icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम के नवाबगंज में नवदुर्गा प्रतिमा: एक सिंहासन पर देवी के दर्शन

Ratlam, Madhya Pradesh:नवरात्र के दौरान श्रद्धालु माता रानी के अलग-अलग दर्शनीय स्थलों पर पहुंचकर दर्शन करते हैं। रतलाम में भी आस्था और परंपरा से जुड़े कई ऐसे स्थान हैं, जिनका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बेहद खास है। हमने आपको गजनीखेड़ी में मां चामुंडा के दर्शन करवाए थे, अब आपको दर्शन करवाते हैं नवाबगंज की चमत्कारी नवदुर्गा प्रतिमा के। रतलाम शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर नवाबगंज गांव में स्थित यह प्राचीन मंदिर अपनी दुर्लभ प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। खास बात यह है कि यहां एक ही सिंहासन पर नवदुर्गा के दर्शन होते हैं। मंदिर के पास मौजूद प्राचीन कुएं को लेकर भी श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां स्नान करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। मंदिर परिसर में मौजूद कल्पवृक्ष भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। बढ़ती आस्था के साथ मंदिर का विस्तार भी हो रहा है और अब बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं。 बाइट _ हेमंत पुजारी (मंदिर पुजारी बाइट - महिला श्रद्धांलू रतलाम
0
0
Report

कॉकरोच-Spider थीम से दुर्गा पूजा में नई आकर्षण: विनोदपुर की अनोखी पंडाल कला

Katihar, Bihar:दुर्गा पूजा व कॉकरोच पंडाल -- पार्टी से कोई लेना देना नहीं राजनीति नहीं, आकर्षण और रचनात्मकता है थीम का मकसद कॉकरोच और स्पाइडर थीम ने खींचा सबका ध्यान 91 साल पुरानी दुर्गा पूजा में दिखा आधुनिकता का अनोखा रंग संकरी जगह में रचनात्मकता का कमाल दो-तीन महीने पहले बनी थी योजना नवद्वीप के कारीगरों ने डेढ़ महीने में किया तैयार 91 साल की परंपरा में नए दौर की झलक कटिहार शहरी क्षेत्र में विनोदपुर के संकरी गली के बीच साकार हुआ आकर्षक पंडाल, नवद्वीप के कारीगरों ने डेढ़ महीने की मेहनत से दी अनूठी कलाकृति को शक्ल दुर्गा पूजा के पंडालों में कहीं आस्था की भव्यता दिख रही है, तो कहीं आधुनिकता और रचनात्मकता का अनूठा संगम। इसी कड़ी में कटिहार के विनोदपुर में तैयार किया गया कॉकरोच और स्पाइडर थीम पर आधारित पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । 91 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही विनोदपुर पूजा समिति ने इस बार अपने पंडाल को ऐसा अनोखा रूप दिया है, जिसे देखकर लोग ठहरने, कलाकारी निहारने और यादगार तस्वीरें लेने के लिए आकर्षित हो रहे हैं। पंडाल की खासियत केवल इसकी थीम ही नहीं, बल्कि सीमित जगह में इसे तैयार करने की चुनौती भी है। आयोजकों के मुताबिक, पंडाल निर्माण के लिए लगभग 14 फीट चौड़ी और 50 फीट लंबी जगह उपलब्ध थी। ऊपर बिजली के लटकते तार और सामने खंभे होने के कारण कारीगरों के सामने कई मुश्किलें थीं। इसके बावजूद समिति के सदस्यों और कारीगरों ने अपनी मेहनत और हुनर से इस छोटी-सी जगह को आकर्षक पूजा स्थल में बदल दिया। विनोदपुर पूजा समिति के अध्यक्ष नवीन मेघानी ने बताया कि इस बार कुछ नया और अलग करने का विचार दो से तीन महीने पहले आया था। समिति चाहती थी कि पंडाल की बनावट ऐसी हो, जो बच्चों, युवाओं और महिलाओं को खास तौर पर आकर्षित करे। आज के दौर में लोग अनोखी कलाकृतियों के साथ सेल्फी और तस्वीरें लेना पसंद करते हैं। इसी सोच के साथ कॉकरोच और स्पाइडर थीम का चयन किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के साथ मनोरंजन और यादगार अनुभव भी मिल सके। इस अनोखे पंडाल को आकार देने के लिए पश्चिम बंगाल के नवद्वीप धाम से मुख्य कारीगर अनिल दा और उनकी टीम को बुलाया गया था। कारीगरों ने करीब डेढ़ महीने तक मेहनत कर समिति की कल्पना को जमीन पर उतारा। पंडाल की सजावट में हीटलोन के साथ पत्तियों और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है। आयोजकों के अनुसार, ऐसी सामग्रियों को प्राथमिकता देने का उद्देश्य सजावट को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। कॉकरोच थीम को लेकर अध्यक्ष ने कहा कि क्या इसका संबंध वर्तमान में चर्चा में चल रहे किसी राजनीतिक विषय से है, तो उन्होंने इसका इनकार किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंडाल का उद्देश्य किसी राजनीतिक संदेश को प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के सामने एक अनोखी कलाकृति रखना है। समिति चाहती है कि लोग पंडाल देखने आएं, इसकी बनावट का आनंद लें और अपने परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाकर यादें संजोएं। इस बार नए प्रयोग के साथ सामने आई है। यहां परंपरागत धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक सोच और कारीगरों की कल्पनाशीलता भी देखने को मिल रही है। संकरी जगह, सीमित संसाधनों और तकनीकी चुनौतियों के बीच तैयार यह पंडाल बताता है कि आकर्षण पैदा करने के लिए हमेशा विशाल जगह या भारी-भरकम बजट ही जरूरी नहीं होता; कभी-कभी एक अलग सोच और हुनर ही लोगों को अपनी ओर खींचने के लिए काफी होते हैं। विनोदपुर का यह अनोखा पंडाल इस दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ दर्शन का स्थान नहीं, बल्कि कला, कल्पना और परंपरा के मेल का एक दिलचस्प अनुभव बनकर उभरा है।
0
0
Report
Advertisement

