icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्ष के बीच ईंट-पत्थर चलीं, वीडियो वायरल

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट और हंगामे का रूप ले लिया। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष की ओर से कई वकील भी मौके पर पहुंचे थे। दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा निर्माण गिराए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। संगम लाल साहू ने चंद्रशेखर मौर्य और धर्मेंद्र पांडे पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के पावर हाउस के पास का है। विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलते दिखाई दे रहे हैं। नाराज़ पीड़ित पक्ष ने सड़क जमकर जमकर नारेबाजी किया। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और दोनों पक्षों के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है。
0
0
Report

चुनाव के बाद NDA में उथल-पुथल, राजद का उभार तेज

RRRishav RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:राजद के प्रवक्ता ने कहा बिहार में चुनाव के बाद जिस तरह भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड की हार हुई है। उसके बाद एनडीए खेमे में जिस तरह की बेचैनी दिखाई दे रही है और संतोष सुमन जी जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उससे स्पष्ट होता है कि ये लोग जनता के जनादेश को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के क्षेत्र पटना में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के क्षेत्र दरभंगा में भी भाजपा को हार मिली। यह इस बात का संकेत है कि अलग-अलग वर्गों में एनडीए के प्रति नाराजगी है। वहीं, तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लोगों ने इसलिए स्वीकार किया क्योंकि उनके कार्यकाल में नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। 70 दिनों के भीतर 2 लाख 17 हजार तृतीय वर्गीय कर्मचारियों की बहाली, शिक्षकों के नियमितीकरण, नियमित वेतनमान और ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया को आसान बनाने जैसे फैसलों का असर आज भी दिखाई दे रहा है। इन वर्गों ने राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है। वंचित वर्गों का समर्थन और विश्वास राजद की राजनीतिक ताकत को मजबूत करता है।
0
0
Report

बाड़मेर में 7 साल की बच्ची के दुष्कर्म केस में आरोपी को आजीवन कारावास

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाया है। विशिष्ट न्यायाधीश पॉक्सो अजिताभ आचार्य ने आरोपी को दोषी करार देते हुए प्राकृतिक मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। करीब तीन महीने पुराने इस मामले में न्यायालय ने पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(m) और 6 के तहत दोषसिद्धि की। इसके अतिरिक्त धारा 366 के तहत सात साल का कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड तथा धारा 137(2) के तहत पांच साल का कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया। अदालत ने पीड़ित पक्ष को सात लाख रुपये की प्रतिकर राशि देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 30 दिवस के भीतर एफडीआर प्रदान करने के आदेश भी दिए गए। इस फैसले के दौरान न्यायालय का एक भावुक क्षण भी सामने आया। पीड़िता की मां से बातचीत करते हुए न्यायाधीश भावुक हो गए। उन्होंने राज्य की ओर से माफी मांगते हुए कहा कि पुलिस और सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य की जिम्मेदारी है। ऐसा अपराध क्षमा योग्य नहीं है। आपको आरोपी को क्षमा नहीं करना है। यह टिप्पणी केवल एक मुकदमे का हिस्सा नहीं, बल्कि व्यवस्था की जिम्मेदारी और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर संदेश है। न्यायाधीश ने कहा कि सवाल सिर्फ सजा का नहीं, बल्कि उस भरोसे का भी है जो हर माता-पिता अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर समाज और व्यवस्था से रखते हैं। बेटियों की सुरक्षा कोई विशेष सुविधा नहीं, उनका मौलिक अधिकार है। बचपन भयमुक्त होना चाहिए और समाज में ऐसा विश्वास कायम होना चाहिए कि हर बेटी सुरक्षित महसूस कर सके। लोक अभियोजक दामोदर कुमार ने फैसले की जानकारी दी। परिवादी पक्ष की ओर से राजेश विश्नोई ने निःशुल्क पैरवी की।
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी में काइरोप्रैक्टिक इलाज की तरफ मरीजों का बढ़ रहा रुझान

Tripurari SharanTripurari SharanFollow9m ago
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में इन दिनों स्वास्थ्य सेवा में काइरोप्रैक्टिक काफी तेजी से बढ़ रहा है मांसपेशी और हड्डियों से जुड़े समस्याओं से पीड़ित मरीजों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. काइरोप्रैक्टर डॉ बीरू कुमार का मानना है कि दवाओं या सर्जरी का उपयोग किए बिना, अपने हाथों या विशेष उपकरणों से रीढ़ की हड्डी और जोड़ों को सही स्थिति में समायोजित किया जाता है इस पद्धति के अनुसार शरीर की कई बीमारियां रीढ़ की हड्डी के गलत संरेखण या नसों पर दबाव के कारण होती हैं। हाथों से दबाव देकर इसे ठीक किया जाता है। यह मुख्य रूप से पीठ दर्द, गर्दन के दर्द, कंधे के दर्द, सिरदर्द और जोड़ों की जकड़न को कम करने के लिए उपयोग किया जाता है. इसके चिकित्सक दर्द निवारण के साथ-साथ व्यायाम, खान-पान और जीवनशैली में सुधार की सलाह भी दी जाती है. सीतामढ़ी में इस पद्धति से इलाज के लिए दूर दूर से मरीज पहुंच रहे हैं और अपनी इलाज करा रहे हैं।
0
0
Report

