icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारां निकाय चुनाव के लिए परिवहन विभाग ने 49 वाहन अधिग्रहण किये, तैयारी तेज

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां में परिवहन विभाग जुटा निकाय चुनाव की तैयारियों में बारां, जिले में 11 सितंबर को होने वाले निकाय चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने चुनाव कार्य के लिए वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है。 प्राप्त जानकारी के अनुसार मांगरोल, अटरू और छबड़ा नगर पालिका चुनावों के लिए परिवहन विभाग द्वारा कुल 49 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इनमें छोटी-बड़ी गाड़ियां, बसें और अन्य आवश्यक वाहन शामिल हैं, जिन्हें चुनाव सामग्री, पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा बलों को लाने-ले जाने के लिए लगाया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा स्वयं चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। डीटीओ कार्यालय द्वारा वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि पर वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिग्रहित वाहनों की फिटनेस और दस्तावेजों की जांच कर उन्हें चुनाव ड्यूटी के लिए तैयार किया जा रहा है。 डीटीओ डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए परिवहन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। वाहनों के अधिग्रहण के साथ ही चालकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है
0
0
Report

संभल में बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में डीएम ने राहत कार्यों की समीक्षा की

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । गुन्नौर तहसील के जुनावई विकास खंड के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी . फसलें बाढ़ के पानी में डूबी . गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न . आवागमन प्रभावित . बाढ़ के पानी से बझागी और तोतापुर गांव सर्वाधिक प्रभावित . डीएम अंकित खंडेलवाल प्रशासन की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे . डीएम अंकित खंडेलवाल ने प्रशासन की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया . राहत व्यवस्थाएँ चाक चौबंद रखे जाने के लिए प्रशासन की टीम के साथ देर रात तक खुद रहे मौजूद । डीएम अंकित खड़ेलवाल बाढ़ प्रभावित बझागी और तोतापुर गांव समेत कई गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों को राहत मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया . डीएम अंकित खंडेलवाल ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों निर्देशित किया । डीएम ने स्वास्थ्य, पेयजल, पशुओं के चारे, बिजली व्यवस्था और संपर्क मार्गों को दुरुस्त रखने के साथ ही बाढ़ से नष्ट फसलो के मुआवजे के लिए सर्वे के निर्देश दिए हैं । गुन्नौर तहसील क्षेत्र के 3 जुनावई विकास खंड का मामला । बाइट .. अंकित खड़ेलवाल डीएम संभल
0
0
Report

मैनपुरी-करहल सिरसागंज रोड पर गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे,योगी के आदेश फेल ?

Ajay KumarAjay KumarFollow11m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:जनपद-मैनपुरी करहल-सिरसागंज रोड असरोही पर गड्ढों का कहर,योगी सरकार के गड्ढा मुक्त अभियान की खुल रही पोल,सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क पता नहीं,जलभराव से हादसे का खतरा,कागजों में सड़क जमीं पर तालाब जैसा नजारा,वाहन चालकों में खतरा । योगी सरकार जहां प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा कर रही है,वहीं मैनपुरी के करहल-सिरसागंज रोड असरोही पर हकीकत कुछ और ही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि सड़क चाहे गांव की हो या शहर की, साफ-सुथरी और गड्ढा मुक्त हो। लेकिन करहल से सिरसागंज रोड असरोही में गहरे गड्ढे होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है,हालात ऐसे हैं कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क,पता ही नहीं चलता। यह प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार पर कटाक्ष है। कागजों पर तो सड़क बनाई जाती है लेकिन जमीन पर सिर्फ गड्ढे और तालाब जैसा नजारा दिखता है। पानी भरने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं होता,जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है।
0
0
Report
Advertisement

पंजाब से आया प्रतिनिधिमंडल और 500 से अधिक सदस्य बने पार्टी के सदस्य

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला पंजाब से आया प्रतिनिधिमंडल 500 से ज़्यादा लोगों ने एक साथ ली पार्टी की सदस्यता फतेहगढ़ साहिब और बस्सी पठाना से चालीस के करीब सरपंचों ने ली पार्टी के सदस्य फरीदकोट इलाके से करीब 10 किसान नेताओं ने पार्टी की सदस्य दिलाई मनजीत सिंह जिला परिषद अटारी के चेयरमैन की अध्यक्षता में 150 से ज़्यादा लोगों ने पार्टी के सदस्य ली मुख्यमंत्री ने सभी को पटका पहनना कर पार्टी में कराया जॉइन पंजाब की सरकार ने नहीं निभाया अपना एक भी वादा- मुख्यमंत्री पंजाब में नशा बढ़ा और उद्योग पलायन करने लगे- मुख्यमंत्री पंजाब को एक बार फिर से विकास की राह पर आगे लेकर जाना है- मुख्यमंत्री
0
0
Report

