110038
किशनगढ़ में हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दक्षिणी पश्चिमी जिले के किशनगढ़ थाने की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने की एक शख्स की हत्या करने की कोशिश करी थी पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के बाद इसे एक चाकू और एक स्कूटी बरामद किया है और दो मामले पुलिस ने सुलझा लिए हैं पकड़े गए आरोपी का नाम देव है जो की किशनगढ़ का रहने वाला है पूरे मामले की जानकारी दक्षिणी पश्चिमी जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने दी।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में छह सीओ के तबादले, नए क्षेत्राधिकार की जिम्मेदारी सौंपी गई
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ कश्यप ने छह पुलिस उपाधीक्षकों यानी सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस फेरबदल में तीन अधिकारियों के सर्किल बदले गए हैं, जबकि तीन नवागत पुलिस उपाधीक्षकों को नए सर्किल की कमान दी गई है। जारी आदेश के बाद बांसगांव, गोला, कोतवाली, गीडा, मंदिर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में होगी। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ कश्यप की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सीओ गीडा रहीं आभा सिंह को अब सीओ बांसगांव बनाया गया है। वहीं, बांसगांव सर्किल की जिम्मेदारी संभाल रहे अनुज कुमार सिंह को सीओ गोला के पद पर भेजा गया है। वहीं, नवागत पुलिस उपाधीक्षक श्रीयश त्रिपाठी को सीओ कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही नवागत पुलिस उपाधीक्षक पियूष को सीओ गीडा बनाया गया है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक गिरिन्द्र कुमार सिंह को सीओ मंदिर सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि अब तक मंदिर सुरक्षा का दायित्व संभाल रहे मनीष शर्मा को सीओ यातायात बनाया गया है। छह अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी। आभा सिंह – सीओ गीडा से सीओ बांसगांव। अनुज कुमार सिंह – सीओ बांसगांव से सीओ गोला। श्रीयश त्रिपाठी – नवागत, सीओ कोतवाली। पियूष – नवागत, सीओ गीडा। गिरिंद्र कुमार सिंह – सीओ मंदिर सुरक्षा। मनीष शर्मा – सीओ मंदिर सुरक्षा से सीओ यातायात। वीओ— इस फेरबदल के जरिए जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। खास तौर पर गीडा, बांसगांव और गोला जैसे महत्वपूर्ण सर्किलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं, कोतवाली क्षेत्र और मंदिर सुरक्षा की जिम्मेदारी भी नए अधिकारियों को सौंपी गई है। यातायात व्यवस्था की कमान मनीष शर्मा को दिए जाने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। फिलहाल एसएसपी की ओर से जारी इस आदेश के बाद छह पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो गया है। अब देखना होगा कि नई तैनाती के बाद जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में नए अधिकारियों की क्या भूमिका रहती है।0
0
Report
Supaul fire at Pipra market hut complex: flames inch closer but extinguished
Bihar:सुभाष चंद्र, सुपौल. स्लग अचानक लगी आग से मची अफरातफरी. पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित हाट परिसर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद हाट परिसर में अफरातफरी का आलम हो गया. आग इतनी भयानक थी की धुएं का गुब्बार पुरे इलाके में फ़ैल गया. बताया जा रहा है कि हाट परिसर में स्थित दूकान के पीछे जमा कचरा के ढेर में अचानक आग लग गई थी. जो तेजी से फ़ैल रहा था, जिसके बाद हाट परिसर में दुकानदारों के बीच अफरातफरी मच गया, लेकिन मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया, गनीमत रही कि किसी दूकान में आग नहीं लगी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुँचने से लोगों में आक्रोश देखा गया. हालांकि आग पर काबू पाए जाने के बाद दमकल की गाड़ी पहुंची और आग लगी स्थल पर पानी का छिड़काव कर पुर्ण रूप से आग को बुझा दिया गया है. फिलहाल इस अगलगी में क्षति का कोई आकलन नहीं किया गया है.0
0
Report
आगरा में महिला सफाई कर्मी की पिटाई: सेवानिवृत्त पुलिस अफसर के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में महिला सफाई कर्मचारी की पिटाई का मामला सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक पर डंडे से पीटने का आरोप घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वायरल वीडियो को लेकर सफाई कर्मचारियों में आक्रोश 100 से अधिक सफाई कर्मचारी पहुंचे न्यू आगरा थाना आरोपी पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने दी तहरीर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी आगरा न्यू आगरा दयालबाग के सुदामा बाग का मामला0