दीपावली के आगमन से शहर के बाजारों में रौनक, पटाखा कारोबार बढ़ा

Udaipur, Rajasthan:दीपावली का त्यौहार नजदीक आने के साथ ही शहर के बाजारों की रौनक बढ़ गई है। शहर के बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजर शहर के पटाखों की दुकानों में भी देखा जा रहा है। जहां पर दीपावली पर पटाखे खरीदने के लिए बच्चों के साथ बड़े भी पहुंच रहे हैं। दीपावली त्यौहार से पहले ही बाजार में लोगो की भीड़ से व्यापारियों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस बार दीपावली महीने के पहले सप्ताह में आने के कारण अच्छी ग्रहोंकी होगी। पटाखा व्यापारियों से बात की हमारे संवाददाता अविनाश जग्नावत ने
0
0
Report
Advertisement

दिवाली सीजन में निजामुद्दीन से 13 स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिली राहत

New Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली में त्योहारों के सीजन को देखते हुए दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशन से कई स्पेशल गाड़ियां यात्रियों के लिए चलाए जा रहे है ताकि दिवाली जैसे त्योहार के समय यात्री अपने घर तक आसानी से पहुंच सके और अपने परिवार के साथ त्योहार को सेलिब्रेट कर सके इसके लिए भारत सरकार के द्वारा दिल्ली के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही। वही इस दौरान दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के तहत रेलवे पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बल के जवान स्टेशन परिसर के अंदर और स्टेशन परिसर के बाहर निगरानी करते देखे गए। वही आज हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर त्योहारों के सीजन को देखते हुए आरपीएफ और अर्धसैनिक बल के जवान के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम देखने को मिला जहाँ हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के परिसर के अंदर और बाहर करी चौकसी करते सुरक्षाकर्मी दिखाई दिए वही इस दौरान स्कैनिंग मशीन के माध्यम से यात्रियों के सामान की चेकिंग की जा रही थी इसके बाद उन्हें स्टेशन परिसर के अंदर जाने दिया जा रहा था। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से 13 ट्रेन पेयर अलग-अलग दिन पर चलाए जा रहा है जहां इन स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों की सुविधा बढ़ी है तो वहीं इस दौरान यात्री भी खुश दिखाई दिए। वही हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से यात्रा कर रहे यात्री वकील बताते हैं कि भारत सरकार के द्वारा दिवाली के अवसर पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रहे हैं इसका हम लोग उन्हें धन्यवाद करते हैं क्योंकि इसके चलने से हमें यात्रा करने में बहुत सुविधा हो रहा है अन्यथा बहुत भीड़ के साथ हमें यात्रा करना पड़ता था सीट भी नहीं मिलता था लेकिन स्पेशल ट्रेन चलने की वजह से यात्रा आसानी से हम लोग कर रहे हैं सीट भी मिल गया है। वही यात्री परमानंद कुशवाहा बताते हैं कि त्योहार के सीजन पर स्पेशल train चलाना हम लोगों के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि स्पेशल ट्रेन के चलने से हम लोग यात्रा बहुत ही सुविधाजनक तरीके से करते हैं सीट भी मिल जाता है और यात्रा भी अच्छी होती है अन्यथा भीड़ के साथ सफर करना पड़ता है और पूरे यात्रा के दौरान खड़ा होना पड़ता है ट्रेन के अंदर तो ऐसे में भारत सरकार का या फैसला बहुत अच्छा है। वही यात्री अफसाना बताती है कि मैं पहली बार स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रही हूं अच्छा लग रहा है भीड़ नहीं है ट्रेन में चढ़ने में भी कोई दिक्कत नहीं हुआ नहीं तो ट्रेन में भीड़ इतना होता है कि चढ़ भी नहीं पाते हैं लोग ऐसे में स्पेशल ट्रेन के चलने से सुविधा बढ़ी है यात्रियों की यात्रा भी बहुत सहजता से हो रहा है। वही रोशन सिन्हा बताते हैं कि स्पेशल ट्रेन चलने से ज्यादा फायदा नहीं लग रहा क्योंकि टिकट का दाम भी ज्यादा लग रहा है और ऊपर से ट्रेन काफी लेट चल रही है इसलिए स्पेशल ट्रेन के होने का कोई फायदा मुझे नहीं लग रहा बस यात्री सीट पर बैठकर जा रहे है इसकी सुविधा है। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के स्टेशन हेड शिवनंद शर्मा बताते हैं कि निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा,झांसी,ग्वालियर, महोबा और ललितपुर के तरफ ट्रेन जाती है और इस त्योहारों के सीजन को देखते हुए 13 स्पेशल ट्रेन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जा रही है जो अलग-अलग दिन पर अलग-अलग ट्रेन रवाना होती है किसी दिन तीन स्पेशल ट्रेन है तो किसी दिन चार तो किसी दिन दो स्पेशल ट्रेन जा रही है स्पेशल ट्रेन के चलने से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या भी कम है और लोग आसानी से यात्रा कर रहे है। आखरी रेलवे स्टेशन खजुराहो तक स्पेशल ट्रेन से लोग यात्रा कर रहे हैं। वही इस दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त देखा गया।
0
0
Report

बेमौसम बारिश से किसानों की धान बचाने की चिंता बढ़ी

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में एक बार फिर बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।अर्नब चक्रवात के असर के बाद अब एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।एक तरफ दीपावली का त्योहार नजदीक है, तो दूसरी तरफ खेतों में धान की फसल पककर तैयार खड़ी है। ऐसे में अचानक हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी फसल को सुरक्षित रखने की है। क्योंकि जल्द ही धान खरीदी भी प्रारंभ होने वाली है और ऐसे समय में खेतों में खड़ी फसल पर बारिश का खतरा मंडराने लगा है।किसानों का कहना है कि सालभर की मेहनत के बाद फसल तैयार हुई है, लेकिन यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बिगड़ता रहा तो फसल को नुकसान होने की आशंका है।दीपावली की खुशियों के बीच अन्नदाता को अब अपनी फसल की चिंता सता रही है।अब देखने वाली बात होगी कि मौसम कब तक किसानों को राहत देता है और क्या किसान अपनी मेहनत की फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचा पाएंगे?फिलहाल किसानों की निगाहें आसमान पर टिकी हुई हैं।
0
0
Report
Advertisement

अल्पसंख्यक समुदाय के प्रदेश मंत्री के नेतृत्व मेे लोगो ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow14m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:लखनऊ में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के बीच महराजगंज में भी जागरूकता रैली निकाली गई। अल्पसंख्यक समुदाय के प्रदेश मंत्री गुड्डू खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे। रैली के जरिए लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की गई। गुड्डू खान ने कहा कि बीजेपी की सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति को जन-जन तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है। आपको बता दे महराजगंज के नौतनवा कस्बे में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। रैली का नेतृत्व कर रहे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री गुड्डू खान ने कहा कि उनका उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को किसी के बहकावे में आने से बचाना और बीजेपी की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर अल्पसंख्यक, गरीब और जरूरतमंद तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। वन 2 वन विथ – गुड्डू खान प्रदेश मंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा
0
0
Report

रुद्रपुर में भाजपा की पदयात्रा, लोकतंत्र बचाओ—अराजकता हटाओ का संदेश

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग – भाजपा पदयात्रा स्थान– उधम सिंह नगर भाजपा ने आज रुद्रपुर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश सहप्रभारी अरविंद मेनन, केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी शामिल हुए। इस पदयात्रा की शुरुआत गांधी पार्क से हुई, जो शहर के मुख्य बाजार, गल्ला मंडी, काशीपुर बायपास रोड से होते हुए गांधी पार्क में ही खत्म हुई। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। सड़को पर जगह जगह सीएम धामी का स्वागत किया गया। गांधी पार्क में आयोजित जनसभा में सीएम ने विपक्ष पर देश भर में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है लेकिन कांग्रेस चुनावी पराजय स्वीकार करने की बजाय संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार: कुलहड़िया टोल प्लाजा पर गोलियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर पुलिस और बिहार एस टी एफ की संयुक्त टीम ने बिहार में एक बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में जा रहे तीन युवकों को अलग-अलग बोर में 19,250 जिंदा गोलियों के साथ कुलहड़िया टोल प्लाजा पर दबोچا है. गोलियों का यह खेप उत्तर प्रदेश के कानपुर से बिहार के दरभंगा, सिवान, सुपौल समेत कई जिलों में जाने के लिए निकल रहा था. आरोपित तीन युवक लाल्टू कुमार (मुजफ्फरपुर), चंदन तिवारी (सिवान) और सरस कुमार (अहियापुर मुजफ्फरपुर) टाटा हैरियर कार में गोलियों का बड़ा खेप लेकर कुलहड़िया टोल प्लाजा पार करने वाले थे. पुलिस ने जाल बिछाकर घेराबंदी की और कार में सवार तीनों युवकों को अलग-अलग बोर के 19,250 गोलियाँ और एक पिस्टल तथा 3 मोबाइल के साथ दबोच लिया. एसटीएफ और भोजपुर पुलिस इस बरामदगी को बड़ी सफलता मान रहे हैं. ब्रेकिंग इस पूरे मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई शुरू हुई और इसका कनेक्शन भोजपुर जिले से जुड़ा हुआ है, कुछ नाम गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के दौरान सामने आए हैं. माना जा रहा है कि गोलियों की यह खेप अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सहायक होगी. फिलहाल पुलिस मौके से गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है और इनके निशानदेही पर छापेमारी जारी है. पुलिस की इस बड़ी सफलता से शहर में हड़कम्प मचा है. बाइट: अवधेश दीक्षित (एसपी भोजपुर).
0
0
Report

