110070
दिल्ली के शिवालिक एनक्लेव में अवैध तारों की समस्या का समाधान शुरू
New Delhi, Delhi:दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा के शिवालिक एनक्लेव में रह रहे लोग बिजली के खंबों पर अवैध तरीके से लगे इंटरनेट और केबल के तारों की वजह से शॉर्ट सर्किट की समस्या से जूझ रहे थे। अब आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के हस्तक्षेप के बाद इन अवैध तारों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छठ के बाद रेल टिकट संकट: विक्रमशिला- ब्रह्मपुत्र में नहीं, गरीब रथ 492 वेटिंग
Munger, Bihar:छठ के बाद परदेस लौटना हुआ मुश्किल, विक्रमशिला-ब्रह्मपुत्र मेल में नो रूम ,गरीब रथ में 492 तक पहुंची वेटिंग, 25 नवंबर तक कन्फर्म टिकट का संकट; दिल्ली-मुंबई जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी. मुंगेर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के संपन्न होते ही अब परदेस लौटने वालों के सामने रेल यात्रा बड़ी चुनौती बन गई है। घर में परिवार के साथ पर्व मनाने के बाद रोजी-रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई, सूरत, हावड़ा और अन्य शहरों में लौटने वाले लोगों को ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड से गुजरने वाली लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों में सीटों का संकट गहरा गया है। विक्रमशिला एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल में नो रूम और रिग्रेट की स्थिति है, जबकि गरीब रथ एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची 492 तक पहुंच गई है। छठ के बाद सोमवार से ही दूसरे प्रदेशों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। समय पर काम पर पहुंचने की चिंता के बीच टिकट नहीं मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक में सीटों के लिए मारामारी है। 25 नवंबर तक कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग बनी हुई है। भागलपुर-आनंद विहार 12367 अप विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 19 नवंबर को एसी श्रेणी में 361 वेटिंग है, जबकि स्लीपर में नो रूम है। 20 और 21 नवंबर को एसी में भी रिग्रेट की स्थिति है। वहीं, 22 नवंबर को एसी में 284 और स्लीपर में 189 वेटिंग है। 25 नवंबर को एसी में 166 वेटिंग के साथ स्लीपर में रिग्रेट है। इसी तरह 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल में 19 से 21 नवंबर तक एसी और स्लीपर दोनों श्रेणियों में रिग्रेट है। 22 नवंबर को एसी में 54 वेटिंग है, जबकि स्लीपर में रिग्रेट है। 25 नवंबर को भी एसी में 59 वेटिंग और स्लीपर में रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है। इसी तरह 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल में 19 से 21 नवंबर तक एसी और स्लीपर दोनों श्रेणियों में रिग्रेट है। 22 नवंबर को एसी में 54 वेटिंग है, जबकि स्लीपर में रिग्रेट है। 25 नवंबर को भी एसी में 59 वेटिंग और स्लीपर में रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है। गरीब रथ में भी वेटिंग 492 तक पहुंचने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण कई लोगों को अब वैकल्पिक साधनों से यात्रा करने की चिंता सता रही है।0
0
Report
बिहार मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने राहुल गांधी पर हमला, विदेश नीति पर सवाल
Sitamarhi, Bihar:बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। बीजेपी द्वारा आयोजित सीतामढ़ी में आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे इस दौरान इन्होंने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में भारत के लोकतंत्र को सिक कहे जाने पर इन्होने हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी का दिमाग खराब हो चुका है...अगर दिमाग खराब नहीं है तो फिर कैसे राहुल ने दो दिन पहले अपनी माँ और पिता के बारे आपत्ति जनक बाते सरेआम बोल रहे हैं ? राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचते हैं .... मैं भारत सरकार मांग कर रहा हूँ की राहुल गांधी के एक एक गतिविधि की जांच होनी चाहिए कहां जा रहे हैं क्या क्या कर रहें हैं इन सब की जांच होनी चाहिए। देश की जनता को राहुल गांधी पर जरा भी भरोसा नहीं है क्योंकि जिस तरह की ये हरकत करते हैं जिस तरह से व्यवहार करते है...वो विदेश जा कर षड्यंत्र रचते हैं और भारत के लोकतंत्र के खिलाफ.. सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ ...चुनाव आयोग के खिलाफ ये षड्यंत्र रचते हैं।0
