110070
वसंत कुंज के निगम पार्षद जगमोहन महलावत ने कराया रग्बी टूर्नामेंट, कई टीमें हुई शामिल
New Delhi, Delhi:दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज में निगम पार्षद जगमोहन महलावत द्वारा आयोजित रग्बी टूर्नामेंट में कई टीमों ने भाग लिया। महिला और पुरुष दोनों टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उड़ीसा की टीम ने पहले स्थान का खिताब जीता। यह टूर्नामेंट खेलो इंडिया के तहत आयोजित किया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यावल के स्मशानघाट से अस्थि-राख चोरी, परिवार और शहर में गुस्सा
Jalgaon, Maharashtra:ANC माणूस जिवंत असताना सुरक्षित असावा, ही अपेक्षा असतेच... पण मृत्यूनंतर तरी त्याच्या पार्थिवाला आणि अस्थींना सन्मान मिळावा, ही प्रत्येकाची भावना असते. मात्र, जळगाव जिल्ह्यातील यावलमध्ये घडलेल्या एका संतापजनक घटनेने ही भावना चिरडून टाकली आहे. मृतदेहावरील दागिन्यांच्या हव्यासापोटी चोरट्यांनी थेट स्मशानभूमीतून मयताच्या अस्थींसह संपूर्ण राखच उचलून नेल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे. या घटनेमुळे एका कुटुंबाच्या धार्मिक भावना दुखावल्या असून, माणुसकीलाच काळीमा फासणाऱ्या या प्रकारामुळे संपूर्ण शहरातून संताप व्यक्त होत आहे. आता स्मशानभूमीत २४ तास सुरक्षा रक्षक, सीसीटीव्ही आणि भक्कम सुरक्षा व्यवस्था करण्याची मागणी जोर धरू लागली आहे.0
0
Report
जोधपुर में NIA की जीशान के परिवार से लंबी पूछताछ जारी
Jodhpur, Rajasthan:जो धपुर NIA टीम पहुंची जोधपुर , जीशान के निवास पर पहुंची NIA, जीशान के माता-पिता से की गई लंबी पूछताछ, कुछ माह पूर्व जीशान को आंध्र प्रदेश एवं एटीएस पुलिस ने किया था गिरफ्तार, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह पर जीशान को किया था गिरफ्तार, NIA ने भी किया था मुकदमा दर्ज , अब जीशान के आसपास के लोगों से भी लगातार पूछताछ , आज भी जोधपुर में 4 से 5 घंटे तक लगातार हुई है पूछताछ0
0
Report
स्कॉलरशिप फर्जीवाड़े पर सरकार का बड़ा एक्शन, 300 संस्थानों की ऑडिट तय
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-स्कॉलरशिप फर्जीवाड़े पर अब भजनलाल सरकार बड़ा एक्शन लेगी. सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत ने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में हुए छात्रवृत्ति योजना में गड़बड़ी की सरकार जांच करेगी. 300 शिक्षण संस्थानों की राज्य सरकार ऑडिट करेगी. DOIT और अंकेक्षण विभाग द्वारा ऑडिट की जाएगी. छात्रवृत्ति लेने वाले सभी शिक्षण संस्थानों की जांच होगी. फर्जी स्कॉलरशिप की जांच में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिसमें ई मित्र संचालकों ने स्टूडेंट्स के दस्तावेजों से हेराफेरी की. आखिरकार कैसे स्कॉलरशिप के नाम से करोड़ों की ठगी हुई...ये जाना मंत्री अविनाश गहलोत से..! वन टू वन-अविनASH गहलोत, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के शराब ठेके पर हुई तोड़फोड़, मालिक ने निगम-एक्साइज पर उठाए सवाल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में शराब के ठेके पर की गई तोड़फोड़, ठेके संचालक ने नगर निगम और एक्साइज विभाग पर लगाए गंभीर आरोप। फरीदाबाद गुड़गांव रोड स्थित एक शराब के ठेके पर एक्साइज विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ठेके को ध्वस्त कर दिया ठेके को कथित रूप से अवैध बताते हुए उसे तोड़ दिया। इस कार्रवाई को लेकर ठेका संचालक ने वन विभाग और एक्साइज विभाग की इस कारवाही को बिना नीतीश के गैर जिम्मेदाराना कारवाही बताते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किए है। बता दें कि संचालक का आरोप है कि कार्रवाई से पहले न तो उन्हें किसी प्रकार का नोटिस दिया गया और न ही कोई आधिकारिक दस्तावेज या आदेश दिखाया गया। उनका कहना है कि बिना लिखित सूचना के की गई यह कार्रवाई नियमों के खिलाफ है। वहीं, प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें की हाल ही में फरीदाबाद में अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में विभिन्न विभागों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि नगर निगम और एक्साइज विभाग इस कार्रवाई को लेकर क्या आधिकारिक स्पष्टीकरण देते हैं और क्या नोटिस व कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया था。0
0
Report
चानौत आंदोलन में 26 गांवों की एकजुटता: 168 दिन तक चलने वाला विरोध प्रदर्शन