दरभंगा में दुर्गा पूजा सुरक्षा के लिए 4 हजार जवान, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी

Darbhanga, Bihar:दरभंगा जिले में 450 पूजा पंडालों में पूजा अर्चना, सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 4 हजार जवानों की तैनाती की जा रही है ताकि दुर्गा पूजा शांति और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके। DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पूजा के दौरान भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन और CCTV कैमरों की मदद ली जाएगी। CRPF समेत करीब 4 हजार पुलिसकर्मी जिले में तैनात किए जाएंगे। जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और आपातकालीन सूचना के लिए कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी पूजा पंडालों के साथ-साथ जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगरानी रहेगी। DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने मीडिया को सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। बाइट 1, जगुनाथ रेड्डी, SSP दरभंगा 2, कौशल कुमार, DM दरभंगा
0
0
Report

राजस्थान की हर प्रदर्शनी में महिलाओं को डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण: एक नया कदम

Jaipur, Rajasthan:हर प्रदर्शनी में महिलाओं को मिलेगा डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण, दिया कुमारी का ऐलान Amrita Haat: ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने और वित्तीय साक्षरता पर जोर, महिला उद्यमियों को ग्लोबल मार्केट से जोड़ने की तैयारी राजस्थान में महिला उद्यमियों को डिजिटल बाजार से जोड़ने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग नई पहल करने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने घोषणा की है कि प्रदेश में राज्य और जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रत्येक प्रदर्शनी में डिजिटल मार्केटिंग और वित्तीय साक्षरता की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ऑनलाइन बिक्री के लिए सक्षम बनाना और उनके कारोबार का विस्तार करना है。 दिया कुमारी शनिवार को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय अमृता हाट में महिला उद्यमियों के डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल अच्छा उत्पाद बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे सही बाजार तक पहुंचाना भी जरूरी है। डिजिटल तकनीक के जरिए कम समय में अधिक ग्राहकों तक पहुंच बनाई जा सकती है। ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने पर सरकार का फोकस उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अमृता हाट के पिछले दौरे के दौरान उन्हें जानकारी मिली थी कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री कम करती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए महिला अधिकारिता निदेशालय के माध्यम से डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों के लिए वित्तीय साक्षरता भी जरूरी है, ताकि वे अपने कारोबार को बेहतर तरीके से संचालित कर सकें। उन्होंने महिलाओं से प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल, लोकल फॉर ग्लोबल’ के मंत्र के अनुरूप काम करने का आह्वान किया। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप बिजनेस की ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने महिला उद्यमियों को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप बिजनेस के इस्तेमाल की जानकारी दी। इसके साथ ही उत्पादों की ऑनलाइन ब्रांडिंग, आकर्षक फोटो-वीडियो बनाने, डिजिटल प्रचार-प्रसार, ऑनलाइन पेमेंट, पैकेजिंग और ऑनलाइन ग्राहकों तक पहुंचने के तरीकों के बारे में बताया गया। दिया कुमारी ने कहा कि महिला उद्यमी अब केवल रोजगार पाने वाली नहीं, बल्कि दूसरी महिलाओं को रोजगार देने वाली भी बन रही हैं। राजस्थान की कला, हस्तशिल्प और महिला उद्यमियों के उत्पादों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जा सकता है। बैंकों और ई-कॉमर्स कंपनियों से सहयोग की अपील उप मुख्यमंत्री ने सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, बैंकों और ई-कॉमर्स कंपनियों से महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उनके कारोबार को आगे बढ़ाने में सहयोग देने की अपील की। विभाग की इस पहल से महिलाओं को डिजिटल माध्यमों की उपयोगिता समझने और अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना और उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है।
0
0
Report

जोधपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष के बयान पर पुतला जलाया गया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। प्रदेश कांग्रेस के आव्हान व निर्देश पर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस की ओर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड के एक बयान के बाद विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड के विरोध में नारेबाजी करते हुए उनका पुतला भी जलाया। कांग्रेस कार्यकर्ता शहर जिला अध्यक्ष ओमकार वर्मा के नेतृत्व में नई सडक चौराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री राजेन्द्र सोलंकी,पूर्व विधायक मनीषा पंवार,कांग्रेस नेता मनोज गहलोत,अनिल जोशी,मुख्तियार खान सहित कई लोग शामिल हुए। करीब आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन एवं नारेबाजी करने के बाद मदन राठौड का पुतला जलाया गया。
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर में शराब भरी कार पकड़ी, 5 लाख शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Dungarpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव 2026, शराब भरी कार पकड़ी, 5 लाख की शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थाने के CI कैलाश पंचारिया ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना रामसागड़ा पुलिस जूड़ा पुल मुख्य सड़क पर गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली गई। कार के अंदर से शराब के कार्टून भरे हुए थे। जब वाहन चालकों से अवैध रूप से शराब भंडारण और परिवहन करने से संबंधित कागजात मांगे गए, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट में शराब से भरी कार को जब्त किया है। वही कार सवार सलूंबर निवासी ईश्वर सिंह ओर बाड़मेर निवासी श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार से अलग अलग ब्रांड के 76 कार्टन शराब के जब्त किए है। जिसकी कीमत 5 लाख रूपये बताई जा रही है।
0
0
Report

