icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पूर्व सरपंच की मौत से विजयनगर में ग्रामीणों ने खेतड़ी-जयपुर मार्ग जाम कर दिया

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं विजय नगर में पूर्व सरपंच की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश. हजारों ग्रामीणों ने खेतड़ी-जयपुर सड़क मार्ग किया जाम. करमाड़ी के पास सड़क पर बैठकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन. मतदान के दौरान हुई मारपीट में घायल पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की मौत. आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण. मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात, प्रशासनिक अधिकारी जुटे समझाइश में. झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड की विजयनगर ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान हुई मारपीट में घायल पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को हजारों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और करमाड़ी के पास खेतड़ी-जयपुर सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार, सोमवार को विजयनगर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए मतदान के दौरान मतदान केंद्र के बाहर पर्ची बनाने के लिए लगाए गए बूथ पर मारपीट हो गई थी। इस दौरान पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को नीमकाथाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की पुत्रवधू सरपंच पद की प्रत्याशी हैं। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण करमाड़ी के पास सड़क पर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रखने की मांग की। सड़क जाम के कारण खेतड़ी-जयपुर मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। वहीं, विजयनगर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी ग्रामीणों से समझाइश कर रहे हैं तथा हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
0
0
Report

जोधपुर में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के बाहर कार में आग, दमकल ने नियंत्रण लिया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के हेड ऑफिस के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे सामने चाय की थड़ी पर बैठे थे। इसी दौरान कार में आग लगती दिखाई दी। मौके पर पहुंचकर देखने पर प्रथम दृष्टया आशंका जताई गई कि पास में पड़े कचरे के ढेर में आग लगाई गई थी। कचरे के ढेर के पास ही कार खड़ी थी। आशंका है कि कचरे में लगी आग की लपटों से कार में आग पकड़ ली। हादसे में कार के इंजन का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय रहते दमकल के पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: बाबतपुर के केजे इंटरनेशनल होटल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: थाना बड़ागांव क्षेत्रान्तर्गत बाबतपुर स्थित केजे इंटरनेशनल होटल में एक युवक और एक युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होटल के कमरे को सील कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन श्री नृपेन्द्र ने बाइट देकर जानकारी दी कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। युवक-युवती की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
0
0
Report

मधुबनी में 418.59 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों

Madhubani, Bihar:मधुबनी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। बासोपट्टी थाना पुलिस ने एसटीएफ और एसएसबी टीम के सहयोग से 418.59 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस को एसटीएफ से गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से ब्राउन शुगर की खेप लेकर जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छतौनी चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान बाइक पर सवार एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके थैले से चार पैकेट ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस टीम ने ब्राउन शुगर बाइक और नगदी रुपया जब्त कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के लोरिका गांव निवासी जितेन्द्र ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस के पूछताछ में उसने बताया कि वह ब्राउन शुगर की खेप बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी मोहम्मद सलीम को पहुंचाने जा रहा था। इस मामले में बासोपट्टी थाना में केस दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है
0
0
Report
Advertisement

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, पीछे से टक्कर, जांच जारी

Nawada, Bihar:नवादा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी से कहकर निकले थे- थोड़ी देर में लौट आऊंगा, धेवधा कॉलेज में डाटा ऑपरेटर के पद पर थे कार्यरत बिहार के नवादा के नगर थाना क्षेत्र स्थित विजय बाजार में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 36 वर्षीय कुमार सूरजभान उर्फ मुखिया जी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सब्जी मंडी के पास एक पिलर से टकरा गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक न्यू एरिया मोहल्ले में रहते थे और धेवधा कॉलेज में डाटा ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। वह परिवार के बड़े बेटे थे और पूरे घर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। घर से महज 200 मीटर की दूरी पर हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बताया जाता है कि घर से निकलते समय उन्होंने पत्नी से कहा था कि थोड़ी देर में लौट आएंगे, लेकिन यह उनकी आखिरी विदाई साबित हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में भी बाइक अनियंत्रित होकर तेज गति से जाती दिखाई दे रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।
0
0
Report

