110001
मंडी के मतगणना केंद्र से तस्वीरें आई सामने
New Delhi, Delhi:लोकसभा चुनाव का परिणाम आज आने वाले है। जिसे लेकर हर क्षेत्र से गिनती का विडीयो सामने आ रहा है। ऐसे ही एक विडीयो मंडी के मतगणना केंद्र से तस्वीरें सामने आया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आइसलैंड के सक्रिय ज्वालामुखी पर ड्रोन उड़ान का शानदार नजारा
Noida, Uttar Pradesh:Spectacular drone flight across an active volcano in Iceland.0
0
Report
बाराबंकी महिला के खाते से लाखों की कथित धोखाधड़ी: साइबर क्राइम नोटिस जारी
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी शहर की एक मजदूर महिला के बैंक खाते का कथित रूप से उसकी जानकारी के बिना दुरुपयोग कर करीब 51.96 लाख रुपये का लेन-देन किए जाने का मामला सामने आया है। कर्नाटक की साइबर क्राइम पुलिस से नोटिस मिलने के बाद पीड़िता को पूरे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। बस अड्डा स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी नैन्सी गौतम ने बताया कि वह अपने पति के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनका बैंक खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नाका सतरिख शाखा में एक परिचित महिला के कहने पर खुलवाया गया था। पीड़िता का आरोप है कि खाता खोलने के दौरान बैंक में मौजूद एक युवती ने उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो समेत अन्य दस्तावेज ले लिए। साथ ही आधार से लिंक मोबाइल सिम अपने पास रख लिया और खाते का एटीएम कार्ड भी उन्हें नहीं दिया। इतना ही नहीं, उनके नाम से यूपीआई भी संचालित कर लिया गया, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। नैन्सी गौतम के अनुसार उन्होंने अपने खाते से कभी कोई लेन-देन नहीं किया। 28 जून को उन्हें कर्नाटक के रायचूर स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से एक नोटिस प्राप्त हुआ, जिसमें उनके बैंक खाते से करीब 51.96 लाख रुपये के लेन-देन का उल्लेख था। नोटिस मिलने के बाद जब उन्होंने बैंक से खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो यूपीआई सहित अन्य माध्यमों से हुए कई संदिग्ध लेन-देन की जानकारी सामने आई। घटना से स्तब्ध और परेशान पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब पुलिस और संबंधित एजेंसियां बैंक खाते के संचालन, यूपीआई ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हैं。0
0
Report
वाराणसी में राज्यपाल अता हसनैन ने मां गंगा का वैदिक पूजन, आरती देखने मंत्रमुग्ध
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पहुंचे बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन। राज्यपाल सय्यद अता हसनैन ने पत्नी सबिहा हसनैन के साथ किया मां गंगा का वैदिक पूजन। गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध दैनिक गंगा आरती देख मंत्रमुग्ध हुए राज्यपाल। आरती से पहले राम जन्म योगी ने किया 7 मिनट 58 सेकेंड का अखंड शंखनाद। शंखनाद सुन आश्चर्यचकित हुए राज्यपाल, राम जन्म योगी को माला पहनाकर किया अभिनंदन। राज्यपाल ने विजिटर बुक में लिखा—आरती देखकर अद्भुत अनुभव हुआ, मां गंगा के आशीर्वाद की अनुभूति हुई। आरती शुरू होने से 1 घंटे पहले ही घाट पहुंचे थे राज्यपाल, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर पनागर में जमीन विवाद; चार घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, चार घायल. जबलपुर के पनागर के मझगवां में जमीन विवाद के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए. दोनों घायल पनागर अस्पताल में भर्ती हैं. विवाद अब अदालत की बजाय आसपास के लोगों के बीच बढ़ गया था. लाठी डंडे चले और चोटें आईं. पनागर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
नौकरी के लिए 10 वर्षों का अनुभव क्यों अनिवार्य है?