Hansi, Haryana:हांसी चानौत आंदोलन की 168 दिनों की रूपरेखा जारी 26 गांव मिलकर देंगे आंदोलन को मजबूती चानौत गांव में पानी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर आंदोलन से जुड़े सभी 26 गांव सहयोगी की भूमिका निभाएंगे, जबकि आंदोलन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण फैसलों की कमान चानौत धरना कमेटी के पास ही रहेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, हर दिन इन गांवों से 20 से 30 ग्रामीण चानौत पहुंचकर धरने में शामिल होंगे। कमेटी ने अगले 168 दिनों की रूपरेखा जारी कर दी है। आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए रोघी और बूरा खाप के कुल 26 गांव अब एकजुट होकर इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगे। कमेटी का कहना है कि आगे भी अन्य गांवों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। आने वाले हर रविवार एक गांव अपनी 36 बिरादरी के साथ पूरी ताकत के साथ चानौत पहुंचेगा। धरना कमेटी सत्यवान दुहन ने बताया कि आने वाले अगले 26 रविवारों का कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है, जिससे करीब छह महीने तक आंदोलन को लगातार गति मिलती रहेगी। जरूरत पड़ने पर बीच-बीच में बड़े कार्यक्रमों और महापंचायतों का भी आयोजन किया जाएगा। हिसार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम में भी मिलकर धरना कमेटी पानी की मांग उठाएगी। धरना कमेटी मुख्य अनूप चानौत ने बताया कि 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान टी कनेक्शन की मांग उठाई जाएगी। इस कार्यक्रम में उत्तर भारत की सारी खापें, सामाजिक संगठन और किसान संगठनों को भी शामिल करने की तैयारी है। इसकी रणनीति तय करने के लिए 10 जुलाई को चानौत गांव में सभी खापों, सामाजिक संगठनों और किसान संगठनों की बैठक बुलाई गई है। इसी बैठक में आमरण अनशन को लेकर भी चर्चा होगी। कमेटी ने आंदोलन को और व्यापक बनाने के लिए अन्य गांवों से भी सहयोग की अपील की है। इसके तहत चानौत गांव की कमेटी गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से संपर्क करेगी और आंदोलन के समर्थन में सहयोग जुटाएगी। धरना कमेटी ने बताया कि आज चानौत गांव के समर्थन में ओल्ड रोहतक और दिल्ली देहात की विभिन्न खापों के प्रतिनिधि भी धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया।0
0
Report
8-9 जुलाई की रात विक्रमशिला सेतु पर ट्रैफिक बंद, IIT पटना निरीक्षण करेगा
Naya Chak, Bihar:अगर 8 या 9 जुलाई की रात भागलपुर से नवगछिया, कटिहार या पूर्णिया की ओर सफर करने की योजना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। विक्रमशिला सेतु पर लगातार दो रातों तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसकी वजह सेतु का तकनीकी निरीक्षण है, जिसे विशेषज्ञों की टीम करेगी। जिला प्रशासन के अनुसार, विक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में चल रहे कार्य के तहत IIT पटना के विशेषज्ञ 8 और 9 जुलाई की रात सेतु का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण करेंगे। इसी कारण दोनों दिन रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। बता दें कि 3 मई की रात विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद Border Roads Organisation ने रिकॉर्ड समय में बेली ब्रिज तैयार किया। 7 जून से छोटे और चारपहिया वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया गया, लेकिन भारी वाहनों के लिए पुल अब भी बंद है।0
0
Report
Advertisement
एक जिला की दो तस्वीरें,एक तरफ स्कूल चलो अभियान का आगाज़,दूसरी तस्वीर स्कूल जाने के रास्ते पर जल भराव
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:*कीचड़ और पानी से भरी सड़क से स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल* उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद की दो तस्वीरें एक तरफ स्कूल चलो अभियान में भाजपा विधायक हरी झंडी दिखा कर स्कूल के बच्चों को लेकर रैली निकाल रहे हैं तो वही हमीरपुर जिले की दूसरी तस्वीर मुस्करा कस्बे से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां कस्बा की मुख्य सड़क जो जिले के सबसे बड़े गांव गहरौली को जोड़ती है, पहली ही बारिश में दलदल में तब्दील हो गई है। हालात ऐसे हैं कि यहां स्कूली बच्चों को रोजाना लगभग 500 मीटर तक पानी कीचड़ और दलदल से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। V/O- मुस्करा कस्बे से बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी का एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आ रहा है।