110070
महरौली जाने वाला रास्ता खुला, लोगों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव का आभार जताया
New Delhi, Delhi:दक्षिणी दिल्ली के महरौली जाने वाला एक रास्ता पिछले काफी दिनों से बंद था जो की लाडो सराय फूल मंडी से कुतुब मीनार होते हुए महरौली जाता था भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव के अथक प्रयासों के बाद इस रास्ते को खुलवाया गया जिसके बाद लोगों ने उसका उनका आभार व्यक्त किया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुभासपा जौनपुर-जफराबाद और केराकत में प्रत्याशी उतारने की तैयारी, राजभर का दावा
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर की जफराबाद और केराकत सीट पर सुभासपा की नजर, ओमप्रकाश राजभर बोले- चुनाव में उतारेंगे अपने प्रत्याशी जौनपुर जफराबाद, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जौनपुर की जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बूथ समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया。 बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 85 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा की जा चुकी है और पार्टी संगठन को चुनाव के लिए मजबूत किया जा रहा है。 जौनपुर की दो सीटों पर प्रत्याशी उतारने का दावा ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जौनपुर जिले की जफराबाद और केराकत विधानसभा सीटों पर सुभासपा अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। हालांकि सीटों के अंतिम बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के समय तस्वीर स्पष्ट होगी。 उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी घटक दल अपने-अपने स्तर पर संगठन और बूथ की तैयारी कर रहे हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि जब सरकार बनाना लक्ष्य है तो आपसी विवाद का कोई कारण नहीं है。 बोले- पूर्वांचल की जनता चाहती है कि राजभर समाज का मुख्यमंत्री बने प्रदेश के बंटवारे और मुख्यमंत्री पद से जुड़े सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह पिछले करीब 24 वर्षों से यह बात कहते आ रहे हैं कि यदि उत्तर प्रदेश का बंटवारा होता है तो प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री राजभर समाज से होना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह स्वयं मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा कि उस समय तक वह रहेंगे या नहीं, यह भविष्य की बात है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर पार्टी में बातचीत चलती रहती है और पूर्वांचल के लोगों की राय भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि जनता की इच्छा और राय को ध्यान में रखा जाना चाहिए。 कानून व्यवस्था पर सरकार का किया बचाव प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मंत्री ने भाजपा सरकार का बचाव करते हुए कहा कि सरकार के काम का मूल्यांकन राजनीतिक चश्मे से नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के मुकाबले मौजूदा सरकार में बड़े अपराधियों और माफिया पर कार्रवाई हुई है。 उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो बड़े माफिया का प्रभाव काफी हद तक समाप्त हुआ है। सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त कार्रवाई की है。 सड़क, शौचालय और डिजिटल लाइब्रेरी का किया जिक्र ओमप्रकाश राजभर ने सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गांवों में सड़क, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर काम हुआ है। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी का जिक्र करते हुए कहा कि अब गांव के युवाओं को पढ़ाई के लिए हर बार शहर जाने की जरूरत नहीं है。 उन्होंने बताया कि गांव-गांव उत्सव भवन बनाए जाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है और इसके लिए सरकार की ओर से बजट उपलब्ध कराया गया है。 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार काम कर रही है。 सपा सरकार पर भी साधा निशाना मंत्री ने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उस समय सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार और सिफारिश का बोलबाला था। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार में बड़ी संख्या में युवाओं को बिना पैसे के सरकारी नौकरी दी गई है उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को लेकर भी sपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर राजनीतिक तंज कसा और कहा कि सरकार के विकास कार्यों को जनता के सामने जमीनी स्तर पर देखा जाना चाहिए。 जफराबाद विधायक को लेकर भी बोले राजभर जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विधायक सुभासपा के चुनाव चिन्ह पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन अब समाजवादी पार्टी की टोपी पहनकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि उनकी पार्टी अपने संगठन के दम पर चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार है。 ओमप्रकाश राजभर ने अपने विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद का भी जिक्र किया और विपक्षी दलों को वहां चुनाव हराकर दिखाने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत किया जा रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगा。 बाईट ओम प्रकाश राजभर मंत्री0
0
Report
मधुबनी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शुरुआत हुई है।शहर के वाट्सन स्कूल परिसर में केंद्र