0
Report
Advertisement
पटना में नकली पानी के कारोबार का बड़ा खुलासा, लाइसेंस फर्जी पाए गए
Patna, Bihar:पटना: फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने जक्कनपुर थाना क्षेत्र में नकली पैकेज्ड पानी के कारोबार का खुलासा किया है. बस स्टैंड के पास स्थित मां जानकी स्टोर में छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में संदिग्ध पानी की बोतलें बरामद की गईं. टीम ने करीब 30 हजार रुपये मूल्य का पानी जब्त किया है. छापेमारी के दौरान दुकान से Besleri और Neel Sagar के नाम से बिक रही पानी की बोतलें मिलीं. इनमें 500 एमएल की 336 लीटर और एक लीटर की 504 लीटर बोतलें शामिल हैं. इसके अलावा Neel Sagar ब्रांड के नाम से 660 लीटर पानी भी बरामद किया गया. फूड इंस्पेक्टर मुकेश कुमार कश्यप ने बताया कि Neel Sagar का लाइसेंस पहले से ही निलंबित है. इसके बावजूद इस नाम से पानी का निर्माण किया जा रहा था. Besleri के पैकेजिंग पर हाजीपुर से जारी लाइसेंस का उल्लेख किया गया था. जांच के दौरान यह लाइसेंस फर्जी पाया गया. अधिकारियों ने मौके से पानी की बोतलों के सैंपल लिए हैं. सभी संदिग्ध पानी को जब्त कर सीज कर दिया गया है. फिलहाल विभाग की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े को लेकर सवाल उठ रहे हैं.0
0
Report
जागेश्वर धाम की मूर्तियाँ दिल्ली शिफ्ट रोकने के लिए भारी विरोध
Noida, Uttar Pradesh:जागेश्वर हमारा अत्यंत प्राचीन और पावन धाम है, जिससे पूरे उत्तराखंड और विश्व के श्रद्धालुओं की गहरी धार्मिक आस्था जुड़ी है। हम उत्तराखंड के अपने मंदिरों की इन अमूल्य मूर्तियों को किसी भी हालत में दिल्ली शिफ्ट नहीं होने देंगे। मेरा राज्य सरकार से विनम्र अनुरोध है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए। मैंने कुमाऊं कमिश्नर से भी वार्ता कर इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने को कहा है, साथ ही माननीय श्री GSkunjwal जी से भी आग्रह किया है कि वे तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लें और स्थानीय लोगों के साथ खड़े रहें। यदि आवश्यकता पड़ी, तो मैं स्वयं भी तत्काल जागेश्वर जाऊँगा। उत्तराखंड | कांग्रेस सांसद हरिश रावत ने कहा, "जागेश्वर धाम उत्तराखंड का एक बहुत बड़ा तीर्थ है। भगवान शिव साक्षात रूप में वहां विराजमान हैं। कांग्रेस के समय में वहां संग्रहालय बना था लेकिन इस संग्रहालय से प्रतिमाओं को दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा है। ये बहुत विचित्र बात है। यहां पर संग्रहालय का दौरा करने लोग आते हैं, भगवान शिव के दर्शन करने लोग पहुंचते हैं। इस संग्रहालय को दिल्ली क्यों ले जाया जा रहा है?... ये बहुत गलत कदम है। इसे शीघ्र रोका जाना चाहिए। मेरा भारत सरकार से आग्रह है कि हस्तक्षेप करे और तत्काल इसे रोके। राज्य सरकार से भी मेरा आग्रह है कि इस मामले में पहल करे..."0
0
Report
वसुंधरा राजे ने धौलपुर में बच्चू मामा के निधन पर शोक जताया
Dholpur, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बच्चू मामा के निधन पर जताया शोक परिजनों से मिलकर बंधाया ढाढ़स, 1990 से 1995 तक रहे थे धौलपुर नगरपालिका के चेयरमैन धौलपुर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे धौलपुर में यहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता बच्चू मामा के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। राजे ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चू मामा वर्ष 1990 से 1995 तक धौलपुर नगरपालिका के चेयरमैन रहे थे। वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल होने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दौरान समाजसेवी मुरारीलाल सिंघल, अम्बरीश त्यागी, आकाश गर्ग सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत बच्चू मामा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया0
0
Report
Advertisement
सवाई माधोपुर में कांग्रेस के उपप्रधान निर्विरोध, छह पंचायतों में मतदान बाकी
