110080
देवली विधानसभा में सीवर के ढक्कन खुले, इलाके के लोग परेशान
New Delhi, Delhi:दक्षिणी दिल्ली के देवली विधानसभा क्षेत्र के राजू पार्क इलाके के निवासी दिल्ली सरकार से परेशान हैं। क्षेत्र में सीवर के ढक्कन खुले पड़े हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विधायक और निगम पार्षद दोनों ही इलाके में कोई काम नहीं कर रहे हैं जिससे नागरिकों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NSUI के कार्यकर्ताओं का संसद सड़क थाना के बाहर प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NSUI WORKERS PROTEST OUTSIDE PARLIAMENT STREET POLICE STATION / VISUALS0
0
Report
सोनभद्र रामलीला मंच पर भोजपुरी गानों पर डांस वायरल, मर्यादा पर सवाल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन के मंच पर भोजपुरी गानों पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नाराजगी देखने को मिल रही है। धार्मिक मंच पर इस तरह की गतिविधियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद और सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामला बीजपुर थाना क्षेत्र के बखरिहवा बाजार का है, जहां वायरल वीडियो को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और रामलीला कमेटी के लोगों को भी इस तरह की गतिविधियों को लेकर हिदायत दी गई है।\n\nधार्मिक आयोजन, Ramleela का मंच और भोजपुरी गानों पर डांस का वायरल वीडियो सोनभद्र के बखरिहवा बाजार से सामने आए इस वीडियो ने धार्मिक आयोजन की मर्यादा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। विश्व हिंदू परिषद और सामाजिक संगठनों की ओर से भी मामले में कार्रवाई की मांग उठाई गई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दो से तीन दिन पुराना है। वीडियो में रामलीला मंच पर भोजपुरी गानों पर डांस होता दिखाई देने की बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की जी मीडिया स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक मंच पर इस तरह के कार्यक्रम को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।\n\nमामले को लेकर क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है, जहां पहुंचकर टीम मामले की पड़ताल में जुटी है। रामलीला कमेटी के लोगों को भी हिदायत दी गई है कि धार्मिक आयोजन के मंच पर इस तरह की गतिविधियां सामने आने पर कार्रवाई की जा सकती है।\n\nअब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में सामने आ रही गतिविधियों की वास्तविकता क्या है और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बांदा में युवक की डंडे से हत्या, शव दरवाज़े पर फेंका; आरोपी गिरफ्तार
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक युवक की डंडे से पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद मृतक के शव को दरवाजे में फेंक कर हत्या रूपी अपने साथी के साथ फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर हत्या समेत उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम पैलानी डेरा निवासी आलोक पुत्र सरजू प्रसाद उम्र करीब 21 वर्ष को गांव के ही जगन्नाथ उर्फ गेद्दू पुत्र कलुवा द्वारा डंडे से मारपीट की गई जिससे चोट आने के कारण उसकी मृत्यु हो गई और मोहल्ले के ही राजा भैया उर्फ राजा पुत्र खिलावन के सहयोग से शव को उसके दरवाजे पर फेक दिया गया। सूचना पर उच्चाधिकारीगण सहित स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट आदि टीम द्वारा मौके मुआयना कर साक्ष्यों का संकलन किया गया। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही की गई। प्राप्त तहरीर पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नामजद दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।0
0
Report
Advertisement
पाटन चौराहे पर स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर, मां-बेटी समेत तीन की मौत
