110070
43 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दक्षिणी जिले के नारकोटिक स्क्वॉड ने दो विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 43 ग्राम नशीले मादक पदार्थ बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों विदेशी छतरपुर इलाके में रह रहे थे। जहां आरोपी की पहचान एम्बालो फ्रांसिस्को ऊर्फ ओनेका और एकने के रूप में हुई है। पूरे मामले की जानकारी दक्षिणी जिले के डीसीपी ने दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टीईटी पेपर फुटी: दो आरोपीं को 1 अक्टूबर तक पुलिस कोठड़ी मिली
Thane, Maharashtra:टीईटी पेपर फुटी प्रकरणातील दोघांना १ ऑक्टोबरपर्यंत पोलीस कोठडी टीईटी पेपर फुटी प्रकरणातील दो आरोपींच्या पोलीस कोठडीत वाढ करण्यात आली आहे. बीडचा प्रकाश मिसाळ आणि दिल्लीचा अशोक कुमार शाव या دوघांना १ ऑक्टोबर पर्यंत पोलीस कोठडी सुनावण्यात आली आहे. आज २९ सप्टेंबर रोजी न्यायालयात हजर करण्यात आले होते. न्यायालयाने दोघांनाही १ ऑक्टोबर पर्यंत पोलीस कोठडी दिली आहे. आरोपी प्रकाश मिसाळ याच्याकडे १८ जणांची यादी सापडली आहे. तसेच त्याची आणि कपिल दहिया यांची पुण्यातील एका हॉटेलमध्ये भेट झाली होती. या भेटीदरम्यान काही आर्थिक व्यवहार झाले आहेत का याचा तपास पोलीस करत असून या चौकशीनंतरच संपूर्ण प्रकरण स्पष्ट होणार आहे.0
0
Report
फील्ड विजिट से सड़क परियोजनाओं की तेजी और गुणवत्ता पर सरकार का फोकस
Jaipur, Rajasthan:Anchor-बजट में सड़क बना देना आसान है...लेकिन सड़क को जमीन पर उतारना असली इम्तिहान। राजस्थान में अब इसी इम्तिहान के लिए पीडब्ल्यूडी के अफसरों को दफ्तर से निकलकर फील्ड में उतरना होगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सड़क प्रोजेक्ट्स की समीक्षा में साफ कहा। सिर्फ फाइलों की प्रोग्रेस नहीं चलेगी, मौके पर जाकर काम की रफ्तार और क्वालिटी दोनों देखिए। नेशनल हाईवे से एक्सप्रेस-वे और गांव की सड़कों तक एक-एक प्रोजेक्ट का हिसाब लिया गया। संदेश साफ है...बजट में जो सड़क दिखाई है, उसे समय पर जमीन पर भी दिखाई देना चाहिए। VO-1-प्रदेश में बजट में घोषित सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट अब सिर्फ फाइलों में नहीं चलेंगे। इनकी रफ्तार और निर्माण की गुणवत्ता जांचने के लिए अफसरों को फील्ड में उतरना होगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और बजट घोषणाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में नेशनल हाईवे से लेकर एक्सप्रेस-वे, ग्रामीण सड़कों और अटल पथ तक के प्रोजेक्ट की एक-एक कर प्रगति देखी गई। उपमुख्यमंत्री ने साफ किया कि बजट घोषणा का फायदा आमजन तक तभी पहुंचेगा, जब प्रोजेक्ट समय पर जमीन पर पूरे होंगे। इसलिए निर्माण कार्यों में देरी के साथ गुणवत्ता पर भी निगरानी रखी जाए। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति केवल रिपोर्ट के आधार पर नहीं, बल्कि मौके पर जाकर भी देखी जाए। नियमित फील्ड विजिट से काम की गति और गुणवत्ता दोनों की मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की मांगों को ध्यान में रखकर बजट घोषणाएं की जाती हैं, इसलिए उन्हें समय पर पूरा कर जनता को लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। Bite-दिया कुमारी, डिप्टी सीएम VO-2-पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पर हुई समीक्षा में नेशनल हाईवे (NH), NHAI, केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF), राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम (RSRDC), एक्सप्रेस-वे, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और अटल पथ से जुड़े कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। सड़क एवं अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की मौजूदा प्रगति और उन्हें पूरा करने की समय-सीमा पर चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। सरकार का फोकस बजट घोषणाओं को तय समय में जमीन पर उतारने पर है, ताकि जिन सुविधाओं के लिए बजट में घोषणा हुई है, उनके लिए लोगों को लंबा इंतजार न करना पड़े। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता, शासन सचिव डीआर मेघवाल सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। Bite-दिया कुमारी, डिप्टी सीएम बहरहाल ,यानी बजट की किताब में दर्ज सड़कें अब जमीन पर कितनी तेजी से उतरती हैं, इसकी जिम्मेदारी सीधे फील्ड अफसरों पर होगी। संदेश साफ है। फाइलों में प्रोग्रेस नहीं, सड़क पर काम दिखना चाहिए। अब नजर इस पर रहेगी कि अफसरों की फील्ड विजिट प्रोजेक्ट की रफ्तार बढ़ाती है या फिर डेडलाइन आगे खिसकती रहती है। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
यूट्यूब के लिए Kartar Singh का नया वीडियो अपडेट