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिले की आठ पंचायतों में से दो में कॉंग्रेस के उपनप्रधान निर्विरोध निर्वाचित ,शेष में होगा मतदान एंकर-सवाई माधोपुर जिले की आठ पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के चुनाव को लेकर बड़ी खबर है। जिले की वजीरपुर पंचायत समिति से कांग्रेस ने जीत का खाता खोलते हुए मुकेशी बाई को निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित करवाया है। यहां भाजपा की ओर से उप प्रधान पद के लिए कोई आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं मलारना डूंगर पंचायत समिति में भी कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखा और वार्ड नंबर 17 से निर्वाचित कांग्रेस प्रत्याशी शाहीन बानो निर्विरोध उप प्रधान चुनी गईं। यहां भी उप प्रधान पद के लिए केवल कांग्रेस की ओर से ही नामांकन प्रस्तुत किया गया था। भाजपा की तरफ से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरा। दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल है। इस तरह जिले की आठ पंचायत समितियों में से दो पंचायत समितियों में कांग्रेस के उप प्रधान निर्विरोध हो चुके हैं, जबकि शेष छह पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के लिए मुकाबला होगा। सवाई माधोपुर पंचायत समिति में भाजपा की मोबिना मीणा और कांग्रेस की शमीम बानो ने नामांकन दाखिल किया है। चौथ का बरवाड़ा में कांग्रेस के रामप्रसाद मीणा और भाजपा के सूरज आमने-सामने हैं। खंडार में कांग्रेस की श्यामा देवी और भाजपा के मुकेश गुर्जर के बीच मुकाबला होगा। गंगापुर सिटी में कांग्रेस के ओमप्रकाश और भाजपा की रेखा खारवाल ने नामांकन प्रस्तुत किया है। इसी तरह बामनवास पंचायत समिति में कांग्रेस की शारदा देवी और भाजपा की कृष्णा के बीच मुकाबला है, जबकि बौंली पंचायत समिति में कांग्रेस के नानकाराम और भाजपा के मनीष ने उप प्रधान पद के लिए दावेदारी पेश की है। अब इन छह पंचायत समितियों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि खास बात यह है कि जिले की सभी आठ पंचायत समितियों में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है। ऐसे में राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए शेष छह पंचायत समितियों में भी कांग्रेस के उप प्रधान निर्वाचित होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। कुल मिलाकर प्रधान पद के बाद अब उप प्रधान चुनाव में भी सवाई माधोपुर जिले में कांग्रेस अपना दबदबा कायम रखने की ओर अग्रसर दिखाई दे रही है।0
0
Report
रतलाम के छात्रावास के बच्चों का पैदल march, कलेक्ट्रेट तक पहुंचने की मांग
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम जिले के बाजना स्थित शासकीय छात्रावास से बच्चों का पैदल मार्च शुरू हुआ है, करीब 50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय रतलाम कलेक्ट्रेट पहुंचने के लिए बच्चे सड़क पर निकल पड़े हैं, छात्रावास की समस्याओं को लेकर बच्चे अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाना चाहते हैं, करीब 22 किलोमीटर का सफर तय कर चुके बच्चों को रास्ते में एसडीएम, टीआई, तहसीलदार और जनजातीय कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त समझाइश दे रहे हैं, फिलहाल बच्चे गढ़खंगाई माता मंदिर के पास हैं. प्रशासन ने बस बुलाकर कुछ बच्चों को बैठाया हैलेकिन बड़े बच्चे पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचने की जिद पर अड़े हैं0
0
Report
अमरौहा में आम के पेड़ काटने के मामले पर अमित सैनी का नया दावा
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में आम के 20 पेड़ों के कटान पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित सैनी का आया बयान, बोले- मेरा कोई लेना-देना नहीं, किस आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा? अमरोहा जनपद के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में 24 नवंबर की रात बिना अनुमति आम के बाग में 20 पेड़ों का कटान किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित सैनी का नाम भी सामने आया था। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर अध्यक्ष अमित सैनी ने वीडियो जारी कर पेड़ों के कटान से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। उन्होंने वन विभाग से सवाल किया है कि आखिर किस आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अमित सैनी का कहना है कि कुछ लोग उनका और उनकी पार्टी का नाम बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से सलाह लेकर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
देवरिया में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष ने सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. वही आपको बता दें प्रदेश अध्यक्ष आज देवरिया सहित सलेमपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. पत्रकारों ने जब सवाल करने की कोशिश की उन्होंने कहा कि अभी मैं कुछ बोलूंगा नहीं.0
0
Report
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुनकुरी में विद्युत अधोसंरचना के लिए पांच करोड़ की सौगात
