110070
प्रज्ञता फाउंडेशन ने किया "वुमन ऑफ वंडर अवार्ड्स" का आयोजन
New Delhi, Delhi:महिला समानता दिवस के अवसर पर प्रज्ञता फाउंडेशन ने दिल्ली में "वुमन ऑफ वंडर अवार्ड्स" समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत रेनू टण्डन द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। योगिता मुंजाल, उर्वशी मित्तल, कविता त्यागी और शगुफ्ता नसरीन जैसी प्रमुख हस्तियों ने महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक भाषण दिए। वक्ताओं ने महिला समानता की प्रगति और चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बालोद निलंबन मामला: हाई कोर्ट के फैसले से प्रशासनिक कदम पलट, शिक्षकों में राहत
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में गिरावट को आधार बनाकर किए गए प्राचार्यों के निलंबन मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। माननीय उच्च न्यायालय में चुनौती दिए जाने के बाद कलेक्टर बालोद द्वारा जारी निलंबन आदेश निरस्त कर दिया गया है। इस घटनाक्रम के बाद शिक्षक संगठनों में संतोष का माहौल देखा जा रहा है।इसे प्रशासनिक हार माना जा रहा है, निलंबन करने के बाद विवाद को देखते हुए यहां कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी ने मुंह मोड़ लिया था। आपको बता दें प्रभावित प्राचार्य पुरुषोत्तम कुमार साहू, प्राचार्य उच्च माध्यमिक विद्यालय भिरई ने कलेक्टर द्वारा जारी निलंबन आदेश को माननीय उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। याचिका में यह सवाल उठाया गया था कि क्या कलेक्टर को राजपत्रित अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन आदेश जारी करने का अधिकार है。0
0
Report
गाड़ी के अंदर दोनों लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल
गाड़ी के अंदर मौजूद दो लोग समय रहते कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे।0
0
Report
प्रतापगढ़ में अपहरण-रेप के आरोपित गुलजार गिरफ्तार; बजरंग दल ने थाने में हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ जिले से बड़ी खबर अपहरण और रेप के मामले में गुलजार गिरफ्तार, नाबालिक लड़की का अपहरण कर रेप का है आरोप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर किया थाने में हंगामा, आरोपी गुलजार के दुकान पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़ और पथराव, आरोपी गुलजार को पुलिस की जीप से उतार कर पीटने का किया गया प्रयास, पुलिस ने किसी तरह से आरोपी को बचा कर जीप लेकर भाग निकली, 11 मई को नाबालिक लड़की को किया गया था बरामद, सोमवार को आरोपी गुलजार को गिरफ्तार कर आज भेज रही थी जेल, आरोपी पर लव जिहाद का आरोप लगा कर बजरंग दल के लोगो ने काटा जमकर हंगामा, पट्टी कोतवाली कस्बे का मामला0
0
Report
Advertisement
नीमच: आदिवासी दंपति पर कुल्हाड़ी हमला, पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र की कंजार्डा चौकी के अंतर्गत एक आदिवासी परिवार में दिल दहला देने वाली बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां कल सुबह करीब 4:00 बजे एक पति ने सोते समय अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया और वारदात के बाद खुद रस्सी लेकर जंगल की ओर भाग गया, जहां उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस खौफनाक कदम के बाद पूरा परिवार बिखर गया है और मृतक दंपति के दो मासूम बच्चे बेसहारा हो गए हैं, हालांकि पति द्वारा पत्नी पर हमला करने और खुद मौत को गले लगाने के असली कारणों का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हो पाया है। वारदात होने के तुरंत बाद कंजार्डा पुलिस मौके पर पहुंच गई इस एक्सक्लूसिव और अंदरूनी खबर के सामने आने के बाद अब पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और कंजार्डा पुलिस मर्ग कायम कर इस खूनी खेल के पीछे की असली वजह तलाशने के लिए हर पहलू की गहनता से जांच में जुट गई है。0
0
Report
दहेज प्रताड़ना से ग्रेटर नोएडा में महिला की मौत: पति- ससुर गिरफ्तार, मुठभेड़ की मांग