0
Report
बेगूसराय: बंद घर से 1.25 करोड़ के सोने-हीरे-चांदी चोरी
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला है, जहां बेखौफ चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये के सोने, हीरे और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, चोर घर में रखे 75 हजार रुपये नकद और जमीन के मूल कागजात भी लेकर फरार हो गए। चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि परिवार 19 दिनों से घर में ताला लगाकर बाहर था और इसी दौरान चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। दरअसल, पूरी घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र के पश्चिम मोहल्ले की है। जहां नगर परिषद बरौनी के वार्ड संख्या-7 निवासी हाजी अब्दुल मन्नान के पुत्र मोहम्मद सफदर अली के बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। परिजनों के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 को परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने बेंगलुरु गए थे। 17 नवंबर की रात जब परिवार वापस लौटा तो घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब परिवार ने घर की तलाशी ली तो तीन गोदरेज अलमारियों के ताले और लॉकर टूटे मिले। अलमारियों में रखे सोने, हीरे और चांदी के कीमती जेवरात गायब थे। चोर करीब 75 हजार रुपये नकद और जमीन के मूल कागजात भी अपने साथ ले गए। परिवार की ओर से दी गई आवेदन के अनुसार, चोरी गए सामान में सोने के कई हार, दर्जनों अंगूठियां, चेन, कान के झुमके, हीरे की अंगूठियां और करीब एक किलो चांदी के जेवरात शामिल हैं। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। पीड़ित सफदर अली ने बताया कि चोरी हुए अधिकांश गहने उनकी मां, बहन और भाभी के थे। इनमें कई जेवरात पुश्तैनी भी हैं। परिवार के लिए यह घटना इसलिए भी बेहद दुखद है क्योंकि आगामी 24 नवंबर को सफदर अली की शादी होने वाली है और छोटी बहन की शादी की तैयारियां भी चल रही थीं। शादी की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी ने परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चोरों ने बंद घर की रेकी कब की और इतनी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार कैसे हो गए। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस बड़ी चोरी का खुलासा कर पाती है और करोड़ों के जेवरात बरामद कर पाती है।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में मौत के बाद ग्रामीण NH-22 पर शव के साथ प्रदर्शन, मुआवजे की मांग
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में मौत के बाद ग्रामीण NH-22 पर शव के साथ प्रदर्शन, मुआवजे की मांग0
0
Report
छपरा मेडिकल कॉलेज MBBS 50 सीटें मान्यता: सारण में स्वास्थ्य सेवाएं उन्नत होंगी
Chapra, Bihar:छपरा मेडिकल कॉलेज MBBS 50 सीटें मान्यता: सारण में स्वास्थ्य सेवाएं उन्नत होंगी। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इसे सारण क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात बताया। उन्होंने कहा कि MBBS की 50 सीटें मिलने से चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने नव नामांकित एमबीबीएस छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि चिकित्सा पेशा मानव सेवा का माध्यम है ताकि जरूरतमंदों की सेवा संभव हो। उन्होंने कमियों को दूर करने और आवश्यक सुधारों का भरोसा भी जताया। विभाग इन मुद्दों पर नजर रख रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक चिकित्सा तकनीक व मेडिकल रिसर्च के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना जरूरी है। इस अवसर पर मांझी विधायक रणधीर सिंह, कॉलेज के प्राचार्य, अधीक्षक, चिकित्सक, छात्र-छात्राएं व स्थानीय लोग उपस्थित थे।0
0
Report
विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मंत्रियों के सम्मान और अशोक चौधरी योगदान की प्रशंसा की