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़-जयपुर हाईवे पर पाटन चौराहे के पास भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक बेकाबू स्लीपर कोच बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बाइक को काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरमाड़ा निवासी भागचंद जाट और फलौदा निवासी लाडा देवी व हंसा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतकों में मां-बेटी के साथ उनका एक रिश्तेदार भी शामिल था। हादसे की सूचना मिलते ही बांदरसिंधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की। हादसे के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां अपनों की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। तीनों मृतकों के शव किशनगढ़ के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद ईसीआई और विपक्षी नेताओं की याचिका पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:RANCHI (JHARKHAND): RAKESH SINHA (BJP MEDIA AND COMMUNICATIONS IN-CHARGE) AND SANDEEP VERMA (BJP SPOKESPERSON) ON SUPREME COURT NOTICE TO ECI AND OTHERS ON OPPOSITION LEADERS’ PLEA AGAINST SIR/ SUPREME COURT’S REMARKS ON RAHUL GANDHI’S PROTEST MARCH/ ODISHA GOVERNOR BRAJ MOHAN RAM’S REMARKS ON POLITICAL NEUTRALITY/ LEAVE INDIA NOTICE TO ACTOR IMRAN KHAN OVER PARTICIPATION IN MUMBAI CJP PROTEST रांची, झारखंड: ईसीआई को सुप्रीम कोर्ट के नोटिस पर झारखंड कांग्रेस के महासचिव और मीडिया और संचार प्रभारी राकेश सिन्हा कहते हैं, "... हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं। वोट चोरी लोगों द्वारा उठाया गया एक मुद्दा है, और हमने उनकी चिंताओं को सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाया है, यह विश्वास करते हुए कि उनकी आवाज़ सुनी जाएगी..."0
0
Report
रतलाम में ट्रेन की चपेट में आयी कार, 2 लोग थे सवात
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम - ट्रेन की चपेट में आयी कार, 2 लोग थे सवात0
0
Report
Advertisement
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:AGARTALA (TRIPURA): CHIEF MINISTER DR. MANIK SAHA INAUGURATES SEVERAL DURGA PUJA PANDALS ACROSS AGARTALA ON PANCHAMI EVENING / VISUALS / DR. MANIK SAHA (TRIPURA CHIEF MINISTER) S/B त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने आज अगरतला शहर में कई दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया और वहां का दौरा किया। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा कहते हैं, "मैं देख रहा हूं कि हर जगह दुर्गा पूजा मनाई जा रही है; पिछले साल की तुलना में इसका आयोजन काफी बड़े पैमाने पर हो रहा है। इसका मुख्य कारण त्रिपुरा में कानून-व्यवस्था और शांति की वर्तमान स्थिति है, जो पहले ऐसी नहीं थी। कम्युनिस्टों के दौर में वहां नास्तिकता का माहौल था, लेकिन अब आस्था का माहौल बन गया है। सिर्फ दुर्गा पूजा ही नहीं, बल्कि कई अन्य त्योहार भी मनाए जा रहे हैं। उदाहरण के लिए, गणेश पूजा, जो पहले त्रिपुरा में इतनी प्रचलित नहीं थी, अब काफी प्रमुख हो गई है। ये आयोजन लोगों को एक साथ आने का मौका देते हैं, जिससे उनके बीच के रिश्ते मजबूत होते हैं। मैंने लंबे समय से त्रिपुरा में यह देखा है; हमारी सरकार के सत्ता में आने से पहले, इन त्योहारों के दौरान अक्सर डर और खौफ का माहौल रहता था। अब, वह डर पूरी तरह से खत्म हो गया है…0
0
Report
जमुई सदर अस्पताल: सिजेरियन के बाद 10 प्रसूताएँ और नवजात स्वस्थ, इलाज पर भरोसा
Jamui, Bihar:जमुई सदर अस्पताल में हाल ही में दो महिलाओं की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उठे सवालों और गर्भवती महिलाओं के बीच फैली दहशत के बीच अस्पताल प्रबंधन ने बेहतर चिकित्सा सुविधा का भरोसा दिलाने की पहल की है। लिहाजा, गुरुवार को सफल सिजेरियन के बाद 10 प्रसूताओं और उनके नवजात बच्चों को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। दोपहर करीब एक बजे सभी को डिस्चार्ज पेपर सौंपा गया और घर तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। दरअसल, प्रसव के लिए सदर अस्पताल पहुंचीं इन महिलाओं का आवश्यक जांच के बाद सिजेरियन किया गया। उपचार और देखभाल से संतुष्ट प्रसूताओं तथा उनके परिजनों ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन की सराहना की। परिजनों ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ वे अस्पताल पहुंचे थे, उससे बेहतर सुविधा मिली। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और इलाज से वे संतुष्ट हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाली प्रसूताओं में लक्ष्मीपुर प्रखंड के सुलोटांड़ निवासी रौशनी कुमारी, गिद्धौर की राखी कुमारी, जमुई के लभैत निवासी मधुप्रिया कुमारी, सोनो प्रखंड के देहरीडीह निवासी लक्ष्मी कुमारी, लखीसराय जिले के चानन प्रखंड अंतर्गत खैरी गोपालपुर निवासी वर्षा कुमारी, लक्ष्मीपुर के गौरा निवासी खुशबू कुमारी और जमुई के लगमा निवासी खुशबू कुमारी सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं। गिद्धौर निवासी प्रसूता के परिजन रौशन कुमार समेत अन्य परिजनों ने बताया कि वे प्रसव के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे। आवश्यक जांच के बाद सिजेरियन से पुत्र का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि पत्नी और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा अस्पताल में मिली चिकित्सा सुविधा से वे संतुष्ट हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय भरोसे के साथ सदर अस्पताल आएं और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं। चिकित्सकों की कमी के बावजूद बेहतर सुविधा देने का दावा इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. थनीष कुमार ने बताया कि सिजेरियन के दौरान और उसके बाद जच्चा-बच्चा को आवश्यक चिकित्सा सुविधा, देखभाल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद गुरुवार को सभी 10 प्रसूताओं को डिस्चार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की कमी के बावजूद अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की कि अफवाहों में न पड़ें और निश्चिंत होकर सदर अस्पताल आएं तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। बहरहाल, हाल की मौतों के बाद अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवालों के बीच स्वस्थ जच्चा-बच्चा की घर वापसी और परिजनों की संतुष्टि अस्पताल प्रबंधन के लिए राहत की बात है। हालांकि, स्वास्थ्य सेवाओं में लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए बेहतर इलाज, सतत निगरानी और जवाबदेही भी जरूरी है.0
0
Report
सSig्रीवाल ने राहुल गांधी के विरोध-प्रदर्शन को नौटंकी कहा, संवैधानिक गरिमा पर जोर
Chapra, Bihar:एसआईआर को लेकर राहुल गांधी के विरोध-प्रदर्शन पर महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के प्रदर्शन को नौटंकी करार देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी और पद की गरिमा का एहसास होना चाहिए। सिग्रीवाल ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि विरोध के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने की राजनीति बंद होनी चाहिए। ‘आडवाणी-अटल जैसे नेताओं से सीखें नेता प्रतिपक्ष की मर्यादा’ सांसद सिग्रीवाल ने राहुल गांधी के आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेता भी नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक आचरण और संसदीय मर्यादा से उदाहरण पेश किया। सिग्रीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर सभी नेताओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट रहना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी का रवैया संवैधानिक पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। ‘कांग्रेस के शासनकाल में घोटाले, अब संस्थाओं पर सवाल!’ भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में घोटालों के मामले सामने आते रहे, लेकिन आज जब जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया है, तो उसकी ओर से संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सिग्रीवाल ने राहुल गांधी के विरोध-प्रदर्शन को राजनीतिक दिखावा बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन इसके नाम पर संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना उचित नहीं है। सिग्रीवाल ने राहुल गांधी को दो टूक नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें विरोध-प्रदर्शन के नाम पर नौटंकी बंद कर संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी को सद्बुद्धि देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने की बात भी कही। एसआईआर के मुद्दे पर सिग्रीवाल के इस बयान ने भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी राजनीतिक जुबानी जंग को और धार दे दी है。0
0
Report
Advertisement
