110070
दिल्ली में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के साथ लूटपाट
New Delhi, Delhi:दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में लाडो सराय पार्क के पास रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर के साथ लूटपाट की घटना हुई। रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने बताया कि आज शाम करीब 4 बजे टहलते वक्त कुछ लड़कों ने उनका गला दबाकर लूटपाट की और फरार हो गए। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जगदलपुर में छठ महापर्व: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय उत्सव समापन
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. रविवार को छठ पर्व के तीसरे दिन गंगा मुंडा तालाब में बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु एकत्रित हुए. यहां व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा घाट भक्तिमय नजर आया. घाटों पर आकर्षक सजावट और पूजा की विशेष तैयारियां भी देखने को मिलीं. इस मौके पर स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव घाट पहुंचे और छठ वृत्तियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर छठ महापर्व की बधाई दी. सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा.0
0
Report
श्योपुर में पुराने विवाद के कारण मारपीट, महिला समेत दंपत्ति पर लाठीचार्ज
Sheopur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग श्योपुर पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट , लाठी डंडो से की मारपीट , महिला के साथ भी पकडकर की खीचतान , विजयपुर से अपने गाँव खाडी जा रहे बाइक सवार पति पत्नी की रास्ते में रोककर की मारपीट , बाइक सवार घायल , घायल को विजयपुर से किया ग्वालियर रैफर , अगरा थाना क्षेत्र के अर्रोद बस स्टैंड की घटना ।0
0
Report
जैसनगर में बिरसा मुंडा जयंती अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम
Sagar, Madhya Pradesh:सागर जिले में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनजाति और आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुँचे। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा को याद किया गया और जनजातीय गौरव दिवस को गरिमामय बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। छत्तीसगढ़, उड़ीसा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के लोक कलाकारों ने अपनी-अपनी जनजातीय लोक नृत्य, लोक गीत और लोक संस्कृति की प्रस्तुति दी। मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय नायकों को सम्मान और पहचान दिलाई।0
0
Report
Advertisement
कटनी किसना ज्वेलर्स चोरी: पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार मुख्य आरोपी, रिमांड पर पूछताछ जारी
Katni, Madhya Pradesh:स्लग आरोपी कटनी के बहुचर्चित किसना ज्वेलर्स 15 करोड़ से जायदा चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पश्चिम बंगाल से एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी एंकर कटनी जिले के बहुचर्चित और सनसनीखेज किसना ज्वेलर्स' चोरी कांड में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपी को कटनी लाया गया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है, जिससे मामले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। हालांकि, पुलिस के अनुसार फिलहाल आरोपी के पास से चोरी गया मशरूका (माल) बरामद नहीं हो सका है, जिसकी तलाश और बरामदगी के लिए पूछताछ तेजी से की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की सुरागकशी में जुटी हुई थी। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल तक जाल बिछाकर आरोपी बदरुद्दीन शाह तक पहुंच बनाई और उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर उसे स्थानीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद कटनी लाया गया है। पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी, जल्द हो सकते हैं बड़े खुलासे एएसपी कमल मौर्य ने जानकारी दी कि आरोपी को अदालत से पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी ताकि चोरी किए गए जेवरात व नकदी (मशरूका) का ठिकाना लगाया जा सके और इस वारदात में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका भी पता चल सके। पुलिस का दावा है कि इस रिमांड अवधि के दौरान चोरी से जुड़े कई अन्य अहम रहस्यों से पर्दा उठेगा और मामले का पूरी तरह से खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