Buxar, Bihar:एंकर - बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार गुरुवार को बक्सर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सुरक्षाकर्मियों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को कथित तौर पर हटाए जाने के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें पूरे मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सभी मंत्रियों को सम्मान देते हैं। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा मंत्री अशोक चौधरी को लेकर दिए गए बयान पर भी विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी बात रखी। उन्होंने अशोक चौधरी की सराहना करते हुए कहा कि वे बिहार के एक अच्छे नेता हैं। राज्य के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में बिना किसी ठोस आधार और आरोप के बयानबाजी करना उचित नहीं है। डॉ. प्रेम कुमार ने अपने बयान के जरिए एक तरफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मंत्रियों को मिल रहे सम्मान की बात कही, तो दूसरी तरफ अशोक चौधरी के राजनीतिक और विकासात्मक योगदान का समर्थन किया।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के हांडीपुरा में चाकू हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी, नाबालिग भी शामिल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu शहर के हांडीपुरा में युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार सुभाष चौक थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया वारदात का खुलासा चाकूबाजी की वारदात में शामिल दो नाबालिग भी निरुद्ध युवक सरफराज पर चाकू से किया था जानलेवा हमला, गंभीर हालत में हुआ था घायल वारदात में इस्तेमाल लोहे की स्टिक पुलिस ने की बरामद गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद रईश और मोहम्मद फजल हैं आरोपी रईश के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज नाबालिगों ने भी वारदात में निभाई थी भूमिका, पुलिस ने किया निरुद्ध0
0
Report
गोलबाजार चिकन-मटन मार्केट हटाने को लेकर राजनांदगांव में विवाद बढ़ा
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव शहर के व्यावसायिक क्षेत्र गोलबाजार में संचालित चिकन-मटन मार्केट को हटाने की मांग तेज हो गई है। हिंदू संगठन शहर के बीच से मांस की दुकानों को हटाकर नंदई क्षेत्र में नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वर्षों से यहां कारोबार कर रहे दुकानदार दुकानें हटाने के विरोध में उतर आए हैं। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। ऐसे में अब प्रशासन के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। दरअसल, राजनांदगांव शहर के गौरी नगर में बीते दिनों गौवंश काटने और मांस बिक्री का मामला सामने आने के बाद शहर में चिकन-मटन की दुकानों को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू संगठनों ने इस मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। संगठनों की मांग है कि शहर में जगह-जगह संचालित हो रही अवैध और बिना लाइसेंस वाली मांस दुकानों पर कार्रवाई की जाए और व्यावसायिक क्षेत्र गोलबाजार से भी चिकन-मटन मार्केट को हटाया जाए। इसके लिए नगर निगम द्वारा नंदई क्षेत्र में निर्धारित स्थान पर दुकानों को शिफ्ट करने की मांग की जा रही है। वहीं हिंदू संगठनों की इस मांग के विरोध में गोलबाजार के दुकानदार भी सामने आ गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले almost पचास वर्षों से यहां कारोबार कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें अचानक दुकानें खाली करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। दुकानदारों ने स्पष्ट किया है कि वे अपनी मौजूदा दुकानों को छोड़कर कहीं और जाने के पक्ष में नहीं हैं। दोनों ही पक्षों ने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। गौरतलब है कि गोलबाजार की ये दुकानें राजगामी संपदा न्यास के अंतर्गत आती हैं। बताया जा रहा है कि न्यास द्वारा दुकानदारों से अब किराया भी नहीं लिया जा रहा है। इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी अधिकारी कैमरे पर बात करने के लिए तैयार नहीं हुआ। फिलहाल गोलबाजार के चिकन-मटन मार्केट को हटाने और दुकानदारों को वहां से शिफ्ट करने का मामला दो पक्षों के बीच विवाद का विषय बन गया है। एक तरफ शहर के व्यावसायिक क्षेत्र से मांस दुकानों को हटाने की मांग है, तो दूसरी तरफ वर्षों से कारोबार कर रहे दुकानदार अपने रोजगार को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और नगर निगम इस विवाद का क्या समाधान निकालते हैं。0
0
Report