जालौन में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई मिट्टी में घुसा ट्रक का पहिया,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई मिट्टी में घुसा ट्रक का पहिया, ट्रक का पहिया मिट्टी के गड्ढे में घुसने से अचानक ट्रक पलटा, ट्रक पलटने के दौरान बाल-बाल बचे चालक और क्लीनर, जोल्हुपुर से हमीरपुर की तरफ जा रहा था ट्रक, पाइपलाइन डालने के लिए सड़क किनारे खोदकर डाल दी गई थी मिट्टी, स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर पाइपलाइन खोदकर डालने का लगाया आरोप, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला तिराहे के पास का हादसा।0
0
Report
जालौन में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद, देखते ही देखते दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे व जमकर हुई मारपीट, महिलाओं के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदली, मारपीट के दौरान तीन महिलाओं समेत 5 लोग हुए घायल, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के बेड़ा गांव का मामला।0
0
Report
नाबालिग से कथित अश्लील हरकत मामला: अलीगढ़ थानेदार निलंबित, CCTV वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:खबर का असर नाबालिग किशोरी से कथित अश्लील हरकत के मामले में थाना प्रभारी सस्पेंड अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र के बरौली बाजार का मामला किशोरी के साथ कथित अश्लील हरकत की घटना CCTV में हुई थी कैद आज परिजनों ने पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर उठाए सवाल परिजनों का आरोप—आरोपी को धारा 151 में चालान कर कुछ ही घंटों में छोड़ दिया गया मामले में BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई में लापरवाही के आरोप आज वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी नीरज जादौन ने थाना प्रभारी को किया निलंबित एसपी सिटी के मुताबिक थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आने के बाद हुई कार्रवाई 10 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है घटना पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद विभागीय कार्रवाई मामले में आगे की पुलिस कार्रवाई पर टिकी निगाहें0
0
Report
Advertisement
राज्यवर्धन राठौड़ का पंचायत चुनावों को लेकर आह्वान, ग्राम पंचायतों में विकास गति
Jaipur, Rajasthan:जयपुर कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया पंचायत चुनावों को लेकर आह्वान, झोटीवाड़ा और जोबनेर पंचायत समिति के प्रधान चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन, गांव की सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण इकाई- राठौड़ पंचायत चुनाव ग्रामीण विकास और आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़ी प्रक्रिया, पंचायतों में जनभागीदारी से विकास कार्यों को मिलेगी गति, स्वच्छता, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल को बताया पंचायतों की प्राथमिकता, पीएम आवास, जल जीवन मिशन और ग्राम सड़क योजना का भी किया उल्लेख, मंत्री राठौड़ ने सशक्त पंचायत, विकसित गांव और समृद्ध राजस्थान के संकल्प पर दिया जोर,0
0
Report
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग दंपत्ति से 2 करोड़ की साइबर ठगी, 4 गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग दंपत्ति से 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को पुलिस, ATS, NIA और RBI का अधिकारी बताकर दंपत्ति को आतंकवादी गतिविधियों में फंसाने और गिरफ्तारी का डर दिखाया। फर्जी दस्तावेज और वीडियो कॉल के जरिए दंपत्ति को लगातार निगरानी में रखा गया। मामले में बाड़मेर निवासी एक आरोपी तगाराम को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साइबर ठगों का नया हथियार—डिजिटल अरेस्ट का डर। जयपुर निवासी बुजुर्ग दंपत्ति को निशाना बनाकर ठगों ने 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली। पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त 2026 को महिला के पास फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताया और महिला के खिलाफ वारंट जारी होने की बात कही। इसके बाद कथित ATS अधिकारियों के नाम पर वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करवाई गई। ठगों ने दंपत्ति को बताया कि उनका नाम आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग करने वालों की सूची में है और उनके बैंक खाते का इस्तेमाल संदिग्ध लेन-देन में किया जा रहा है। ऐसी दिया ठगी को अंजाम पुलिस अधिकारी बनकर किया फोन ATS अधिकारी बनकर वीडियो कॉल आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर फर्जी दस्तावेज और सरकारी प्रमाण-पत्र भेजे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाई रकम.... ठगों ने पुलिस, ATS, NIA, RBI, भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट के नाम का कथित तौर पर दुरुपयोग किया। फर्जी दस्तावेज, स्क्रीनशॉट और बैंकिंग प्रमाण-पत्र WhatsApp के जरिए भेजे गए। दंपत्ति को लगातार वीडियो कॉल पर रहने के लिए बाध्य किया गया। गिरफ्तारी का डर दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई गई। 