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश | मृतक पीड़िता की बहन सारिका नागर कहती हैं, "उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई... मैंने रात 11 बजे उससे फोन पर बात की थी, तब उसने कहा था कि वह परेशान है... अगर उन्होंने हमें बताया होता, तो हम उसे घर वापस ला सकते थे... उसने हमें बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे... हो सकता है कि कुछ दिनों में उन्हें जमानत मिल जाए और उनमें से हर एक अपराधी है... मैं मुठभेड़ चाहती हूं...\n\nनोएडा, उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-III इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है।\n\nमृत महिला की पहचान दीपिका के रूप में हुई है; उसकी शादी जलपुरा गांव निवासी ऋतिक से लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी। महिला के पिता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसके पति ऋतिक तथा ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है।\n\nVisuals from the hospital, where her post-mortem examination is currently underway.0
0
Report
केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद बैठक से पहले मुख्यमंत्रियों की शिष्टाचार भेंट
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगदलपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन: डीजल-पेट्रोल-सीएनजी दाम और नीट लीक पर हल्ला
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- भाजपा सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन, डीजल पेट्रोल सीएनजी के बढ़ते दामों को लेकर जमकर बोला हल्ला, नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी किया जोरदार प्रदर्शन, हाथों में बैनर पोस्टर लेकर की नारेबाजी, कमर्शियल सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर भी किया प्रदर्शन, दादरी में किया जोरदार प्रदर्शन。0
0
Report
बुलंदशहर के प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर पर नाबालिग छात्राओं से अश्लीलता के आरोप
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: प्राइमरी स्कूल हेडमास्टर पर नाबालिग छात्राओं से अश्लीलता के गंभीर आरोप। बच्चियों ने अभिभावकों को शिक्षक की कथित हरकतों की जानकारी दी। गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया, धुलाई का वीडियो वायरल। जहांगीराबाद थाने में कई अभिभावकों ने सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपा। पुलिस आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी। आरोपी शिक्षक फरार बताया जा रहा, नाबालिग बच्चीयों से “बेड टच” करता था आरोपी। जहांागीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राइमरी विद्यालय का मामला।0
0
Report
रायबरेली में राहुल गांधी ने चुरुवा हनुमान मंदिर जाकर पूजा की
Noida, Uttar Pradesh:रायबरेली, उत्तर प्रदेश: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुरुवा हनुमान मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की।0
0
Report
Advertisement
पटना विश्वविद्यालय कैंपस में दो जिंदा बम बरामद, पुलिस ने साजिश नाकाम की
Patna, Bihar:एंकर--Patna University परिसर में बड़ी घटना की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। पीरबहोर थाना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए इकबाल हॉस्टल के पीछे स्थित खंडहरनुमा भवन से दो जिंदा सुतली बम बरामद किए हैं। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और दोनों बमों को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी कैंपस में मौजूद टीओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इकबाल हॉस्टल में रहने वाले दो गुटों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है और कभी भी मारपीट के साथ बमबाजी की घटना हो सकती है। सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस और टीओपी टीम ने संयुक्त रूप से देर रात सघन तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान इकबाल हॉस्टल के पीछे खंडहरनुमा भवन में प्लास्टिक में लपेटकर रखे गए दो जिंदा सुतली बम बरामद हुए। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को देखते हुए तत्काल बम निरोधक दस्ता बुलाया गया, जिसने दोनों बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने रात करीब 2 बजे तक यूनिवर्सिटी कैंपस के विभिन्न छात्रावासों में सर्च ऑपरेशन चलाया। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से हॉस्टलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पीरबहोर थाने की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बम किसने और किस उद्देश्य से वहां छिपाकर रखा था।0
0
Report
सराय काले खान से फरीदाबाद तक एलिवेटेड रोड ट्रैफिक खत्म, समय की बचत
