icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन में दहेज प्रताड़ना के बाद विवाहिता का पेड़ पर लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

AdityaAdityaFollow3m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- दहेज प्रताड़ना के बाद विवाहिता का पेड़ पर लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रिपोर्ट-आदित्य सिंह प्लेस-जालौन यूपी डेट-03-11-2026 एंकर जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के कदमपुरा गांव में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम महूटा निवासी 24 वर्षीय विवाहिता मोहिनी का शव उसकी ससुराल कदमपुरा गांव से दूर जंगल किनारे एक नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, मोहिनी की शादी 17 मई 2024 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। उसके साथ आए दिन मारपीट भी की जाती थी। परिजनों का कहना है कि मोहिनी को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। बताया गया कि बीते सोमवार दोपहर करीब तीन बजे परिजनों को मोहिनी की मौत की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिजनों में शोक और आक्रोश है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। बाइट:- अमित कुमार--मृतका का भाई
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जालौन में दिल दहला देने वाली वारदात आई सामने,मां ने डेढ़ साल के मासूम बेटे की गला दबाकर की हत्या,

AdityaAdityaFollow15m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दिल दहला देने वाली वारदात आई सामने, मां ने डेढ़ साल के मासूम बेटे की गला दबाकर की हत्या, मां पारो ने डेढ़ वर्षीय बेटे ऋतिक की गला दबाकर ली जान, महिला का मानसिक संतुलन बताया जा रहा खराब, चल रहा था इलाज, महिला के है चार बच्चे, मृतक ऋतिक था सबसे छोटा बेटा, सूचना पर सीओ राजीव शर्मा समेत पुलिस ठीक मौके पर पहुंची, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के सिकरी व्यास गांव की घटना।
0
0
Report
Advertisement

समाजसेवी अरिंजय चौधरी की जन समाधान पदयात्रा में शामिल हुए सलमान खान के करीबी मित्र शेरा

Puraina, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)।शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरिंजय चौधरी की जन समाधान पदयात्रा के चौथे दिन मंगलवार को यात्रा महाराजनगर से शुरू होकर भिटमनी, सलेमपुर, कबीलाबाद, जोगीपुर, कोटरा और गणेशपुर होते हुए कंकड़कुई पहुंचकर संपन्न हुई। पदयात्रा में फिल्म अभिनेता सलमान खान के करीबी मित्र एवं उनके निजी सुरक्षा दल के प्रमुख गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा के शामिल होने से खास आकर्षण रहा। शेरा के आने की खबर मिलते ही उन्हें देखने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने युवाओं से देशहित में कार्य करने, राष्ट्र के विकास में भागीदारी निभाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की। पदयात्रा का विभिन्न गांवों में स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। अरिंजय चौधरी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को जानने और उनके समाधान के लिए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया जा रहा है। इस अवसर पर समाजसेवी शरद चौधरी, गुंजन चौधरी, फिल्म निर्देशक निशांत कौशिक, अशोक बाजपेयी, अरुण नाथ सिंह, मोहित जायसवाल, विजय अवस्थी, अश्वनी त्रिपाठी, रामसेवक बाजपेयी, शिवकुमार कठेरिया, आयुष नाथ सिंह, धैर्य गुप्ता, तुषार शर्मा, पारस शुक्ला, ऋषि वर्मा, विभव अवस्थी सहित बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
0
0
Report

सीवान में अज्ञात युवक की हत्या की आशंका; शव गड्ढे से मिला

Siwan, Bihar:सीवान में एक अज्ञात युवक का शव सड़क के किनारे गढ़े से मिला है। जिससे इलाके मे सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को गड्ढे में फेंक दिया गया है। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। घटना बडहरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव के पास की है।बताया जा रहा है की सदरपुर गांव के पुल के समीप एक दुकान है। जहा एक महिला दुकान पर बैठी थी। तभी किसी अज्ञात वाहन से शव को सदरपुर गांव जाने वाली रास्ते में पुल के समीप गड्ढे में फेंककर भाग गए। वहां मौजूद महिलाओं ने जब शोर मचाया तो घटना स्थल पर ग्रामीण पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दिया। युवक के पास से कोई पहचान नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।वहीं पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

सीएम भजनलाल शर्मा ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक ली

Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली उच्च स्तरीय बैठक कानून व्यवस्था के हालात की सीएम ने की समीक्षा सीएम ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश त्योहारी सीजन में पूरी सतर्कता एवं सक्रियता से करें कार्य, वांछित अपराधियों के विरुद्ध करें निरंतर कार्यवाही, मादक पदार्थों एवं सायबर अपराध सहित महिला अपराधों पर लगायें प्रभावी अंकुश बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, भास्कर ए. सावंत सहित पुलिस उच्च अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक एवं जिलों के पुलिस अधीक्षक जुड़े वीसी से
0
0
Report

सकराई में करंट लगने से युवक की मौत; पोस्टमार्टम कल होगा

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- मंगलवार शाम को शाजापुर जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाले ग्राम सकराई में एक 40 वर्षीय युवक को करंट लग गया, जिसको परिजन निजी कार से रात्रि में जिला अस्पताल शाजापुर लेकर पहुंचे, जहाँ जिला अस्पताल में पदस्थ ड्यूटी डॉक्टरों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। मजदूरी कर घर लौटा था युवक परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोपीकिशन (40) मालवीय पिता गौदा जी निवासी सकराई मजदूरी करके शाम के समय अपने घर लौटा था और अचानक से घर की लाइट बंद हो गई। बंद पड़ी लाइट को युवक सुधार रहा था,इस दौरान करंट का तार युवक के ऊपर गिर गया। हादसे के दौरान युवक के उसकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। घर में चिल्ला चोट का शोर सुनकर घर के आसपास रहने वाले लोगों भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण उसे तत्काल जिला अस्पताल शाजापुर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी मामले में जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर गौरव पाटीदार ने बताया शाजापुर जिले के सकराई निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे यहां पर मृत अवस्था में लेकर पहुंचे थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद कल होगा पोस्टमार्टम अस्पताल प्रशासन के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस की कानूनी कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कल कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल मृतक युवक का जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है।
0
0
Report

रायबरेली में दीवाली के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने भारी छापा, हजारों किलो सामग्री जब्त

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी लगातार जारी है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चन्द्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक हजारों किलो खाद्य सामग्री जब्त और नष्ट की गई है। Car rays के दौरान महाराजगंज में 748 किलो सोयाबीन रिफाइंड तेल, सलोन में 632 किलो तेल, अमावा में 163 किलो नमकीन और 837 पैकेट पान मसाला जब्त किया गया। वहीं जगतपुर में 179 किलो जीरा और 665 किलो मटर दाल भी सीज की गई। इसके अलावा मिलावटी खोया और मिठाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऊंचाहार में 150 किलो नकली खोया नष्ट किया गया, जबकि 3064 किलो खोया जब्त किया गया। अलग-अलग स्थानों से खोया, पनीर और मिठाई समेत कई खाद्य पदार्थ नष्ट भी कराए गए। विभाग की टीमों ने मिठाई की दुकानों से भी कई नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। सहायक आयुक्त मानिक चन्द्र सिंह के मुताबिक, फिलहाल विभाग का विशेष फोकस दूसरे जनपदों से आने वाले नकली खाद्य पदार्थों पर है और मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top