110070
दिल्ली में बारिश के कारण सड़कों पर जाम, राजोकरी फ्लाई ओवर पर लगा बड़ा जाम
New Delhi, Delhi:दिल्ली में गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के कारण सड़कों पर जाम लगने लगा है। दक्षिणी दिल्ली के राजोकरी फ्लाई ओवर के पास गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया जिससे लोग घंटों जाम में फंसे रहे। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि बारिश अभी और जारी रहेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जस्सी पेटवाड़ पर आरोप: सत्ता पक्ष के खिलाफ आवाज दबाने का प्रयास
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ विधायक जस्सी पेटवाड़ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पास होने के बाद विधायक बताया कि यह लोग सत्ता पक्ष को बोलने का मौका देते हैं लेकिन विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रहे हैं हमारी आवाज ऐसे दबाया नहीं जा सकता हम इसी प्रकार से अपनी आवाज को उठाने का काम करेंगे और आगे बढ़ते रहेंगे सत्ता पक्ष की मंत्री मुख्यमंत्री तमाम लोग वेल में आकर बोल रहे थे लेकिन उनके लिए कोई कार्यवाही नहीं है लेकिन हम लोग अगर सच्चाई को बोलेंगे तो हमारे ऊपर कारवाई की जा रही है तो मैं सच्चाई बोलूंगा और यह आवाज जस्सी पेटवाड़ के साथ साथ यह आवाज सभी सवा 2 लाख नारनौल के लोगों की आवाज है जिसको उठाने का काम किया गया है और लगातार इसी प्रकार से अपनी आवाज को उठाने का काम किया जाएगा0
0
Report
SE जीतराम तंवर की मौत: वायरल वीडियो और विभागीय आरोपों के बीच बड़ा सवाल
Karnal, Haryana:बिजली विभाग के SE ने रिटायरमेंट के दिन की जीवनलीला समाप्त, ‘जाट-झोट्टा जहां मिलेगा, वहीं लट्ठ मारूंगा’ वाले वायरल वीडियो से विवादों में आए SE जीतराम तंवर, बेटी बोली- वीडियो एडिट कर किया गया था वायरल, पिता ने विभाग को कई बार लिखी थी चिट्ठी। करनाल : बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता जीतूराम तंवर की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार को जिस दिन उन्हें सेवानिवृत्त होना था, उसी दिन उन्होंने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जीतूराम तंवर कुछ समय पहले एक कथित वायरल वीडियो को लेकर विवादों में आए थे। वीडियो में उनके हवाले से ‘जाट-झोट्टा जहां मिलेगा, वहीं लट्ठ मारूंगा’ जैसे शब्द सामने आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया था। अब उनकी बेटी नीति तंवर ने दावा किया है कि वायरल वीडियो वास्तविक नहीं था, बल्कि बातचीत को एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। वायरल वीडियो के बाद बढ़ा था विवाद परिवार का कहना है कि वायरल वीडियो के बाद जीतूराम तंवर लगातार मानसिक दबाव में थे। बेटी नीति तंवर के मुताबिक, कुछ लोगों ने उनके पिता को अपने पास बैठाकर मजाकिया अंदाज में कुछ बातें कहलवाईं और बाद में रिकॉर्डिंग को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ा और विभागीय कार्रवाई के तहत उन्हें निलंबित कर दिया गया। बेटी का दावा- पिता ने सार्वजनिक रूप से मांगी थी माफी नीति तंवर के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद उनके पिता ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनका सभी बिरादरियों के साथ भाईचारा है और उनकी किसी समाज को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं थी। परिवार का कहना है कि माफी के बावजूद उनके पिता की परेशानियां कम नहीं हुईं। रिटायरमेंट के दिन घर से निकले, फिर नहीं लौटे परिवार के मुताबिक, सोमवार को जीतूराम तंवर की रिटायरमेंट थी। सुबह वह घर से यह कहकर निकले कि विभाग को अपनी आखिरी चिट्ठी देकर आते हैं। इसके बाद जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनकी गाड़ी डीएवी स्कूल के बाहर मिली, जिसके बाद परिवार ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ‘पिता ने विभाग को कई पत्र लिखकर लगाई थी न्याय की गुहार’ बेटी नीति तंवर का आरोप है कि उनके पिता ने विभाग को कई पत्र लिखकर अपने साथ हो रही परेशानियों की जानकारी दी थी और न्याय की गुहार लगाई थी। नीति का कहना है कि इन पत्रों को उन्होंने खुद तैयार किया था और पिता की ओर से विभाग के सामने लगातार अपनी परेशानी रखी गई, लेकिन परिवार के मुताबिक उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिली। चार अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप नीति तंवर ने चार लोगों पर अपने पिता को परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि ये लोग विभाग में SDO और XEN स्तर के अधिकारी हैं। परिवार का आरोप है कि अनुसूचित जाति से आने वाले उनके पिता के वरिष्ठ पद पर होने को लेकर कुछ लोग उनसे नाराज थे और कथित तौर पर उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था। ‘सोनीपत में पोस्टिंग के बाद से परेशान थे पिता’ बेटी के मुताबिक, जीतूराम तंवर ने करीब तीन वर्ष सोनीपत में नौकरी की और इसी दौरान उनकी परेशानियां लगातार बढ़ती गईं।