11 सितंबर को मिली शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बैंक खाते के जरिए ठगी की रकम निकालने का आरोप जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, WhatsApp चैट, बैंक स्टेटमेंट और KYC दस्तावेजों का विश्लेषण किया। इसी जांच में बाड़मेर निवासी तगाराम के बैंक खाते में ठगी की रकम पहुंचने का पता चला। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने परिचित के कहने पर भारतीय स्टेट बैंक की सिंधरी शाखा स्थित अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाया। 20 अगस्त को खाते में 2 लाख रुपये आए। आरोपी ने इनमें से 1 लाख 90 हजार रुपये चेक से और 10 हजार रुपये ATM से निकाले और रकम दूसरे आरोपी को सौंप दी। इसके बदले उसे 10 हजार रुपये कमीशन मिलने का आरोप है। आरोपी ने अपना एक अन्य बैंक ऑफ इंडिया खाता भी उपलब्ध करवाया था। पुलिस अब रकम के आगे के लेन-देन और इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस की कार्रवाई बुजुर्ग दंपत्ति से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी बाड़मेर निवासी तगाराम गिरफ्तार आरोपी के खाते में आए 2 लाख रुपये रकम निकालकर दूसरे आरोपी को देने का आरोप आरोपी को 10 हजार रुपये कमीशन मिलने की बात प्रकरण में अब तक 4 गिरफ्तार पुलिस की एडवाइजरी राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई व्यक्ति खुद को पुलिस, ATS, NIA या किसी अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाए और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाए, तो सतर्क रहें。 याद रखें, सरकारी एजेंसियां WhatsApp वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट कर पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश नहीं देतीं। किसी अनजान व्यक्ति को बैंक खाते, ATM कार्ड, चेकबुक या गोपनीय बैंकिंग जानकारी उपलब्ध न करवाएं。 अगर आपके साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी की कोशिश होती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। साइबर अपराध की रिपोर्टिंग के लिए सरकारी पोर्टल cybercrime.gov.in का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मले में चारों गिरफ्तारियां इसी प्रकरण से संबंधित हैं और 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की राशि शिकायत में दर्ज कुल रकम है।0
0
Report
सिकंदराराऊ में लिफ्ट देना युवक को पड़ा महंगा, अज्ञात व्यक्ति बुलेट लेकर फरार
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- सिकंदराराऊ क्षेत्र में एक युवक को अज्ञात व्यक्ति को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। रास्ते में आरोपी युवक की बुलेट मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सिकंदराराऊ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एटा के कृष्णा नगर निवासी ऋषभ (पुत्र वीरेंद्र पाल) नोएडा में नौकरी करते हैं। 10 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर UP 82 BA 1542) से नोएडा से एटा स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अकराबाद के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी। आरोपी ने बताया कि बस उसे छोड़कर चली गई है। रात होने का हवाला देकर उसने सिकंदराराऊ तक छोड़ने का अनुरोध किया। उसकी बातों पर भरोसा कर ऋषभ ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। सिकंदराराऊ पहुंचने पर आरोपी ने सौरों जी ढाबे पर खाना खाने के लिए कहा। खाना खाने के बाद दोनों वहां से चल दिए। इसके बाद चौहान बिल्डिंग मैटेरियल के पास आरोपी ने ऋषभ से मोटरसाइकिल रुकवाई और पेशाब करने लगा। इसी दौरान मौका पाकर वह ऋषभ की बुलेट मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने सिकंदराराऊ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान करने और चोरी गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