कंटेनर की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow2m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के वैदपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिचपुरी खेड़ा के पास धान बेचने मंडी जा रहे 27 वर्षीय युवक की कंटेनर की टक्कर से मौत हो गई। नगला गड़रिया गांव निवासी अभिषेक अपने भतीजे आयुष के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर नवीन मंडी समिति जा रहा था। बताया जा रहा है कि बिचपुरी खेड़ा के पास अचानक ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया। अभिषेक सड़क किनारे खड़े होकर फोन से डीजल की व्यवस्था कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने अभिषेक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर अभिषेक को रौंदते हुए ट्रैक्टर से जा भिड़ा। हादसे में ट्रैक्टर पर मौजूद भतीजा आयुष भी नीचे गिर गया, हालांकि उसे मामूली चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायल अभिषेक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कंटेनर और उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

छतरपुर जेल से फरार बाबा बागेश्वर रथ यात्रा के आरोपी पर आरक्षक निलंबित

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जेल से फरार बाबा बागेश्वर रथ यात्रा के आरोपी पर आरक्षक निलंबित। एसपी रजत सकलेचा ने ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर तीनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया है, जानकारी के अनुसार आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया था। वहां से इलाज के लिए उसे ग्वालियर रेफर किया गया था। सुरक्षा के लिए थाना और पुलिस लाइन से कुल तीन आरक्षक - विजय, शिवम और संजीव सिंह उसके साथ भेजे गए थे। आरोपी का हथकड़ी लगे ग्वालियर मे होटल मे खाने का बीडीओ सोशल मीडिया मे बायरल हो रहा है; इलाज के दौरान आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। प्रथम दृष्टया साथ गए पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही पाए जाने पर एसपी द्वारा तीनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं आरोपी के फरार होने के संबंध में ग्वालियर में मामला दर्ज कराकर तलाश की कार्रवाई कराई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा कार्यालय पर आपत्तिजनक नारे और धमकी: युवक कांग्रेस के समर्थकों की गिरफ्तारी

Ajmer, Rajasthan:भाजपा कार्यालय की दीवारों पर आपत्ति जनक नारे और पाक समर्थित पोस्टर चस्पा करने के मामले में ..भाजपा के शहर अध्यक्ष रमेश सोनी की ओर से दी गई शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक मोहित मल्होत्रा और उसके लगभग 1 दर्जन समर्थकों को गिरफ्तार किया है .. गेगल क्षेत्र के समीप से सभी को पुलिस ने डिटेन कर श्रीनगर पुलिस थाने पहुंचाया.. भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ भाजपा कार्यालय पर अपमानजक नारे लिखे बल्कि भाजपा नेताओं को जान से मारने की धमकी भी दी.. सोनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि आरोपी यूथ कांग्रेस से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
0
0
Report

मांजू से जसौरगढ़ के लिए ट्रांसफर पर बच्चों का आँसू-भरा विदाई वीडियो वायरल

Chamba, Himachal Pradesh:1710ZP_CHAMBA_VIRAL_R को छोड़कर, मांजू स्कूल से जसौरगढ़ के लिए ट्रांसफर हुए टीचर नरेंद्र खन्ना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बच्चे रोते-बिलखते दिखाई दे रहे हैं और उन्हें चुप कराने के लिए टीचर प्रयास कर रहे हैं। चंबा जिले के प्राथमिक स्कूल मांजू में पढ़ाने वाले नरेंद्र खन्ना ने बच्चों के साथ आत्मीय और पारिवारिक रिश्ता बनाकर 19 साल तक शिक्षा दी है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों का भविष्य निखरा। विदाई के समय बच्चे अपने टीचर से बिछड़ने के गम में आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूट कर रो पड़े, जिसे देखने वाले ग्रामीण और अभिभावक भी भावुक हो गए। नरेंद्र खन्ना ने कहा कि मांजू गांव से मिला प्यार और बच्चों का निस्वार्थ स्नेह वे जीवनभर याद रखेंगे, और विदाई के इस भावुक क्षण के पीछे व्यावस्था के कारण उनके ट्रांसफर को स्वीकारना पड़ा।
0
0
Report

