मासूम की तलाश में सेना और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की सहायता लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दुर्गम पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में खोज अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन, थर्मल कैमरे तथा अन्य उन्नत उपकरणों का उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाया जा सके।विनोद भूदोली ने सरकार और प्रशासन से इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि मासूम भावेश की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। इस दौरान उनके साथ कई कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन से खोज अभियान में तेजी लाने की मांग की.
0
0
Report

कोटा: पुलिस ने छात्र की जान बचाई, आत्महत्या के प्रयास को रोका

Kota, Rajasthan:कोटा पुलिस की तत्परता से बची छात्र की जान स्टूडेंट सेल अलर्ट पर आरकेपुरम थाना पुलिस एक्टिव चंबल नदी की ओर जा रहे स्टूडेंट को समय रहते रोका मोबाइल लोकेशन से ट्रेस कर पहुंची टीम काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा कोटा आरकेपुरम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छात्र की जान बचाई। सुबह 08:11 बजे स्टूडेंट सेल जयपुर से सुसाइड अलर्ट मिला कि एक मोबाइल नंबर का धारक आत्महत्या का प्रयास कर सकता है। सूचना पर थानाधिकारी बाबूलाल पारेता के निर्देशन में टीम तुरंत एक्टिव हुई। मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम भुवरेज-नयागांव स्थित चंबल नदी क्षेत्र पहुंची और युवक दिलकुश गिरी 20 साल, निवासी डांडा थाना मासलपुर को सुरक्षित दस्तयाब किया। पूछताछ में युवक ने सरकारी नौकरी न लगने से अवसाद में होने की बात कही। 2-3 दिन पहले इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट डाली थी। पुलिस ने काउंसलिंग कर युवक को पिता सतीश गोस्वामी के सुपुर्द किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top