मधुबनी के रेस्टोरेंट में नकाबपोश बदमाशों ने तोड़फोड़ मचाई; दो गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी में आपसी रंजिश को लेकर नकाबपोश बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट में जमकर उत्पात मचाया. दर्जन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर लाखों के सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वारदात सकरी थाना क्षेत्र के नवादा गांव स्थित रेस्टोरेंट की है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. SSP योगेंद्र कुमार ने बताया कि दो पक्षों में आपसी रंजिश के कारण नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. अचानक रेस्टोरेंट में पहुंचे बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की. तोड़फोड़ की घटना CCTV में कैद हो गया है; बदमाशों ने CCTV भी तोड़ने का प्रयास किया. दोनो पक्षों में पूर्व से तनाव है और दोनों तरफ से पूर्व में केस भी किया गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
AAP ने MCD में भाजपा पर भ्रष्टाचार और जनता की सुरक्षा पर सवाल उठाए
New Delhi, Delhi:अंकुश नारंग, एमसीडी नेता प्रतिपक्ष भाजपा शासित MCD में अब जनता की आवाज़ उठाना भी गुनाह हो गया है आज स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में AAP पार्षदों के हेलमेट उतरवा दिए गए, प्लेकार्ड छीन लिए गए, मीडिया को बैठक कवर करने से रोका और पार्षदों को भी वीडियो बनाने से रोका। क्योंकि बीजेपी का भ्रष्टाचार बाहर न आ सके। दिल्ली में लगातार इमारतें गिर रही हैं, मासूमों की जान जा रही है, लेकिन भाजपा को जनता की सुरक्षा से नहीं, अपनी कुर्सी और भ्रष्टाचार से मतलब है। भाजपा मेयर प्रवेश वाही और स्थाई समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा याद रखे, न हेलमेट उतरवाकर और न आवाज़ दबाकर जनता के सवालों से बचा जा सकता है। हर हादसे और हर मौत का हिसाब भाजपा को देना होगा। आम आदमी पार्टी हमेशा जनता के हक की आवाज़ सदन से सड़क उठाती रहेगी।0
0
Report
शाहदरा में आधा जला शव मिला, हड़कंप मचा; हत्या की आशंका पर जांच तेज
New Delhi, Delhi:शाहदरा में झाड़ियों से मिला आधा जला शव, इलाके में मचा हड़कंप; हत्या की आशंका से जांच में जुटी पुलिस दिल्ली के शाहदरा जिले में एक व्यक्ति का आधा जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। थाना जीटीबी एन्क्लेव क्षेत्र में जनता फ्लैट के पास झाड़ियों में शव मिलने की सूचना पर पुलिस, क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को जनता फ्लैट के पास झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान संदीप, निवासी नंद नगरी के रूप में हुई है। शव आधा जला हुआ मिलने के कारण पुलिस हत्या समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और संभावित सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। आखिर व्यक्ति की मौत कैसे हुई, शव को जलाने की कोशिश क्यों की गई और इस वारदात के पीछे कौन है—इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी。0
0
Report
हनुमानगढ़ में दीपावली के बाद भी कचरे के ढेर, वार्डवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ विरोध
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) दीपावली से जमा कचरे और निराश्रित गोवंश से लोग परेशान, वार्डवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ जताया विरोध खबर हनुमानगढ़ से है,हनुमानगढ़ टाउन शहर के वार्ड नंबर 42 में दीपावाली से पहले नालियों से निकाला गया कचरा अब तक नहीं उठाया गया है। कचरे के ढेर और निराश्रित गोवंश से परेशान लोगों ने गुरुवार को नगर परिषद की सफाई व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने अधिकारियों से समस्या दूर करने की मांग की। वार्ड निवासी और भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष संदीप छाबड़ा ने बताया कि दीपावली से पहले से ही वार्ड में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। वार्ड के ग्रुप में रोजाना नाली बंद होने और कचरा रखा होने की शिकायतें आती हैं। दीपावली के आसपास गलियों की नालियों से निकाला गया कचरा अब तक नहीं उठाया गया है। संदीप छाबड़ा ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के अधिकारी फोन नहीं उठाते। कार्यालय जाने पर भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए और लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्ड से भाजपा पार्षद चुने गए हैं, जबकि नगर परिषद में निर्दलीय बोर्ड है। ऐसे में वार्ड की अनदेखी होने की आशंका है। करीब दो महीने पहले पार्षद चुने जाने के बाद शुरुआती 15-20 दिन सफाई ठीक रही, लेकिन बाद में हालात फिर बिगड़ गए। उनके मुताबिक, सफाई कर्मचारी कभी-कभार ही वार्ड में आते हैं। व्यवस्था नहीं सुधरी तो स्वायत्त शासन विभाग में शिकायत की जाएगी。 