Madhubani, Bihar:Central School,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKURR मधुबनी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शुरुआत हुई है।शहर के वाट्सन स्कूल परिसर में केंद्रीय विद्यालय में पठन पाठन के शुभारंभ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर मधुबनी के सांसद अशोक यादव विधायक माधव आनंद डीडीसी तुषार कुमार सहित शिक्षा अधिकारी व शिक्षक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।उद्घाटन समारोह में स्कूल में नामांकित बच्चों और अभिभावकों सहित काफी संख्यां में लोग मौजूद थे। अभिभावकों ने बताया जिले में नए केंद्रीय विद्यालय के शुरू होने से जिले के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा का अवसर मिलेगा। केंद्रीय विद्यालय मधुबनी के लिए KVS ने जुलाई 2026 में विद्यालय खोलने का आदेश जारी किया था।इसके तहत जिले में दो केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत हुई।एक स्कूल झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय में और दूसरा मधुबनी सदर अनुमंडल मुख्यालय में प्रारंभ किया गया गया है।हालांकि स्कूल के लिए जमीन का आवंटन हो गया है भवन बनने में समय लगेगा।तत्काल दोनो जगह पुराने स्कूल परिसर में ही अलग भवन में पढ़ाई की शुरुआत की गई है।बाल वाटिका में कक्षा 1 से 5 तक कि पढ़ाई प्रारम्भ की गई है।सभी कक्षाओं में 40-40 बच्चों का नामांकन किया गया है।केंद्रीय विद्यालय खुल जाने से इलाके के लोगों में भी काफी खुशी है।सांसद अशोक यादव ने कहा इलाके के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।उन्होंने कहा बेहतर शिक्षा के लिए सरकार संकल्पित है।0
0
Report
झामएम उम्मीदवार शम्भू राम निलंबित: 5 सदस्यीय समिति जांच करेगी
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष शम्भू राम के खिलाफ बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई हुई है। केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से 23 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के तहत शम्भू राम को जांच पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पार्टी की ओर से जारी आदेश में विभिन्न जनसंचार माध्यमों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और गढ़वा जिले के वरिष्ठ नेताओं से प्राप्त सूचनाओं का हवाला देते हुए संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोपों की जांच कराने की बात कही गई है. मामले की जांच के लिए पार्टी ने पांच सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में केंद्रीय समिति के सदस्य तनवीर आलम, मो. ताहिर अंसारी, जवाहर पासवान, राजकिशोर यादव और लल्ल राम को शामिल किया गया है। समिति को 10 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है. दरअसल, हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर शम्भू राम की गढ़वा विधानसभा से भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के साथ तस्वीर और वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद शम्भू राम ने प्रेस वार्ता कर अपनी सफाई भी दी थी। हालांकि, देर रात एक और वीडियो वायरल होने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया. वायरल वीडियो में भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी और जेएमएम जिला अध्यक्ष शम्भू राम आपस में बातचीत करते और हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि, जब भी वे कुछ बोलते हैं, पूरा जेएमएम उन्हें गरियाने लगता है, जिसमें मुखिया जी यानी शम्भू राम भी शामिल हैं। इस पर दोनों के बीच ठहाका लगता है. इसके बाद शम्भू राम को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि पार्टी के लोग उनसे पूछते हैं कि विधायक के खिलाफ वे क्यों नहीं बोल रहे हैं। इस पर वे जवाब देते हैं—“बोलबई न यार।” इसके बाद वे जोर से हंसते हुए नजर आते हैं. बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने इस बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा और जेएमएम के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और मामले की शिकायत रांची स्थित पार्टी कार्यालय तक पहुंची। इसके बाद 23 सितंबर को शम्भू राम के निलंबन की कार्रवाई की गई. फिलहाल, शम्भू राम के खिलाफ लगे आरोपों की जांच पांच सदस्यीय समिति करेगी। अब सबकी नजरें समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं। आरोपों पर अंतिम स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.0
0
Report
Advertisement
फर्जी आरपीएफ जवान बनकर अपहरण-हत्या: डीडीयू स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार
Buxar, Bihar:एंकर- बक्सर रेलवे स्टेशन से फर्जी आरपीएफ जवान बनकर एक रेल यात्री के अपहरण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को डीडीयू रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वैशाली जिले के चांदसराय गांव निवासी मुकेश राय का पुत्र नितिन कुमार हैदराबाद में एक कंपनी में मजदूरी करता था। 19 सितंबर को वह हैदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन से दानापुर के लिए रवाना हुआ था। 20 सितंबर की रात करीब 10 बजे नितिन ने परिजनों को फोन कर बक्सर पहुंचने की जानकारी दी। कुछ देर बाद उसने बताया कि फर्जी आरपीएफ जवान ने उसे पकड़ लिया है और छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। अगले दिन 20 हजार रुपये की मांग की गई। इसके बाद नितिन का मोबाइल बंद हो गया। परिजनों की सूचना पर जीआरपी ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रोहित तिवारी को डीडीयू स्टेशन से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने आरा-जगजीवन हाल्ट के बीच नितिन को ट्रेन से धक्का देकर फेंकने की बात कबूल की। पुलिस ने निशानदेही पर शव बरामद कर परिजनों से पहचान कराई। जीआरपी डीएसपी के अनुसार आरोपी पूर्व में भी रेल यात्रियों को ट्रेन से धक्का देने की घटनाओं में जेल जा चुका है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।0