Morena, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में कुत्ता घुमाने की बात पर मारपीट, युवक की मौत; 3 गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर शहर के उदयमन्दिर थाना इलाके में शनिवार रात कुत्ता घुमाने की बात को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपियों ने एक मकान में घुसकर युवकों के साथ जमकर मारपीट की और गंभीर रूप से घायल युवक को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी हरजीराम ने बताया कि फलौदी के आमला निवासी प्रेम सिंह ने उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका 23 वर्षीय छोटा भाई जसवंत सिंह और वे खुद नेशनल हैंडलूम में सेल्समैन का काम करते हैं। दोनों राईकाबाग में लालसिंह हैंडीक्राफ्ट के पीछे किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार दोपहर पुलिस की सूचना पर जब परिजन एमजीएच अस्पताल पहुंचे, तो जसवंत आईसीयू में वेंटिलेटर पर बेहोश मिला, जिसके सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार-संवार की दरमियानी रात करीब 1:50 बजे गली में कुत्ता घुमाने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपी मोहित, उसका मामा दामिनी कांत राजवंशी, लक्की और एक अन्य व्यक्ति पीड़ित के किराए के मकान पर पहुंचे। आरोपियों ने जबरन दरवाजा खुलवाया और अंदर घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अन्य साथी तो भाग निकले, लेकिन आरोपियों ने जसवंत के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे घसीटकर बाहर सड़क पर फेंक दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की और तीनों नामजद आरोपियों मोहित निवासी राईकाबाग, दामिनी कांत राजवंशी निवासी उदयपुर और लक्की निवासी उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की अग्रिम जांच कर रही है।0
0
Report
दमोह की स्टॉप डेम पर मगरमच्छ मौत; पेट में फंसी मछली में तार मिला
Damoh, Madhya Pradesh:मगरमच्छ ने निगली मछली , मछली में फंसा था तार और हो गई मगरमच्छ की मौत... एंकर/ एमपी के दमोह जिले में एक नदी के स्टॉप डेम में मगरमच्छ का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया और ये विषय जनचर्चा तो बना लेकिन जब मौत का कारण सामने आया तो ये जानकर भी लोग हैरान रह गए और माना जा रहा है कि किसी ने मछली पकड़ने जाल बिछाया लेकिन मछली तो मरी ही लेकिन मछली को खाने से मगरमच्छ की भी जान चली गई। दरअसल दमोह जिले के खर्रा घाट से गुजरते वाली ब्यारमा नदी पर बने स्टॉप डेम पर लोगों ने एक विशाल मगरमच्छ देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। लोगों को लगा कि मगरमच्छ आराम कर रहा है लेकिन जब काफी समय तक उसका कोई मूवमेंट नहीं दिखा तो वन अमले को शक हुआ कि उसमें जान नहीं है और शक सही हुआ। जिसके बाद मगरमच्छ को फारेस्ट टीम ने कब्जे में लिया, जांच पड़ताल की गई तो उसके शव पर कोई निशान नहीं थे और शव का पोस्टमार्टम कराया गया और इसमें जो निकला वो हैरान करने वाला है, मगरमच्छ के पेट से एक बड़ी मछली निकली और उस मछली में एक आंकड़ा और लोहे का तार था और इससे साफ हुआ कि इसी आंकड़े और तार ने मगरमच्छ की जान ले ली। इस घटना ने फिर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। किसी ने डेम में पल रही मछली को मारने के लिए तार में बांधकर आंकड़ा डाला और मछली के जिस्म में आंकड़ा फंस भी गया लेकिन शायद इस मछली को मगरमच्छ को मारना था और ये सब हुआ। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद फारेस्ट के नियमों के मुताबिक मगरमच्छ का अंतिम संस्कार किया गया है वहीं उसका बिसरा भी फारेंसिक लेब भेजा गया है।0
0
Report
पंचकूला में भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेशाध्यक्ष रिचा पाहवा की नियुक्ति
Panchkula, Haryana:पंचकूला ब्रेकिंग भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रिचा पाहवा ने संभाला दायित्व, सीएम नायब सिंह सैनी रहे मौजूद पंचकूला। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रिचा पाहवा का दायित्व ग्रहण समारोह मंगलवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की मौजूदगी में रिचा पाहवा ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व ग्रहण किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी भी मौजूद हैं। समारोह के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से रिचा पाहवा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा को मजबूत करने, संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस का धरना: निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग, निष्पक्षता पर सवाल
Tonk, Rajasthan:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से पैदल मार्च निकालते हुए घंटाघर चौराहे तक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इसके बाद प्रदर्शनकारी निर्वाचन कार्यालय के बाहर पहुंचे, जहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर सरकार और निर्वाचन आयोग से स्पष्ट जवाब देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रही और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। निर्वाचन कार्यालय और प्रदर्शन स्थल के आसपास पुलिस जाप्ता तैनात रहा。 बाइट -01- मयंक गोयल,सभापति, नगर परिषद टोंक बाइट -02- रामबिलास चौधरी,कांग्रेस नेता0