जमशेदपुर में बाहरी छात्रों से ठगी और जबरन वसूली: पुलिस जाँच शुरू

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में बाहरी छात्रों को बना रहे ठगी का निशाना, मोबाइल गिराने का नाटक कर ऐंठ रहे पैसे पुरुलिया रोड पर सक्रिय हैं शातिर बदमाश, छात्रों से जबरन वसूली का आरोप; संस्थान प्रबंधन ने थाने में दर्ज कराई शिकायत जमशेदपुर। शहर के आजादनगर थाना क्षेत्र में बाहर से आकर पढ़ाई और तकनीकी प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को निशाना बनाकर ठगी और जबरन वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। पुरुलिया रोड स्थित अलकबीर कॉलेज के पास टेक्नो इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण लेने वाले बिहार, उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों के छात्रों को कुछ अज्ञात युवकों द्वारा कथित तौर पर परेशान किया जा रहा है। पीड़ित छात्रों के अनुसार, बदमाशों ने ठगी का एक नया तरीका अपना रखा है। वे रास्ते में चलते समय जानबूझकर छात्रों से टकराते हैं और अपना पहले से टूटा हुआ मोबाइल फोन नीचे गिरा देते हैं। इसके बाद मोबाइल टूटने या खराब होने का आरोप छात्रों पर लगाकर उनसे पैसे की मांग करते हैं। दूसरे शहर से आए होने और स्थानीय स्तर पर किसी को नहीं जानने का फायदा उठाकर उन्हें डराया-धमकाया जाता है। बदनामी और विवाद से बचने के लिए कई छात्र मजबूरी में ऑनलाइन या नकद भुगतान कर देते हैं। इसके लिए शिकायत आजाद नगर थाना में की गई है पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है
0
0
Report

उधम सिंह नगर में किसान मोर्चा का प्रदर्शन, धान भुगतान और खाद की मांगे

Bahara Boj, Uttarakhand:ऐंकर– संयुक्त किसान मोर्चा ने आज जलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। आंदोलनकारी किसान धान खरीद का बकाया भुगतान करने, डीएपी खाद उपलब्ध कराने और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि किसानों की आय दुगनी करने का दावा करने वाली सरकार के कार्यकाल में किसान त्रस्त हो चुके है। धान तौल होने के एक– डेढ़ महीने बाद भी किसानों को अपनी उपज का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण इस बार किसानों की दिवाली तक फीकी रही。
0
0
Report
Advertisement

47 लाख की साईबर ठगी का खुलासा,दो साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे..

Moradabad, Uttar Pradesh:47 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, भगतपुर पुलिस ने दो शातिर साइबर ठग दबोचे मुरादाबाद में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ भगतपुर पुलिस और साइबर थाना की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संगठित गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और उन खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करते थे। जांच में करीब 47 लाख 82 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप और नकदी समेत भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। वीओ,,दरअसल,एसएसपी मुरादाबाद के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगतपुर पुलिस और साइबर थाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए टाहमदन रोड स्थित एक बंद पड़े भट्टे के अंदर दबिश दी। यहां से पुलिस ने हसन पुत्र मुर्तजा निवासी दौलपुरी बनमईया और फिरोज आलम पुत्र जमीर अहमद निवासी भगतपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह एक संगठित गिरोह चलाते हैं। गिरोह के सदस्य भोले-भाले लोगों को झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और साइबर ठगी से प्राप्त रकम इन खातों में मंगाकर अलग-अलग माध्यमों से नकदी निकाल लेते थे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 2 चार्जर, 10 बैंक पासबुक, 2 चेकबुक, एक फर्जी हस्ताक्षर का चेक, 9 एटीएम कार्ड, 3 सिम कार्ड, एक बुलेट मोटरसाइकिल की आरसी, 3 पैन कार्ड, 5 आधार कार्ड और 1 लाख 5 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, सिटी यूनियन बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक समेत विभिन्न फर्जी खातों के माध्यम से 7 अक्टूबर 2025 से 27 अक्टूबर 2025 के बीच कुल 47 लाख 82 हजार 90 रुपये की साइबर ठगी की गई थी।इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो अन्य आरोपी शाहनवाज और सरफराज अभी वांछित हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
0
0
Report

आगरा में मयूरी चालक जसवंत की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