Delhi, Delhi:इस एलिवेटेड रोड को बनाया गया है जो सराय काले खान से शुरू होकर फरीदाबाद आपको 20 मिनट के अंदर पहुंचा देता है उसके बाद आकर दंड फरीदाबाद सोना को भी जोड़ता है और आगे जेवर एयरपोर्ट तक यह रोड जाएगा जो पूरा ट्रैफिक वाले एरिया को खत्म कर देता है काफी टाइम बचाता है केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साथी में अन्य मिनिस्टर्स यहां पर इंस्पेक्शन के लिए आज पहुंचे और आने वाले कुछ दिनों में इस एलिवेटेड रोड की शुरुआत कर सकते हैं कार्यक्रम के दौरान कुछ स्थानीय लोग यहां पर पहुंचे हैं जिनका कहना है कि हमें बहुत सहूलियत हो जाएगी इससे ट्रैफिक से बच पाएंगे टाइम भी बचेगा और इस तरीके से हमें दिल्ली से हरियाणा से पूरा जोड़ देता है तो बहुत अच्छा यह प्रोजेक्ट है और हमें काफी सहूलियत देगा मैप से पूरा समझते हुए और यहां के स्थानीय डिटेल वॉकथ्रू0
0
Report
मेनका गांधी की सख्ती: हाई कोर्ट जाने का इशारा, ABC सेंटर पर नया फरमान
Noida, Uttar Pradesh:Animal Activist और भाजपा नेता मेनका गांधी ने कहा, "उन्होंने कहा है कि अब हम नहीं सुनेंगे और अगर आपको हमारे फैसले से कोई ऐतराज है तो आप हाई कोर्ट जा सकते हैं। इन्होंने पिछले ऑर्डर में बहुत सख्ती से कहा था कि स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और बस स्टॉप से आवारा कुत्तों को हटाइए और शेल्टर बनाइए। यह सब किसी ने नहीं किया... एक भी जिला में शेल्टर नहीं बना..." उन्होंने आगे कहा, "हमारी मांग है कि ABC सेंटर बनाइए। जो ABC सेंटर बने हैं वे ठीक नहीं हैं। वहां जानवरों को ठीक से नहीं रखा जाता है। ऑपरेशन करने के बाद जानवरों को अमीर कॉलोनी से हटाकर गरीब कॉलोनी में डाल दिया जाता है... अगर ABC सेंटर ठीक से बने तो सब ठीक से चलेगा..."0
0
Report
Advertisement
बिधनू में PRD जवान की गुंडागर्दी CCTV में कैद; दुकानदार को पीटने का वीडियो सामने
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बिधनू में PRD जवान की गुंडई सीसीटीवी में हुई कैद PRD जवान ने दुकान संचालक को खींचकर पीटा.. जवान को शराब की बोतल सड़क से फेंकने पर टोका था दुकानदार ने छोटी सी बात पर टोकने पर जमकर पीटा.. PRD जवान नीरज जाजमऊ थाने में तैनात है.. साउथ जोन के बिधनू थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद नाव से वसूली: पप्पू यादव ने सरकार पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:विक्रमशिला सेतु का बीच का हिस्सा टूट जाने के बाद अब नाव ही लोगों के लिए सहारा है। लेकिन उस नाव के लिए भी लोगों से वसूली की जा रही है। ऐसा आरोप लगते हुए पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जेडीयू के अलावा बिहार सरकार पर हमला बोला। पप्पू यादव ने सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई। सिंगला कंपनी स्टीमर क्यों बंद कर दिया। क्यों सिंगला कंपनी पर कार्रवाई नहीं होती है। वाह रे सरकार। वाह रे सरकार।' उपरोक्त बयान पप्पू यादव ने आक्रोश में दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि सरकार के पास जनता के लिए पैसा नहीं है। ऐसी सरकार और ऐसे नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। पप्पू यादव पूरी तरह गुस्से में थे। उन्होंने विक्रमशिला सेतु निर्माण को लेकर सरकार को घेरा।0
0
Report
सीकर के नानी बीड़ में पेड़ पर लटका शव, पुलिस जांच शुरू
Sikar, Rajasthan:सीकर शहर के नानी बीड़ में पेड़ से लटका मिला शव सीकर के कोतवाली थाना इलाके में स्थित नानी बीहड़ में 44 साल के आदमी ने पेड़ पर लटककर सुसाइड कर लिया। जिसने रस्सी से फांसी का फंदा बनाया। सुबह क्रिकेट खेलने के लिए आए बच्चों ने जब शव को लटकते हुए देखा तो उसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर FSL टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल शव का एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाली पुलिस थाने के ड्यूटी ऑफिसर ASI तूफान सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि नानी बीहड़ में पेड़ से एक शव लटका हुआ है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और FSL टीम को भी बुलाया गया। मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान नौरंगलाल(44) निवासी दुगोली के रूप में हुई है। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि नौरंगलाल ने पेड़ से फांसी का फंदा बनाया और फिर पेड़ से लटककर सुसाइड कर लिया। मृतक खल चूरी बनाने वाली फैक्ट्री में नौकरी करता था। उसके पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।0
0
Report
Advertisement