_family_ का दावा है कि वह लंबे समय से मानसिक दबाव में थे और पिछले कुछ समय से विभाग से जुड़ी कई ऐसी जानकारियां परिवार के साथ साझा कर रहे थे, जिन्हें वह पहले कभी घर पर नहीं बताते थे। पत्नी के नाम लिखी चिट्ठी ने परिवार को झकझोर दिया नीति तंवर के मुताबिक, उनके पिता ने अपनी पत्नी के लिए भी एक छोटा-सा पत्र छोड़ा है, जिसमें उन्होंने हिम्मत बनाए रखने की बात कही है। बेटी ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पिता हमेशा परिवार को मुश्किल परिस्थितियों में हिम्मत देते थे, लेकिन हालात ऐसे बने कि आखिरकार परिवार ने उन्हें खो दिया। सुसाइड नोट में कानूनी कार्रवाई का भी जिक्र होने का दावा परिवार का कहना है कि पिता द्वारा छोड़े गए पत्र में कानूनी कार्रवाई का भी जिक्र है। बेटी के अनुसार, उनके पिता को भरोसा था कि कानून के जरिए मामले का समाधान हो सकता है। परिवार अब यह पत्र पुलिस को सौंपने की बात कह रहा है, ताकि उसमें लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच हो सके। परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की जीतूराम तंवर की मौत के बाद परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि वायरल वीडियो से लेकर विभागीय कार्रवाई और पिता द्वारा लिखी गई चिट्ठियों तक, हर पहलू की जांच होनी चाहिए। परिवार ने जिन चार अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ भी जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बातचीत में डीएसपी महावीर ने बताया कि दव स्कूल के पास कर में मृत अवस्था में एस आई जीतू राम तोमर का शव पाया गया है सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है एक सुसाइड नोट भी मिला है परिवार की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आजा की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उन्होंने कहा की जानकारी मिली है कि उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके ऊपर जांच चल रही है। अब जांच के बाद सामने आएगा पूरा सच फिलहाल इस पूरे मामले में परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच का विषय है। वायरल वीडियो की वास्तविकता, विभागीय कार्रवाई, मृतक अधिकारी की ओर से लिखे गए पत्र और परिवार द्वारा लगाए गए आरोप—इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। बाइट - बेटी नीति तंवर व परिजन बाइट - डीएसपी महावीर0
0
Report
जसरथपुर चोरी मामला: 2 आरोपी गिरफ्तार, नगदी और गहने बरामद
Etah, Uttar Pradesh:एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,थाना जसरथपुर पुलिस ने 10 दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपियों ने जसरथपुर में महिला के घर में घुसकर मारपीट कर चोरी की घटना को दिया था अंजाम, पुलिस ने 2 आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कान की बाली सहित 2250 रूपये किये बरामद, पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, वहीं पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी, जसरथपुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त ने की कार्रवाई, थाना जसरथपुर क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
नाभा के सिद्धसर गुरुद्वारे पर संत बरसी समारोह में नेताओं की भीड़
Nabha, Punjab:ਨਾਭਾ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਿੱਧਸਰ ਅਲੌਹਰਾਂ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ, ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਈਸ਼ਰ ਸਿੰਘ ਰਾੜਾ ਸਾਹਿਬ, ਬਾਬਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਤੇ ਬਾਬਾ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾੜਾ ਸਾਹਿਬ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਸਲਾਨਾ ਬਰਸੀ ਮਨਾਈ ਗਈ, ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰੱਖੜਾ, ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਸਾਧੂ ਸਿੰਘ ਧਰਮਸੋਤ, ਨਾਭਾ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਗੁਰਦੇਵ Sਿੰਘ ਦੇਵ ਮਾਨ, ਯੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੋਹਿਤ ਮਹਿੰਦਰਾ, ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੋਂ ਸੰਗਤ ਨੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਅਤੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਦਾ ਆਨੰਦ ਮਾਣਿਆ, ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਸੰਚਾਰ ਵੀ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ। ਆਈਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਦਾ ਸਿੱਖ ਪ੍ਰਚਾਰਕ ਜਥੇਦਾਰ ਬਾਬਾ ਕਸ਼ਮੀਰਾ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।0
0
Report
कंगना रanato का पासपोर्ट मामला: 15 सितम्बर को अगली पेशी, वीडियो कॉन्फ्रेंस में सुनवाई
Bathinda, Punjab:ਐਮਪੀ ਕੰਗਣਾ ਰਨੌਤ ਦੇ ਪਾਸਪੋਰਟ ਉੱਪਰ ਵੀ ਬਹਿਸ 15 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ。 ਐਮਪੀ ਕੰਗਣਾ ਰਨੌਤ ਮਾਣਹਾਨੀ ਮਾਮਲੇ ਚ ਅਦਾਲਤ ਨੇ 15 ਸਤੰਬਰ ਦੀ ਅਗਲੀ ਤਰੀਕ ਪਾਈ ਵੀਡੀਓ ਕਾਨਫਰੰਸ ਰਾਹੀਂ ਅੱਜ ਐਮਪੀ ਕੰਗਣਾ ਰਨੌਤ ਪੇਸ਼ ਹੋਏ ਮਾਤਾ ਮਹਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦੇ ਪੋਤੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅੱਜ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ੀ ਸਮੇਂ ਕੰਗਨਾਂ ਰਨੌਤ ਦੇ ਵਕੀਲ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਵਾਲ ਜਵਾਬ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਬਠਿੰਡਾ ਚ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੇ ਕੰਗਨਾ ਰਨੌਤ ਮਾਣਹਾਨੀ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਦੀ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਤਾਰੀਖ ਦੌਰਾਨ ਮਾਤਾ ਮਹਿੰਤਰ ਕੌਰ ਦੇ ਪੋਤੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਆਪੋਜਿਟ ਦੇ ਵਕੀਲ ਵੱਲੋਂ ਸਵਾਲ ਜਵਾਬ ਕੀਤੇ ਗਏ ਅਤੇ ਅਗਲੀ ਪੇਸ਼ੀ ਤੇ ਮਾਤਾ ਮਹਿੰਦਰ ਕੌਰ ਤੋਂ ਸਵਾਲ ਜਵਾਬ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ ਐਮਪੀ ਕੰਗਣਾ ਰਨੌਤ ਵੀਡੀਓ ਕਾਨਫਰੰਸ ਰਾਹੀਂ ਪੇਸ਼ ਹੋਏ ਵਕੀਲ ਰਘਵੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਅਗਲੀ ਪੇਸ਼ੀ 15 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਉਸ ਦਿਨ ਐਮਪੀ ਕੰਗਣਾ ਰਨੌਤ ਦੇ ਪਾਸਪੋਰਟ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਬਹਿਸ ਹੋਣੀ ਹੈ。 ਬਾਈਟ ਮਾਤਾ ਮਹਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ。0
0
Report
डुमरी विधायक जयराम महतो के गिरफ्तारी की मांग तेज, पुलिस संगठन सतर्क
Sahibganj, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना में दर्ज कांड संख्या 146/26 को लेकर डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के खिलाफ उनकी अविलंब गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन, केंद्रीय कार्यालय रांची की ओर से की गई गिरफ्तारी की मांग का जैप-9 पुलिस एसोसिएशन ने भी पूर्ण समर्थन किया है। पूरे मामले की जानकारी और एसोसिएशन की मांग को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन, साहिबगंज शाखा जैप-9 के अध्यक्ष अमलेश कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की ओर से पुलिसकर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा को लेकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रहे है।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा बढ़ा, 11 की पुष्टि
Noida, Uttar Pradesh:कौशांबी: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मौत का आंकड़ा बढ़ा डीएम अमित पाल शर्मा ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की पांच घायलों का इलाज प्रयागराज के SRN में चल रहा फैक्ट्री संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस टीम तलाश में जुटी पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार की घटना。0
0
Report
कुचामन-नावां नगर निकाय चुनाव: नामांकन अंतिम दिन भारी भीड़, पार्टियों ने उम्मीदवार सूची जारी की