0
Report
बगहा में 4.24 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहाँ उत्तर प्रदेश सीमा पर भितहा थाना पुलिस ने बाबू टोला बासबाड़ी के समीप चार किलो 240 ग्राम गांजा के साथ दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार तस्करों की पहचान रामबेलाश गोंड पिता अशर्फी गोंड़ ग्राम रुपही टांड़ थाना भितहा और अखिलेश यादव पिता हरपाल यादव जमुनिया निवासी के रूप में हुई है। सघन तलाशी अभियान के दौरान मौके पर भितहा थानाध्यक्ष नरेश कुमार औऱ भितहा सीओ अमरदीप कुमार के अलावा राजस्व अधिकारी अमरेंद्र कुमार समेत पुलिस जवान औऱ रिजर्व गार्ड भी मौजूद रहे। इसकी पुष्टि बगहा SDPO निहार भूषण नें किया है। SDPO के मुताबिक जब्त गाजा, बाइक और मोबाइल फोन के जरिए मादक पदार्थो की तस्करी गिरोह का उद्भेदन शीघ्र ही किया जायेगा। बता दें कि जब्त गांजे की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों में आँकी जा रही है.0
0
Report
झारखंड के महापुरुष बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर शिक्षा और अधिकार का संकल्प
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड आंदोलन के महान प्रणेता और 'झारखंड के भीष्म पितामह' कहे जाने वाले स्व. बिनोद बिहारी महतो को उनकी जयंती पर याद किया गया. धनबाद के एक होटल में आयोजित जयंती समारोह में मंत्री योगेंद्र प्रसाद डुमरी विधायक जयराम महतो टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो पहुंचकर बिनोद बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. मंत्री और विधायकों ने इस अवसर पर कहा कि स्व. बिनोद बाबू का दिया हुआ क्रांतिकारी नारा "पढ़ो और लड़ो" हमेशा समाज के शोषितों, वंचितों और युवाओं को हक के लिए प्रेरित करता रहेगा। बिनोद बिहारी महतो ने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा हथियार माना था। उनका नारा "पढ़ो और लड़ो" सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि शोषण और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष का संदेश बना। लवकुश सेवा संघ की ओर से आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं को शिक्षा के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देते हैं। बिनोद बाबू ने समाज के पिछड़े, वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष किया। झारखंड की पहचान, अधिकार और सामाजिक न्याय की लड़ाई में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
सीवान के महादेवा में अतिक्रमण हटाने के साथ जेसीबी से कड़ा कदम
Siwan, Bihar:सीवान के महादेवा इलाके में नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क किनारे फुटपाथ पर ठेला और दुकान लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ खाली रखने की चेतावनी भी दी।नगर परिषद के इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, सीवान के महादेवा इलाके में नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। अभियान के दौरान सड़क किनारे फुटपाथ पर ठेला लगाकर कारोबार करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई। वहीं, कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे बोर्ड, सामान और अन्य सामग्री रखकर सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर रखा था। नगर परिषद की टीम ने ऐसे अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दुकानदारों से सड़क और फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की अपील की。0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट में आयोग की पैरवी के लिए शैलेन्द्र ग्वाला का पैनल नियुक्त
Noida, Uttar Pradesh:जोद्धपुरराजस्थान हाईकोर्ट में नियुक्त किया पैनल अधिवक्ता राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पैनल अधिवक्ता अधिवक्ता शैलेन्द्र ग्वाला को नियुक्त किया पैनल अधिवक्ता राजस्थान हाईकोर्ट में करेंगे राज्य निर्वाचन आयोग की पैरवी आयोग की ओर से प्रकरणों में प्रभावी पैरवी के लिए नियुक्ति0
0
Report
नाबालिग दिव्यांग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:नाबालिग दिव्यांग पीड़िता से दुष्कर्म के आरोप में 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार अलवर। नौगावां थाना पुलिस ने नाबालिग मानसिक रूप से दिव्यांग पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौगावां थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मण पुत्र बिशन लाल के रूप में हुई है。 पुलिस के अनुसार, मामले में प्रकरण संख्या 342/2026 दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगावां थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से घटना और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही है। कार्रवाई एसपी सुधीर चौधरी, एएसपी मुख्यालय दीपक कुमार, एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका और रामगढ़ वृत्ताधिकारी परमेश्वर दयाल के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव के साथ कांस्टेबल राजेश, मुनीश और श्रीकान्त शामिल रहे। बाइट: हरदयाल सिंह यादव, थानाधिकारी नौगांव0
0
Report
Advertisement
आकांक्षी जिलों में विकास पटरी पर, वित्त समिति ने समीक्षा में क्या कहा?