आपको बताते चलें की कस्बा मुस्कुरा से गहरौली रोड पर दो विद्यालय संचालित है जिसे जुड़े हजारों बच्चे इस सड़क की बदहाली के कारण शिक्षण कार्य नहीं कर पा रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि रोजाना स्कूल आते जाते समय बच्चों एवं अभिभावकों को भारी तकलीफ और दुर्घटना के डर का सामना करना पड़ता है। आपको बताते चले की मुस्कुरा गहरौली मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनवाया गया था, जिसकी बीते 2 साल पहले मरम्मत भी की गई थी,लेकिन मरम्मत होने के कुछ ही महीने बाद सड़क उखड़नी शुरू हो गई थी।और आज आलम यह है कि पहली ही बारिश में सड़क पूरी तरह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसी सड़क पर संचालित विद्यालय आरकेडी इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ संदीप द्विवेदी ने बताया कि बारिश के मौसम में सत्र शुरू होते ही विद्यालय पर इसका काफी गहरा प्रभाव पड़ता है।बच्चों की संख्या में भी गिरावट आती है। और गड्ढे युक्त सड़क पर बच्चे आने-जाने से भी कतराते नजर आते हैं।क्योंकि कई बार देखा गया है कि विद्यालय आते समय साइकिल सवार कुछ बच्चे गड्ढे में गिर जाते हैं जिससे उनके कपड़े भी खराब होते हैं साथ ही घायल भी हो जाते हैं। और इसी परेशानी से लगातार बच्चों को जूझना पड़ रहा है। इस विषय में संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है, और यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण विषय है।0
0
Report
फैजल खान के जमानत मामले में कोर्ट ने 10 जुलाई तक आदेश सुरक्षित रखा
Patna, Bihar:पटना के मुसल्लहपुर हाट में 2 जून की रात कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग मामले में आरोपित फैजल खान की जमानत याचिका पर बुल आज सुनवाई हुई सिविल कोर्ट के जिला जज रूपेश कुमार देव की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रखा है। अदालत आदेश 10 जुलाई को सुनाएगी। मकोर्ट में खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर उर्फ फैजल खान और उनके तीन सहकर्मियों अजीत कुमार, कन्हैया कुमार सिंह और अंकित कुमार पाण्डेय के एंटिसिपेटरी बेल पर याचिका दाखिल की गई थी इसके अलावा दोनों गार्डों की जमानत पर भी सुनवाई हुई। दोनों गार्ड बेउर जेल में बंद हैं। सभी मामले में 10 जुलाई को कोर्ट फैसला सुनाएगी। वहीं फैसल खान के वकील मुरारी तिवारी जो दिल्ली बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष हैं उन्होंने कहा कि कोर्ट पर पूरा भरोसा है और न्याय मिलेगा0
0
Report
हरिद्वार में CM धामी ने मुरारी बापू की रामकथा समापन में लिया भाग
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज हरिद्वार - हरिद्वार में राममय हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रेमनगर आश्रम में मुरारी बापू की रामकथा के समापन में हुए शामिल हरिद्वार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रेमनगर आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रख्यात कथावाचक मुरारी बापू की श्रीरामकथा के समापन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कथा का श्रवण कर संतों का आशीर्वाद लिया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित कई भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। प्रेमनगर आश्रम और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
सूरत में जल जमाव से लोगों को दिक्कतें, पानी निकासी समस्या बने रही
Noida, Uttar Pradesh:SURAT WATER LOGGING INPUT0
0
Report
शहडोल के गोहपारू में ट्रैक्टर- मोटरसाइकिल भिड़ंत: एक की मौत, दो घायल, ट्रैक्टर जलकर खाक
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल - जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पत्थर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। देखते ही देखते ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा और पूरी तरह खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गोहपारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे और आगजनी के मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थान: गोहपारू थाना क्षेत्र, ग्राम पत्थर, जिला शहडोल।0
0
Report
NH-52 पर रोडवेज बस भिड़ी_car, अधिवक्ता की जान बची
