दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर लाजपत नगर मार्केट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
New Delhi, Delhi:15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क है। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। हर आने-जाने वाले पर नज़र रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों को भी मार्केट में तैनात किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