बरेली-एसओजी के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त, 4 गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बहेड़ी क्षेत्र के एक खंडहर में चल रही अवैध Shastra फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर मौके से भारी मात्रा में बने-अधबने हथियार और उपकरण बरामद किए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।0
0
Report
मऊ पुलिस: एक साल बाद बिहार से लापता बालक सकुशल बरामद
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद में पुलिस ने संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए लगभग एक साल से लापता एक बालक को बिहार से सकुशल बरामद कर लिया है। यह सराहनीय कार्य थाना कोपागंज और थाना चिरैयाकोट की संयुक्त टीम द्वारा किया गया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना कोपागंज में दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0- 204/2025 धारा 137(2) बीएनएस) से संबंधित गुमशुदा बालक प्रियांशु (उम्र करीब 15 वर्ष, पुत्र रामजी, निवासी ग्राम जुम्मनपुरा, थाना कोपागंज) की तलाश की जा रही थी। कोपागंज और चिरैयाकोट की संयुक्त पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आज 15 नवंबर 2026 को ग्राम अमनाबाद, थाना बिहटा, जनपद पटना (बिहार) से बालक प्रियांशु को सकुशल बरामद कर लिया। परिवार की आंखें नम हो गईं; परिजनों की खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने मऊ पुलिस और संयुक्त टीम के इस संवेदनशील कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया।0
0
Report
Advertisement
जालौन: पुरानी छत गिरने से मकान मालिक की मौत, कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुराने घर की छत अचानक भरभरा कर गिरी, छत गिरने से मलबे में दबकर मकान मालिक की हुई मौके पर मौत, पड़ोसियों के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर मलबे से निकाला बाहर, मेडिकल कॉलेज उरई में कराया भर्ती, डाक्टरो ने किया मृत घोषित, मकान मालिक की अचानक हुई परिजनों में मचा कोहराम, जालौन के उरई कोतवाली के इकलासपुरा गांव की घटना。0
0
Report
बहराइच कैसरगंज में SP की बड़ी कार्रवाई, जलपरी शो पर पाबंदी; अधिकारी सस्पेंड
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में हल्का दरोगा और एक सिपाही सस्पेंड,, एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव की बड़ी कार्रवाई,, बिना परमिशन जलपरी शो चलने के मामले में थाना कैसरगंज के चकपिहानी हल्का इंचार्ज दयाराम सरोज व आरक्षी ओमप्रकाश पांडे को SP ने किया सस्पेंड,, 15 दिन पहले फखरपुर इलाके में जलपरी शो के दौरान हुआ था बड़ा हादसा,, हादसे में 4 मासूमों समेत 15 लोग हुए थे घायल,,,घटना के बाद एसपी ने बिना परमिशन ऐसे आयोजन पर पाबंदी के दिये थे सख्त निर्देश,, SP के आदेश की नाफरमानी कर इलाके में चलवाया जा रहा था जलपरी का शो, मामला संज्ञान में आते ही SP ने लापरवाह हल्का इंचार्ज और सिपाही को किया सस्पेंड, SP के ऐक्शन से महकमें में हड़कंप, बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र का मामला,,0
0
Report
धौलपुर में डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान पूर्व प्रधान प्रतिनिधि पर हमला, 3-4 घायल
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर प्रचार के दौरान राजाखेड़ा पंचायत समिति पूर्व प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, ग्राम पंचायत गढ़ी करीलपुर के गांव महाजीत का पुरा में डोर टू डोर प्रचार के दौरान पूर्व प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला हो गया हमले में ड्राइवर सहित 3-4 लोगों के घायल होने की सूचना हमलावर मजीत का पुरा और दिघी गांव के बताए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में 3 से 4 लोगों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय दौरा खत्म, रवाना
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत का जोधपुर दौरा दो दिवसीय दौरे के बाद जोधपुर से हो रहे संघ प्रमुख रवाना दो दिवसीय मरु निनाद 2026' के समापन के बाद जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे डॉमोहन भागवत मंडोर एक्सप्रेस से जा रहे दिल्ली0
0
Report
नौतनवां में अराजक तत्व सावधान! पुलिस का चप्पे-चप्पे पर पहरा