बैतूल के कथित अपहरण ड्रामे का खुलासा: दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के बालईमाल में हुए महिला अपहरण कांड की कहानी में अब एक चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। जिस घटना को दिनदहाड़े हथियारों के दम पर अपहरण बताया जा रहा था, पुलिस जांच में उसके पीछे एक अलग ही कहानी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक यह कोई असली अपहरण नहीं बल्कि कथित तौर पर पहले से प्लान किया गया ड्रामा था। मामले के बबलू यादव सहित दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि महिला और आरोपी बबलू की पुरानी जान-पहचान थी। दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए नजदीकियां बढ़ीं और महिला के भाई की भी बबलू से दोस्ती थी। बताया जा रहा है कि महिला अपने कथित प्रेमी बबलू के साथ जाना चाहती थी और लगातार उस पर साथ ले जाने का दबाव बना रही थी। लेकिन बबलू पहले से शादीशुदा था और महिला के परिजनों को भी यह रिश्ता मंजूर नहीं था। आखिरकार 31 अक्टूबर की रात बबलू अपने कुछ दोस्तों के साथ बोलेरो वाहन लेकर महिला के घर पहुंचा। यहाँ महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई और फिर महिला को बोलेरो में बैठाकर ले जाया गया। पुलिस का दावा है कि इस पूरी घटना की पहले से योजना बनाई गई थी और महिला की सहमति से अपहरण का नाटक रचा गया था। हालांकि महिला ने अपने बयान में इसे अपहरण बताया है, जबकि पुलिस की जांच में अलग कहानी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने बबलू यादव सहित दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहरण का मामला दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े और भी राज खुलने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि पुलिस की आगे की जांच में इस कथित अपहरण के ड्रामे की कितनी परतें खुलती हैं.
0
0
Report

दमोह के बाजार में दो वर्गों के टकराव से दिवाली खरीदारी पर असर

Damoh, Madhya Pradesh:नहीं थम रहा व्यापारियों के दो तबकों के बीच का विवाद, छोटे और बड़े व्यापारी आमने सामने... दमोह के मुख्य बाजार घंटाघर क्षेत्र और उसके आसपास त्योहारों के समय दशकों से मुख्य दुकानों के सामने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले सीजनेवल दुकानदार अपनी दुकानें लगाते चले आ रहे है, दिवाली के त्यौहार के समय बाजार की मुख्य यानी बड़ी दुकानों के सामने जमीन पर बैठकर ये छोटे व्यापारी दीपक लाई पूजन सामग्री जैसे उत्पाद बेचते है लेकिन दुकानों के सामने दुकान लगने से बड़े व्यापारी नाराज है, प्रशासन ने इन फुटपाथी दुकानदारों को तहसील मैदान में दुकानें लगाने व्यवस्था बनाई और सोमवार को उन्हें बाजार से हटाने की कोशिश की तो महिलाओं ने बबाल काटना शुरू कर दिया और हालात बिगड़ गए, पुलिस और नगर पालिका ने समझाइश दी पुलिस थाने में मीटिंग हुई लेकिन छोटे दुकानदार अपनी मांग पर डटे है तो अब व्यापारी संघ ने भी मोर्चा खोला है, विभिन्न व्यापारी संगठनों ने एक साथ आकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया और कहा है कि त्योहारी सीजन में उनकी दुकानों के सामने दुकान लगने पर उन्हें परेशानी है आपत्ति है और प्रशासन इन लोगों को सड़क से नहीं हटाता तो बड़े दुकानदार प्रदर्शन करेंगे। कुल मिलाकर दीवाली से पहले दो वर्गों का आमने सामने आना अच्छे संकेत नहीं है और स्थानीय प्रशासन रास्ता निकालने में जुटा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top