दिल्ली में शनिवार सुबह झमाझम बारिश के बाद महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे जलभराव
New Delhi, Delhi:दिल्ली में शनिवार सुबह हुई झमाझम बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में फ्लाईओवर के नीचे भारी मात्रा में पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो जाने से यातायात प्रभावित हुआ है और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