Agra, Uttar Pradesh:मयूरी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप अछनेरा खेड़ा साधन हॉल्ट स्टेशन के पास मिला शव सुबह करीब 4 बजे मयूरी चालक का शव मिलने से सनसनी मृतक की पहचान 42 वर्षीय जसवंत पुत्र कमल के रूप में हुई मृतक के हाथ-पैर टूटे, सिर पर गंभीर चोट के निशान परिजनों ने बेरहमी से पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप दो दिन पहले दो लोगों से हुआ था जसवंत का विवाद परिजनों ने उन्हीं दो लोगों पर हत्या का जताया शक मथुरा से लौटते समय वारदात होने की आशंका मथुरा में मयूरी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था जसवंत तीन साल से अछनेरा के नरीपुरा में बुआ के घर रह रहा था मृतक सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा आगरा थाना अछनेरा क्षेत्र का मामला
0
0
Report
Advertisement

Bhaderwah में ताजा बर्फबारी से सुरक्षा बल हाई अलर्ट, आतंकियों की घुसपैठ पर नजर

Bhaderwah, Exclusive Ground Zero Report on Fresh Snowfall Puts Security Forces on High Alert in JK's Bhaderwah; Army, SOG Intensify High-Altitude Patrolling Location: Bhaderwah Fresh snowfall in the higher reaches of Jammu and Kashmir’s Bhaderwah has prompted security forces to intensify surveillance and patrolling amid concerns over possible infiltration attempts during the winter months. The Indian Army and Jammu and Kashmir Police's Special Operations Group (SOG) have stepped up joint operations in snow-covered mountain areas situated at an altitude of over 10,500 feet, maintaining a close watch on vulnerable routes and adjoining ridges. With the onset of winter and fresh snowfall covering the higher reaches of Bhaderwah, security forces have stepped up their vigil to prevent militants from exploiting harsh weather conditions to infiltrate the region. Personnel of the Indian Army's Rashtriya Rifles, along with the SOG of Jammu and Kashmir Police, are conducting intensive patrols across snow-covered mountain slopes, dense forests and difficult terrain at altitudes exceeding 10,500 feet. Equipped with advanced surveillance gadgets and modern technological equipment, security personnel are closely monitoring suspicious movements across high-altitude locations, vulnerable mountain routes and adjoining ridges. The surveillance network aims to detect unusual activity and prevent possible infiltration attempts through remote mountain corridors. Sub-zero temperatures, heavy snowfall and challenging terrain have made these operations particularly demanding. However, security personnel continue to maintain a strong presence in the area, ensuring that extreme weather does not create any security gaps. Bhaderwah's strategic location further underlines the need for heightened security. The region shares boundaries with the Udhampur and Kathua districts of Jammu and Kashmir, as well as the Chamba district of neighbouring Himachal Pradesh. Its mountainous terrain, dense forests and interconnected ridgelines make continuous surveillance crucial, particularly during winter when snowfall can make remote routes difficult to access. Security forces are therefore maintaining heightened vigilance across vulnerable stretches to ensure that anti-national elements exploit no gaps. The heightened security arrangements also came in the wake of the recent Kulgam terror attack and the killing of two Special Police Officers in Kishtwar's Dachhan area. Following these incidents, security forces have intensified surveillance and counter-infiltration measures across the higher reaches of the Chenab Valley, with particular focus on vulnerable mountain routes and forest areas. Closing: With winter setting in across the mountains, security forces remain on heightened alert, combining ground patrolling with technology-assisted surveillance to prevent infiltration and safeguard peace in Bhaderwah and adjoining areas.
0
0
Report

भूषण बाड़ा पर नाबालिग के यौन शोषण के आरोप, बीजेपी का जबरदस्त प्रदर्शन

Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक आदिवासी नाबालिग बच्ची के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले को लेकर आज बीजेपी की ओर से लोक भवन के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। वहीं, महिलाओं की भी अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिल रही है। प्रदर्शन कर रही बीजेपी महिला नेताओं का कहना है कि विधायक पर इतना गंभीर आरोप लगने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि झारखंड में आदिवासी बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। राज्य में आए दिन बच्चियों के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीजेपी ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल साबित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top