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में विकास योजनाएं जमीन पर कितनी आगे बढ़ीं और प्रमुख विकास संकेतकों में कितना सुधार हुआ, इसकी संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति ने समीक्षा की। दो दिवसीय राजस्थान अध्ययन दौरे पर आई समिति ने जयपुर में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर चर्चा की। लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य में इन दोनों कार्यक्रमों के तहत किए जा रहे कार्यों और विभिन्न विकास संकेतकों की प्रगति पर फोकस रहा। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समिति के सामने कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति रखी। आकांक्षी जिला और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का उद्देश्य विकास के विभिन्न पैमानों पर अपेक्षाकृत पीछे चल रहे क्षेत्रों में तेजी से सुधार लाना है। ऐसे में समिति की बैठक में इन क्षेत्रों में चल रहे काम और विकास संकेतकों में आ रहे बदलावों पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, सार्वजनिक निर्माण और आयोजना सहित विकास से सीधे जुड़े विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा कुलदीप रांका, एसीएस सार्वजनिक निर्माण प्रवीण गुप्ता, एसीएस विद्यालयी शिक्षा राजेश कुमार यादव, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री ए. राठौड़, ग्रामीण विकास सचिव कृष्ण कुणाल, आयोजना सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर तथा पंचायतीराज सचिव एवं आयुक्त और एनएचएम मिशन निदेशक डॉ. जोगाराम सहित अन्य अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति राजस्थान के दो दिवसीय अध्ययन दौरे पर है। इसी क्रम में जयपुर में राज्य सरकार के साथ बैठक रखी गई। इसमें आकांक्षी क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास संकेतकों की प्रगति को लेकर राज्य स्तर पर फीडबैक लिया गया.0
0
Report
एम्स जोधपुर में डॉ. यादव के निधन के बाद हड़ताल, मुआवजा-इस्तीफे की मांग
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। एम्स जोधपुर में 22 सितंबर को एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में ड्यूटी के दौरान जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. रैनरेश यादव के असामयिक निधन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों और विद्यार्थियों में गहरा रोष एवं शोक है। इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने संस्थान प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रशासन से घटना पर सार्वजनिक बयान एवं माफी, दिवंगत डॉक्टर के परिवार को 5 करोड़ रुपये का मुआवजा तथा सभी लागू लाभ दिलाने की मांग की है। इसके अलावा घटना की जवाबदेही तय करने और कार्यकारी निदेशक के इस्तीफे की मांग भी रखी गई है। वहीं रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) एवं छात्र संघ को आधिकारिक मान्यता देने की मांग की गई है। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि मांगों का उद्देश्य संस्थान में डॉक्टरों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करना है। उन्होंने मांगों पर तत्काल एवं समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है। हड़ताल के दौरान नियमित ओपीडी और वैकल्पिक ऑपरेशन सेवाएं बंद रहेंगी, जबकि इमरजेंसी ओपीडी और आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर चालू रखने की बात कही गई है。0
0
Report
दमोह के गणेश विसर्जन पर डीआईजी समेत पुलिस का निरीक्षण, सुरक्षा तैनाती पूरी
Damoh, Madhya Pradesh:गणेश विसर्जन को लेकर डीआईजी के साथ पुलिस अफसरों ने किया निरीक्षण. दमोह में परंपरागत रूप से भव्य रूप से किए जाने वाले गणेश विसर्जन समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है और हर तरफ तैयारियां देखने को मिल रही है। प्रदेश में हटकर भव्य रूप से आयोजित होने वाले विसर्जन समारोह को लेकर پولیس ने भी कमर कस ली है, सागर रेंज के डीआईजी शशिंद्र चौहान ने दमोह पहुंचकर इस समारोह की जानकारी ली और फिर जिले के एसपी सहित विभिन्न पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ चल समारोह मार्ग और विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। एसपी ने इस विजिट को लेकर बताया कि विसर्जन वाले दिन हजारों लोग सड़क और नदी तालाबों के पास रहेंगे लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से तमाम स्थानों को चिन्हित किया गया है और भरपूर सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में चोरी की तीन वारदातें: तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की तीन वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। अलग-अलग तारीखों में रात के समय घरों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को भी पकड़ा गया है, जिसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख 81 हजार 488 रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया है। कोनी