Noida, Uttar Pradesh:That's why they require 10 years of work experience.0
0
Report
मगरमच्छ से 15 मिनट तक जूझे किसान की आँख पर वार, जीवन बचा
Karauli, Rajasthan:मगरमच्छ से 15 मिनट तक लड़ा पशुपालक, आंख पर वार कर बचाई जान, जिला करौली घूसई घाट स्थित चंबल नदी पर एक पशुपालक ने मगरमच्छ के जानलेवा हमले का मुकाबला कर अपनी जान बचा ली। मगरमच्छ उसे हाथ पकड़कर गहरे पानी में खींच ले गया, लेकिन पशुपालक ने उसकी आंख पर हमला कर और लगातार संघर्ष करते हुए खुद को छुड़ा लिया। ग्रामीणों ने भी लाठी-डंडों से मगरमच्छ पर हमला कर घायल को बचाया। गंभीर रूप से घायल पशुपालक को करणपुर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद करौली जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल पूरण ने बताया की घटना करौली जिले के घूसई घाट स्थित चंबल नदी की है। धूसई गांव निवासी 55 वर्षीय पूरण मीणा पुत्र रामफूल मीणा रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे बकरियां चराने के बाद उन्हें पानी पिलाने के लिए चंबल नदी पर गया था। प्यास लगने पर वह बोतल में पीने का पानी भरने के लिए नदी के किनारे गया। पूरण मीणा ने बताया कि अचानक एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसके दाहिने हाथ को अपने जबड़ों में दबोच लिया। इसके बाद मगरमच्छ उसे करीब 40 फीट दूर गर्दन तक गहरे पानी में खींच ले गया। जान बचाने के लिए पूरण ने हिम्मत नहीं हारी। संघर्ष के दौरान उसका हाथ मगरमच्छ की आंख तक पहुंच गया। उसने मगरमच्छ की आंख पर जोरदार वार किया और लगातार संघर्ष करता रहा। इसी बीच उसने शोर मचाकर आसपास मौजूद मोतीलाल और प्यारेलाल को मदद के लिए बुलाया। आवाज सुनकर दोनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से मगरमच्छ पर हमला कर दिया। करीब 10 से 15 मिनट तक चले संघर्ष के बाद आंख और शरीर पर चोट लगने से मगरमच्छ ने पूरण का हाथ छोड़ दिया और नदी में वापस चला गया। घटना के बाद ग्रामीण गंभीर रूप से घायल पूरण मीणा को तुरंत करणपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. रामराज मीणा और डॉ. महेश मीणा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए करौली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायल का उपचार जारी है।0
0
Report
Advertisement
MARSEILLE के ओल्ड पोर्ट में नावों में भीषण आग, 15 घायल, 2 डूबीं
Noida, Uttar Pradesh:MARSEILLE: Boat fires in the Old Port of Marseille, moored in front of the city hall. About fifteen people are injured, two boats have sunk.0
0
Report
गोरखपुर के आदर्श पुलिस बूथ से तेजी से पुलिस सहायता मिलेगी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। लोकेशन गोरखपुर। गोरखपुर में आदर्श पुलिस बूथ का उद्घाटन, हाबर्ट बंधा स्थित तिराहे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई। एसपी सिटी निमिष पाटील ने राजघाट थाना क्षेत्र के हाबर्ट बंधा तिराहा पर स्थापित आदर्श पुलिस बूथ का उद्घाटन किया। इस बूथ के शुरू होने से क्षेत्र में पुलिस निगरानी बढ़ेगी और आम लोगों को त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी समेत कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। गोरखपुर जनपद के थाना राजघाट क्षेत्र स्थित हाबर्ट बंधा तिराहा पर स्थापित आदर्श पुलिस बूथ का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक नगर यानी एसपी सिटी निमिष पाटील ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बूथ का निरीक्षण किया और इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी सहित थाना राजघाट के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि आदर्श पुलिस बूथ का उद्देश्य आम जनता को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना और क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाबर्ट बंधा तिराहा शहर का एक महत्वपूर्ण और व्यस्त इलाका है। ऐसे में यहां पुलिस बूथ की स्थापना से संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया भी सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर एसपी सिटी निमिष पाटील ने कहा कि जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आदर्श पुलिस बूथ के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित में ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे। गोरखपुर पुलिस का कहना है कि आदर्श पुलिस बूथ केवल पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उम्मीद की जा रही है कि इस व्यवस्था से क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और लोगों को पहले से बेहतर एवं त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी。0
0
Report
राम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक आज दोपहर मंदिर परिसर में दान घोटाले पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: मंदिर प्रशासन के असिस्टेंट गोपाल राव श्री वैदेही भवन पुष्प वाटिका पहुँचे। मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर कल श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम मंदिर ट्रस्ट की एक बैठक होने वाली है। बैठक के बारे में बात करते हुए गोपाल राव कहते हैं, "बैठक दोपहर 3 बजे मंदिर परिसर के अंदर होगी। महंत नृत्य गोपाल दास जी इसकी अध्यक्षता करेंगे।"0
0
Report
Advertisement
जयपुर में घटिया पनीर बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई: 100 किलोग्राम नष्ट
Jaipur, Rajasthan:घटिया क्वालिटी का 100 किलो पनीर नष्ट कराया शुद्ध आहार- मिलावट पर वार" अभियान के तहत कार्रवाई सीएमएचओ जयपुर सेकंड डॉ. मनीष मित्तल टीम, पुलिस डीएसटी टीम और रामनगरिया थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई जगतपुरा में बिक्री के लिए पहुंचा था 100 किलोग्राम घटिया और बासा पनीर अमित नाम का व्यक्ति दूसरे जिलों से निर्मित पनीर को जयपुर में कई जगह करता है सप्लाई दूध में से फैट निकालकर बाकी बचे हल्की क्वालिटी के दूध से घटिया पनीर बनवाता था आरोपी मात्र 240 रूपये प्रति किलोग्राम के भाव में छोटी रिटेलर डेयरी, फास्टफूड सेंटर्स और ढाबों को बेचा जाता था ये पनीर पनीर के सैंपल लेकर लैब भेजे गए 99 किलोग्राम पनीर को खट्टा, बदबूदार पाए जाने के कारण नष्ट करवाया गया0
0
Report
