Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
New Delhi110001

गांधी जयंती पर राजघाट पहुंचकर PM मोदी ने किया बापू को नमन

Oct 02, 2025 05:10:17
New Delhi, Delhi

गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी देश और समाज को नई दिशा देते हैं। सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश हर नागरिक के जीवन का हिस्सा होना चाहिए। इस अवसर पर कई केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। पूरे देश में गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों ने बापू को श्रद्धा से याद किया।

4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMANIL MOHANIA
Oct 02, 2025 07:18:44
Nuh, Haryana:इंदाना गांव पुलिस के साथ मारपीट मामलें में, पुनहाना सीआईए टीम के साथ मुठभेड़ में एक आरोपी काबू। आरोपी अखलाक इंदाना के पैर में लगी गोली । आरोपी से एक कट्टा व एक खाली कारतूस किया बरामद,दो अन्य के साथ अब तक कुल 16 लोगों को किया गिरफ्तार । नूंह जिले के बिच्छौर थाना क्षेत्र के इंदाना गांव में 27 सितंबर को पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामलें में नूंह पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है । इस मामलें में अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 13 आरोपियों को घटना वाले दिन ही पुलिस ने पकड़ लिया था, जबकि तीन और आरोपी बाद में दबिश के दौरान पकड़े गए हैं । इन्हीं में से एक आरोपी अखलाक पुत्र याकुब निवासी इंदाना को निरीक्षक संदीप के नेतृत्व में गठित टीम ने पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू किया है। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकाइल और अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। सहायक पुलिस अधीक्षक नूंह आयुष यादव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि बीते शनिवार को तावडू और पुन्हाना सीआईए की संयुक्त टीम गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहन चोरों का पता करने व पकड़ने इंदाना गांव पहुंची थी । इसी दौरान जब पुलिस प्रमुख आरोपी आज़ाद पुत्र सुबे खान के घर पहुंची, उसने पुलिस पार्टी पर सीधा फायर कर दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद घर पर मौजूद महिलाओं और अन्य संदिग्ध आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया जिसमें पुलिसकर्मियों ने बड़ी सूझबूझ से अपनी जान बचाई और स्थिति को काबू में करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया । घटना के दिन ही नूंह पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, फरार चल रहे आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने कल तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें फखरुद्दीन पुत्र आस मोहम्मद निवासी सराय खटेला पलवल, जाहुल पुत्र कासम निवासी इंदाना और अखलाक पुत्र याकूब निवासी इंदाना शामिल हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि अखलाक पुन्हाना जाने वाला है। इस पर पुलिस ने होडल–पुनहाना रोड पर बंबे के बने पुल पर नाकाबंदी की । इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार अखलाक आया । रोकने पर उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिसकी गोली पुलिस जवान गजेन्द्र की कनपटी के पास से निकल गई । पुलिस ने तुरंत पीछा करते हुए उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन आरोपी ने फिर से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी हवाई फायर किया और उसे अपने आप को पुलिस के हवाले करने को कहा । पीछा करते हुए अखलाक खेतों की ओर भागा, जहां मोटरसाइकाइल फिसलने से वह गिर पड़ा । इसके बाद फिर दोबारा से उसने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई, जिस पर अपनी आत्मरक्षा करते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली मारी और उसे काबू कर लिया। घायल अखलाक को इलाज के लिए पहले सीएचसी पुन्हाना और बाद में नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी से अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामलें में अब तक कुल 16 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने मौके से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है । गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है।
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Oct 02, 2025 07:17:56