0
Report
अनास नदी में युवक की मौत: हत्या की आशंका के बीच अरथूना इलाके में तहलका
Banswara, Rajasthan:अरथूना थाना क्षेत्र में अनास नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अरविंद पिता मुकेश निवासी सुतारिया गांव के रूप में हुई है। युवक का शव अनास नदी में तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। वहीं, युवक का शव नदी में मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिससे मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। सूचना पर अरथूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। परिजनों के अनुसार युवक दो दिन घर से निकला0
0
Report
चित्तौड़गढ़ की समीक्षा बैठक: जल योजना और शिकायतों के निष्पादन पर जोर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में जहां जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और आमजन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों का प्राथमिकता से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की प्रगति और हर घर जल प्रमाणन की प्रक्रिया की भी समीक्षा हुई। कम वर्षा को देखते हुए पेयजल व्यवस्था और जल स्रोतों की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
दूदू में सुरक्षा के मुद्दे पर कर्मचारियों का आक्रोश, PHED कार्यालय पर प्रदर्शन-धरना
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) दूदू में सुरक्षा के सवाल पर फूटा कर्मचारियों का आक्रोश, PHED कार्यालय पर कर्मचारी और श्रमिकों ने किया प्रदर्शन। जनता जल योजना के श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के विरोध में उतरे कर्मचारी। राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के बैनर तले PHED कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन। एवं धरना सहायक अभियंता के नहीं मिलने पर भड़का रोष, दूदू के एक्सईएन कालूराम मीणा पहुंचे मौके पर। एक्सईएन ने कर्मचारी प्रतिनिधियों एवं श्रमिकों से की वार्ता। राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने कहा कि विभाग के कर्मचारी और जनता जल योजना के श्रमिक दिन-रात जनता तक पानी पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
श्रावस्ती में EVM व VVPAT की FLC जांच जारी
Bhagra, Uttar Pradesh:#Shravasti - यूपी के श्रावस्ती जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में EVM और VVPAT मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग यानी FLC का कार्य जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के नामित नोडल अधिकारियों ने FLC हॉल पहुंचकर जांच प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी पीएस ध्रुव और रूपेश कुमार वर्मा ने FLC हॉल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने EVM और VVPAT की जांच में लगे BEL के इंजीनियरों से FLC कार्य की जानकारी ली। इस दौरान FLC हॉल की व्यवस्थाओं के साथ ही विजिट रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। वहीं जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने नोडल अधिकारियों को जिले में चल रही निर्वाचन तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने FLC कार्य को व्यवस्थित और सकुशल पूरा करने के निर्देश दिए।0
0
Report
शांति, सद्भाव और महिला सुरक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक
Majhaulia, Bihar:मझौलिया थाना परिसर में मंगलवार को क्षेत्र में शांति, सद्भाव और महिला सुरक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई,बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने की,बैठक में सदर डीएसपी अजीत कुमार, इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार, सीओ डौली कुमारी, थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे,बैठक में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा की गई। बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। सदर डीएसपी अजीत कुमार ने अवैध शराब बिक्री और नशे के कारोबार पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसी गतिविधियों पर नजर रख रही है। स्कूल-कॉलेजों की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सीओ डौली कुमारी ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और कहा कि थाना क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों से जुड़ी शिकायतों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ कपासन स्कूल में डीईओ ने मध्याह्न भोजन योजना समेत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - पीएम श्री राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय कपासन में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चित्तौड़गढ़ घनश्याम गौड ने मध्यान्ह भोजन योजना सहित विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा अध्यापन, कार्यालय अभिलेख, विभिन्न मदों की रोकड़ पंजिका, कार्मिक उपस्थिति पंजिका, बाल वाटिका और पुस्तकालय का अवलोकन किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में किए गए नवाचारों और बोर्ड कक्षाओं के पाठ्यक्रम की पूर्ति की जानकारी ली। विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी के टिप्स देते हुए शिक्षकों को गृहकार्य करवाने के निर्देश दिए। राज्य स्तर पर जाने वाले बॉक्सर राम रजत, हिमांशु जाट और राहुल गाड़री का अभिनंदन कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।0