Ram Nagar, Uttar Pradesh:छठ महापर्व की शुरुआत से ही नौतनवां में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। अराजक तत्वों पर पैनी नजर और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ पुलिस चप्पे-चप्पे पर पहरा दे रही है। सीओ बसंत सिंह और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह खुद सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। नदी घाटों पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी वर्दी के साथ सादे कपड़ों में भी तैनात हैं। वहीं ड्रोन कैमरों से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का साफ संदेश है छठ महापर्व की आड़ में अशांति फैलाने वालों की अब खैर नहीं। जी0
0
Report
*अपना दल (एस) की चौपाल बैठक में गांव-गांव संगठन को मजबूत करने पर जोर*
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।अपना दल (एस) मेहनौन विधानसभा 295 की चौपाल बैठक रविवार को दत्त नगर माफी में आयोजित की गई।अध्यक्षता दीनानाथ वर्मा एडवोकेट ने किया। चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को श्रीमती खुशबू पांडे ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया गया । शिव प्रसाद वर्मा एडवोकेट विधि मंच प्रदेश सचिव, जिला अध्यक्ष रामदीन वर्मा एडवोकेट, राम प्रगट पटेल, नकछेद सोनकर मंसाराम वर्मा आज मौजूद रहे। इसी कड़ी में बहेरकुआं में चौपाल के माध्यम से अनुज अग्रवाल व मेहनौन विधानसभा 295 की अपना दल (एस) की भावी प्रत्याशी श्रीमती खुशबू पांडे ने महिलाओं को शाल भेंट कर सम्मानित किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे गांव-गांव जन चौपाल का आयोजन करें। इसके माध्यम से आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ा जाए। उन्होंने जोर दिया कि एक मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान विजय वर्मा, जोखू शर्मा, प्रदीप मिश्र, रोहित दूबे, पूजा, दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में श्यामलाल वर्मा इंटर कॉलेज रानीपुर में चौपाल बैठक आयोजित की गई।स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।चौपाल में कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। श्रीमती खुशबू पांडे ने कहा कि हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।0
0
Report
Advertisement
रोहतक में छठ पूजा धूमधाम से, डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ
Rohtak, Haryana:रोहतक में छठ पूजा का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रशासन व पूर्वांचल सेवा समिति के सदस्यों ने छठ माई की पूजा के लिए खासतौर से बंदोबस्त किए। दिल्ली बाईपास स्थित भालौठ सब ब्रांच नहर पर बनाए गए विशेष घाट पर श्रद्धालुओं ने दोपहर बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया व पूजा अर्चना की पूर्वांचल एकता सेवा समिति के प्रधान संजीव ने बताया कि देश में भिन्न-भिन्न धर्मों के लोग, 36 करोड़ देवी-देवता और समय-समय पर कोई न कोई त्यौहार, कोई न कोई समागम एकता में अनेकता के दर्शन करवाते रहते है। पिछले दिनों दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया, वैसे ही छठ माई का पर्व भी पूरे भारत वर्ष में धूमधाम से मनाया। छठ महापूजा शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक है0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल से अनेक वाहनों के इंजन खराब
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 130 मीटर रोड पर गांव सैनी के बाहर पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल बेचने का आरोप,कई वाहनों के इंजन खराब होने से लोगों ने लगाया आरोप,क्षेत्र के लोगों ने एकजुट होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचकरकिया विरोध,लोगों का आरोप है कि पंप से तेल भरवाने के बाद गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने वाहन चालकों से इस पेट्रोल पंप पर तेल न डलवाने की अपील की, मामले की जांच और कार्रवाई की मांग उठाई।0
0
Report
DM मेधा रूपम ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा के घाटों पर छठ पूजा सुरक्षा का निरीक्षण किया
Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा को लेकर डीएम मेधा रूपम पूरी तरह अलर्ट, जिलाधिकारी ने कई घाटों का किया दौरा,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, छठ वृत्तियों से भी की बातचीत,लोगों ने घाटों पर किए गए इंतजाम के बारे में की जानकारी, छठ पर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम, शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में छठ महापर्व संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद।0
0
Report
Advertisement