Panipat, Haryana:आरएसएस शताब्दी वर्ष: पानीपत में विजयदशमी पर हुआ संचलन कार्यक्रम पानीपत。 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर संघ ने आज अपना शताब्दी वर्ष (100 वर्ष) उत्सव की शुरुआत की। इसी कड़ी में विजयदशमी पर्व के अवसर पर पानीपत में भव्य संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख ऋषिपाल नंदवाल ने बताया कि संघ की स्थापना 1925 में नागपुर में परम पूजनीय डॉक्टर हेडगेवार द्वारा की गई थी। संघ अब अपने 100 वर्ष पूरे कर चुका है और इस शताब्दी वर्ष में पूरे देशभर में ग्रामीण, मंडल और उपनगर स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “संघ की यह 100 साल की यात्रा समाज और राष्ट्र हित में अनेक कार्यों की साक्षी रही है। संघ का लक्ष्य है कि राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाया जाए, और इसी दिशा में संघ निरंतर प्रयासरत है。” नंदवाल ने बताया कि पानीपत नगर को 11 उपनगरों में बांटा गया है, जहां 11 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं जिले के 35 मंडलों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष आयोजन किए गए हैं। इसी प्रकार करनाल जिले में 60 मंडलों और लगभग 11–12 उपनगरों में कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। बाइट ऋषिपाल नन्दवाल कुरुक्षेत्र विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Oct 02, 2025 07:17:14
Katni, Madhya Pradesh:कटनी का कैमोर बना आकर्षण का केंद्र – 101 फीट का रावण और पहली बार मेघनाथ-कुंभकर्ण के पुतले तैयार आज होगा दहन कटनी जिले के कैमोर में पिछले 86 सालों से लगातार चल रही रावण दहन की परंपरा इस बार और भी भव्य रूप में नजर आएगी। औद्योगिक नगरी कैमोर में इस बार 101 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया है, जो पिछले साल से 11 फीट बड़ा है। खास बात यह है कि पहली बार 21-21 फीट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भी बनाए जा रहे हैं, जो पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेंगे। कटनी मुख्यालय से 37 किलोमीटर दूर स्थित है कैमोर और यहां का दशहरा पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में प्रसिद्ध है। पुतले बनाने का काम सलैया कुम्हारी गाँव के वंशकार परिवार पिछले चार पीढ़ियों से करता आ रहा है। करीब 40 सदस्यीय परिवार और 60 लोगों की टीम डेढ़ महीने तक बांस, मिट्टी, रस्सी और कपड़े से इन पुतलों को तैयार करती है। खास बात यह है कि इन्हें पूरी तरह ईको-फ्रेंडली बनाया जाता है, ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न हो। देशभर से प्रसिद्ध रामलीला मंडलियां भी बुलाती है। नौ दिन तक भगवान श्रीराम की लीला मंचित की जाती है और दशहरे की रात श्रीराम द्वारा इलेक्ट्रिक बाण चलाकर 101 फीट रावण का दहन किया जाएगा। इतने बड़े आयोजन को देखते अनिल मौर्य ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों की टीम तीन स्तरीय घेरा बनाती है। इसके साथ ही पूरे कार्यक्रम की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जाती है। कैमोर का दशहरा हर साल लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करता है। मध्यप्रदेश के कई जिलों से लोग यहां पहुंचते हैं। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशालकाय पुतले देखने का रोमांच इस बार और भी खास होगा। यह परंपरा इस बात का प्रतीक है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, सच्चाई हमेशा जीत होती है
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 02, 2025 07:16:57
Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ में बारिश ने किसानों के सपने चूर कर दिए, करोड़ों नुकसान का अनुमान। भोपालगढ उपखंड क्षेत्र के किसानों पर इस बार भारी आफत लगातार बारिश होने से संकट की घड़ी के रूप में सामने आ गई। 3 दिन से लगातार बारिश से खेतों में कटी व पक्की फसलें पूरी तरह खराब हो गईं। इस बेमौसम बारिश के चलते फसलों को करोड़ों रूपयों के नुकसान में बदल दिया। किसानों को खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया। उपखंड क्षेत्र में करोड़ों से ज्यादा के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बुधवार दोपहर को अचानक आई तेज बारिश से खेतों के साथ ही शहर के हाल बेहाल कर दिया। पानी नहीं समाया सड़कों पर 2 से 3 फूट तक पानी बहता हुआ नजर आया। सभी खेतों में खड़ी व कटी फसलें चौपट हो गई। क्षेत्र में बाजरा, मूंग, कपास, ग्वार की फसल चौपट हो गई है, उनमें फलिया नीचे गिर गई हैं। अभी भी खेतों में पानी भरा हुआ है। बारिश से फसलें काली भी हो गई हैं। किसानों की फसल को प्रारम्भिक आकलन के अनुसार भोपालगढ़ क्षेत्र में करोड़ों रूपयों के नुकसान हुआ है।
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Oct 02, 2025 07:16:18
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अपर बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी लोहरदगा डीसी डॉक्टर ताराचंद और एसपी सादिक अनवर रिजवी सहित जिला प्रशासन के द्वारा माल्यार्पण करने का काम किया गया। इस मौके पर डीसी ने कहा कि आज महादशमी भी है रामनवमी के इस मौके पर हमें अपने बुराइयों को छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही मां दुर्गा के आशीर्वाद को प्राप्त कर हमें अपने उज्जवल भविष्य की कामना करनी चाहिए। साथ ही इन्होंने कहा कि आज देश के दो महान सपूतों का जन्मदिन है। जो हमें यह बताता है कि अपने कर्मों से हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं。
0
comment0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
Oct 02, 2025 07:15:55