आगर मालवा के नलखेड़ा में नवरात्रि सप्तमी पर भक्तों की रिकॉर्ड भीड़

Agar, Madhya Pradesh:नवरात्रि के सप्तमी पर आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर तक ही 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके थे। तेज गर्मी के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। वहीं, भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखीं। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन सुबह से ही मां बगलामुखी के दरबार में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंगला आरती के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। दोपहर तक 50 हजार से अधिक भक्त दर्शन कर चुके थे। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से दर्शन, सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए गए। नवरात्रि के साथ ही मां बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
0
0
Report
Advertisement

भरतपुर बाजारों में दीपावली से पहले सफाई निर्देश दिए गए, मेयर अनुराधा सिंह

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर में दीपावली से पहले बाजारों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम मेयर अनुराधा सिंह एक्शन मोड में नजर आईं। मेयर ने नगर निगम से लक्ष्मण मंदिर तक बाजारों का निरीक्षण कर व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान गंदी नालियों, खुले नालों और जगह-जगह लगे कचरे के ढेर की समस्याएं सामने आईं। मेयर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। दरअसल, नगर निगम मेयर अनुराधा सिंह नगर निगम अधिकारियों की टीम के साथ बाजारों के दौरे पर निकलीं। नगर निगम से लेकर लक्ष्मण मंदिर तक उन्होंने व्यापारियों से संवाद कर बाजार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान व्यापारियों ने गंदी और अवरुद्ध नालियों, नालियों पर फेरोवर नहीं होने और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने की शिकायत की। मेयर ने सभी समस्याओं को मौके पर ही नोट करवाया और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अब देखना होगा कि मेयर के निर्देशों के बाद नगर निगम प्रशासन बाजारों की सफाई और नालियों की समस्या का समाधान दीपावली से पहले कितना कर पाता है। फिलहाल व्यापारियों को समस्याओं से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report

कटनी में स्पा सेंटर के पीछे देह व्यापार का बड़ा नेटवर्क गिरफ्तार

Katni, Madhya Pradesh:कटनी में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित देह व्यापार के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। महिला थाना पुलिस ने हनी गुप्ता नाम के 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पिछले दो से तीन वर्षों से इस कथित नेटवर्क से जुड़ा था और अलग-अलग नामों से स्पा सेंटरों के संचालन में पर्दे के पीछे भूमिका निभा रहा था। इतना ही नहीं, पुलिस जांच में असम, बंगाल, राजस्थान, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से युवतियों को कटनी बुलवाने की बात भी सामने आई है। मामले में पहले ही करीब 10 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस आरोपी के मोबाइल और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों के जरिए नेटवर्क की अन्य कड़ियां खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
0
0
Report

मेड़ता में किन्नर समाज ने 108 कन्याओं के पूजन से दिया सम्मान का संदेश

Nagaur, Rajasthan:मेड़ता में अनोखी आस्था दिखी. दुआएं देने वालों ने शीश झुकाकर लिया नन्ही देवियों का आशीर्वाद. नवरात्रा पर्व पर किन्नर समाज की अनोखी पहल अटूट श्रद्धा के साथ किया 108 कन्याओं का पूजन. भारतीय संस्कृति में अक्सर आपने देखा होगा कि हर शुभ काम में किन्नर समाज की दुआएं और आशीर्वाद पाने के लिए सभी लालायित रहते हैं लेकिन आज तस्वीर इसके उलट देखने को मिली। आज दुआएं देने वाले हाथ खुद आशीर्वाद मांगते हुए कन्या पूजन कर अपने आप को भाग्यशाली मान रहे थे। मेड़ता शहर की किन्नर गदापति राजकुमारी बाई ने भक्ति और आस्था की ऐसी मिसाल पेश की जिसने हर किसी के दिल को जीत लिया। यह मौका था मेड़ता में 108 कन्याओं के भव्य पूजन का जहां किन्नरों ने न केवल परंपरा निभाई बल्कि समाज को बेटियों के सम्मान का एक बड़ा संदेश भी दिया। इस समारोह में उपस्थित लोगों ने माना कि यह समारोह दुआओं का महासंगम है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top