Sikar, Rajasthan:एनएच-52 पर रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, अधिवक्ता की कार क्षतिग्रस्त सीकर जिले के रींगस में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर भैरूजी मोड़ के पास एक सड़क हादसे में बारां डिपो की राजस्थान रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार का साइड मिरर टूट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता पूजा महरोली अपनी कार से जयपुर हाईकोर्ट जा रही थीं। जैसे ही उनकी कार भैरूजी मोड़ से निकलकर एनएच-52 पर जयपुर की ओर चढ़ी, उसी दौरान पीछे से आ रही बारां डिपो की रोडवेज बस ने कार की साइड दबा दी। टक्कर लगने से कार का साइड मिरर क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय दोनों वाहन जयपुर की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समय रहते वाहन नियंत्रित हो जाने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
Safina Beigh ने NC में शामिल होते ही राजनीतिक हलचल मचा दी
Srinagar, Uttarakhand:Srinagar: Former District Development Council (DDC) member Safina Beigh joined the National Conference (NC) in Srinagar in the presence of party president Farooq Abdullah and Jammu & Kashmir Chief Minister Omar Abdullah. Safina Beigh is the wife of senior politician Muzafar Hissain Beigh. She was previously associated with the Peoples Conference led by Sajad Gani Lone before leaving the party. Speaking on the occasion, Safina Beigh said she was impressed by the policies and vision of the National Conference, which motivated her to join the party.0
0
Report
अमरनाथ के बर्फ़ीले शिवलिंग के पिघलने को जलवायु परिवर्तन से जोड़ा, टिकाऊ नीति की मांग
Srinagar, Uttarakhand:इल्तिजा मुफ़्ती ने अमरनाथ बर्फ़ के शिवलिंग के पिघलने को जलवायु परिवर्तन से जोड़ा, टिकाऊ नीति की मांग की श्रीनगर, 8 जुलाई: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की नेता इल्तिजा मुफ़्ती ने बुधवार को अमरनाथ गुफ़ा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ़ के शिवलिंग के पिघलने की खबरों पर चिंता जताई। उन्होंने इसे पर्यावरण को हो रहे नुकसान का नतीजा बताया और क Kashmir के नाज़ुक इकोसिस्टम के लिए लंबे समय तक चलने वाली टिकाऊ नीति की मांग की। 'X' (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में, मुफ़्ती ने दावा किया कि सालाना अमरनाथ यात्रा शुरू होने के एक हफ़्ते के भीतर ही प्राकृतिक रूप से बना बर्फ़ का शिवलिंग पिघल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जलवायु परिवर्तन, अंधाधुंध पेड़ों की कटाई, अवैध खनन, कचरा प्रबंधन की खराब व्यवस्था और जल संसाधनों में कमी इसके मुख्य कारण हैं। उन्होंने लिखा, "कश्मीर की राजनीति में पर्यावरण की बलि चढ़ गई है। इसका कोई राजनीतिक महत्व नहीं है।" साथ ही, उन्होंने इस इलाके के पहाड़ों, नदियों और ग्लेशियरों को बचाने के लिए पर्यावरण और पर्यटन से जुड़ी एक व्यापक नीति की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। भूटान का उदाहरण देते हुए इल्तिजा मुफ़्ती ने कहा कि कश्मीर को टिकाऊ पर्यावरण प्रबंधन के एक दीर्घकालिक मॉडल की ज़रूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा नहीं की गई, तो इस इलाके को गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ सकता है।0
0
Report
धनवार के होटल डिस्कवरी पर संयुक्त छापेमारी, चार संदिग्ध हिरासत में; मालिक फरार
Giridih, Jharkhand:जिले के धनवार नगर पंचायत अंतर्गत बड़ा चौक स्थित होटल डिस्कवरी में मंगलवार देर शाम कथित अवैध गतिविधियों की सूचना पर प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान होटल के एक कमरे से दो महिला और दो पुरुष को संदिग्ध स्थिति में हिरासत में लिया गया. होटल मैनेजर प्रदीप साहू को भी पूछताछ के लिए धनवार थाना लाया गया, जबकि होटल संचालक मौके से फरार हो गया. संयुक्त अभियान का नेतृत्व खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, धनवार बीडीओ देवेंद्र कुमार दास और धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने किया. जांच के दौरान हिरासत में लिए गए लोग कोई वैध पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद सभी को थाना लाया गया. प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार रात करीब आठ बजे होटल डिस्कवरी को विधिवत सील कर दिया. बताया जाता है कि इससे पहले भी इस होटल में दो बार छापेमारी हो चुकी थी और संचालक को कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी. पुलिस होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन की जांच कर रही है. फरार होटल संचालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.0
0
Report
Advertisement