Dumka, Jharkhand:दुमका नवरात्र के बाद मां दुर्गा की विदाई का समय आ जाता है। आंखों में आंसू लिए सब मां को विदा करते हैं, लेकिन ऐसा करने से पहले खासकर महिलाएं मां को सिंदूर लगाकर मंगलकामना करती हैं। मां को भोग लगाकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। हर सुहागन यही मनोकामना करती है कि उसके सुहाग पर आने वाला हर संकट मां टाल दे। मूर्ति विसर्जन के दौरान महिलाएं खासतौर पर सिंदूर खेला का आयोजन करती हैं। हर तरफ उड़ता सिंदूर माहौल को और भक्तिमय बना देता है। वहीं महिलाओं ने सालों से चली आ रही मां की विदाई से पहले मां दुर्गा को सिंदूर लगाने की परंपरा निभाई जाती है। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मस्ती भी करती है। मान्यता है कि दुर्गा मां अपने परिवार के संग मायके आई है और ससुराल जाते समय दशमी के दिन उनकी मांग भरी जाती है। सिंदूर खेला की परंपरा सालों से चली आ रही है। हर सुहागन यही मनोकामना करती है कि उसके सुहाग पर आने वाला हर संकट मां दुर्गा टाल दें। एक तरफ मां की विदाई तो दूसरी तरफ सुहागिनें मन में उमंग और सौभाग्य की कामना लिए सिंदूर खेलती हैं। हर तरफ उड़ता लाल सिंदूर माहौल को और भक्ति और उल्लास से भर देता है。
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Oct 02, 2025 07:15:42
Pakur, Jharkhand:महात्मा गांधी जयंती मनाई गई...नगर के गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर डीसी मनीष कुमार, डीडीसी महेश संथालिया, एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ डीएन आज़ाद समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने माल्यार्पण किया। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर डीसी ने उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। कहा गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का संदेश देशवासियों को दिया था और हमें उनके दिए गए संदेश को आत्मसात करने की जरूरत है। गांधी स्वच्छता का संदेश भी देते थे, दशहरा की बधाई भी दी गई; हमें स्वच्छता के प्रति गंभीर होना चाहिए और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना है। वहीं जिला मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई।
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Oct 02, 2025 07:03:18
Hamirpur, Himachal Pradesh:यूपी के हमीरपुर जिले में सोते समय दो मासूम भाई बहनों को जहरीले सांप ने डस लिया। बच्चों की हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद दोनों बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बच्चों के पिता रामराज प्रजापति के अनुसार वह मेहनत मजदूरी करते हैं और कच्चे मकान में परिवार के साथ रहते हैं। उन्हें सरकारी आवास मिलने की बार‑बार गुहार लगानी पड़ी, पर उन्हें लाभ नहीं मिला, जिससे गरीबी में रहने के कारण परिस्थितियां बिगड़ीं और बच्चों की जान चली गई।
3
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Oct 02, 2025 07:03:09
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 02, 2025 07:02:50
Jalabaria, West Bengal:সুন্দরবনের প্রত্যন্ত দ্বীপ গঙ্গাসাগরে মহিলাদের সিঁদুর খেলা শেষ বেলা মাকে সিঁদুর পরিয়ে নিজেরা সিঁদুর পড়ে আনন্দ উপভোগ করলেন দক্ষিণ ২৪ পরগনা সুন্দরবনের প্রত্যন্ত দ্বীপ গঙ্গাসাগর। সেই গঙ্গাসাগরে শ্রীধাম গঙ্গাসাগর সর্বজনীন দূর্গা উৎসব পুজো মণ্ডপে শুরু হয়েছে_s_ সিঁদুর খেলা কয়েক হাজার মহিলারা সকাল থেকে সিঁদুর খেলতে ব্যস্ত দেখা গেল মূলত এই দ্বীপের মানুষ এই পুজোকে ঘিরে এক উৎসবের মধ্যে দিয়ে আনন্দটুকু শেষ বেলায় চেটে পুচে নে_Tে_ নিতে চায় একে অপরের সিঁদুর মাখিয়ে দেওয়ার পাশাপাশি মিষ্টিমুখও হয় মায়ের শেষ বেলার বিদায় দিতে মন চায় না ওদের তবুও নিয়মের বেড়াজালে বিদায় দিতে হয় চোখের জলে মাকে। তাই শেষ বেলাটুকু আনন্দটুকু সবার সবার মধ্যে ভাগ করে নিচ্ছে_g_ঙ্গাসাগরের এই পূজা মন্ডপের মহিলা সদস্যরা
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Oct 02, 2025 07:02:39
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड थाना क्षेत्र में पुलिस की इंसानियत पर सवाल उठाने वाले हालात सामने आए। घायल फरियादी खून से लथपथ थाने पर बैठा रहा और दरोगा घायल के भाई से गाड़ी धुलवाने में लगे रहे, जबकि नियम के अनुसार पुलिस को पहले घायल को अस्पताल भेजना चाहिए था। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई; आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से भी पैसे लेकर उनके ऊपर भी एफआईआर दर्ज कर दी। दबोह थाना में बरथरा गांव निवासी श्यामू परिहार और चाचा नारायण परिहार के बीच मकान बंटवारे के लंबे समय से चल रहे विवाद के दौरान श्यामू परिहार पर हमला हुआ, जिससे वह घायल हो गया। घायल का भाई Ramू दबोह थाने लेकर पहुंचा, जहां संवेदनहीनता का सामना हुआ; फरियादी के पहुंचने पर असल में रक्तस्राव रोकना नहीं, बल्कि कार धुलवाने को प्राथमिकता बताई गई। देर के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया, जिसे लेकर वीडियो वायरल हो गया। इसके विपरीत, पुलिस ने कहा कि वीडियो दो हिस्सों में बना था और क्रॉस टाइमिंग के कारण एक पक्ष ने एडिट कर गलत संदेश दी। इस पूरे मामले से दबोह थाने की कार्यशैली और पुलिस की संवेदनशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top