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर - मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा कुनकुरी को विद्युत अधोसंरचना की सौगात जशपुर जिले के कुनकुरी नगर को विद्युत अधोसंरचना के विकास के लिए करीब 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगर की मुख्य सड़क से बिजली के खुले तार हटाकर भूमिगत केबल बिछाई जाएगी। साथ ही ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने और विद्युत व्यवस्था को आधुनिक बनाने के कार्य किए जाएंगे। इससे नगरवासियों को बेहतर बिजली व्यवस्था मिलने की उम्मीद है। कुनकुरी नगर में विद्युत अधोसंरचना के आधुनिकीकरण की यह पहल शहर को सुरक्षित, सुंदर और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है。0
0
Report
अलीगढ़ में विदेशी नागरिकों के सत्यापन के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में 12 संदिग्ध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद मामला गरमाता जा रहा है. करणी सेना ने जिला प्रशासन से पूरे जनपद में संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन की मांग उठाई है. संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाक ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. करणी सेना ने रोरावर, कोतवाली, सासनी गेट और बन्नादेवी थाना क्षेत्रों में विशेष सत्यापन अभियान चलाने की मांग की है. संगठन का आरोप है कि स्लॉटर हाउस और अन्य प्रतिष्ठानों में संदिग्ध विदेशी नागरिकों के रहने की शिकायतें मिलती रही हैं. ऐसे में वहां काम करने और रहने वाले लोगों के पहचान पत्र, नागरिकता और निवास संबंधी दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की गई है. करणी सेना ने अवैध निवास की पुष्टि होने पर कानून के तहत हिरासत, अभियोजन और निर्वासन की प्रक्रिया अपनाने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि 72 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो संवैधानिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा. ज्ञापन में लगाए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि और प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है.0
0
Report
Advertisement
मेरठ में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद शुरू हड़कंप
मेरठ अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर एक्शन उलदेपुर में चल रहा प्रशासन का पीला पंजा मौके पर पुलिस बल भी मौजूद सुप्रीम कोर्ट के आदेश में बाद कार्यवाही मेरठ के सेंट्रल मार्केट के बाद बड़ा एक्शन0
0
Report
नारी शक्ति के लिए किए वादों को पूरा करने का संकल्प मोदी ने दोहराया
Noida, Uttar Pradesh:Narendra Modi We had made a promise to our Nari Shakti and we remain committed to fulfilling it...0
0
Report
उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा बयान
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग :-उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का समाजवादी पार्टी के घोसणा पत्र को लेकर सपा पर बड़ा हमला किया कहा की समाजवादी पार्टी की कोई साख नही है *समाजवादी पार्टी को पता है कि हम लोग सत्ता में आने वाले हैं नहीं तो मनमानी तरीके से घोषणा कर दो इस तरीके के घोषणा पत्र पर जनता बिल्कुल विश्वास नहीं करेगी* समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र जारी होने पर बोले जयवीर सिंह,,,, घोषणा पत्र का मतलब होता है कमिटमेंट , कमिटमेंट उसका होता है जिसकी कोई साख हो , जिसकी कोई साख ना रही हो परिक्षण में 2012 से 2017 के दौरान में पूरे प्रदेश ने जंगल राज लुटैती छिनैती वन डिस्टिक वन माफिया जमीनों पर कब्जे चौथ वसूली दंगा कर रिकॉर्ड कीर्तमान बनाने का काम किया है उन्हें भी पता है कि हम लोग सत्ता में आने वाले हैं नहीं तो मनमानी तरीके से घोषणा कर दो इस तरीके के घोषणा पत्र पर जनता बिल्कुल विश्वास नहीं करेगी और ना ही उस पर जनता तवज्जो देने का काम करेगी 2027 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी कमल खिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी मंत्री जयवीर सिंह ने विपक्ष के गठबंधन को लेकर कहा की तमाम प्रदेशों में जो राजनीतिक दलों का गठन हुआ है वह सब केवल कांग्रेस की नीतियों और नीतियों को लेकर हुआ है यह सब संगठन कांग्रेस के विरोध में बने हुए हैं इनमें कोई नीतिगत सामंजस्य नहीं है इन पार्टियों का जन्म ही केवल कांग्रेस के विरोध के लिए हुआ है यह जो गठबंधन हो रहे हैं वह अस्थाई है यह सभी भाजपा को हराने के लिए बनाए गए हैं इसलिए कहीं ना कहीं इन लोगों में जूता पजाम होना ही होना है जनता पार्टी आधे से ज्यादा लोगों का भरोसा जीतकर तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है हम लोग साल के 12 महीने 365 दिन चुनाव मोड में रहते हैं जहां पर जब भी चुनाव होता है हम लोग हमेशा तैयार रहते हैं बाइट :- मंत्री जयवीर सिंह0
0
Report
Advertisement