बगहा अस्पताल में ड्यूटी चूक: प्रशासन ने वेतन काटने की चेतावनी दी

Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहाँ अनुमंडल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। लिहाजा नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित रेफरल अनुमंडल अस्पताल में एसडीएम चांदनी कुमारी ने औचक निरीक्षण किया। एसडीएम की जांच के दौरान अस्पताल में ड्यूटी से डॉक्टर और एएनएम नदारद मिले हैं। गैरहाजिर मिले चिकित्सक डॉ. बालेश्वर शर्मा और अनुपस्थित कई एएनएम को लेकर अस्पताल के डीएस अशोक तिवारी से जवाब तलब किया गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शो-कॉज नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन काटने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। दरअसल अनुमंडल अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के ड्यूटी से गायब रहने की शिकायतें मिल रही लिहाजा इन्हीं शिकायतों के बाद एसडीएम चांदनी कुमारी ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिए और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की जिसमें चौकाने वाला खुलासा हुआ है। अचानक हुई इस कार्रवाई से अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं। अब देखना होगा कि गैरहाजिर मिले डॉक्टर और एएनएम के जवाब पर विभाग क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report

मुंगेर: अवैध शराब छापमारी पर पथराव, तीन गिरफ्तार, पांच घायल

Munger, Bihar:मुंगेर : अवैध शराब के कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने पहुँची जिला उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारियों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले में तीन पुलिस पदाधिकारी और दो होमगार्ड जवान को हल्की चोटें आईं। पथराव में उत्पाद विभाग के वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो आरोपित मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा इलाके की है। बताया जा रहा है कि जिला उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि लाल दरवाजा निवासी विनोद यादव ने श्रीकृष्ण सेतु के पुल संख्या 34 और 35 के समीप स्थित अपने बासा के आसपास अवैध शराब छिपाकर रखी है। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के निरीक्षक मध्ध निषेध धर्मवीर कुमार, अवर निरीक्षक पिंटू साह, जमादार रमाकांत राम, ब्रजमोहन भगत और पुलिस जवानों की टीम छापेमारी के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने विनोद यादव से पूछताछ करने के बाद खेत में बनी झोपड़ी के आसपास जांच शुरू की। इसी दौरान आरोप है कि विनोद यादव के पुत्र विकास यादव उर्फ विपिन कुमार ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और विकास यादव, धर्मवीर यादव, रौशन कुमार तथा राजेश कुमार ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस पदाधिकारियों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सभी मौके से भाग निकले। पथराव में उत्पाद विभाग के वाहन का एक शीशा टूट गया। वहीं, अवर निरीक्षक पिंटू साह, जमादार रमाकांत राम, ब्रजमोहन भगत तथा होमगार्ड जवान विकास कुमार और निषाद कुमार को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों का सदर अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने लाल दरवाजा टीओपी पुलिस के सहयोग से इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने विनोद यादव और उसके दो पुत्र विकास यादव तथा धर्मवीर यादव को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया गया। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध विकेश कुमार ने बताया कि लाल दरवाजा निवासी विनोद यादव और उसके पुत्रों द्वारा दोबारा अवैध शराब का कारोबार शुरू किए जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। छापेमारी के दौरान आरोपितों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें तीन पुलिस पदाधिकारी और दो होमगार्ड जवान को चोटें आईं। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में कोतवाली थाना में पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें विनोद यादव, उसके पुत्र विकास यादव, धर्मवीर यादव, रौशन कुमार और राजेश कुमार शामिल हैं। विनोद यादव सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रौशन कुमार और राजेश कुमार फरार हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ उत्पाद थाना और कोतवाली थाना में अवैध शराब की खरीद-बिक्री से संबंधित कई मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपित पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े आरोपितों ने पुलिस टीम को भयभीत कर कार्रवाई रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। फरार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

राजस्थान हाईकोर्ट ने उपभोक्ता आयोगों में नियुक्तियों पर ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य उपभोक्ता आयोग और जिला उपभोक्ता आयोगों में अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति तथा पूर्व में पारित आदेशों की पालना नहीं होने पर राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जताई है। न्यायाधीश उमा शंकर व्यास और न्यायाधीश चंद्र शेखर शर्मा की खंडपीठ ने सरकार को 17 सितंबर तक आदेशों की पालना की प्रगति और वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। आदेशों की पालना नहीं होने पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात विभाग तथा कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिवों को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होना होगा। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद पुरोहित, अधिवक्ता अनिल भंडारी, सुशील सोलंकी और दिनेश चौधरी ने कहा कि खंडपीठ ने 18 मार्च को आदेश देकर नई भर्ती होने तक कार्यरत अध्यक्ष एवं सदस्यों को रिलीव नहीं करने और यथावत कार्य करने देने के निर्देश दिए थे। साथ ही रिलीव किए जा चुके अध्यक्ष एवं सदस्यों को निर्धारित आयु तक नियमानुसार पुनः सेवा में लेने को कहा था। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से केवल उन्हीं अध्यक्ष एवं सदस्य को सेवा विस्तार दिया जा रहा है, जिन्होंने एकल पीठ के समक्ष रिट याचिका दायर की है। इसे खंडपीठ के आदेश की अवहेलना बताया गया। सुनवाई में राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति का मुद्दा भी उठा। बताया गया कि जोधपुर में कार्यरत सदस्य की 31 जुलाई को मृत्यु के बाद हाईकोर्ट ने 5 अगस्त को शीघ्र नियुक्ति के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं हुई। इससे अधिकरण में न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार ने बताया कि आदेशों की पालना के लिए उच्च स्तर पर कार्रवाई चल रही है और कुछ और समय दिया जाए। खंडपीठ ने कहा कि 27 जनवरी, 24 फरवरी, 18 मार्च और 5 अगस्त के आदेशों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कोर्ट ने 17 सितंबर तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