Didwana, Rajasthan:एंकर - आगामी 9 और 11 सितंबर को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन कुचामन और नावां में सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया। नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों के बाहर जुटे रहे और आखिरी समय तक पर्चे दाखिल करने का सिलसिला चलता रहा। कुचामन नगर परिषद के रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान 45 वार्ड के लिए कुल 339 नामांकन आवेदन प्राप्त हुए, जबकि नावां नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नावां के 25 वार्डों के लिए कुल 189 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दोनों निकायों में बड़ी संख्या में आवेदन आने से अब नामांकन के बाद चुनावी तस्वीर और भी दिलचस्प हो गई है। गौरतलब है कि राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए 31 अगस्त नामांकन की अंतिम तारीख थी और इसके बाद 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा, 3 सितंबर को नाम वापसी तथा 4 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। नामांकन के अंतिम दिन कुचामन और नावां में राजनीतिक दलों के साथ निर्दलीय दावेदार भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरे। खास बात यह रही कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने नामांकन की समय सीमा पूरी होने से कुछ देर पहले अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसके बाद दोनों दलों के प्रभारी अपनी-अपनी सूची लेकर रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अधिकृत प्रत्याशियों के नाम सौंपे। कुचामन में नामांकन केंद्र के बाहर दिनभर समर्थकों का जमावड़ा रहा और कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में पहुंचे। इस दौरान भाजपा प्रभारी ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी अकेला चुनाव नहीं लड़ रहा, बल्कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता चुनाव मैदान में है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को लेकर पार्टी जनता के बीच जा रही है और इसी के दम पर डीडवाना-कुचामन जिले सहित पूरे राजस्थान में भाजपा जीत हासिल करेगी। अब नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी मैदान में उतरने वाले चेहरों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है और आने वाले दिनों में संवीक्षा व नाम वापसी के बाद मुकाबले की असली तस्वीर सामने आएगी। डीडवाना-कुचामन जिले में कुचामन सिटी समेत पहले चरण के निकायों में 9 सितंबर को मतदान, जबकि दूसरे चरण के निकायों में 11 सितंबर को मतदान होगा; मतगणना 14 सितंबर को होगी।0
0
Report
कोलकाता में Gen Z उत्सव: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने किया उद्घाटन
Chinsurah, West Bengal:এবার কলকাতায় জেন জি উৎসব। উদ্যোগে কেন্দ্রীয় প্রতিমন্ত্রী তথা বালুরঘাটের সাংসদ সুকান্ত মজুমদার। আগামী পয়লা সেপ্টেম্বর নেতাজি ইনডোর স্টেডিয়ামে অনুষ্ঠিত হবে জেন জি উৎসব।0
0
Report
Advertisement
सिरोही नगर परिषद: 35 वार्डों में कांग्रेस-भाजपा के बीच तेज चुनावी जंग
Sirohi, Rajasthan:सिरोही में नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन सोमवार को सिरोही नगर परिषद के 35 वार्डों में चुनावी गहमागहमी देखने को मिली। कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए, वहीं दोनों प्रमुख दलों ने अपने अधिकृत चुनावी सिंबल भी रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा करवाए। नामांकन के अंतिम दिन सुबह से ही सिरोही उपखंड कार्यालय के आसपास प्रत्याशीों और समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई। कई उम्मीदवार समर्थकों के साथ पहुंचे और अपने-अपने तरीके से शक्ति प्रदर्शन किया। ढोल-नगाड़ों, नारेबाजी और समर्थकों के उत्साह के बीच दिनभर चुनावी माहौल बना रहा। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कांग्रेस और भाजपा ने भी अपने अधिकृत चुनावी सिंबल जमा करवाए। कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने पार्टी के सिंबल रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। वहीं भाजपा की ओर से राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने पार्टी के अधिकृत चुनावी सिंबल जमा करवाए। अब नामांकन का दौर पूरा होने के बाद सभी की निगाहें अधिकृत प्रत्याशियों की अंतिम सूची और चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं। 35 वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है, लेकिन टिकट से वंचित दावेदार यदि बागी या निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरते हैं तो कई वार्डों में मुकाबला रोचक हो सकता है। संयम लोढ़ा, पूर्व विधायक सिरोही नगर परिषद चुनाव में अब सियासी मुकाबला धीरे-धीरे तेज होने लगा है। नामांकन के बाद अगला बड़ा चरण चुनाव प्रचार का होगा। कौन पार्टी के साथ रहता है और कौन बगावत का रास्ता चुनता है, यही आने वाले दिनों में सिरोही के 35 वार्डों का चुनावी गणित तय करेगा।0
0
Report