थाना क्षेत्र में 18 अगस्त, 10 सितंबर और 15 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर घरों में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घरों के ताले तोड़े और सोने-चांदी के आभूषण, नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। मामलों की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक तक पुलिस पहुंची। पूछताछ में उसने राहुल यादव, भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया और राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव के साथ मिलकर तीनों वारदातों को अंजाम देने की जानकारी दी। इसके बाद तीनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें चोरी की घटनाओं में शामिल होना सामने आया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 1 किलो 190 ग्राम चांदी के आभूषण, 12 ग्राम सोने के आभूषण, दो मोटरसाइकिल, ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन और 6 हजार 700 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का एक सब्बल भी जब्त किया गया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 81 हजार 488 रुपये बताई गई है। मामले में राहुल यादव, भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया और राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।0
0
Report
जेल वीडियो मामला: जुलाई का फुटेज 13 महीने बाद वायरल, दर्ज हुआ केस
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर की सेंट्रल जेल से गत 16 सितंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ बंदी मिलकर खाना बना रहे हैं। यह वीडियो 13 महीने पहले का निकला है। गत साल जुलाई का वीडियो अब वायरल किया गया। वीडियो की पड़ताल के बाद अब जेल प्रहरी बनवारी लाल की तरफ से रातानाडा थाने कुछ बंदियों को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। जेल प्रहरी बनवारीलाल के अनुसार खाना पकाते का वीडियो गत वर्ष जुलाई का है। इसमें बंदी वसीम खां पुत्र सिकंदर खां, इंसाफ उर्फ टपिया पुत्र सलीम खां, मोबिन खां पुत्र मोहम्मद फारूख, राहुल कच्छवाहा पुत्र बाबूलाल, चेतन राजपुरोहित, भैराराम, साहिल आदि को नामजद किया गया है। बता दें कि वीडियो में माता का थानों के हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छवाहा, वसीम खान और हाई सिक्योरिटी जेल से स्थानांतरित होकर आए बंदी इंसाफ उर्फ तापिया सहित कुछ अन्य लोग पार्टी करते नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल ने जेल प्रशासन की नींद भी उड़ा दी थी। अब जेल प्रशासन का कहना है कि यह वीडियो जुलाई 25 में बनाया गया था जोकि हाल में वायरल किया गया।0
0
Report
गर्भवती की मौत के बाद न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील,, संचालक पर कारवाई कब
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मिहींपुरवा -नवयुग इंटर कॉलेज के पास संचालित न्यू इंडिया हॉस्पिटल को सील कर दिया गया कार्रवाई नोडल अधिकारी डॉक्टर थानेदार और सीएचसी मोतीपुर के अधीक्षक डॉक्टर महेश विश्वकर्मा की मौजूदगी में की गई हालांकि अस्पताल संचालक के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं आरोप है थाना सुजौली क्षेत्र की कैलाशपुरी निवासी विकास साहनी की पत्नी करिश्मा की प्रसव के दौरान उपचार के बाद हालत बिगड़ गई थी परिजनों के अनुसार बाद में उसे बहराइच से लखनऊ पर किया गया था जहां हालत गंभीर होने की वजह से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई महिला की मौत के बाद परिजनों ने न्यू इंडिया अस्पताल के संचालक राजन सिंह और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर चिकित्सा लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से शिकायत की थी परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी सीएचसी में दिए गए शिकायती पत्र परिजनों ने बताया कि पति के घर पर मौजूद न होने के कारण उसकी मां और पड़ोस की महिला करिश्मा को न्यू इंडिया अस्पताल लेकर आए थे अस्पताल में उपचार और ऑपरेशन के संबंध में परिजनों को पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई और बिना डॉक्टर की मौजूदगी में ऑपरेशन कर दिया गया ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ने का आरोप भी लगाया गया है परिजनों के मुताबिक हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन नें उन्हें स्थिति की जानकारी स्पष्ट नहीं दी और मरीज को बहराइच ले जाने को कहा बहराइच में चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया जहां जगरानी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हालत गंभीर बताई गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर महेश विश्वकर्मा ने बताया कि न्यू इंडिया अस्पताल को मिहींपुरवा के नोडल अधिकारी डॉक्टर थानेदार ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सील किया है मामले की आगे की कार्रवाई संबंधित अधिकारियों के निर्देशानुसार की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