विजुअल बाइट :-संदीप छाबडा,पार्षद बाइट :- स्थानीय नागरिक0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के पाणुन्द में घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, वीडियो वायरल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर के पाणुन्द से खबर, घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट का मामला आया सामने, चुनाव के दौरान मनचाहे प्रत्याशी को मतदान नहीं करने से नाराज थे लोग, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पीड़िता प्रेम कुमारी ने भीण्डर पुलिस को दी रिपोर्ट, पानी लेने जा रही महिला से पहले आरोपीयों ने किया अभद्र व्यवहार, घर लौटने पर तीनों आरोपी घर पहुंचे और घर में घुसकर की मारपीट, घर में मौजूद अन्य सदस्यों ने किया बीच-बचाव, भीण्डर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच,0
0
Report
खाटूधाम में कार्तिक शुक्ल एकादशी पाटोत्सव: 56 भोग, 8 आरती, 24 घंटे दर्शन
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर) SKR-9 8503986974 Twitter-sitaram78172293 हेडलाइन - कार्तिक शुक्ल एकादशी पर कल मनेगा बाबा श्याम का पाटोत्सव, फूलों से सजा भव्य श्याम दरबार, 56 भोग की सजेगी झांकी, 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के पट, मध्यरात्रि में होंगी तीन विशेष आरतियां,देशभर से खाटूधाम पहुंच रहे श्याम भक्त, केक काटकर मनाएंगे बाबा का पाटोत्सव, सीकर जिले के खाटूश्यामजी में विश्वविख्यात धार्मिक नगरी खाटूधाम में कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर कल बाबा श्याम का पाटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। बाबा श्याम के पाटोत्सव को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों, गुब्बारों और रंग-बिरंगी सजावटी सामग्री से भव्य रूप दिया गया है। बाबा श्याम का अलौकिक और मनमोहक श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। पाटोत्सव में शामिल होने के लिए देशभर से श्याम भक्तों के खाटूधाम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजा श्याम दरबार :- श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्तिसिंह चौहान ने बताया कि बाबा श्याम के पाटोत्सव को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। बाबा के दरबार को विशेष रूप से सजाया गया है। मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार के फूलों और आकर्षक सजावट के सामग्री से मंदिर परिसर को भव्य स्वरूप दिया गया है। मंदिर परिसर में भगवान के दशावतार के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां सजाई गई हैं। रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट के बीच श्याम दरबार की छटा देखते ही बनेगी। 56 भोग की झांकी सजाकर लगाएंगे बाबा को भोग :- बाबा श्याम के पाटोत्सव के अवसर पर मंदिर में 56 भोग की भव्य झांकी सजाई जाएगी। श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बताया कि कार्तिक शुक्ल एकादशी की शाम को बाबा श्याम को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु भव्य 56 भोग की झांकी के दर्शन कर सकेंगे। पाटोत्सव के अवसर पर बाबा को विशेष भोग अर्पित कर उनकी आराधना की जाएगी। दिनभर में होंगी आठ आरतियां, 24 घंटे होंगे दर्शन :- श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सामान्य दिनों में मंदिर में बाबा श्याम की पांच आरतियां होती हैं लेकिन कार्तिक महोत्सव के अवसर पर विशेष रूप से आठ आरतियों का आयोजन किया जाएगा। मोहनदास चौहान ने बताया कि मंगला आरती, श्रृंगार आरती, भोग आरती, ग्वाल आरती और शयन आरती के अलावा रात्रि 12 बजे, रात 2 बजे और रात 4 बजे विशेष आरतियां की जाएंगी। पाटोत्सव के अवसर पर बाबा श्याम के मंदिर के पट 24 घंटे खुले रहेंगे, जिससे देशभर से आने वाले श्रद्धालु लगातार बाबा के दर्शन कर सकेंगे। केक काटकर मनाएंगे बाबा श्याम का पाटोत्सव :- बाबा श्याम के पाटोत्सव को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु खाटूधाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु बाबा के दरबार में केक