रामदेवरा मेले में चिकित्सा व सुरक्षा सुविधाओं के लिए हाईकोर्ट ने सख्त आदेश दिए

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाई कोर्ट ने पश्चिमी राजस्थान के प्रसिद्ध रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के मामले में प्रशासन को सख्त निर्देश दिए। न्यायाधीश मुन्नूरी लक्ष्मण और न्यायाधीश चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर अंतिम निर्णय सुनाते ہوئے प्रशासन को तत्काल प्रभाव से व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अशोक छंगाणी ने न्यायालय को बताया कि रामदेवरा मेले में प्रतिदिन करीब तीन लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से उनके लिए पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। चिकित्सा सेवाओं की कमी के साथ ही मेले में दुर्घटनाओं, लूटपाट तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं सामने आ रही हैं। याचिका में बताया गया कि श्रद्धालुओं के लिए दैनिक जरूरतों से जुड़ा आधारभूत ढांचा कमजोर है। अस्थायी टेंट के साथ पर्याप्त वॉशरूम तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। धर्मशालाओं और होटलों में अग्निशमन उपकरणों की कमी है तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर एंबुलेंस की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि कुछ व्यक्ति और दुकानदार श्रद्धालुओं से दर्शन कराने के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। रामदेवरा में कई स्थानों पर पार्किंग के नाम पर भी मनमानी राशि वसूले जाने का मामला न्यायालय के समक्ष रखा गया। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने संभागीय आयुक्त जोधपुर की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति में जैसलमेर जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा निजी ट्रस्ट के अध्यक्ष को शामिल किया गया है। न्यायालय ने समिति को स्वच्छता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं, कानून-व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह व्यवस्था एक माह अथवा श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने तक लागू रहेगी। राज्य सरकार को समिति को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। समिति को तत्काल बैठक बुलाकर निर्णय लेने तथा एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। आदेश की प्रति संभागीय आयुक्त जोधपुर को भी भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

चौधरी सोनू सिकरवार बने भाकियू (अनाज) के प्रदेश सचिव व आगरा मंडल प्रभारी

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow16m ago
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। भारतीय किसान यूनियन (अनाज) ने संगठन का विस्तार करते हुए मथुरा जनपद के नगला गिरधर, थाना बलदेव निवासी चौधरी सोनू सिकरवार को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव एवं आगरा मंडल प्रभारी मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने आधिकारिक मनोनयन पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। मनोनयन पत्र सौंपते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने विश्वास जताया कि चौधरी सोनू सिकरवार किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके हक और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे। साथ ही संगठन की नीतियों और विचारधारा को किसानों तक पहुंचाकर भारतीय किसान यूनियन (अनाज) को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समर्थकों में खुशी का माहौल चौधरी सोनू सिकरवार के प्रदेश सचिव एवं आगरा मंडल प्रभारी बनाए जाने की खबर से क्षेत्र के किसानों, समर्थकों और संगठन के पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। अपनी नियुक्ति पर चौधरी सोनू सिकरवार ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आगरा मंडल के किसानों से लगातार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों और शासन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही किसानों के हितों के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी।
0
0
Report

कानपुर में Hanuman Ansh के निर्देशक का संवाद, 143 करोड़ के बाद सीक्वल चर्चा

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग फिल्म हनुमान अंश के निदेशक पहुंचे कानपुर सी.एस.जे.एम. यूनिवर्सिटी में हनुमान अंश की टीम ने शिरकत की फिल्म के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया सूरत से कानपुर तक की सड़क यात्रा के जरिए टीम ने फिल्म का प्रचार किया शुरुआती संघर्ष के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 143 करोड़ रुपये कमाए इस फिल्म की अधिकांश कास्टिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से हुई फिल्म की बंपर सफलता के बाद इसके सीक्वल पर भी हो रहा काम शुरू बाइट-विशाल चतुर्वेदी-फ़िल्म निदेशक TT-विशाल चतुर्वेदी-फ़िल्म निदेशक
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top