अमेठी में अवकाश के बावजूद खुला स्कूल, जांच टीम गठित; बस दुर्घटना में बच्चे घायल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - अवकाश के बावजूद भी स्कूल खुले रहने के मामले में जांच के लिए टीम की गठित, अवकाश होने के बावजूद भी स्कूल खुले रहने के बाद हुई सड़क दुघर्टना पर नाराज हुए डीएम, आज सुबह 11 बजे करीब सड़क दुघर्टना में स्कूली बस पर सवार दो दर्जन बच्चे के घायल होने की सूचना पर सख्त हुए डीएम, डीएम संजय चौहान ने बस दुर्घटना की जांच के लिए दिए आदेश, जिले में अत्यधिक बारिश के होने के चलते डीएम ने आज एक दिन का जारी किया था अवकाश, उसके बावजूद भी खुला रहा है स्कूल, हुई सड़क दुघर्टना भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के थौरी के पास हुई थी सड़क दुघर्टना,0
0
Report
अमेठी रेलवे अंडरपास निर्माण मामला: सांसद ने निरीक्षण कर समस्याओं पर वार्ता
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - दो वर्षों से लंबित पड़ा रेलवे अंडरपास निर्माण का मामला, रेलवे क्रासिंग पर लगभग दो वर्षों से लंबित रेलवे अंडरपास के मामले की शिकायत पर, सांसद किशोरी लाल शर्मा ने खुद स्थलीय निरीक्षण करते हुए लोगों से की मुलाकात, ग्रामीणों ने अर्धनिर्मित रेलवे अंडरपास के निर्माण के दौरान हो रही समस्याओं को लेकर सांसद से की शिकायत, सांसद किशोरी लाल शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए सम्बंधित अधिकारियों से की वार्ता, सांसद ने मौजूद लोगों को दिया आश्वासन जल्द ही फिर से शुरू होगा गांधी नगर रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य,0
0
Report
Advertisement
देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस बैरियर के बावजूद धरना जारी
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून में आज कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय कूच किया। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरियर पर ही रोक दिया। इसके बाद मदन लाल और कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मदन लाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी दलित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित तौर पर मैदान के शुद्धिकरण को लेकर दिए गए बयानों पर भी सवाल उठाए।0
0
Report
मऊ की 7 वर्षीय समरा नाज ने डीएम से सड़क बनवाने की गुहार लगाई
Mau, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक हैरान करने वाला और मार्मिक मामला सामने आया है। यहां एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची, समरा नाज, अपनी एक बड़ी समस्या लेकर सीधे खराब सड़क से आए दिन हो रही परेशानीडीएम कार्यालय पहुंचे। समरा नाज ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि हकीकतपुरा थाना दक्षिणटोला उसके घर से स्कूल तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद जर्जर है। खराब रास्ते और गड्ढों के कारण स्कूल जाते वक्त वह अक्सर गिर जाती है, जिससे उसे चोटें आती हैं। इसके अलावा, रास्ते कीचड़ और गंदगी से भरे होने के कारण उसकी स्कूल की ड्रेस भी खराब हो जाती है। मासूम ने बताया कि ड्रेस गंदी होने की वजह से उसे स्कूल में शिक्षकों की डांट भी सुननी पड़ती है। खराब सड़क के चलते उसे और अन्य बच्चों को आए दिन इन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
उदयपुर में किन्नर मीरा राठौड़ का नामांकन: गौ सेवा से राजनीति में नया सिलसिला
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन था। ऐसे में बड़ी संख्या में चुनावी मैदान में ताल ठोकने वाले प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इस दौरान राजनीति की मुख्यधारा से अमूमन दूर रहने वाले किन्नर समुदाय ने मीरा राठौड़ अपना नामांकन पत्र दाखिल कर हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है। मीरा ने वार्ड 60 से अपना पर्चा दाखिल कर लोगो का समर्थन मांगा। इस दौरान शिव सेना के पदाधिकारियों ने उपरणा ओढ़ा कर मीरा को समर्थन दिया। मीरा राठौड़ ने बताया कि उसने अपनी बिरादरी को छोड़कर पूरा जीवन गौ सेवा को समर्पित कर दिया है। उन्होंने कई बेसहारा और बीमार गायों को आश्रय दिया है। इनके पालन-पोषण और चारे की व्यवस्था के लिए उन्होंने अपने जेवर तक बेच दिए हैं। अब वो जनता की सेवा करने के मकसद से पार्षद का चुनाव लड़ रही है। हालांकि चुनावी नतीजे जो भी हों, लेकिन इस कदम ने समाज की सोच में बदलाव की एक नई बयार जरूर ला दी है।0
0
Report
Advertisement