काटकर उनका पाटोत्सव मनाएंगे। कई भक्त एक किलोग्राम से लेकर क्विंटल तक के केक बाबा को अर्पित करेंगे और हैप्पी बर्थडे बाबा श्याम बोलकर अपनी श्रद्धा प्रकट करेंगे। भक्त बाबा के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना करेंगे। सुगम दर्शन के लिए मंदिर कमेटी ने किए विशेष इंतजाम :- मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पाटोत्सव पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो सकें इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। व्यवस्थाओं में लगे कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी हैं बाबा श्याम के चमत्कारों की कथाएं :- बाबा श्याम के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के कोने-कोने से भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर खाटूधाम पहुंचते हैं। अनेक श्रद्धालु अपने जीवन में आए संकटों और बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा से जुड़े अनुभव साझा करते हैं।श्याम भक्त अशोक शर्मा ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। उस कठिन समय में महाराज मोहनदास से बाबा का चरणामृत प्राप्त हुआ। उनका मानना है कि इसके बाद उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिला। उन्होंने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए कहा कि बाबा श्याम के प्रति उनकी आस्था और भी मजबूत हो गई।इसी तरह मोहनदास महाराज चौहान ने गंगानगर की एक महिला श्रद्धालु का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि कई वर्ष पहले वह महिला खाटूधाम आई थी जिसकी दोनों आंखों की रोशनी नहीं थी। आलूसिंह महाराज ने उसे बाबा के दर्शन करने श्याम कुंड में स्नान करने और बाबा का जल आंखों में लगाने की सलाह दी थी। उनके अनुसार इसके बाद महिला को दिखाई देने लगा। ऐसे प्रसंगों को श्रद्धालु बाबा श्याम की कृपा और चमत्कार के रूप में देखते हैं।एक अन्य श्याम भक्त अशोक कुमार ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले आए कठिन समय में बाबा श्याम की कृपा से उन्हें नया जीवन मिला। वहीं एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि बाबा के दरबार मेंजो भी मन्नत मांगी, वह पूरी हुई। इसी विश्वास के चलते वह प्रत्येक एकादशी को खाटूधाम में बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं। आस्था और भक्ति के रंग में रंगेगा खाटूधाम :- कार्तिक शुक्ल एकादशी पर बाबा श्याम का पाटोत्सव खाटूधाम में भक्ति और उत्साह का विशेष माहौल लेकर आएगा। मंदिर में फूलों की सजावट, 56 भोग की झांकी, विशेष आरतियां और 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। बाबा श्याम के जयकारों से खाटूधाम का वातावरण भक्तिमय होगा और देशभर से आए श्रद्धालु अपने आराध्य के पाटोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। बाइट - मोहनदास महाराज चौहान,महंत श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटूश्यामजी, बाइट - मानवेन्द्र सिंह चौहान, मंत्री श्री Shyam मंदिर कमेटी खाटूश्यामजी0
0
Report
दिल्ली के अमर कॉलोनी में 55 लाख नकद के साथ क्रिप्टो धोखाधड़ी का पर्दाफाश
New Delhi, Delhi:दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ ने अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक जटिल धोखाधड़ी मामले को सुलझा लिया है, जिसमें शिकायतकर्ता के साथ USDT के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी की गई थी. केस FIR नंबर 0372/2026, धारा 318(4)/3(5) BNS, दिनांक 04.10.2026, अमर कॉलोनी थाना में दर्ज किया गया है. दक्षिण-पूर्व के एडिशनल डीसीपी उत्कर्ष ने बताया कि धोखाधड़ी गिरोह चार स्तरों पर काम करता था और Trust Wallet एप्लिकेशन के स्क्रीनशॉट दिखाकर लोगों को झांसा देता था. आरोपी ओमप्रकाश ने SIM कार्ड उपलब्ध कराकर लॉजिस्टिक सहायता दी और अमन के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए. आरोपियों ने एक Airbnb आदि लोकेशन पर मिलकर शिकायतकर्ता से 36,000 USDT तक लेनदेन करवाया और नकद 36 लाख रुपये लिए. फिर 04.10.2026 को 55,000 USDT ट्रांसफर कर 55 लाख नकद लेने के बाद वॉलेट एक्सेस का दुरुपयोग कर पूरा 55,000 USDT निकाल लिया गया. मामले में मुख्य सरगना गौरव राणा के साथ रितिक चावला, अन्य सहयोगी भी शामिल बताए गए हैं. आगे पूछताछ जारी है और जांच टीम लगातार संपर्क में है.0
0
Report
Advertisement