सीएम ने मुकुंदरा टनल और दिल्ली–वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व सुविधाओं के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर मुकुंदरा टनल पर सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक सीएम भजनलाल शर्मा ने निवास पर ली बैठक टनल में सुरक्षा सहित सभी मानकों की हो पालना :CM दिल्ली–वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर CM ने लिया फीडबैक यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित सीएमओ कार्यालय, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी रहे उपस्थित0
0
Report
सहारनपुर में 8 घंटे में 50 हजार उधार विवाद हत्या का खुलासा
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के सदर बाजार थाना पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी अनुज पुत्र देवेंद्र उर्फ बिंदर निवासी ग्राम जयपुर माजरा जड़ौदा पांडा, थाना बड़गांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 50 हजार रुपये के उधार के विवाद में अपने चचेरे भाई सुरेंद्र (48) की लकड़ी के फट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, मृतक सुरेंद्र और आरोपी अनुज लंबे समय से साथ मजदूरी करते थे। अनुज ने सुरेंद्र से अलग-अलग समय पर 50 हजार रुपये उधार लिए थे। सुरेंद्र लगातार अपने पैसे वापस मांग रहा था, जिससे दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहले सुरेंद्र के साथ शराब पी और फिर आधी रात को उसके सो जाने के बाद लकड़ी के फट्टे से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के दौरान आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी ने पहले लोगों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब लोगों ने खून से सने हाथ-पैर देखे तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद वह अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का फट्टा और अपने खून से सने कपड़े झाड़ियों में छिपा दिए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सदर बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली रोड स्थित छिदबना मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा लकड़ी का फट्टा और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर के रेस्तरां में बिल मांगने को लेकर विवाद, मारपीट-तोड़फोड़; 15 से अधिक पर मुकदमा दर्ज
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक रेस्तरां में बिल मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आ गई। आरोप है कि पहले खाने का भुगतान मांगे पर विवाद हुआ और अगले दिन कुछ लोग रेस्तरां पहुंचकर संचालक व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि जी मीडिया वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने तीन नामजद सहित 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित एक रेस्तरां का है। कुशीनगर के सुभाष नगर निवासी और वर्तमान में पैडलेगंज स्थित जीडीए की आवंटित दुकान में रेस्तरां संचालित करने वाले मुन्ना कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो जुलाई की रात एक कार से कुछ लोग उनकी दुकान पर पहुंचे। सभी ने कार में बैठे-बैठे ही खाने का ऑर्डर दिया। भोजन करने के बाद जब कर्मचारी अनिल वर्मा ने बिल का भुगतान मांगा तो एक व्यक्ति, जिसने खुद को अधिवक्ता बताया, गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर रेस्तरां संचालक मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि जाते समय उक्त व्यक्ति ने अगले दिन लौटकर दुकान बंद कराने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक, अगले दिन यानी तीन जुलाई की शाम करीब पांच बजे से पहले कुछ लोग रेस्तरां पहुंचे और कर्मचारियों के बारे में पूछताछ करने लगे। इसके कुछ देर बाद रितेश श्रीवास्तव, सुमित प्रधान, हरिवंश यादव समेत 10 से 15 अन्य लोग वहां पहुंचे और कर्मचारी अनिल वर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे संचालक मुन्ना कुमार को भी पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने रेस्तरां में रखी मेज, कुर्सियां और अन्य सामान भी तोड़ दिया। जाते समय पुलिस में शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि जी मीडिया वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रामगढ़ताल पुलिस ने तीन नामजद सहित 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है。 घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है.0
0
Report
बेहट में भैंस चोरी का खुलासा, पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र में हुई भैंस चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई भैंस भी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई को ग्रामीण क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, ग्राम दबकौरा निवासी रवि पुत्र सुमेर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 मई की रात अज्ञात चोर उनके घेर से भैंस चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर बेहट थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस अधिकारी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने लगातार सुराग जुटाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। देर रात मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने सीएचसी बेहट के पास पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर घेराबंदी कर आरोपी आमिर पुत्र इरफान निवासी ग्राम डंडोली खेड़ा, थाना चिलकाना को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई भैंस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पशु चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसका किसी अन्य पशु चोरी गिरोह से संबंध तो नहीं है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के पशुपालकों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की तत्परता की सराहना की है।0
0
Report
सहारनपुर में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिले के थाना कोतवाली मंडी क्षेत्र में महिला को कोल্ড ड्रिंक में कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना मंडी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि खजूरतला हाशिम चौक निवासी अनस ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर कथित रूप से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता, उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर थाना मंडी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आज सुबह पुलिस ने चिलकाना रोड स्थित अमन पैलेस के पास घेराबंदी कर आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। मामले की आगे की कार्रवाई न्यायालय और विवेचना के आधार पर होगी।0
0
Report
Advertisement