0
Report
राजस्थान विकसित भारत@2047 के पांच क्षेत्रों पर केंद्रित रोडमैप के साथ सम्मेलन में भागीदारी करेगा
Jaipur, Rajasthan:Anchor-विकसित भारत@2047 के रोडमैप पर राजस्थान अपनी पांच बड़ी ताकतों के साथ आगे बढ़ेगा। दिसंबर में प्रस्तावित छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन के लिए प्रदेश ने अपना फोकस तय कर लिया है। अक्षय और स्वच्छ ऊर्जा से लेकर पर्यटन, जलवायु अनुकूल खेती, औद्योगिक विकास और उद्यानिकी तक इन पांच क्षेत्रों में राजस्थान अपनी उपलब्धियाँ, संभावनाएं और आगे का रोडमैप देश के सामने रखेगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए साफ किया कि इस बार सिर्फ विभागों का डेटा नहीं, बल्कि राजस्थान का मजबूत विजन भी सम्मेलन में नजर आना चाहिए। इनमें 5 क्षेत्रों पर राजस्थान का फोकस: 1- अक्षय एवं स्वच्छ ऊर्जा: मौजूदा स्थिति, संभावनाएं और आगे की योजनाएं। 2- पर्यटन: राजस्थान की पर्यटन क्षमता को बढ़ाने और इससे आर्थिक गतिविधियों को विस्तार देने की रणनीति। 3- जलवायु अनुकूल कृषि: बदलते मौसम और जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप कृषि को तैयार करने पर फोकस। 4- औद्योगिक विकास: निवेश और औद्योगिक विस्तार से जुड़ी संभावनाओं तथा भविष्य के रोडमैप पर प्रस्तुति। 5- उद्यानिकी आधारित कृषि: बागवानी आधारित खेती को बढ़ावा देकर किसानों और कृषि अर्थव्यवस्था के लिए नए अवसर तैयार करने पर जोर। रीति (राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांस्फरमेशन एंड इनोवेशन) के सीईओ सत्येन्द्र कुमार ने सम्मेलन की प्रस्तावित रूपरेखा साझा की। सम्मेलन में विकसित भारत@2047 के अनुरूप राज्यों की प्राथमिकताओं के अलावा राज्यों की वित्तीय मजबूती में खनन की भूमिका, लीनियर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को गति देने और शासन में तकनीक के इस्तेमाल जैसे विषयों पर भी अलग-अलग सत्र प्रस्तावित हैं। बहरहाल, दिसंबर के सम्मेलन में राजस्थान सिर्फ अपनी उपलब्धियों का हिसाब नहीं रखेगा, बल्कि 2047 तक प्रदेश की दिशा क्या होगी, इसका रोडमैप भी सामने रखेगा। ऊर्जा से उद्योग और पर्यटन से खेती तक चुने गए ये पांच क्षेत्र अब विभागों के लिए सिर्फ प्रेजेंटेशन का हिस्सा नहीं, बल्कि विकسن राजस्थान के विजन की कसौटी भी होंगे।0
0
Report
जोधपुर: केमिकल फैक्ट्री आग के बाद संचालक ने थाने में सरेंडर; तीन दमकलकर्मी मरे
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों के झुलसने के मामले में फैक्ट्री संचालक राजेंद्र अग्रवाल के देर रात थाने में सरेंडर करने की सूचना सामने आई है। पिछले कई दिनों से पुलिस फैक्ट्री संचालक की तलाश कर रही थी। हादसे में अब तक तीन फायरफायटर की मौत हो चुकी है, जबकि 10 दमकलकर्मी अभी जयपुर और जोधपुर के अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। बासनी थाना क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों के समीप रिहायशी इलाके में राजेंद्र अग्रवाल द्वारा गोदाम संचालित किया जा रहा था। गोदाम में केमिकल का भंडारण किया गया था। आग लगने के बाद उसे बुझाने के प्रयास में पहुंचे 13 फायरफाइटर झुलस गए थे। इनमें गंभीर रूप से झुलसे तीन दमकलकर्मियों की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में चीफ फायर ऑफिसर की ओर से पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक के बेटे को गिरफ्तार किया था। उसका पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक राजेंद्र अग्रवाल की तलाश के साथ उससे जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों की भी सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान विभिन्न सामग्री के नमूने लिए गए और माल जब्त किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि केमिकल कहां से लाया जाता था और किन-किन लोगों या प्रतिष्ठानों को इसकी आपूर्ति की जाती थी। पुलिस के अनुसार बासनी क्षेत्र में इस तरह की अन्य इकाइयों की भी जांच की जाएगी। नियमों के विपरीत केमिकल का भंडारण या संचालन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। राजेंद्र अग्रवाल से पूछताछ के साथ मामले में आगे का अनुसंधान जारी है。0
0
Report
Advertisement
